दोस्तों आपको तो यह बात पता ही है कि शिक्षा आज के समय में हर छात्र के बेहतर भविष्य की नींव है, लेकिन बहुत बार आर्थिक तंगी के कारण होनहार छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में से ही छोड़नी पड़ती है या वे लोग अपनी पसंद के उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला नहीं ले पाते है. इसी समस्या को दूर करने और देश के प्रतिभावान युवाओं को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से Bajaj Finserv Scholarship 2026 की शुरुआत की गई है.
और यदि आप 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन (BA, B.Com, B.Sc), B.Tech या M.B.A जैसे कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं और पढ़ाई के खर्च को लेकर चिंतित रहते हैं, तो यह स्कॉलरशिप योजना आपके लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है, क्योकि इस योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
और इस लेख के अंदर में आपको Bajaj Finserv Scholarship 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, जैसे यह स्कॉलरशिप क्या है, इसके फायदे क्या हैं, कौन-कौन आवेदन कर सकता है, कौन से दस्तावेज चाहिए, और स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है इन सभी चीजो को इस लेख में हम आपको बताये है, तो आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
Bajaj Finserv Scholarship 2026 क्या है?
Bajaj Finserv Scholarship, बजाज ग्रुप (Bajaj Finserv Limited) की एक प्रमुख कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल है, इस योजना का मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे बिना किसी वित्तीय रुकावट के अपनी स्कूली और उच्च शिक्षा पूरी कर सकें.
और यह स्कॉलरशिप कार्यक्रम विशेष रूप से उन परिवारों के बच्चों की मदद करता है जिनकी वार्षिक आय सीमित है इस योजना के अंतर्गत केवल फीस भरने के लिए ही राशि नहीं दी जाती, बल्कि शिक्षण सामग्री, बुक्स, हॉस्टल फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने के लिए भी सहायता मिलती है.
| प्रमुख विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | Bajaj Finserv CSR Scholarship Program 2026 |
| प्रदाता | Bajaj Finserv Limited |
| लाभार्थी | 10th, 12th, ITI, Diploma, Graduation, B.Tech, M.A व अन्य छात्र |
| स्कॉलरशिप राशि | ₹10,000 से लेकर ₹2,000,000 |
| आधिकारिक वेबसाइट | buddy4study.com / bajajfinserv.in |
| Apply Online | Apply Now |
Bajaj Finserv Scholarship 2026 के मुख्य उद्देश्य और लाभ
इस स्कॉलरशिप योजना के कई फायदे हैं जो सीधे तौर पर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करते हैं, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.
- आर्थिक बोझ से राहत: इसके तहत हमारा ट्यूशन फीस, कॉलेज एडमिशन फीस और परीक्षा शुल्क का भुगतान आसानी से हो जाता है.
- विभिन्न कोर्स के लिए सहायता: और 10वीं पास करने वाले छात्रों से लेकर मेडिकल, इंजीनियरिंग (B.Tech), आर्ट्स (M.A/BA) और कॉमर्स के छात्रों तक को इसका लाभ मिलता है.
- छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना: और छात्रों को पढ़ाई के लिए परिवार पर निर्भरता कम होती है और छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं.
- मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन: उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उनकी मेहनत का पुरस्कार वित्तीय सहायता के रूप में मिलता है.
- ड्रॉपआउट रेट में कमी: पैसों की कमी के कारण स्कूल या कॉलेज छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आती है.
यह भी पढ़े : PMEGP लोन स्कीम 2026: नया बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है ₹50 लाख तक का लोन और 35% सब्सिडी
पात्रता और मानदंड
Bajaj Finserv Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने से पहले यह जांचना आवश्यक है कि आप इसके योग्य हैं या नहीं और इसकी पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं, जिसको निचे बताया हूँ.
- सबसे पहली बात की उम्मीदवार की पिछली कक्षा यानि की 10th और 12th में न्यूनतम 60% से 65% अंक प्राप्त किए हों.
- और Graduation के छात्र यानि की BA, B.Com, B.Sc में पढ़ने वाले छात्रों को 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकित हों.
- तथा B.Tech, MBBS, B.Arch करने वाले छात्रों को 12वीं में विज्ञान व गणित विषयों में उत्कृष्ट अंक होना अनिवार्य है.
- और जो छात्र Post Graduation यानि की M.A, M.Com, M.Sc कर रहे है, उनको संबंधित स्नातक डिग्री में कम से कम 60% अंक होने चाहिए.
- और आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹3,00,000 से ₹6,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- तथा आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवारों, एकल माता-पिता वाले बच्चों और अनाथ छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है.
- और आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में नियमित (Regular) छात्र के रूप में अध्ययनरत होना चाहिए.
पाठ्यक्रम के अनुसार स्कॉलरशिप राशि का वितरण
इस स्कॉलरशिप की राशि छात्र द्वारा किए जा रहे कोर्स की अवधि और उसकी फीस संरचना के आधार पर तय की जाती है, जिसको मैं निचे आपको बताया हूँ.
- अगर छात्र 10वीं और 12वीं में है, तो उसको ₹10,000 से ₹20,000 प्रति वर्ष की राशी दी जाती है.
- तथा अगर सामान्य ग्रेजुएशन (BA, B.Sc, B.Com) के छात्र है, तो उसको ₹20,000 से ₹40,000 प्रति वर्ष की राशी दी जाती है.
- और यदि छात्र तकनीकी और व्यावसायिक कोर्स में है, यानि की B.Tech, B.E., MBBS कर रहा है, तो छात्र को ₹50,000 से लेकर ₹2,00,000 तक प्रति वर्ष की राशी दी जाती है.
- अगर छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन यानि की M.A, M.Sc, MBA कर रहा है, तो उसको ₹40,000 से ₹1,00,000 तक प्रति वर्ष की राशी दी जाती है.
आवश्यक दस्तावेज
आपके पास आवेदन करते समय ये सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी (PDF/JPEG) होनी चाहिए और अगर इसमें से एक भी दस्तावेज आपके पास नहीं होती है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है, इस लिए आप इसको ध्यान में रखे.
- सबसे पहले आवेदक का आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी.
- फिर आवेदक का 10वीं और 12वीं की मार्कशीट.
- और आवेदक की पिछली कक्षा की पास की गई अंतिम परीक्षा की मार्कशीट.
- फिर चालू सत्र की फीस रसीद, कॉलेज आईडी कार्ड या एडमिशन लेटर.
- और आवेदक का आय प्रमाण पत्र.
- फिर आपका बैंक खाता विवरण.
- फिर आपकी हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो.
- और आपकी विकलांगता / जाति प्रमाण पत्र.
Bajaj Finserv Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप इसके अंदर अपना फॉर्म आवेदन करना चाहते है, तो मैं आपको निचे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ चरणों को बताया हूँ, जिसका आप पालन करके अपना फॉर्म आवेदन कर सकते है.
- सबसे पहले आप Bajaj Finserv के आधिकारिक CSR पोर्टल या संबद्ध पार्टनर स्कॉलरशिप पोर्टल जाएं.
- उसके बाद होमपेज पर Apply Now या Register बटन पर क्लिक करें.
- फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अकाउंट बनाएं.
- और आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सत्यापन (Verification) पूरा करें.
- फिर सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद Bajaj Finserv Scholarship 2026 लिंक चुनें.
- और फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता, और परिवार की वार्षिक आय दर्ज करें.
- और अपनी शैक्षणिक योग्यता (10th, 12th, Graduation, B.Tech या M.A) का विवरण सही-सही भरें.
- और मांगे गए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में स्कैन करके अपलोड करें.
- तथा सुनिश्चित करें कि डॉक्यूमेंट की इमेज या PDF स्पष्ट पढ़ी जा सके.
- और भरे गए फॉर्म को एक बार ध्यान से जांचें कि कोई जानकारी गलत तो नहीं है.
- तथा नियम और शर्तों (Terms & Conditions) वाले चेकबॉक्स पर टिक करें.
- और आप अंत में Submit बटन पर क्लिक कर दें.
- तथा भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या PDF कॉपी सुरक्षित रख लें.
FAQs
1. क्या Bajaj Finserv Scholarship के लिए 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं?
जी हां, जिन छात्रों ने 10वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है और आगे 11वीं, डिप्लोमा या आईटीआई में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इसके लिए पात्र हैं.
2. इस स्कॉलरशिप में अधिकतम कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के तहत छात्र के कोर्स और शिक्षण शुल्क के आधार पर अधिकतम ₹2,00,000 (₹2 लाख) तक की सहायता दी जाती है.
3. क्या B.Tech और M.A के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?
हां, B.Tech, M.A, B.Sc, B.Com, MBBS जैसे प्रोफेशनल और गैर-प्रोफेशनल दोनों प्रकार के डिग्री कोर्स करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं.
4. क्या आवेदन के लिए कोई शुल्क देना होता है?
नहीं, Bajaj Finserv Scholarship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है.
5. स्कॉलरशिप का पैसा कैसे मिलता है?
अंतिम रूप से चयनित छात्रों के बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे भेज दी जाती है.
निष्कर्ष :
Bajaj Finserv Scholarship 2026 देश के उन लाखों छात्रों के लिए एक सुनहरी किरण है जो आर्थिक समस्याओं के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं, यदि आप 10th, 12th, Graduation, B.Tech या M.A के छात्र हैं और पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपको बिना देरी किए इस स्कॉलरशिप के लिए तुरंत आवेदन करना चाहिए.
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों, सहपाठियों और अध्ययन समूहों (Study Groups) में जरूर शेयर करें ताकि किसी जरूरतमंद छात्र तक यह जानकारी पहुंच सके और वह इसका लाभ उठा सके.
