दोस्तों हर इंसान का केवल एक ही सपना होता है कि उसका एक अच्छा सा अपना घर हो जहा पर वह अपने बीबी और बच्चो के साथ सम्मान और सुरक्षा से रहे लेकिन भारत के अंदर आज के समय में भी बहुत सारे ऐसे लोग है जिम्के पास अपना कोई अच्छा सा घर नहीं है और यह लोग किराए के मकानों, झुग्गियों या कच्चे घरों में रहने के लिए मजबूर है.
तो लोगो को इसी सपने को पूरा करने के लिए और इसको हकीकत में बदलने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू की थी और इसके तहत बहुत सारे लोगो को अपना एक खुद का घर भी बनवाई लेकिन साल 2026 के अंदर सरकार इस योजना को पहले से और भी अधिक बड़े लेवल पर काम करना चाहती है जिसका नामPM आवास योजना 2.0 शहरी 2026 राखी है.
इस नई और संशोधित योजना के अंदर सरकार ने देश के उन सभी गरीब, निम्न वर्ग और सबसे महत्वपूर्ण की मध्यम वर्ग यानि की Middle Class के लोगों को भी शामिल कर लिया है और यदि आप भी कही पर शहरी क्षेत्र के अंदर रहते है और आप ने अभी तक अपना कोई खुद का घर नहीं बनवाया है, जिसका सपना आप रात दिन देखते है, तो यह अब आपके लिए एक बहुत ही सुनहरा मौका होने वाला है.
क्योकि इस योजना के तहत सरकार उन व्यक्ति को अपना एक खुद का घर बनवाने या खरीदने के लिए पूरे 2.5 लाख रुपये तक की सरकारी सहायता और ब्याज सब्सिडी दे रही है और अगर आभी तक इसके बारे में नहीं पता है, तो कोई बात नहीं क्योकि मैं आपको इस लेख के अंदर इसके बारे में एकदम अच्छे से उन सभी जरूरी बातो को बताने वाला हूँ, जिसको आपको जानना बहुत ही जरूरी है, तो आप इस लेख को एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
PM आवास योजना 2.0 शहरी का मुख्य उद्देश्य
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी का मुख्य उद्देश्य केवल यह नहीं है कि लोगो का मकान बल्कि इसका उद्देश्य यह भी है कि शहरी क्षेत्रों में रह रहे हर बेघर परिवार को एक सुरक्षित, पक्का और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना जिससे की आगे चल कर उनको कोई परेशानी ना हो और सरकार ने इस योजना के तहत निम्नलिखित उद्देश्यों को भी निर्धारित किया है, जिसको मैं निचे बताया हूँ.
- झुग्गी-झोपड़ियों से मुक्ति: सरकार का सबसे पहला उद्देश्य यह है कि जो लोग शहरों के अंदर झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे है, उनको पक्के मकानों में शिफ्ट करना.
- किराए के मकानों से आजादी: और जो मध्यम और गरीब वर्ग के लोग है वह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा किराए में ही दे देते है इसके लिए उनको इससे बचाने के लिए एक उनको अपना पक्का माकन बना कर देना.
- महिला सशक्तिकरण: और इस योजना के तहत मकान का मालिकाना बनाने का हक़दार हर घर के महिला को दिया गया है.
- सस्ती ब्याज दरें: इसका मतलब यह है कि जो भी मध्यम वर्ग के परिवार है होम लोन की ब्याज दरों पर भारी सब्सिडी देकर लोन के बोझ को कम करना यह एक बहुत ही अच्छा नियन है.
- आधुनिक बुनियादी ढांचा: और अब से जो भी माकन इस योजना के तहत बनाये जायेगे उन सभी मकानों में पानी, बिजली, शौचालय और एलपीजी कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी.
PM Awas Yojana 1.0 बनाम PM Awas Yojana 2.0
बहुत सारे ऐसे लोग होंगे जो यह सोच रहे होंगे की पहले वाली योजना यानि कि PM Awas Yojana 1.0 और और अब इस योजना यानि की PM आवास योजना 2.0 शहरी के अंदर क्या अंतर है, तो सरकार ने इस नई योजना के अंदर बहुत सारे नितं ला दिया है जिसको आपको जानना बहुत ही जरूरी है.
| विशेषताएं | PM Awas Yojana 1.0 (पुरानी) | PM आवास योजना 2.0 शहरी |
| लक्ष्य वर्ग | मुख्य रूप से EWS और LIG वर्ग | EWS, LIG के साथ-साथ MIG (मध्यम वर्ग) को विशेष प्राथमिकता |
| आय सीमा | पुरानी आय सीमा के तहत मध्यम वर्ग को कम लाभ मिलता था. | शहरी क्षेत्रों के रहन-सहन के खर्च को देखते हुए आय सीमा को व्यावहारिक बनाया गया है. |
| तकनीकी उपयोग | सामान्य निर्माण प्रक्रिया | पर्यावरण के अनुकूल और आपदा-रोधी (Eco-friendly & Disaster-resistant) तकनीक का उपयोग |
| आवेदन प्रक्रिया | थोड़ी जटिल और धीमी | पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और फास्ट-ट्रैक अप्रूवल सिस्टम |
₹2.5 लाख की वित्तीय सहायता का गणित
आपको तो पता ही है कि इस योजना का सबसे सबसे मुख्य और आकर्षण बात यह है कि आपको इसके अंदर ₹2,50,000 (ढाई लाख रुपये) दे जा रही है, लेकिन कैसे तो आइये अन हम इसके बारे में अच्छे से जानते है.
- केंद्रीय सहायता: सबसे पहली बात तो यह है कि सरकार की तरफ हमे सीधे तौर पर ₹1.5 लाख की सहायता दी जाती है.
- राज्य सरकार का अंश: और अलग-अलग राज्यों के नियमों के अनुसार जो भी राज्य के सरकार होती है वह इस योजना के अंदर अपना ₹1 लाख तक का अपना योगदान देती हैं.
- ब्याज सब्सिडी: और यदि आपको अपना घर बनवाना है, तो बैंक से होम लोन लेते हैं, तो इसके लिए सरकार आपको लोन के ब्याज पर सब्सिडी देती है जिससे आपकी लोन की किस्ते (EMI) बेहद कम हो जाती हैं और यह कुल मिलाकर लाभार्थी को ₹2.5 लाख तक का सीधा शुद्ध लाभ पहुंचाती है.
और यह पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते के अंदर डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किस्तों में ट्रांसफर की जाती है जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रहती.
PM आवास योजना 2.0 शहरी के मुख्य चार स्तंभ
क्या आपको पता है कि इस योजना का चार स्तंभ होते है और यह अलग – अलग आधार पर काम करती है और आप अपनी स्थिति के अनुसार इनमें से किसी भी एक विकल्प के तहत आवेदन कर सकते हैं:
इन-सीटू स्लम पुनर्विकास (ISSR)
इस घटक के तहत शहरों के अंदर जो भी लोग झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में रहते है वहां निजी डेवलपर्स की मदद से जमीन का उपयोग करके पक्के बहुमंजिला मकान बनाए जाते हैं और झुग्गीवासियों को वहां रहने के लिए फ्लैट दिए जाते हैं.
क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS)
यह घटक मध्यम वर्ग (MIG) और कम आय वर्ग (LIG) के लिए सबसे लोकप्रिय घटक में से एक है यदि आप बैंक या वित्तीय संस्थान से नया घर खरीदने या पुराने घर को बड़ा करने के लिए होम लोन लेते हैं, तो सरकार आपके लोन के ब्याज पर सब्सिडी देती है.
किफायती आवास साझेदारी (AHP)
इस घटक के अंदर सरकार सरकार विभिन्न राज्यों या निजी सेक्टर्स के साथ मिलकर बड़ी आवासीय परियोजनाएं को बनाती है और इन मकानों की कीमत बाजार दर से बहुत कम होती है और इन्हें गरीब और मध्यम वर्ग को अलॉट किया जाता है.
लाभार्थी के नेतृत्व में व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC)
अगर आपके पास किसी शहरी क्षेत्र के अंदर आपकी खुद की कोई जमीन है और आप उस पर नया मकान बनाना चाहते हैं, या अपने मौजूदा कच्चे मकान को पक्का करना चाहते हैं, तो सरकार आपको सीधे ₹2.5 लाख की वित्तीय सहायता देती है.
PM आवास योजना 2.0 शहरी की पात्रता और योग्यता
अगर आपको पीएम आवास योजना 2.0 शहरी की लाभ उठाना चाहते है, तो लिए सरकार ने कुछ कड़े और स्पष्ट नियम बनाए हैं, जिससे की इस योजना का लाभ केवल जरूरतमंदों को ही मिले.
- आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए.
- फिर आवेदक या उसके परिवार के पद देश के अंदर कही पर अपना पक्का मकान ना हो.
- और आवेदक या उसका परिवार पहले कभी केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी आवास योजना का लाभ न उठाया हो.
- और इसकी प्राथमिकता आपके ही परिवार की किसी भी महिला को दी जाएगी.
- इसमें अलग – अलग वर्गों की आय सीमा अलग – अलग है.
- और EWS वर्ग के लोगो को वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख तक दी गई है.
- और जो LIG वर्ग के लोग है उनको वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख के बीच दी गई है.
- तथा MIG यानि की मध्यम आय वर्ग के लोगो को वार्षिक पारिवारिक आय ₹6 लाख से ₹12 लाख या उससे अधिक दी गई है.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आपको इस योजना का लाभ उठाना है, तो इसके लिए आपके पास इसमें मांगे गए उन सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते है, इसको मैं निचे बताया हूँ.
- सबसे पहले तो आपको पहचानने के लिए आपका आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, या पैन कार्ड आपके पास होना चाहिए.
- फिर आपका राशन कार्ड, बिजली का बिल, पानी का बिल, या ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
- फिर आपका आय प्रमाण पत्र.
- और आपकी जमीन के दस्तावेज.
- और जिसमे पैसे लेना है उसका बैंक पासबुक का फोटोकॉपी.
- और एक नोटरी शपथ पत्र जिसमें यह लिखा हो कि आपके पास पूरे भारत में कोई पक्का मकान नहीं है.
- फिर पासपोर्ट साइज फोटो.
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले तो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसके अंदर अपना आवेदन करना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है और अगर आपको नहीं पता है कि आप कैसे इस योजना का लाभ ले सकते है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि आप कैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते है.
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले तो आपको सबसे पहले पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर होमपेज के उपर आपको Citizen Assessment’ का विकल्प मिलेगा उसको आप क्लिक करे.
- उसके बाद आप अपनी श्रेणी के अनुसार विकल्प चुनें जैसे- BLC या CLSS.
- अब आप अपना आधार कार्ड नंबर भरे और Check पर क्लिक करे.
- और यदि आपका आधार सही है, तो आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
- फॉर्म को खुलने के बाद उसमे मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से भरे.
- उसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करे.
- लास्ट में भरे गए फॉर्म को अच्छे से जाँच करले और उसको Submit करदे.
- सबमिट होने के बाद आपको एक Application Assessment ID मिलेगी, इसे प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
ऑफलाइन आवेदन
अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना नहीं आ रहा है या आपको कोई कोई परेशानी हो रही है, तो आप अपना फॉर्म ऑफलाइन ही भर सकते है, इसके लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या नगर निगम/नगर पालिका के कार्यालय में जाना होगा.
- वहा पर जाने के बाद आप वहां के अधिकारी को अपने सभी जरूरी दस्तावेज सौंपें.
- और आपका फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल पर भर देंगे.
- और इस प्रक्रिया के लिए सीएससी (CSC) केंद्र आपके एक बहुत ही न्यूनतम शुल्क ले सकता है.
- और अगर आपका फॉर्म भरा गया है, तो आप वहां से रसीद लेना न भूलें.
| Official Website | Click Here |
| Join Our WhatsApp Channel | Join Now |
| Join Our Instagram Page | Join Now |
कैसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस?
जैसे ही आप अपना फॉर्म आवेदन करते है, तो आपका फॉर्म वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरता है और अगर आप चाहे, तो आ घर बैठे अपने मोबाइल से स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- सबसे पहले तो आपको PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर आप Track Your Assessment Status पर क्लिक करे.
- फिर आप वहा पर अपना Name, Father’s Name & Mobile Number या फिर Assessment ID के जरिए अपना स्टेटस देख सकते हैं.
- और अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है, तो आपका नाम PMAY Urban Beneficiary List 2026 में आ जाएगा.
FAQs
1. क्या ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस योजना (PMAY Urban 2.0) में आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह योजना विशेष रूप से शहरी (Urban) क्षेत्रों के लिए है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सरकार ‘PM Awas Yojana Gramin’ चलाती है, जिसके नियम अलग हैं.
2. ₹2.5 लाख रुपये की राशि हमें कैसे मिलेगी?
यह राशि आपको एकमुश्त (एक बार में) नहीं मिलती. जैसे-जैसे आपके मकान का निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा (नींव डलने पर, लेंटर डलने पर, और फिनिशिंग पर), वैसे-वैसे यह पैसा किस्तों में आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा.
3. क्या अविवाहित पुरुष या महिला इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, बशर्ते उनकी अपनी कोई स्वतंत्र आय हो, वे कमाते हों और उनके पास या उनके माता-पिता के पास कोई पक्का मकान न हो. हालांकि, प्राथमिकता विवाहित जोड़ों और महिला मुखिया को दी जाती है.
4. क्या इस योजना के तहत पुराने घर की मरम्मत के लिए भी पैसा मिलता है?
हां, इसके ‘BLC’ घटक के तहत यदि आपका घर कच्चा है या उसे विस्तार (Enlargement) की जरूरत है, तो भी आप वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं.
5. क्या किराए के मकान में रहने वाले लोग भी इस योजना के लिए पात्र हैं?
हाँ, बिल्कुल! जो लोग शहरों में किराए के मकान या झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हैं, वे इस योजना के मुख्य लाभार्थी हैं. शर्त बस इतनी है कि पूरे भारत में उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
निष्कर्ष:
दोस्तों PM आवास योजना 2.0 शहरी 2026 यह देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एक बहुत ही अच्छा और तगड़ी योजना में से एक है क्योकि आज के समय में तेजी से बढ़ती महंगाई और जमीन के आसमान छूते दामों के बीच, ₹2.5 लाख की यह सरकारी सहायता और सस्ती ब्याज दरें एक आम आदमी के घर के सपनों पूरा करने के लिए बहुत ही बड़ी राशी है.
और अगर आपको भी इस तोजना का लाभ लेना है और आप सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो देर किस बात की आप आज ही आवश्यक दस्तावेज एकत्र करें और आज ही इस योजना के लिए ऑनलाइन या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन करें.