आपको यह बात पता ही होगा कि आज के समय में शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन कई बार आर्थिक तंगी होनहार और प्रतिभाशाली छात्रों के सपनों के बीच रोड़ा बन जाती है. ऐसे ही जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए टाटा कैपिटल (Tata Capital) द्वारा टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2026 (Tata Capital Pankh Scholarship Scheme 2026) की शुरुआत की गई है.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक तनाव के अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकें और इस स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे विद्यार्थियों को ₹18,000 तक की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है.
यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं या अपने किसी परिचित छात्र की मदद करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होनी वाली है, क्योकि इस लेख में आपको Tata Capital Pankh Scholarship 2026 से जुड़ी उन सभी जानकारी बातो को बताया गया है, जो आपके लिए एकदम महत्वपूर्ण है.
Tata Capital Pankh Scholarship क्या है?
Tata Capital Pankh Scholarship टाटा ग्रुप की वित्तीय शाखा टाटा कैपिटल की एक महत्वपूर्ण Corporate Social Responsibility (CSR) पहल है और यह छात्रवृत्ति उन छात्रों के लिए एक सहारा है जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनके परिवार की वार्षिक आय बहुत कम है.
इस योजना के तहत स्कूल स्तर से लेकर कॉलेज और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (Vocational/Diploma Courses) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनकी फीस, किताबों और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने के लिए वित्तीय अनुदान दिया जाता है और इस योजना का लक्ष्य समाज के हाशिए पर मौजूद बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है.
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026 |
| आयोजक / संस्था | टाटा कैपिटल लिमिटेड |
| लाभार्थी | कक्षा 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, UG और PG के मेधावी छात्र |
| छात्रवृत्ति राशि | ₹18,000 तक |
| Apply Now | Click Now |
Tata Capital Pankh Scholarship 2026 की प्रमुख श्रेणियां
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप योजना को मुख्य रूप से तीन अलग-अलग शैक्षणिक श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि हर स्तर के छात्र को उचित सहायता मिल सके और वह इसका लाभ ले सके.
कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए
- सबसे पहली बात की मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 11वीं या 12वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र हो.
- और उनके पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है.
- तथा शिक्षण शुल्क का 80% या अधिकतम ₹10,000 से ₹12,000 तक होना चाहिए.
सामान्य स्नातक / डिप्लोमा छात्रों के लिए
- इसमें बी.ए. (BA), बी.कॉम (B.Com), बी.एससी (B.Sc), बीबीए (BBA) या किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक/डिप्लोमा कोर्स में नामांकित छात्र होने चाहिए.
- और इनके पिछली परीक्षा यानि 12वीं में न्यूनतम 60% अंक होना आवश्यक हैं.
- और इनका शिक्षण शुल्क का 80% या अधिकतम ₹12,000 से ₹15,000 तक होना चाहिए.
पेशेवर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए
- इसमें बी.टेक (B.Tech), एमबीबीएस (MBBS), बी.सी.ए (BCA), एलएलबी (LLB) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र होने चाहिए.
- और इनकी पिछली बोर्ड परीक्षा या सेमेस्टर में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है.
- तथा इनका शिक्षण शुल्क का 80% या अधिकतम ₹18,000 तक होना चाहिए.
यह भी पढ़े : Berojgari Bhatta Yojana 2026: 12वीं पास युवाओं को मिलेंगे हर महीने ₹1,500, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
Tata Capital Pankh Scholarship 2026 की पात्रता
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को निम्नलिखित शैक्षणिक और आर्थिक शर्तों को पूरा करना होगा तभी वह लोग इस योजना का लाभ ले सकते है.
- सबसे पहली बात की आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- फिर छात्र का वर्तमान में कक्षा 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, या स्नातक (UG) पाठ्यक्रम में पंजीकृत होना अनिवार्य है.
- और आवेदक ने अपनी पिछली शैक्षणिक परीक्षा (Class 10th/12th या पिछला Semester) कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो.
- और आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से मिलाकर वार्षिक आय ₹2.5 लाख (2,50,000 रुपये) या उससे कम होनी चाहिए.
- इसमें वह भी छात्र आवेदन कर सकते है, जिन्होंने कोविड-19 या किसी दुर्घटना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है, या जिनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाती है.
- और टाटा कैपिटल या बडी4स्टडी (Buddy4Study) के कर्मचारियों के बच्चे/रिश्तेदार इस योजना के लिए पात्र नहीं है.
आवश्यक दस्तावेज
Tata Capital Pankh Scholarship 2026 में ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी (Soft Copy) अपलोड करनी होगी और यदि आपके एक भी दस्तावेज छूट जाता है, तो आप्कोमिस योजना से वंचित किया जा सकता है, इस लिए आप अपने सभी दस्तावेज को आवेदन करने से पहले तैयार रखे.
- सबसे पहले आवेदक का फोटो.
- फिर आपका पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी.
- फिर आपका आवास प्रमाण पत्र.
- उसके बाद आपका आय प्रमाण पत्र.
- फिर आपका शैक्षणिक दस्तावेज.
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- पिछले सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट (कॉलेज छात्रों के लिए)
- फिर वर्तमान सत्र का प्रवेश प्रमाण जैसे कि.
- चालू शैक्षणिक वर्ष का रसीद (Fee Receipt)
- स्कूल/कॉलेज का पहचान पत्र (ID Card)
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate)
- उसके बाद आपका बैंक खाता विवरण.
- और अनाथ छात्र या माता-पिता के निधन का मृत्यु प्रमाण पत्र.
Tata Capital Pankh Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप इस स्कॉलरशिप के लिए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते है.
- सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पार्टनर Buddy4Study Portal पर जाएं या Tata Capital की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- उसके बाद होमपेज पर सर्च बार में Tata Capital Pankh Scholarship 2026 टाइप करें या Scholarships वाले सेक्शन में जाकर इसे ढूंढें.
- और यदि आप पोर्टल पर नए उपयोगकर्ता हैं, तो Register बटन पर क्लिक करें और आप अपने Google अकाउंट, ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से नया अकाउंट बना सकते हैं.
- और यदि आपके पास पहले से अकाउंट है, तो अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर लॉग इन करें.
- फिर लॉगिन करने के बाद, अपनी श्रेणी (Class 11-12, UG, ya Diploma) के अनुसार टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप के सामने बने Apply Now बटन पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म (Application Form) खुल जाएगा. इसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज करें.
- इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों (मार्कशीट, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, फीस रसीद, बैंक पासबुक) को स्कैन करके निर्दिष्ट फॉर्मेट (PDF या JPG) में अपलोड करें.
- और फॉर्म पूरा भरने के बाद Terms and Conditions वाले चेकबॉक्स को टिक करें और भरे गए फॉर्म का एक बार Preview करके जांच कर लें कि सभी जानकारी सही है या नहीं.
- और सब कुछ सही पाए जाने पर Submit बटन पर क्लिक कर दें. आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें और आवेदन पत्र की एक कॉपी डाउनलोड/प्रिंट करके रख लें.
Tata Capital Pankh Scholarship 2026: चयन प्रक्रिया
टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप में लाभार्थियों का चयन एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाता है, जिसको मैं निचे अच्छे से विस्तार से आपको बताया हूँ.
- शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड (60% अंक) और पारिवारिक आर्थिक स्थिति (वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम) के आधार पर की जाती है.
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों द्वारा अपलोड किए गए सभी शैक्षणिक और आय दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाता है.
- टेलीफोनिक इंटरव्यू (Telephonic Interview): और दस्तावेज़ सही पाए जाने पर बडी4स्टडी टीम द्वारा आवेदक का एक छोटा सा टेलीफोनिक साक्षात्कार (Interview) लिया जाता है, जिसमें छात्र की आवश्यकता और पृष्ठभूमि की पुष्टि की जाती है.
- अंतिम चयन सूची (Final Selection List): और साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से चुने गए मेधावी छात्रों की सूची जारी की जाती है और स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) ट्रांसफर कर दी जाती है.
FAQs
1. टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2026 के तहत अधिकतम कितनी राशि मिलती है?
इस स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार ₹10,000 से लेकर अधिकतम ₹18,000 तक की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है.
2. टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप 2026 के लिए कौन-कौन से छात्र आवेदन कर सकते हैं?
भारत के ऐसे मेधावी छात्र जो वर्तमान में कक्षा 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक (UG) या व्यावसायिक (Professional) पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं और जिन्होंने पिछली परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हैं, वे इसके लिए पात्र हैं.
3. इस योजना में आवेदन करने के लिए पारिवारिक आय की सीमा क्या है?
आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से मिलाकर कुल वार्षिक आय ₹2,50,000 (ढाई लाख रुपये) या उससे कम होनी चाहिए.
4. क्या इस स्कॉलरशिप के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है?
जी हां, टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. छात्र आधिकारिक पार्टनर पोर्टल (Buddy4Study) के माध्यम से फॉर्म जमा कर सकते हैं.
5. यदि छात्र के पास स्वयं का बैंक खाता न हो, तो क्या वह माता-पिता का बैंक विवरण दे सकता है?
नहीं, स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्र के नाम पर पंजीकृत सक्रिय बैंक खाते में ही ट्रांसफर की जाती है. इसलिए आवेदक के पास खुद का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है.
निष्कर्ष :
दोस्तों Tata Capital Pankh Scholarship 2026 देश के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक वरदान की तरह है और ₹18,000 तक की यह आर्थिक सहायता छात्रों को उनके शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में बेहद मददगार साबित होती है.
यदि आप इस योजना की सभी शर्तों और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो बिना किसी देरी के आज ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करें और इस जानकारीपूर्ण लेख को अपने दोस्तों, सहपाठियों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी जरूर शेयर करें ताकि किसी जरूरतमंद छात्र तक यह जानकारी पहुंच सके और वह इसका लाभ उठा सके.
