PM Internship Yojana 2026: आधार कार्ड से मिलेंगे ₹9000? जानिए अप्लाई करने का सही तरीका

दोस्तों भारत सरकार देश के युवाओं को रोजगार के अवसर देने और उन्हें कॉर्पोरेट दुनिया का प्रैक्टिकल अनुभव कराने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है. इसी दिशा में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण पहल है.

और इस योजना के तहत देश के लाखों युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने यानि की 1 साल की इंटर्नशिप करने का मौका मिल रहा है. इस दौरान उम्मीदवारों को हर महीने ₹5,000 का स्टाइपेंड और एक बार ₹6,000 की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाती है. इस तरह देखा जाए तो इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को कुल ₹66,000 तक की आर्थिक मदद मिलती है.

और आपको इसके बारे में पता ही होगा की इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आधार कार्ड से ₹9,000 मिलेंगे जैसे पोस्ट काफी अधिक वायरल हो रहे हैं, तो इस लिए मैं आपको इस लेख के अंदर उनके बारे में बात करने वाले है कि आप कैसे इसका लाभ ले सकते है और इसकी पात्रता क्या है तथा जरूरी दस्तावेज क्या होंगे इस लिए आप इस लेख को अंत तक अच्छे से पढ़े.

आधार कार्ड से ₹9000 के दावे की सच्चाई क्या है?

मैं आपको बतादू की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे यानि की आधार कार्ड से ₹9,000 मिलेंगे को लेकर भ्रम दूर करना बहुत जरूरी है, इस लिए आप इसको अच्छे से पढ़े और समझे.

  • फर्जी दावा: केवल हमे अपना आधार कार्ड दिखाने या जमा करने से किसी के भी बैंक खाते में सीधे ₹9,000 नहीं आते हैं.
  • मासिक स्टाइपेंड की सच्चाई: और इस योजना के तहत चुने गए उम्मीदवार को हर महीने ₹5,000 का स्टाइपेंड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए मिलता है.
  • एकमुश्त राशि (One-Time Grant): इंटर्नशिप शुरू होने पर उम्मीदवार को स्टेशनरी, कपड़े या आने-जाने के खर्च के लिए ₹6,000 एक बार दिए जाते हैं.
  • आधार कार्ड की भूमिका: आवेदन प्रक्रिया में पहचान सत्यापन (e-KYC) के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होता है तथा बिना आधार वेरिफिकेशन के आवेदन पूरा नहीं होता है.
योजना का नामप्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme)
किसने शुरू कीभारत सरकार (कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय)
लाभार्थीभारत के बेरोजगार युवा (21 से 24 वर्ष)
मासिक स्टाइपेंड₹5000 प्रति माह (1 साल तक)
एकमुश्त सहायता₹6000 (इंटर्नशिप शुरू होने पर)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
अप्लाइ करने का फूल प्रोसेसअप्लाइ कैसे करे पूरा विडिओ
आधिकारिक वेबसाइट Apply LinkApply Now

पीएम इंटर्नशिप योजना के मुख्य लाभ

  • प्रैक्टिकल अनुभव: सबसे पहली बात की देश की नामचीन और बड़ी 500 कंपनियों में काम करने और सीखने का सीधा अवसर हमे प्राप्त होता है.
  • वित्तीय सहायता: तथा हर महीने ₹5,000 का स्टाइपेंड, जिसमें ₹4,500 सरकार देती है और ₹500 कंपनी अपने CSR फंड से हमे देती है.
  • एकमुश्त अनुदान: और जॉइनिंग के समय ₹6,000 की अलग से आर्थिक मदद भी दी जाती है.
  • सरकारी सर्टिफिकेट: तथा इंटर्नशिप पूरी होने पर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र, जो भविष्य में नौकरी पाने में मदद करता है.
  • निःशुल्क बीमा कवरेज: सभी चयनित युवाओं को सरकारी बीमा योजनाओं के तहत सुरक्षा दी जाती है.

यह भी पढ़े : Lek Ladki Yojana 2026: बेटियों को मिलेंगे ₹1,01,000! जानें किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन?

पात्रता मानदंड

अगर आप इसके अंदर अपन आवेदन करना कहते है, तो आप आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं.

  • सबसे पहली बात की उम्मीदवार की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • उसके बाद उम्मीदवार 10वीं पास, 12वीं पास, ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक या स्नातक यानि की BA, B.Sc, B.Com, BBA, BCA आदि होना चाहिए.
  • और उम्मीदवार किसी पूर्णकालिक (Full-time) नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही किसी नियमित पढ़ाई के कोर्स में नामांकित होना चाहिए.
  • और उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • और उम्मीदवार के परिवार का कोई भी सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.

अपात्रता कौन आवेदन नहीं कर सकता?

और अब इस निम्नलिखित मामलों में ये उम्मीदवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे और यह इसमें अपना आवेदन भी नहीं कर सकते है.

  • सबसे पहेल तो IIT, IIM, IISER, NIFT, NLU जैसे प्रमुख संस्थानों से पास आउट छात्र इसके अंदर अपना फॉर्म नहीं भर सकते है.
  • CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA, M.Tech, PhD या अन्य उच्च डिग्री धारक भी इसका पात्र नहीं हो सकते है.
  • जो युवा वर्तमान में किसी अन्य सरकारी प्रशिक्षण या अप्रेंटिसशिप योजना का लाभ ले रहे हैं, वह भी इसमें अपना फॉर्म नहीं भर सकते है.

आवश्यक दस्तावेजों

अगर आप इसके अंदर अपना फॉर्म आवेदन करने जा रहे है, तो आपको उससे पहले ये सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास तैयार रखें क्योकि इनमे से कुछ भी कभी भी माँगा जा सकता है और एक भी दस्तावेज ना होने पर फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जा सकता है.

  • सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड.
  • उसके नाद आपका शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं/डिप्लोमा/डिग्री मार्कशीट).
  • फिर आपका कुछ पासपोर्ट साइज फोटो.
  • और एक चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
  • फिर आपका बैंक खाता विवरण.
  • और अब आपका जाति प्रमाण पत्र.

ऑनलाइन आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है और इसके अंदर अपना फॉर्म आवेदन करना चाहते है, तो आपको उसके लिए सबसे पहले अपना फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है और अगर आपको इसे भरना नहीं आता है, तो आपको मैं निचे अच्छे से आसान शब्दों में बताया हूँ, जिसको आप अच्छे से पढ़ कर भर सकते है.

  • सबसे पहले तो आपको PM Internship Yojana के आधिकारिक वेबसाइ पर जाना होगा.
  • फिर होमपेज पर Register Now या Youth Registration के विकल्प पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • उसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और आधार पर आए OTP के जरिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करें.
  • फिर अपनी योग्यता, अंक, कौशल (Skills) और पते से जुड़ी सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज करें.
  • फिर पोर्टल आपकी दर्ज की गई जानकारी के आधार पर एक रिज्यूमे (Resume) तैयार करेगा और इसके बाद अपनी पसंद के क्षेत्र, कंपनी और लोकेशन का चयन करें फिर आप अधिकतम 5 इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • फिर आप सभी जानकारी की जांच (Preview) करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और एक्नॉलेजमेंट स्लिप (Receipt) डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

चयन प्रक्रिया

  • और मैं आपको बतादू की उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, लोकेशन प्रेफरेंस और कंपनियों की आवश्यकता के आधार पर ऑटोमेटेड सिस्टम द्वारा किया जाता है.
  • तथा चयन होने पर उम्मीदवार को पोर्टल और रजिस्टर्ड ईमेल/SMS के जरिए ऑफर लेटर भेजा जाता है.
  • और उम्मीदवार को निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर लॉगिन करके ऑफर स्वीकार करना होता है और कंपनी में जॉइनिंग देनी होती है.

FAQs

1. पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 के तहत कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

इस योजना के तहत चुने गए उम्मीदवारों को कुल ₹5,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलता है. इसमें ₹4,500 केंद्र सरकार देती है और ₹500 संबंधित कंपनी अपने सीएसआर (CSR) फंड से देती है. इसके अलावा ट्रेनिंग शुरू होने पर ₹6,000 की एकमुश्त सहायता भी दी जाती है.

2. क्या आधार कार्ड से सीधे ₹9,000 मिलते हैं?

नहीं, सिर्फ आधार कार्ड होने से सीधे कोई कैश नहीं मिलता. आधार कार्ड का इस्तेमाल पोर्टल पर ई-केवाईसी (e-KYC) और पहचान सत्यापन के लिए अनिवार्य है. हर महीने का स्टाइपेंड और एकमुश्त मदद सीधे आपके बैंक खाते (DBT) में भेजी जाती है.

3. क्या पढ़ाई कर रहे छात्र (Regular Students) इसमें आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, जो युवा फिलहाल किसी भी फुल-टाइम कॉलेज या कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं. यह योजना उन युवाओं के लिए है जो अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और फिलहाल बेरोजगार हैं.

4. आवेदन के लिए कौन-कौन से शैक्षणिक दस्तावेज चाहिए?

आपकी उच्चतम योग्यता के आधार पर 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी.

5. उम्मीदवारों का चयन (Selection) कैसे होता है?

उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, मार्क्स, स्किल्स, पसंदीदा लोकेशन और कंपनियों की जरूरत के आधार पर ऑटोमेटेड सिस्टम द्वारा किया जाता है.

निष्कर्ष :

दोस्तों पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 यह देश के उन सभी युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं. इस योजना के जरिए न केवल प्रैक्टिकल स्किल्स सीखने को मिलती हैं, बल्कि 1 साल तक हर महीने आर्थिक मदद और सरकारी सर्टिफिकेट भी मिलता है.

अगर आप इसके लिए पात्र है, तो आप बिना किसी देरी किये अभी तुरंत अपना फॉर्म आवेदन करे और अपने स्किल्स को डेवलप करे तथा मैं आपसे यह आशा करता हूँ की आपको मेरी यह लेख अच्छी लगी होगी तो अपने दोस्तों के पास शेयर करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top