Mukhyamantri Rajshree Yojana 2026: बेटी के जन्म से पढ़ाई तक मिलेंगे ₹50,000, पढ़ें पात्रता और आवेदन नियम

हमारे भारत देश के अंदर बालिकाओं के सशक्तिकरण, उनके स्वास्थ्य में सुधार और शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसी दिशा में राजस्थान सरकार की एक महत्वाकांक्षी और बेहद लोकप्रिय पहल है, जिसका नाम Mukhyamantri Rajshree Yojana रखा गया है.

इस योजना के तहत राज्य में बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करने, बाल विवाह रोकने और बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से कुल ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि बेटी के जन्म से लेकर उसकी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने तक 6 अलग-अलग किस्तों (Installments) में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.

ऐसे में यदि आपके घर में भी एक प्यारी सी बिटिया का जन्म हुआ है, या आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योकि इस गाइड में हम आपको Mukhyamantri Rajshree Yojana 2026 की पूरी जानकारी, किस्तवार वितरण, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता शर्तें आदि के बारे जानकारी प्रदान कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2026 क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री राजश्री योजना का मुख्य लक्ष्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का विकास करना है और अक्सर आर्थिक तंगी के कारण परिवार बेटियों की शिक्षा या स्वास्थ्य पर उचित ध्यान नहीं दे पाते इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार बेटियों के जन्म से लेकर 12वीं की पढ़ाई तक वित्तीय सहायता देती है.

विवरणजानकारी
योजना का नामMukhyamantri Rajshree Yojana
राज्यराजस्थान
संबंधित विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
Apply NowClick Here
Official NoticClick Here

योजना का मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के पीछे सरकार के कई सामाजिक और शैक्षणिक उद्देश्य हैं, जिसको निचे बताया हूँ.

  • कन्या भ्रूण हत्या पर रोक: सबसे पहले बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देना और समाज की लिंगानुपात (Sex Ratio) स्थिति में सुधार लाना.
  • बालिकाओं के स्वास्थ्य की देखभाल: संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) को बढ़ावा देना ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आए.
  • बाल विवाह पर नियंत्रण: तथा बेटियों को 12वीं तक शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ताकि कम उम्र में उनका विवाह न हो.
  • समान अवसर और अधिकार: और बालिकाओं को बेटों के समान शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के अवसर प्रदान करना.

₹50,000 की किस्तवार वितरण तालिका

किस्तसमय / अवसरमिलने वाली राशिशर्त / आवश्यकता
1st Installmentबालिका के जन्म के समय₹2,500सरकारी या अधिकृत निजी अस्पताल में प्रसव होना अनिवार्य
2nd Installment1 वर्ष की आयु पूरी होने पर₹2,500सभी आवश्यक टीके पूर्ण होने पर
3rd Installmentप्रथम कक्षा (Class 1st) में प्रवेश पर₹4,000सरकारी स्कूल में नामांकन
4rd Installmentछठी कक्षा (Class 6th) में प्रवेश पर₹5,000सरकारी स्कूल में पढ़ाई जारी रखना
5rd Installmentदसवीं कक्षा (Class 10th) में प्रवेश पर₹11,000सरकारी स्कूल में निरंतर अध्ययन
6rd Installment12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर₹25,00012वीं पास करने पर (अंतिम किस्त)
कुल राशिजन्म से 12वीं कक्षा तक₹50,000—

पात्रता और शर्तें

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है नहीं तो आपको इसका लाभ नहीं दिया जायेगा.

  • सबसे पहले तो बालिका का जन्म राजस्थान राज्य में होना अनिवार्य है और उसके माता-पिता राजस्थान के मूल निवासी होने चाहिए.
  • फिर बालिका का जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद हुआ होना चाहिए.
  • बालिका का जन्म राजकीय अस्पताल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में होना आवश्यक है.
  • और योजना का लाभ परिवार की प्रथम दो जीवित संतानों (बालिकाओं) को ही मिलेगा.
  • और यदि पहली दो संतानों में से किसी एक बालिका की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो अगली जन्मी बालिका को इस योजना का लाभ मिल सकता है.
  • तथा तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी किस्त के लिए बालिका का सरकारी स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है.

यह भी पढ़े : PM Internship Yojana 2026: आधार कार्ड से मिलेंगे ₹9000? जानिए अप्लाई करने का सही तरीका

आवश्यक दस्तावेज

अगर आप इस योजना के अंदर आवेदन कर रहे है, तो आपको आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इस लिए आप इन सभी दस्तावेजों को अच्छे से संभाल कर रखे नहीं तो अगर एक भी दस्तावेज आपके पास नहीं होगा तो आपका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है.

  • सबसे पहले बालिका का जन्म प्रमाण पत्र.
  • उसके बाद माता-पिता का जनाधार कार्ड / भामाशाह कार्ड.
  • फिर माता-पिता का आधार कार्ड.
  • उसके बाद PCTS कार्ड / ममता कार्ड.
  • फिर माता का बैंक खाता पासबुक.
  • और बालिका का पासपोर्ट साइज फोटो.
  • और सरकारी स्कूल में प्रवेश / अध्ययन प्रमाण पत्र (कक्षा 1, 6, 10 और 12 के लिए).
  • फिर 12वीं कक्षा की अंकतालिका.
  • फिर एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
  • फिर आपका मूल निवास प्रमाण पत्र.

मुख्यमंत्री राजश्री योजना में आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना के अंदर अपना फॉर्म आवेदन करना कहते है, लेकिन आपको नहीं पता है कि आप कैसे आवेदन करे, तो आप परेसान ना होइए क्योकि मैं आपको निचे अच्छे से आसान शब्दों में बताया हूँ कि आप कैसे इस योजना के अंदर अपना फॉर्म आवेदन कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है.

पहला व दूसरा चरण (जन्म और 1 वर्ष की उम्र पर आवेदन):

  • सबसे पहले तो बालिका के जन्म के समय अस्पताल प्रशासन या स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा PCTS (Pregnancy, Child Tracking & Health Services System) पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है.
  • फिर प्रसव के समय ही संबंधित अस्पताल द्वारा फॉर्म भरकर जमा कराया जाता है.
  • और पहली और दूसरी किस्त सीधे माता के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) द्वारा भेजी जाती है.

तीसरा चरण से छठा चरण (कक्षा 1 से 12वीं की पढ़ाई के समय आवेदन):

  • फिर जब बालिका कक्षा 1, 6, 10 या 12 में प्रवेश लेती है, तो आवेदन की जिम्मेदारी संबंधित राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक/संस्था प्रधान की होती है.
  • इसके बाद अभिभावक को विद्यालय के संस्था प्रधान के पास जाकर राजश्री योजना का फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज (जन्म प्रमाण पत्र, PCTS आईडी, जनाधार आदि) संलग्न करके देने होते हैं.
  • और विद्यालय प्रशासन शाला दर्पण पोर्टल (Shala Darpan Portal) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करता है.

एप्लिकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपने राजश्री योजना के लिए आवेदन किया है और अपनी किस्त की स्थिति जांचना चाहते हैं, तो निचे मैंने आपको आसान शब्दों में और आसान तरीको में बताया हूँ कि आप कैसे अपने आवेदन की स्टेटस चेक कर सकते है.

  • सबसे पहले आप राजस्थान सरकार के PCTS पोर्टल या शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • उसके बाद होमपेज पर Citizen Corner या Rajshree Scheme Track Status के विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर अपना PCTS ID, जनाधार संख्या या आवेदन संख्या दर्ज करें.
  • और कैप्चा कोड डालकर Submit / Search बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपके स्क्रीन पर आपकी किस्त का स्टेटस दिखाई देगा.

FAQs

1. क्या यह योजना निजी (Private) स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए लागू है?

पहली और दूसरी किस्त निजी अस्पतालों में जन्म लेने पर मिल सकती है, लेकिन तीसरी किस्त से लेकर छठी किस्त (कक्षा 1 से 12वीं तक) का लाभ केवल सरकारी स्कूलों (Government Schools) में पढ़ने वाली छात्राओं को ही मिलता है.

2. योजना के तहत कुल कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के तहत कुल ₹50,000 की राशि 6 किस्तों में दी जाती है.

3. राजस्थान से बाहर की निवासी महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं?

नहीं, यह योजना केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए ही मान्य है.

4. बैंक खाता किसका होना चाहिए माता का या पिता का?

प्राथमिकता के आधार पर राशि माता के बैंक खाते में जमा की जाती है. यदि माता का देहांत हो गया हो या उपलब्ध न हो, तो पिता के खाते का विवरण दिया जा सकता है.

5. क्या तीसरी संतान के रूप में बेटी होने पर यह लाभ मिलेगा?

नहीं, यह योजना केवल परिवार की पहली दो जीवित बेटियों के लिए ही लागू है.

निष्कर्ष :

दोस्तों Mukhyamantri Rajshree Yojana 2026 राजस्थान सरकार की एक अत्यंत कल्याणकारी पहल है, जिसने लाखों बेटियों के जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह योजना न केवल बेटियों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ती है बल्कि उनके स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखती है.

यदि आप राजस्थान के निवासी है और आपके भी घर में या आसपास किसी के घर में बेटी का जन्म हुआ है, तो उन्हें इस योजना के बारे में जागरूक करें और समय पर आवेदन करके ₹50,000 की सहायता राशि का लाभ अवश्य उठाएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top