PM Rahat Scheme 2026: अब एक्सीडेंट होने पर जेब से नहीं लगेंगे पैसे, सरकार देगी ₹1.5 लाख तक का फ्री इलाज, जानें पूरी प्रक्रिया और नियम

PM Rahat Scheme 2026: दोस्तों आपको तो पता ही है कि भारत के अंदर सड़क दुर्घटनाएं एक बहुत ही बड़ी समस्या बनी हुई है और हर साल लाखो लोग सड़क हादसों से अपनी जान गवा देते है, जिसका एक बहुत ही बड़ा करण है कि उनको समय पर एक अच्छी इलाज नहीं मिल पता है और जब वो कोई अस्पताल में जाते है, तो उनको एक बहुत ही बड़ी खर्चों का दर होता है, जिसके करण उनका जान चला जाता है.

इन्ही सभी चीजो को देखते हुए हमारे देश के केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 में PM Rahat Scheme को चालू किया है और इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जो व्यक्ति किसी भी सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है उसको किसी भी अस्पताल में भर्ती होने के लिए अपने जेब से पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है.

क्योकि इन लोगो के लिए सरकार अब 1.5 लाख तक का पूरा खर्च अब अपने पास से देगी और अगर आपको अभी तक इसके बारे में नहीं पता है, तो आप पहले इसके बारे में जानिए कि PM Rahat Scheme 2026 क्या है? इसमें आवेदन कैसे करे, इसके बारे में मैं निचे अच्छे से बताया हूँ एक बार आप इसको अच्छे से पढ़िये.

PM Rahat Scheme 2026 क्या है?

PM Rahat Scheme 2026 यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चालू किया गया एक बहुत ही अच्छी और तगड़ी योजना है, इसके तहत देश में कही पर भी होने वाली सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को तत्काल और बिना किसी अग्रिम भुगतान के इलाज कराया जाता हैं और यह योजना केवल सड़क दुर्घटना तक ही सिमट है.

मान लीजिये की कोई कही जा रहा है और उसका सड़क दुर्घटना के अंदर चोट लग जाता है तो उसको दावा करने के लिए सरकार के तरफ से 1.5 लाख तक का खर्चा दिया जायेगा उसके अपने पास से एक भी रूपया लगाने की कोई भी जरूरत नहीं है.

योजना का मुख्य उद्देश्य

सरकार द्वारा इस योजना को चालू करने का उद्देश्य जो भी सड़क हादसा हो रहा है उसके अंदर होने वाले मृत्यु दर को कम करना क्योकि अक्सर यह देखा जाता है कि लोग अस्पताल के खर्च के दर से पीड़ितों को अस्पताल के अंदर भर्ती नहीं करते है कि इसका खर्चा बहुत ही अधिक होगा या बहुत सारे ऐसे निजी अस्पताल है जो बिना पैसे जमा किये बिना लोगो का इलाज नहीं करते है या फिर दुर्घटना होने के 1 घंटे के अंदर सही इलाज ना मिलाने के करण लोगो की जान चली जाती है.

इन्ही सभी बाधाओं को जड़ से उखर फेखाने के लिए और अपने नागरिको को एक अच्छी इलाज पहुचाने के लिए सरकार के तरफ से PM Rahat Scheme 2026 को चालू किया गया है.

₹1.5 लाख के कैशलेस इलाज की पूरी जानकारी

अगर हम इस योजना की बात करे तो इस योजना के तहत प्रत्येक दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज करने का अवसर मिलाता है. लेकिन आप यह भी सोचते होंगे की इसकी अवधि क्या है तो यह सुविधा हम लोगो को दुर्घटना होने के बाद 7 दिनों तक ही मान्य है.

और इसके अंदर हमे ट्रॉमा केयर, सर्जरी, आईसीयू बेड, दवाइयां और जांच यह सब चीजे ही सामिल है और जब इसके भुगतान की बात करे तो इसके अंदर मरीज को कुछ नहीं देना होता है इसमें अस्पताल सीधे सरकार से अपना पैसा क्लेम करता है.

किसको मिलेगा लाभ? (Eligibility Criteria)

क्या आपको पता है कि इस योजना का लाभ कौन लोग उठा सकते है अगर नहीं पता है, तो मैं आपको निचे बताया हूँ इसको एक बार आप जरुर देखले.

  • इस योजना का लाभ भारत के सभी नागरिक को दिया जायेगा चाहे वह किसी भी राज्य से हो.
  • और जो विदेशी लोग है, जो भारत घुमाने आते है अगर उनका भी भारत की सड़कों पर दुर्घटना होता है तो इसका लाभ वह भी उठा सकते है.
  • इस योजना का लाभ उन सभी वाहन वालो को दिया गायेगा चाहे वह पैदल यात्री हो, साइकिल सवार हो या किसी भी वाहन से जैसे की कार, बाइक, ट्रक में सवार हो सभी को इसका लाभ दिया जायेगा.
  • अब आप यह सोच रहे है कि इसका लाभ उठाने ले लिए आयु क्या होनी चाहिए तो इसके लिए कोई भी आयु सिमित नहीं है, यह योजना अमीर-गरीब सभी लोगो के लिए एक सामान है.

योजना के अंतर्गत आने वाले अस्पताल

अगर आपको इस योजना के तहत अपना इलाज करना है, तो आप इन सभी अस्पतालों के अंदर जाकर अपना इलाज करा सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है.

  • जैसे की सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आप अपना इलाज करा सकते है.
  • या वे सभी बड़े निजी अस्पताल जिन्होंने इस विशेष योजना के लिए सरकार के साथ एमओयू (MoU) साइन किया है.
  • और आयुष्मान भारत (PM-JAY) के तहत लिस्टेड सभी निजी अस्पताल में भी आप अपना इलाज करा सकते है.

इलाज की प्रक्रिया:

अगर आप इसके तहत अपना इलाज करना चाहते है, तो यह बहुत ही सरल राखी गई है, बस इसके लिए आपको इन सर्तो को पूरा करना होगा.

  • सबसे पहले दुर्घटना होने पर 112 नंबर यानि हेल्पलाइन पर कॉल करे.
  • उसके बाद आप एम्बुलेंस पीड़ित को नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल में ले कर जाइये.
  • उसके बाद आप अस्पताल में अपना आधार कार्ड या किसी भी सरकारी पहचान पत्र की सहायता से रजिस्ट्रेशन करे.
  • फिर अस्पताल सरकार के आईटी पोर्टल पर आपका डेटा अपलोड करेगा और आपका इलाज तुरंत शुरू हो जाएगा.

राह-वीर (Rah-Veer) प्रोत्साहन योजना

इसका मतलब यह है कि मन लीजिये की आप कही गए है और आपके सामने किसी का सड़क दुर्घटना हो गया है तो आप उसको तुरंत सहायता करके अस्पताल पंहुचा देते है, तो सरकार ने मदद करने वालो के लिए भी पुरस्कार राखी है और इन्ही लोगो को राह-वीर कहा गया है.

लेकिन आप यह सोच रहे होगे कि इन लोगो को पुरस्कार में क्या दिया जायेगा तो सरकार ने इन लोगो को लिए पुरस्कार में ₹5,000 की नकद राशि और एक प्रशस्ति पत्र देगी और पुलिस या अस्पताल इन्ही पूछताछ के लिए परेशान नहीं करेंगे.

यह भी पढ़े : Ladli Laxmi Yojana 2026 – आवेदन से लेकर ₹1,43,000 रुपये मिलने तक का पूरा सच

आवश्यक दस्तावेज

अगर आपके पास आपातकालीन स्थिति में दस्तावेज नहीं है तो कोई बात नहीं आप अपना दस्तावेज अंत में भी ला सकते है लेकिन क्या आपको पता है इसमें आपके पास क्या दस्तावेज होना चाहिए.

  • सबसे पहले तो आपके पास आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card) होना चाहिए.
  • फिर आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर.
  • उसके बाद से आपका एक मोबाइल नंबर.
  • और घटना की फोटो या जानकारी अस्पताल के द्वारा बताया गया होना चाहिए.
Official WebsiteClick Here
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
Join Our Instagram PageJoin Now

योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएं

  • बिना किसी देरी के इलाज: अस्पताल अब आपके पहले पैसे की मांग नहीं कर सकता है.
  • देशव्यापी कवरेज: आप पुरे भारत के अंदर कही रहे इस योजना का लाभ उठा सकते है.
  • ट्रॉमा नेटवर्क: एनएचएआई (NHAI) और राज्यों के पुलिस के डेटाबेस को एक साथ जोड़ा गया है.
  • गरीबों के लिए वरदान: उन परिवारों के लिए यह योजना एक बहुत ही बड़ी राहत है, जो आचानक से आये मेडिकल खर्चों के चलते खर्चे में डूब जाते है.

FAQs

1. PM Rahat Scheme क्या है?

यह केंद्र सरकार की एक कैशलेस योजना है जिसके तहत सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती होने के पहले 7 दिनों तक ₹1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है.

2. क्या इसके लिए पहले से आवेदन करना या कोई कार्ड बनवाना जरूरी है?

नहीं, इसके लिए पहले से किसी रजिस्ट्रेशन या कार्ड की जरूरत नहीं है, दुर्घटना होने पर अस्पताल में मौके पर ही आपका पंजीकरण आधार कार्ड के जरिए कर दिया जाता है.

3. क्या यह योजना केवल गरीब लोगों के लिए है?

नहीं, यह योजना भारत के सभी नागरिकों के लिए है, चाहे उनकी आय कितनी भी हो या यहाँ तक कि भारत की सड़कों पर दुर्घटना का शिकार होने वाले विदेशी नागरिक भी इसके पात्र हैं.

4. ‘गोल्डन ऑवर’ (Golden Hour) क्या है?

दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा ‘गोल्डन ऑवर’ कहलाता है. इस दौरान सही इलाज मिलने से जान बचने की संभावना सबसे ज्यादा होती है, और PM Rahat Scheme इसी समय में मदद सुनिश्चित करती है.

5. क्या यह योजना घर में लगी चोट या बीमारी के लिए भी है?

हीं, यह योजना विशेष रूप से केवल ‘सड़क दुर्घटनाओं’ (Road Accidents) के लिए ही बनाई गई है.

निष्कर्ष:

दोस्तों PM Rahat Scheme 2026 यह हमारे सरकार का एक बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक में से एक है और यह योजना ना केवल दुर्घटना पीड़ितों व्यक्तियों की मदद करती है बल्कि यह हमारे देश के स्वास्थ्य ढांचे को भी एक मजबूती देती है और अगर आप या हम इस जागरूक रहे, तो सड़क पर होने वाले हादसों से बहुत से लोगोकी जान बचा सकते है.

Leave a Comment