दोस्तों महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लेक लाडकी योजना (Lek Ladki Yojana 2026) का संचालन किया जा रहा है. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बेटियों को जन्म से लेकर उनकी 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक कुल ₹1,01,000 की वित्तीय सहायता आर्थिक किस्तों के रूप में दी जाती है.
ऐसे में अगर आप भी महाराष्ट्र के निवासी हैं और आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है, तो यह योजना आपकी बेटी के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है,क्योकि इस विस्तृत लेख में हम लेक लाडकी योजना 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, मिलने वाली किस्तों का विवरण, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान भाषा में बताया हूँ, इस लिए आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
लेक लाडकी योजना 2026 क्या है?
महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लेक लाडकी योजना जिसका हिंदी में अर्थ प्यारी बेटी योजना होता है. की शुरुआत की गई और इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बालिका भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों के अनुपात में सुधार करना और गरीब परिवारों की बेटियों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाना है.
और आर्थिक तंगी के कारण अक्सर कई परिवार अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते या कम उम्र में ही उनकी शादी करने पर मजबूर हो जाते हैं. इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार ने इस योजना का ढांचा तैयार किया है. इसके अंतर्गत मिलने वाली ₹1.01 लाख की कुल राशि सीधे लाभार्थी बालिका या उसकी माता के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.
| मुख्य विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | लेक लाडकी योजना (Lek Ladki Scheme) |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| कुल सहायता राशि | ₹1,01,000 |
| पात्रता श्रेणी | पीला (Yellow) एवं नारंगी (Orange) राशन कार्ड धारक |
| परिवार की वार्षिक आय | ₹1,00,000 या उससे कम |
| Application Form | Click Here |
लेक लाडकी योजना के मुख्य उद्देश्य
- बालिका जन्म को प्रोत्साहन:इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का विकास करना और बालिका भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोकना.
- शिक्षा को बढ़ावा: और बालिकाओं के स्कूल छोड़ने (Drop-out rate) की दर को कम करना और उन्हें कम से कम 12वीं तथा उच्च शिक्षा तक पहुँचाना.
- बाल विवाह पर रोक: तथा ₹75,000 की अंतिम और सबसे बड़ी किस्त बेटी के 18 वर्ष पूर्ण होने और उसके अविवाहित होने पर ही दी जाती है, जिससे बाल विवाह जैसी प्रथा पर प्रभावी रोक लगती है.
- कुपोषण में कमी: प्रारंभिक आर्थिक सहायता से बच्ची के खान-पान और स्वास्थ्य पर सही ध्यान दिया जा सकता है.
- महिला सशक्तिकरण: और बेटियों को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें उनको किसी पर निर्भर ना रहना पड़े.
यह भी पढ़े : Minimata Mahatari Jatan Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
₹1,01,000 की सहायता राशि कैसे मिलेगी?
आपको मैं बतादू की सरकार यह ₹1,01,000 की कुल राशि एक बार में न देकर 5 अलग-अलग चरणों में बेटी की उम्र और उसकी शिक्षा के पड़ावों के अनुसार देती है, जिसको निचे अच्छे से बताया हूँ.
| चरण / किस्त (Stage) | कब मिलेगी राशि? (When Provided) | सहायता राशि (Amount) |
| पहली किस्त (1st Installment) | बालिका के जन्म के समय (At Birth) | ₹5,000 |
| दूसरी किस्त (2nd Installment) | पहली कक्षा (1st Standard) में दाखिला लेने पर | ₹6,000 |
| तीसरी किस्त (3rd Installment) | छठी कक्षा (6th Standard) में दाखिला लेने पर | ₹7,000 |
| चौथी किस्त (4th Installment) | ग्यारहवीं कक्षा (11th Standard) में दाखिला लेने पर | ₹8,000 |
| पाँचवीं किस्त (5th Installment) | 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर (अविवाहित रहने पर) | ₹75,000 |
| कुल सहायता (Total Amount) | जन्म से 18 वर्ष तक की कुल राशि | ₹1,01,000 |
लेक लाडकी योजना 2026 की पात्रता और शर्तें
यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदक और उसके परिवार को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है तभी आप इसका लाभ ले सकते है.
- सबसे पहले तो बालिका का परिवार महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- फिर आवेदक परिवार के पास महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी पीला (Yellow) या नारंगी (Orange) राशन कार्ड होना चाहिए.
- और परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा की सीमा (नारंगी राशन कार्डधारकों के लिए ₹1 लाख वार्षिक तक) के अंतर्गत होनी चाहिए.
- और आपके परिवार में कोई भी सदस्य आयकर (Income Tax) जमा करने वाला नहीं होना चाहिए.
- और यह योजना परिवार की अधिकतम दो जीवित संतानों (लड़कियों) के लिए ही मान्य है. यदि पहली संतान लड़का है और दूसरी संतान लड़की है, तो उस लड़की को फायदा मिलेगा तथा यदि जुड़वाँ (Twins) लड़कियाँ जन्म लेती हैं, तो दोनों को इसका लाभ मिलेगा.
- और अंतिम ₹75,000 की किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका का 18 वर्ष की आयु तक अविवाहित (Unmarried) होना और स्कूल/कॉलेज में नामांकित होना आवश्यक है.
आवश्यक दस्तावेज
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको इसका आवेदन फॉर्म भरना होगा और अगर आप इसका आवेदन फॉर्म भर रहे है, तो उस समय आपके पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना आवश्यक है नहीं तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा.
- सबसे पहले बालिका का जन्म प्रमाण पत्र.
- उसके बाद माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड.
- फिर बालिका का आधार कार्ड अगर हो तो.
- उसके बाद पीला या नारंगी राशन कार्ड.
- अब आपके परिवार का आय प्रमाण पत्र.
- फिर माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र.
- उसके बाद बैंक पासबुक की फोटोकॉपी.
- और आपके कुछ पासपोर्ट साइज फोटो.
- और जो मोबाइल नंबर चालू हो.
- और स्व-घोषणा पत्र दो से अधिक बच्चे न होने का प्रमाण.
लेक लाडकी योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना कहते है, तो उसके लिए आपको इस योजना का फॉर्म भरना होगा और अगर आपको नहीं पता है कि हम इसके अंदर अपना फॉर्म कैसे भरे तो आप परेसान ना होइए क्योकि मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ कि आप कैसे इसका लाभ ले सकते है.
- इसके लिए आप सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) या ग्राम पंचायत/महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाएँ.
- उसके नाद आप वहाँ से लेक लाडकी योजना आवेदन फॉर्म (Lek Ladki Yojana Application Form) प्राप्त करें.
- फिर आप फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे की बालिका का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का विवरण, बैंक खाता संख्या आदि ध्यानपूर्वक भरें.
- और ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रति फॉर्म के साथ जोड़ें.
- अब आप भरे हुए फॉर्म को अपनी क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के पास जमा करें.
- और फॉर्म जमा करने के बाद स्वीकृति रसीद सुरक्षित रखें.
FAQs
1. लेक लाडकी योजना किस राज्य में लागू है?
यह योजना विशेष रूप से महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई है, इसलिए इसका लाभ केवल महाराष्ट्र के मूल निवासी ही उठा सकते हैं.
2. इस योजना के तहत बेटियों को कुल कितनी सहायता राशि मिलती है?
लेक लाडकी योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक 5 अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1,01,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है.
3. क्या इस योजना का लाभ पाने के लिए कोई आय सीमा (Income Limit) तय की गई है?
हाँ, केवल वही परिवार इस योजना के पात्र हैं जिनके पास पीला (Yellow) या नारंगी (Orange) राशन कार्ड है और जिनकी वार्षिक आय गरीबी रेखा के अंतर्गत आती है. परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता (Income Tax Payer) नहीं होना चाहिए.
4. परिवार की कितनी बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है?
यह लाभ परिवार की अधिकतम 2 जीवित बेटियों तक सीमित है. हालांकि, यदि दूसरी डिलीवरी के दौरान जुड़वाँ (Twins) बेटियाँ पैदा होती हैं, तो दोनों को इसका लाभ मिलेगा.
5. ₹75,000 की अंतिम किस्त प्राप्त करने के लिए क्या शर्त है?
18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिलने वाली ₹75,000 की सबसे बड़ी किस्त के लिए शर्त यह है कि बालिका का 18 वर्ष तक अविवाहित (Unmarried) होना और उसकी स्कूल/कॉलेज की पढ़ाई जारी रहना अनिवार्य है.
निष्कर्ष :
दोस्तों लेक लाडकी योजना 2026 महाराष्ट्र सरकार की एक अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी पहल है, जो न केवल गरीब परिवारों पर बेटियों की परवरिश के वित्तीय बोझ को कम करती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति दृष्टिकोण में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है और इसमें ₹1,01,000 की कुल सहायता राशि बेटियों को जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा और 18 वर्ष की आयु तक एक मजबूत आर्थिक संबल प्रदान करती है.
इस योजना के माध्यम से बालिका भ्रूण हत्या पर रोक लगेगी, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं में कमी आएगी और लड़कियों की ड्रॉप-आउट दर घटेगी और यदि आपके परिवार में भी बेटी का जन्म हुआ है या आसपास कोई पात्र परिवार है, तो आज ही इस योजना की जानकारी उन तक पहुँचाएँ और समय पर आवेदन करके अपनी बेटी के सुनहरे और आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रखें.
