अब एजेंसी जाने का झंझट ख़त्म! घर बैठे गैस बुकिंग, KYC और मोबाइल नंबर जोड़ना सीखें

दोस्तों आपको तो पता ही है कि आज कल के समय में हर चीज डिजिटल हो गया है और इस समय में भी बहुत सारे लोग ऐसे है एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग, ई-केवाईसी (e-KYC) करवाने या अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए उनको गैस एजेंसियों के चक्कर लगाते है और उनको घंटो तक अपने काम को छोड़ कर लाइनों में खड़ा होना होता है और परेशानी का सामना करना होता है.

लेकिन क्या आपको पता है कि भारत सरकार और देश की प्रमुख गैस कंपनियों जैसे की (Indane, HP Gas, Bharat Gas यह सभी सेवा लोगो के लिए अब ऑनलाइन कर दी है जिससे की लोग अब लाइन में ना खड़ा हो सके और ना ही परेसान हो सके और अब आपको अगर इसमें से कुछ भी बदलना है, तो आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से अपने घर पर बैठे ही मात्र 5 मिनट में गैस बुक कर सकते हैं, अपनी KYC कर सकते है और इसके साथ – साथ आप अपनी मोबाइल नंबर बदलकर नया नंबर लिंक कर सकते हैं.

लेकिन इसके लिए आपको इसके बारे में जानना होगा और अगर अभी तक इन सभी चीजो के बारे में नहीं जानते है, तो आप एक बार इस लेख को अच्छे से पढ़ लीजिये क्योकि मैं इसके बारे में इस लेख के अंदर एकदम सरल शब्दों में बता रहा हूँ, जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है.

एलपीजी गैस ई-केवाईसी (LPG Gas e-KYC) क्या है और यह क्यों ज़रूरी है?

आपको तो पता ही होगा कि पीछे कुछ समय से सरकार ने उन सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC जिसका पूरा नाम Electronic Know Your Customer है, इसको करना एकदम अनिवार्य कर दिया है और ऐसे में आपने भी अभी तक अपने गैस का e-KYC नहीं करवाया है, तो आपकी गैस की जो सब्सिडी मिलती है इसको रोक दी जाएगी या आने वाले समय में आपका गैस का कनेक्शन भी सस्पेंड कीर दिया जा सकता है, इस लिए आप सबसे पहले अपना e-KYC करवाए.

e-KYC कराने के मुख्य लाभ:

अगर आपको e-KYC करवाने का लाभ नहीं पता है और आप इसके लाभ के बारे में जनना कहते है, तो मैं निचे बताया हूँ, इसको आप एक बार जरूरी देखे.

  • सब्सिडी का सीधा लाभ: इसका सबसे पहला लाभ यह है कि आपको एलपीजी सब्सिडी बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आते रहेगी.
  • फर्जी कनेक्शनों पर रोक: और आपको पता है कि आज के समय में बहुत ही गलत काम किया जा रहा है. जैसे की एक ही नाम से कर सारे कनेक्शनों करा रहे है इसको रोकने के लिए e-KYC कराया जा रहा है.
  • सुरक्षित खाता: इससे आपका गैस कनेक्शन आपके आधार और बायोमेट्रिक/ओटीपी से सुरक्षित रहता है.

घर बैठे Indane, HP और Bharat Gas की e-KYC कैसे करें?

अगर आप अपने गैस कनेक्सन को अभी तक e-KYC नहीं करवाया है और आप अपने घर पर ही बैठ कर तीनों मुख्य गैस कंपनियों के अंदर मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से e-KYC करना कहते है, तो मैं निचे इसके सभी प्रक्रिया के बारे में बताया हूँ.

1. Indane Gas (इंडियन गैस) की e-KYC कैसे करें?

अगर आपके पास इंडियन गैस का कनेक्सन है और आपने अपना अभी तक उसके अंदर e-KYC नहीं करवाए है, तो आप अपने फ़ोन का इस्तेमाल करके अपने घर पर ही बैठ कर फ़ोन के कैमरा का इस्तेमाल करके फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के जरिए e-KYC कर सकते हैं.

  • इसके लिए आपको सबसे पहले IndianOil One और AadhaarFaceRD को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा.
  • फिर आपको IndianOil One को ओपन करके अपना रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करना होगा.
  • फिर ऐप के होमपेज पेज के उपर बाईं ओर Menu पर जाये और My Profile या LPG सेक्शन पर क्लिक करे.
  • वहा पर आपको Re-KYC मिलेगा उसको क्लिक करे.
  • उसके बाद से आप स्क्रीन पर दिख रहे चेकबॉक्स को टिक करें और Face Scan से बटन पर क्लिक करे.
  • अब आपके फ़ोन का फ्रंट कैमरा ओपन होगा अब आप अपनी फेस को अच्छे से स्कैन करवाए.
  • और जब आपका चेहरा स्कैन हो जायेगा, तो आपका आधार डेटा स्क्रीन पर आ जाएगा और अब आप अपनी फॉर्म को अच्छे से सबमिट करदे.
  • और आपकी e-KYC 24-48 घंटों में अप्रूव हो जाएगी.

2. HP Gas (एचपी गैस) की e-KYC कैसे करें?

अगर आपके पास HP Gas (एचपी गैस) है औए आपको इसके अंदर अपना e-KYC करना है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि आप कैसे घर से ही e-KYC कर सकते है.

  • सबसे पहले तो आपको My HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर उसके बाद आप उसपर अपना अकाउंट बनाये और लॉगिन करें.
  • फिर आपको अपने डैशबोर्ड पर लोगिंग कर लेना है और KYC के विकल्प को चुन लेना है.
  • अब आपको अपने आधार नंबर को दर्ज कर देना है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी जायेगा उसको भर कर आधार वेरिफिकेशन कर देना है.
  • ओटीपी सबमिट करते ही आपका आधार डिटेल्स स्क्रीन पर आ जायेगा इसको आप अच्छे से वेरिफाई करके सबमिट करदें.

3. Bharat Gas (भारत गैस) की e-KYC कैसे करें?

अगर आपके घर भारत गैस है और आपको इसके अंदर अपना e-KYC करना है, तो अब आपको अपने गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नही है क्योकि आप अब अपने घर से ही अपना e-KYC कर सकते है.

  • इसके लिए आप सबसे पहले ebharatgas.com के अधिकारी पोर्टल पर जाये और अपने यूजरनेम व पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • फिर आपको होमपेज के उपर Submit KYC या Update KYC दिखेगा उसको क्लिक करे.
  • उसके बाद से आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जायेगा उसको भरे और वेबसाइट पर दर्ज करें.
  • और जब आपका डिटेल्स मैच हो जायेगा तो उसके बाद आपकी केवाईसी अपडेट का स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

एलपीजी गैस कनेक्शन में नया मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें/बदलें?

अगर आपका कोई गैस कनेक्शन है, तो आपको एक ऐसे मोबाइल नंबर चाहिए जो हमेसा चालू रहे और अगर आपके पास कोई ऐसे नंबर है, जो बन हो गया है और आपके गैस कनेक्शन में वाही नंबर है, तो आप उसको बदल सकते है इसके लिए आपको बस मेरे द्वारा बताया गया यह कम कर लेना है और अपने घर से ही आप अपने फ़ोन नंबर को बदल सकते है.

यह भी पढ़े : Delhi Lakhpati Beti Yojana 2026: बेटियों को मिलेंगे ₹2 लाख, अब हर बेटी बनेगी आत्मनिर्भर; यहाँ देखें पूरी जानकारी

तरीका 1: आधिकारिक वेबसाइट के जरिए (ऑनलाइन)

गैस कंपनीअधिकारी पोर्टलप्रक्रिया
Indanecx.indianoil.inसीधे आप प्रोफाइल सेक्शन में जाये और Update Mobile Number’ पर क्लिक करें और पुराना या नया नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करदे.
HP Gasmyhpgas.inइसमें आप Update Mobile Numbe पर जाये और अपनी एलपीजी आईडी या उपभोक्ता संख्या डालें और आधार ओटीपी के जरिए नया नंबर लिंक करें.
Bharat Gasebharatgas.comइसमें आप Quick Update वाले सेक्शन में जाये और Update Mobile Number’ चुनें और अपने नए नंबर को ओटीपी के माध्यम से प्रमाणित करदे.

तरीका 2: IVRS (कॉल के जरिए) मोबाइल नंबर बदलना

अगर आप इस तरीका से अपना मोबाइल नंबर बदलवाना कहते है, तो आप अपने राज्य के विशिष्ट IVRS (Interactive Voice Response System) नंबर पर कॉल कर सकते है और कॉल के दौरान आपको अपनी उपभोक्ता संख्या (Consumer Number) और गैस डायरी पर लिखा विवरण बताना ह्होगा टैब जाकर आप अपने मोबाइल नंबर को बदल सकते है.

घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करने का सबसे आसान तरीके

अगर आपके पास कोई खली सिलेंडर है और आप उसको बुक करवाना कहते है, तो आप अपने घर से ही उसको केवल अपने फ़ोन की सहायता से बुक कर सकते है क्योकि मैंने आपको इसके कुछ तरीके बता देता हूँ, जिसकी सहता से आप आपना गैस अपने घर से ही बुक कर सकते है.

WhatsApp के जरिए बुकिंग

यह तरीका आज के समय का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका में से एक है, क्योकि आज के समय में हर कोई एक स्मार्ट फ़ोन का इस्तेमाल कर रहा है और वह उसके अंदर WhatsApp भी इस्तेमाल कर रहा है और आपको गैस बुक करने के लिए बस अपने कंपनी के आधिकारिक नंबर पर WhatsApp मैसेज भेजना है और आपका गैस बुक हो जाता है.

  • Indane Gas के रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर “REFILL” लिखकर WhatsApp करें.
  • HP Gas मोबाइल नंबर 9222201122 है और इसपर आप केवल BOOK लिखकर भजे आपका गैस बुक हो जायेगा.
  • Bharat Gas का फोन 1800224344 नंबर यह है और इसपर बस आप Hi उया बुक लिख कर भजे आपका गैस बुक हो जायेगा.

उमंग (UMANG) ऐप से बुकिंग

भारत सरकार के द्वारा लाया गया UMANG ऐप भी सभी सरकारी सेवाओं का वन-स्टॉप सॉल्यूशन है क्योकि हम इसके सहायता से भी अपने गैस को बुक कर सकते है.

  • सबसे पहले तो आप उमंग ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें.
  • फिर सर्च बार में आप अपनी गैस कंपनी जैसे की HP, Indane, Bharat को सर्च करें.
  • उसके बाद से Refill Order पर क्लिक करे और अपनी उपभोक्ता आईडी डालें और ऑनलाइन पेमेंट करके बुक करदे.

थर्ड-पार्टी ऐप्स (PhonePe, Paytm, Google Pay)

अब आप थर्ड-पार्टी ऐप्स की सहायता से भी अपने गैस को बुक कर सकते है.

  • सबसे पहले तो आप अपनई पसंदीदा पेमेंट ऐप को खोलें.
  • फिर Book a Cylinder के आप्शन पर जाये.
  • अब आप अपनी गैस ऑपरेटर कंपनी को चुनें.
  • फिर आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी को लिखे.
  • उसके बाद से आपकी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी फिर आप Payment करें और आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा.

SMS या IVRS नंबर पर कॉल करके

अगर आपके पास कोई स्मार्टफोन नहीं है तो आप किसी भी साधारण फोन से कॉल करके भी अपने गैस को बुक करा सकते है. इसके लिए मैं आपको सभी कंपनी का कॉल नंबर बता दिया हूँ.

  • Indane Gas Booking Number: 7718955555
  • HP Gas Booking Number: 54725 / 9222201122
  • Bharat Gas Booking Number: 7715012345 / 7718012345

FAQs

1. क्या ऑनलाइन ई-केवाईसी करने के लिए कोई शुल्क (Fees) देना पड़ता है?

नहीं, ऑनलाइन ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त (Free) है. गैस कंपनियों या सरकार द्वारा इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता.

2. मुझे अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी (LPG ID) कहाँ से मिलेगी?

आपकी एलपीजी आईडी आपकी गैस पासबुक या रिफिल पर्ची (Bill) पर लिखी होती है. इसके अलावा आप अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर “Find Your LPG ID” विकल्प पर जाकर अपना उपभोक्ता नंबर और एजेंसी का नाम डालकर भी इसे ऑनलाइन खोज सकते हैं.

3. ई-केवाईसी पूरी होने में कितने दिन का समय लगता है?

ऑनलाइन माध्यम (जैसे फेस स्कैन या ओटीपी) से की गई केवाईसी आमतौर पर 24 से 48 कार्य घंटों (Working Hours) के भीतर गैस एजेंसी द्वारा सत्यापित और स्वीकृत कर दी जाती है.

4. यदि मेरा मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो मैं केवाईसी कैसे करूं?

यदि आपका नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप वेबसाइट वाले ओटीपी विकल्प का लाभ नहीं ले पाएंगे. ऐसी स्थिति में आपको अपनी नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) के जरिए केवाईसी करवानी होगी, या फिर पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा.

5. क्या ई-केवाईसी (e-KYC) करवाने के लिए गैस सिलेंडर या चूल्हा मैकेनिक को दिखाना ज़रूरी है?

नहीं, ऑनलाइन ई-केवाईसी के लिए आपको किसी मैकेनिक को बुलाने या चूल्हा चेक कराने की कोई आवश्यकता नहीं है. यह सिर्फ आपके उपभोक्ता विवरण और आधार को लिंक करने की एक डिजिटल प्रक्रिया है जो पूरी तरह निःशुल्क है.

निष्कर्ष :

दोस्तों अब वह समय चला गया जब आपको अपने कामो को छोड़कर गैस एजेंसी के चक्कर लगनी पड़ती थी और आपको परेसान होना पड़ता था, आब वह समय आ गया है जहा आपको कोई भी काम करने के लिए जैसे की गैस बुकिंग, ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट इन सभी कामो को अब हम अपने घर से ही बैठ कर कर सकते है क्योकि अब सरकार इन सभी जटिल कामो को आज के समय में एकदम सरल बना दी है.

Leave a Comment