हमारे देश में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, उनकी बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार नई-नई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं और इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार की Noni Suraksha Yojana 2026 राज्य की बेटियों के लिए एक वरदान साबित हो रही है.
यदि आपके घर में भी नन्हीं बेटी ने जन्म लिया है या आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद काम की है, क्योकि इस योजना के तहत राज्य सरकार बेटियों के नाम पर वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो उनकी 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की एकमुश्त राशि के रूप में मिलती है.
और इस लेख में हम आपको Noni Suraksha Yojana 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे, आप जानेंगे कि योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है, किसे इसका लाभ मिलेगा, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, और आप घर बैठे या नजदीकी केंद्र से इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं.
Noni Suraksha Yojana 2026 क्या है?
मैं आपको बतादू की छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई Noni Suraksha Yojana राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है और बहुत सारे लोगो को यह नहीं पता होगा कि नोनी छत्तीसगढ़ी भाषा का एक प्यारा शब्द है, जिसका अर्थ बेटी या बच्ची होता है.
तथा इस योजना के अंतर्गत, पात्र परिवार में जन्मी प्रथम दो बेटियों के नाम पर सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के माध्यम से बांड जारी करती है, जब बेटी 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेती है और कक्षा 12वीं की परीक्षा पास कर लेती है, तब उसे सरकार की ओर से ₹1,00,000 की वित्तीय राशि प्रदान की जाती है.
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | Noni Suraksha Yojana |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| योजना का उद्देश्य | बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना |
| लाभार्थी | पात्र बालिकाएं |
| वित्तीय लाभ | ₹1,00,000 से कम नहीं |
| लाभ कब मिलेगा? | 18 वर्ष की आयु पूरी होने और 12वीं तक शिक्षा पूरी करने पर |
| मुख्य शर्त | 18 वर्ष तक बालिका का विवाह नहीं होना चाहिए |
| परिवार की सीमा | अधिकतम 2 बालिकाएं |
| राज्य के निवासी | छत्तीसगढ़ के पात्र परिवार |
| आवेदन | ऑनलाइन/विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से |
| Apply Online | Apply Now |
Noni Suraksha Yojana का मुख्य उद्देश्य
छत्तीसगढ़ में इस योजना को लागू करने के पीछे सरकार के कई सामाजिक और आर्थिक उद्देश्य हैं, जिसको निचे बताया हूँ.
- समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच: सबसे पहली बात की समाज में बेटियों के जन्म को लेकर पुरानी सोच को बदलना और उनके प्रति सकारात्मक माहौल बनाना.
- कन्या भ्रूण हत्या पर लगाम: उसके बाद घटते लिंगानुपात (Sex Ratio) में सुधार करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करना.
- बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ: फिर बेटियों की शिक्षा के स्तर को बढ़ाना ताकि आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई बीच में न छूटे.
- बाल विवाह पर रोक: और इस योजना का शर्त है कि 18 वर्ष तक बेटी का विवाह नहीं होना चाहिए. इससे बाल विवाह जैसी प्रथा पर रोक लगती है.
- सुरक्षित भविष्य: और 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर मिलने वाली ₹1 लाख की राशि का उपयोग बेटी अपनी उच्च शिक्षा (Higher Education) या करियर बनाने में कर सकती है.
Noni Suraksha Yojana 2026 के मुख्य लाभ
इस योजना से गरीब परिवारों और उनकी बेटियों को निम्नलिखित प्रत्यक्ष लाभ मिलते हैं.
- ₹1 लाख की वित्तीय सहायता: इस योजना के तहत बेटी के 18 वर्ष पूरे होने और 12वीं उत्तीर्ण होने पर कुल ₹1,00,000 की परिपक्वता (Maturity) राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.
- प्रतिवर्ष प्रीमियम भुगतान: और तह योजना लागू होने के बाद राज्य सरकार LIC के माध्यम से बेटी के नाम पर 5 वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹5,000 जमा करती है.
- एक परिवार की दो बेटियों को लाभ: यदि किसी परिवार में दो बेटियां हैं, तो दोनों ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं.
- सुरक्षित उच्च शिक्षा: इससे प्राप्त राशि से बेटियां कॉलेज, मेडिकल, इंजीनियरिंग या अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस आसानी से भर सकती हैं.
- आर्थिक आत्मनिर्भरता: 18 वर्ष की उम्र में यह पूंजी मिलने से बेटियां अपने पैरों पर खड़ी होने में सक्षम बनती हैं.
Noni Suraksha Yojana के लिए पात्रता मापदंड
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तों और पात्रता नियमों को पूरा करना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है.
- सबसे पहली बात की आवेदन करने वाला परिवार छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई (मूल) निवासी होना अनिवार्य है.
- फिर आवेदक परिवार का नाम गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की सूची में दर्ज होना चाहिए.
- उसके बाद बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2014 या उसके बाद हुआ होना चाहिए.
- और एक परिवार की केवल प्रथम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा.
- और 18 वर्ष की आयु तक बेटी का बाल विवाह नहीं होना चाहिए.
- तथा परिपक्वता (Maturity) राशि प्राप्त करने के लिए बेटी का कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
यह भी पढ़े : Driving License Mobile Number Update Online: जानिए सबसे आसान और नया तरीका
आवश्यक दस्तावेज
इसमें आपको आवेदन करते समय आपके पास नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए नहीं तो आपका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है.
- सबसे पहले आपके माता-पिता का आधार कार्ड.
- उसके बाद बेटी का जन्म प्रमाण पत्र.
- फिर छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र.
- और आपका BPL राशन कार्ड.
- फिर आय प्रमाण पत्र.
- और बेटी का पासपोर्ट साइज फोटो.
- फिर आपके बैंक पासबुक की फोटोकॉपी.
- और आपका एक मोबाइल नंबर.
Noni Suraksha Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आप इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप गांव या ब्लॉक स्तर पर रहते हैं, तो ऑफलाइन माध्यम आपके लिए सबसे आसान है.
- सबसे पहले आप अपने क्षेत्र के नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) के कार्यालय में जाएं.
- उसके बाद वहां से Noni Suraksha Yojana आवेदन पत्र प्राप्त करें.
- फिर फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे की बेटी का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, BPL कार्ड नंबर, पता आदि सही-सही भरें.
- और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी स्व-सत्यापित (Self-Attested) करके फॉर्म के साथ अटैच करें.
- फिर भरे हुए फॉर्म को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या परियोजना अधिकारी के पास जमा करा दें.
- और फॉर्म जमा करने के बाद वहां से पावती (Acknowledgment Receipt) जरूर ले लें.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स का पालन करें और अपना ऑनलाइन फॉर्म भरे.
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार के Noni Suraksha Yojana या WCD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो नया रजिस्ट्रेशन करें और आईडी-पासवर्ड से लॉगिन करें.
- उसके बाद Services सेक्शन में जाकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत Noni Suraksha Yojana लिंक पर क्लिक करें.
- फिर स्क्रीन पर खुले फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें.
- और बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, BPL कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और फोटो स्कैन करके अपलोड करें.
- और सभी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और प्राप्त एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर को सुरक्षित नोट कर लें.
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
यदि आपने पहले ही आवेदन कर दिया है और उसकी वर्तमान स्थिति देखना चाहते हैं, तो निचे बताये गए स्टेप की सहायता से आप इस योजना के अंदर भरे गए फॉर्म की स्थिति कैसे चेक कर सकते है.
- सबसे पहले तो आप छत्तीसगढ़ e-District Portal या Noni Suraksha Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- उसके बाद आवेदन की स्थिति जांचें वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- अब आप अपना Application Reference Number दर्ज करें.
- और अब Search पर क्लिक करते ही आपके आवेदन का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.
FAQs
1. नोनी सुरक्षा योजना के तहत कुल कितनी राशि मिलती है?
बेटी के 18 वर्ष पूरे होने और 12वीं परीक्षा पास करने पर एकमुश्त ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की राशि मिलती है.
2. क्या यह योजना केवल छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए है?
जी हां, इस योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य के स्थाई निवासी और BPL परिवार ही ले सकते हैं.
3. एक परिवार की कितनी बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है?
एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है.
4. यदि बेटी 18 साल से पहले शादी कर लेती है तो क्या पैसे मिलेंगे?
नहीं, यदि बेटी की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में हो जाती है, तो योजना का लाभ रद्द कर दिया जाएगा.
5. नोनी सुरक्षा योजना का फॉर्म कहां मिलेगा?
इसका फॉर्म आपके नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय या छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है.
निष्कर्ष :
दोस्तों छत्तीसगढ़ सरकार की Noni Suraksha Yojana 2026 राज्य की गरीब परिवारों की बेटियों के लिए एक बेहतरीन और कल्याणकारी कदम है, यह योजना न केवल बेटियों को आर्थिक मजबूती देती है, बल्कि उनके प्रति समाज का नजरिया बदलने और बाल विवाह जैसी प्रथाओं को खत्म करने में भी अहम भूमिका निभा रही है.
यदि आपके आसपास भी कोई पात्र BPL परिवार है जिसकी नन्हीं बेटी है, तो उन्हें इस योजना के बारे में जरूर बताएं और आवेदन करने में उनकी मदद करें.
