Sahara India Refund 2026: फंसा हुआ पैसा कैसे वापस मिलेगा? जानिए आज ही क्या करना होगा

अगर आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का पैसा सहारा इंडिया (Sahara India) की अलग-अलग कोऑपरेटिव सोसाइटीज में फंसा हुआ है, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योकि इसमें मैं आपको सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशक पिछले कई वर्षों से अपने खून-पसीने की गाढ़ी कमाई वापस पाने का इंतज़ार कर रहे हैं.

भारत सरकार और गृह एवं सहकारिता मंत्रालय (Ministry of Cooperation) ने सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के निर्देशानुसार CRCS Sahara Refund Portal की शुरुआत की है कि इस पोर्टल के ज़रिए सहारा इंडिया के निवेशकों को उनके रिफंड का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है.

लेकिन बहुत से निवेशकों के मन में यह सवाल है कि सहारा इंडिया का रिफंड पाने के लिए 2026 में आवेदन कैसे करें? और अगर आपका क्लेम फॉर्म रिजेक्ट हो गया है या ‘Deficiency Communicated’ का मैसेज आया है, तो क्या करें? कौन-कौन से ज़रूरी दस्तावेज़ लगेंगे?

इस लेख में मैं आपको इससे जुड़े उन सभी जरूरी बातो को एकदम विस्तार से और सबसे आसान शब्दों में बताया हूँ, जो आपके लिए बहुत ही जरूरत मंद साबित होने वाली है, तो आप इसको एक बार अच्छे से विस्तार से पढ़े और इसका लाभ उठाये.

Sahara India Refund क्या है?

सहारा ग्रुप ने विभिन्न योजनाओं के तहत देश के करोड़ों छोटे और मध्यम वर्गीय निवेशकों से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रेकरिंग डिपॉजिट (RD) और अन्य बचत योजनाओं में निवेश कराया था, जो परिपक्वता (Maturity) पूरी होने के बावजूद जब निवेशकों को उनका पैसा नहीं मिला, तो सहकारिता मंत्रालय ने इसमें हस्तक्षेप किया.

और सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक आदेश के बाद CRCS-Sahara Refund Portal लॉन्च किया गया था. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सहारा इंडिया की निम्नलिखित 4 कोऑपरेटिव सोसाइटीज़ के वैध जमाकर्ताओं को उनकी मूल राशि लौटानी है और अगर आपने भी इसमें से किसी भी सोसाइटी में पैसा जमा किया था, तो आप रिफंड के लिए योग्य है.

  • हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता (Hamara India Credit Cooperative Society Ltd, Kolkata)
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल (Saharayn Universal Multipurpose Society Ltd, Bhopal)
  • सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ (Sahara Credit Cooperative Society Ltd, Lucknow)
  • स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद (Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd, Hyderabad)
विवरणजानकारी
योजना का नामSahara India Refund
संबंधित मंत्रालयसहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार
लाभार्थीसहारा इंडिया की 4 समितियों के वैध निवेशक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन (Online CRCS Portal)
हेल्पलाइन नंबर1800 103 6805 / 1800 103 6806
Apply LinkApply Now

Sahara India Refund पाने के लिए पात्रता

आप आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं.

  • आपने ऊपर बताई गई चारों सहारा सोसाइटीज़ में से किसी एक में निवेश किया हो.
  • फिर आपकी जमा राशि की मैच्योरिटी पूरी हो चुकी हो या आपकी जमा अवधि समाप्त हो चुकी हो.
  • और आपके पास मूल बॉन्ड पेपर (Bond Paper) या पासबुक (Passbook) उपलब्ध हो.
  • तथा आपके पास सहारा इंडिया का मेंबरशिप नंबर (Membership Number) और खाता संख्या (Account Number) हो.
  • और आपका आधार कार्ड आपके एक्टिव बैंक खाते से लिंक (Aadhaar Seeding / NPCI Mapping) होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़े : Reliance Foundation Scholarship 2026: कॉलेज छात्रों को मिलेगी 6 लाख तक की स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई!

जरूरी दस्तावेज

आप अपना ऑनलाइन आवेदन करने बैठे, उससे पहले नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी (Scan Copy) तैयार रखें तभी आपको इसका लाभ दिया जा सकता है वरना आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा.

  • सबसे पहले आपका आधार कार्ड.
  • उसके बाद सहारा बॉन्ड पेपर या पासबुक.
  • फिर आपका सदस्यता संख्या.
  • और फिर आपका जमा खाता संख्या.
  • यदि आपकी कुल क्लेम राशि ₹50,000 या उससे अधिक है, तो आपका पैन कार्ड.
  • फिर आपका एक सक्रिय बैंक खाता.
  • तथा हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर.

CRCS Sahara Refund Portal पर नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आपने अभी तक सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन नहीं किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें और अपना आवेदन करे.

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले आप CRCS Sahara Refund Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

स्टेप 2: जमाकर्ता पंजीकरण

  • फिर होमपेज पर जमाकर्ता पंजीकरण वाले बटन पर क्लिक करें.
  • वहां अपना आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक दर्ज करें.
  • फिर आधार से लिंक अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • और Get OTP पर क्लिक करें और आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके वेरीफाई करें.

स्टेप 3: जमाकर्ता लॉगिन

  • अब आप पंजीकरण सफल होने के बाद जमाकर्ता लॉगिन पर जाएं.
  • फिर से आधार के अंतिम 4 अंक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP प्राप्त करें.
  • और OTP दर्ज करके लॉगिन करें.

स्टेप 4: नियम और शर्तें स्वीकार करें

  • उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए नियमों और शर्तों (Terms & Conditions) को ध्यान से पढ़ें.
  • और सहमति दें (I Agree) चेकबॉक्स पर टिक करें और आगे बढ़ें.

स्टेप 5: व्यक्तिगत विवरण

  • अब अपना पूरा 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करें.
  • और OTP दर्ज करने के बाद आपकी फोटो, नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और पता आधार डेटाबेस से अपने आप आ जाएगा.
  • फिर अपना ईमेल आईडी (Email ID) दर्ज करें (यदि उपलब्ध हो) और Save पर क्लिक करें.

स्टेप 6: दावा विवरण दर्ज करें

यहाँ आपको बहुत ही सावधानी से अपने बॉन्ड या पासबुक की जानकारी भरनी है.

  • सबसे पहले आप अपने सोसाइटी का नाम चुने.
  • फिर सदस्यता संख्या भरे.
  • उसके बाद खाता संख्या / रसीद संख्या सही – सही भरे.
  • फिर अपना प्रमाण पत्र / पासबुक संख्या भरे.
  • और अब जमा खोलने की तिथि भरे.
  • फिर जमा/योगदान राशि यानि की आपने कितना पैसा जमा किया था, वह राशि लिखें.
  • फिर अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करे.
  • और अब दवा जोड़ें (Add Claim) पर क्लिक करें.

स्टेप 7: दावा प्रपत्र जनरेट करें

  • सभी दावों को जोड़ने के बाद दावा प्रपत्र डाउनलोड करें (Generate Claim Form) पर क्लिक करे.
  • और इस प्रपत्र (Form) को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट (Print) निकाल लें.

स्टेप 8: फोटो लगाएं, साइन करें और अपलोड करें

  • अब आप डाउनलोड किए गए क्लेम फॉर्म पर अपनी हाल की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं.
  • और फोटो के ऊपर क्रॉस साइन (Cross Signature) करें.
  • फिर फॉर्म के नीचे दिए गए स्थान पर अपना हस्ताक्षर (Signature) या अंगूठे का निशान लगाएं.
  • यदि कुल राशि ₹50,000 से अधिक है, तो पैन कार्ड का विवरण और कॉपी संलग्न करें.
  • तथा इस भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म को स्कैन करके PDF फॉर्मेट में पोर्टल पर अपलोड कर दें.

स्टेप 9: पावती और क्लेम नंबर

यदि आपने पहले आवेदन किया था, लेकिन आपका आवेदन निरस्त (Reject) हो गया है या आपको Deficiency Communicated (कमियों की सूचना) का मैसेज/पत्र प्राप्त हुआ है, तो घबराएं नहीं क्योकि सहकारिता मंत्रालय ने ऐसे आवेदकों के लिए Sahara Resubmission Portal की शुरुआत की है.

Sahara India Refund के लिए Official Apply Link

सेवाक्या करना हैOfficial Link
🏦 Sahara Refund Registrationनया Refund Claim / Depositor Registration[APPLY NOW]
🔎 Sahara Refund Statusआवेदन/रिफंड से संबंधित स्थिति देखें[CHECK STATUS]
🔄 ResubmissionDeficiency या Payment Failure होने पर[RESUBMIT NOW]

Official Sahara Refund Portal: CRCS Sahara Refund Portal – Apply Now

Official Resubmission Portal: CRCS Resubmission Portal

⚠️ सावधानी: आप Sahara Refund के नाम परकभी भी या किसी अनजान वेबसाइट, WhatsApp लिंक या व्यक्ति को OTP, बैंक PIN, ATM PIN या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड न दें और आप कभी भी आवेदन करने के लिए आधिकारिक CRCS पोर्टल का ही उपयोग करें.

Sahara India Refund स्टेटस कैसे चेक करें?

अपने क्लेम का स्टेटस जांचने के लिए इन चरणों का पालन करें.

  • सबसे पहले आप Sahara Refund Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • उसके बाद जमाकर्ता लॉगिन पर क्लिक करें.
  • फिर अपना आधार नंबर (अंतिम 4 अंक) और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP से लॉगिन करें.
  • और अब आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस दिखाई देगा.
  • यदि स्टेटस में Approved या“Under Process दिख रहा है, तो आपका क्लेम सही दिशा में है.
  • और यदि Deficiency Communicated दिख रहा है, तो आपको तुरंत री-सबमिशन पोर्टल पर जाकर सुधार करना होगा.

Sahara Refund Helpline Numbers

यदि आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, क्लेम स्टेटस या री-सबमिशन में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आप नीचे दिए गए आधिकारिक टोल-फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

  • टोल-फ्री नंबर 1: 1800 103 6805
  • टोल-फ्री नंबर 2: 1800 103 6806

FAQs

1. Sahara India Refund का पैसा कब तक वापस मिलेगा?

CRCS सहारा पोर्टल पर ऑनलाइन क्लेम सबमिट करने के बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन में लगभग 30 दिन का समय लगता है और उसके बाद अगले 15 दिनों के भीतर (कुल 45 दिनों में) रिफंड की राशि सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेज दी जाती है.

2. अगर सहारा रिफंड फॉर्म रिजेक्ट हो गया है, तो क्या करें?

अगर आपका क्लेम फॉर्म ‘Deficiency’ या डेटा मिसमैच के कारण रिजेक्ट हो गया है, तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है. आप CRCS के Resubmission Portal (mocresubmit.crcs.gov.in) पर जाकर अपनी गलतियों को सुधारकर फॉर्म दोबारा सबमिट कर सकते हैं.

3. सहारा रिफंड में ‘Deficiency Communicated’ का क्या मतलब है?

इसका मतलब है कि आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में कोई कमी या गलती पाई गई है. जैसे नाम की स्पेलिंग गलत होना, धुंधला बॉन्ड अपलोड होना या बैंक में आधार सीडिंग न होना. इसे री-सबमिशन पोर्टल पर जाकर सुधारा जा सकता है.

4. क्या सहारा का पैसा पाने के लिए बैंक खाते से आधार लिंक (NPCI Mapping) होना ज़रूरी है?

हाँ, बिल्कुल. रिफंड का पैसा केवल DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है. इसके लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI (National Payments Corporation of India) से मैप्ड होना अनिवार्य है.

5. क्या सहारा इंडिया रिफंड के लिए कोई फीस या चार्ज लगता है?

नहीं, CRCS सहारा पोर्टल पर आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल मुफ़्त (FREE) है. सरकार या पोर्टल इसके लिए कोई शुल्क नहीं लेता है. किसी भी एजेंट या बिचौलिए को पैसे न दें.

निष्कर्ष :

दोस्तों सहारा इंडिया में फंसा हुआ पैसा वापस पाना अब असंभव नहीं है, क्योकि केंद्र सरकार और CRCS पोर्टल की इस पहल से लाखों निवेशकों को राहत मिली है और यदि आपने अभी तक क्लेम नहीं किया है या आपका फॉर्म रिजेक्ट हो गया था, तो बिना समय गंवाए आज ही ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार CRCS Sahara Refund Portal या Resubmission Portal पर जाकर आवेदन करें.

अपने सही दस्तावेज अपलोड करें और बैंक खाते को आधार से लिंक रखें आपका फंसा हुआ पैसा जल्द ही आपके खाते में आ जाएगा और अगर आपके मन में सहारा रिफंड से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स (Comment Box) में जरूर पूछें! इस जानकारी को अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ शेयर करना न भूलें ताकि सभी का पैसा वापस मिल सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top