Indira Gandhi Single Girl Child Scholarship 2026: ₹36,200 की छात्रवृत्ति के लिए कौन और कैसे करें आवेदन?

दोस्तों भारत में बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में एकल बालिका के विचार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा Post Graduate Indira Gandhi Scholarship for Single Girl Child चलाई जाती है. इस योजना का मुख्य मकसद उन छात्राओं को वित्तीय सहायता देना है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और ग्रेजुएशन के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं.

इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई के दौरान प्रति वर्ष ₹36,200 की वित्तीय सहायता दी जाती है यानी 2 साल के मास्टर डिग्री कोर्स में कुल ₹72,400 की स्कॉलरशिप मिलती है. ऐसे में यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं या अपने परिवार की इकलौती बेटी की उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने का विचार कर रही हैं, तो यहलेख आपके लिए है, क्योकि इसमें आपको इसके पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, एफिडेविट के फॉर्मेट, और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर आवेदन की पूरी जानकारी को एकदम आसान शब्दों बताया हूँ.

योजना का मुख्य उद्देश्य और सोच

भारत में कई परिवारों में आर्थिक तंगी के कारण बेटियों को उच्च शिक्षा (Master’s Degree) दिलाने के बजाय उनकी पढ़ाई बीच में ही छुड़वा दी जाती है और इस स्कॉलरशिप योजना के पीछे सरकार के तीन मुख्य उद्देश्य हैं जिसको निचे बताया हूँ.

  • बेटियों की उच्च शिक्षा को समर्थन: किसी भी बेटी को आर्थिक कारणों से किसी भी होनहार छात्रा की पढ़ाई स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर रुकनी नहीं चाहिए.
  • छोटे परिवार के विचार को प्रोत्साहन: और समाज में एकल संतान (Single Child) और खासकर बेटी के पालन-पोषण को प्रोत्साहित करना.
  • महिला सशक्तिकरण: तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें.
विवरणजानकारी
योजना का नामIndira Gandhi Single Girl Child Scholarship
लाभार्थीSingle Girl Child
वित्तीय लाभ₹36,200
Apply NowLogin | Registration 
Official WebsiteClick here

स्कॉलरशिप राशि और भुगतान की शर्तें

  • वार्षिक राशि: इसमें चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष ₹36,200 की राशि दी जाती है.
  • भुगतान की अवधि: और यह स्कॉलरशिप PG कोर्स के दोनों वर्षों (1st Year & 2nd Year) के लिए मिलती है.
  • भुगतान का तरीका: इसमें दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी छात्रा के आधार-लिंक्ड (Aadhaar Seeded) बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए भेजी जाती है.
  • अतिरिक्त भत्ते: इस योजना के तहत हॉस्टल फीस, किताबों का खर्च या मेडिकल अलाउंस के नाम पर अलग से कोई अतिरिक्त राशि नहीं मिलती और ₹36,200 की यह राशि समेकित होती है.

यह भी पढ़े : Mukhyamantri Rajshree Yojana 2026: बेटी के जन्म से पढ़ाई तक मिलेंगे ₹50,000, पढ़ें पात्रता और आवेदन नियम

पात्रता मानदंड

अगर आप इसके अंदर अपना फॉर्म आवेदन करने की सोच रही है, तो आप आवेदन करने से पहले इन सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.

  • इसकी सबसे पहली बात की छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान होनी चाहिए यानी उनका कोई भाई या बहन नहीं होना चाहिए.
  • यदि किसी परिवार में केवल जुड़वां बेटियां (Twin Daughters) हैं और उनके अलावा कोई अन्य बच्चा (भाई या बहन) नहीं है, तो वे दोनों बहनें भी इस योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करने की पात्र हैं.
  • और छात्रा ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, डिम्ड यूनिवर्सिटी या स्वायत्त (Autonomous) कॉलेज में Post Graduation (1st Year) में एडमिशन लिया हो.
  • तथा यह योजना केवल Non-Professional PG Courses (जैसे MA, M.Sc, M.Com आदि) के लिए है.
  • और PG प्रथम वर्ष में प्रवेश लेते समय छात्रा की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • और इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई पारिवारिक आय सीमा (Income Limit) नहीं रखी गई है चाहे परिवार की आय कितनी भी हो, यदि शर्त पूरी होती है तो आवेदन किया जा सकता है.

आवश्यक दस्तावेज

अगर आप इसके अंदर अपना आवेदन करने जा रही है, तो आपको आवेदन फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की स्पष्ट स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी नहीं तो अगर एक भी दस्तावेज आप भूलती है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जा सकता है.

  • सबसे पहले तो आपका शपथ पत्र.
  • फिर आपका संस्थान का सत्यापन पत्र.
  • उसके बद आपका आधार कार्ड.
  • फिर आपके ग्रेजुएशन की अंकसूची.
  • फिर PG एडमिशन रसीद.
  • फिर आपका बैंक पासबुक की जानकारी.
  • और आपका पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप का पूरा प्रोसेस National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न होता है आप यही से अपने इस फॉर्म को बहुत ही आसानी से आवेदन कर सकते है और अगर आपको नहीं पता है कि इसको कैसे करना है, तो मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.

  • सबसे पहले तो आप National Scholarship Portal (NSP) अधिकारी वेबसाइट पर जाये.
  • फिर आप Student Corner में जाकर New Registration या One-Time Registration (OTR) विकल्प पर क्लिक करें.
  • और अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की मदद से OTR नंबर जनरेट करें.
  • उसके बाद आप अपने OTR नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • और डैशबोर्ड पर Application Form पर जाएं.
  • अब आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण (Graduation Marks, PG Course Name, College Name) भरें.
  • और अब Scheme Selection सेक्शन में जाएं और Post Graduate Indira Gandhi Scholarship for Single Girl Child का चयन करें.
  • अब आप तैयार किए गए SDM से सत्यापित Affidavit की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • फिर कॉलेज से साइन कराया हुआ Joining Report / Institution Verification Certificate उसे अपलोड करें.
  • और फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करके सुनिश्चित करें कि दर्ज की गई सभी जानकारियां सही हैं.
  • फिर Final Submit बटन पर क्लिक करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

FAQs

1. क्या इस स्कॉलरशिप के लिए परिवार की कोई आय सीमा निर्धारित है?

नहीं, इस योजना के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम पारिवारिक आय सीमा नहीं है, केवल ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड’ होने की शर्त पूरी होनी चाहिए.

2. B.Ed, MBA या M.Tech करने वाली छात्राएं भी इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं?

नहीं, यह स्कॉलरशिप केवल नॉन-प्रोफेशनल PG कोर्सेज (जैसे M.A., M.Sc., M.Com) के लिए ही उपलब्ध है, व्यावसायिक या तकनीकी कोर्सेज के लिए यह मान्य नहीं है.

3. अगर दो बहनें जुड़वां (Twins) हैं, तो क्या दोनों को ₹36,200 मिलेंगे?

हां, नियम के मुताबिक यदि परिवार में केवल दो जुड़वां बेटियां हैं और कोई भाई नहीं है, तो वे दोनों बहनें इस स्कॉलरशिप के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकती हैं.

4. स्कॉलरशिप का पैसा कब तक खाते में आता है?

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर फॉर्म की जांच (Institute Verification, State Verification, UGC Approval) पूरी होने के बाद वित्तीय वर्ष के अंत तक राशि सीधे खाते में DBT द्वारा भेज दी जाती है.

5. single Girl Child Affidavit (हलफनामा) कहां से और किस फॉर्मेट में बनवाना पड़ता है?

एफिडेविट ₹50 या ₹100 के नॉन-जुडिशियल स्टाम्प पेपर पर बनवाना होता है, जिसे First Class Magistrate / SDM / तहसीलदार या किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होना अनिवार्य है.

निष्कर्ष :

इंदिरा गांधी सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना देश की उन होनहार छात्राओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो आर्थिक सीमाओं की चिंता किए बिना अपनी उच्च शिक्षा पूरी करना चाहती हैं और यह प्रति वर्ष ₹36,200 की यह वित्तीय सहायता न केवल छात्राओं को स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई में आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि समाज में ‘एकल बालिका’ के विचार को सम्मान देकर महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है.

यदि आप इस योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर अपना आवेदन समय से पूरा करें और अपने दस्तावेज सही रखें, बैंक खाते को आधार से लिंक (NPCI Seeded) कराएं और कॉलेज से वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें ताकि बिना किसी बाधा के आपको इस योजना का लाभ मिल सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top