दोस्तों आज कल के इस तेजी से आगे जाती हुए डिजिटल ज़माने में भारत सरकार ने अपने देश के हर वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना सबसे अहम प्रयास कर रही है और आपको तो पता ही है कि हमारे देश का एक बहुत ही बड़ा हिस्सा असंगठित क्षेत्र के अंदर काम करता है और इसके अंदर रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, मजदूर, किसान, घरेलू कामगार आदि तरह के लोग शामिल है और इन्ही सभी लोगो को हमारे देश की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है.
लेकिन क्या आपको पता है कि ई-श्रम कार्ड सिर्फ एक हमारा पहचान पत्र नहीं है बल्कि यह इसके आलावा आपका बुढ़ापे में हर महीने ₹3,000 की गारंटीड सरकारी पेंशन देने वाला भी एक कार्ड है अगर आपके पास आपका ई-श्रम कार्ड है, तो आप सरकार से दुड़कर ₹36,000 सालाना की पेंशन पा सकते हैं.
और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको किसी भी सरकारी दफ्तर या जन सेवा केंद्र के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है, तो आप अपने स्मार्टफोन की मदद से अपने घर से ही केवल 5 मिनट में ही अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं और अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो मैं आपको इस लेख के अंदर बहुत ही सरल शब्दों में बता रहा हूँ की आप कैसे इस योजना का लाभ ले सकते है.
ई-श्रम कार्ड योजना क्या है?
आपको अगर नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि ई-श्रम योजना को केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा रू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है और इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के लगभग 38 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस को तैयार करना.
और जब भी आप इस योजन के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो आपको 12 अंकों का एक विशिष्ट नंबर वाला कार्ड मिलता है जिसको UAN Card या ई-श्रम कार्ड के नाम से जाना जाता है और इस कार्ड को पुरे देश के अंदर मान्य होता है और इसके माध्यम से सरकार के पास आपकी पूरी जानकारी होती है जिससे भविष्य में सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली किसी भी कल्याणकारी योजना, आर्थिक सहायता, या आपदा राहत का लाभ सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जा सके और आप इसका लाभ ले सके.
| विवरण (Details) | महत्वपूर्ण जानकारी |
| योजना का नाम | ई-श्रम योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) |
| लाभार्थी वर्ग | देश के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार |
| पेंशन की राशि | 3000 रुपये प्रतिमाह (60 वर्ष की आयु के बाद) |
| ई-श्रम के लिए आयु सीमा | 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच |
| पेंशन (PM-SYM) आयु सीमा | 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच |
| पंजीकरण शुल्क | पूर्णतः निःशुल्क (Free) |
| ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करे | Apply Now |
ई-श्रम कार्ड के मुख्य लाभ और विशेषताएं
अगर आप अपना ई-श्रम कार्ड बनवाते हैं, तो आपको केवल पेंशन ही नहीं, बल्कि सरकार की तरफ से कई अन्य बड़े फायदे भी मिलते हैं और गर आपको नहीं पता है, तो मैं आपको इसके फायदों को विस्तार से बताता हूँ?
1.₹2 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा
क्या आपको पता है कि ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत ₹2,00000 का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है.
- अगर किसी दुर्घटना के अंदर श्रमिक की मृत्यु हो जाती है या वह पूरी तरह से विकलांग हो जाता है, तो उसके परिवार या नॉमिनी को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता मिलती है.
- और अगर दुर्घटना में श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है, तो तो उसे ₹1,00000 की सहायता दी जाती है और इसके लिए श्रमिक को कोई प्रीमियम नहीं देना होता है और अपना पूरा खर्च सरकार उठाती है.
2.हर महीने ₹3,000 की पेंशन का लाभ
जो भी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्टर्ड करता है, तो उनको बहुत ही आसानी से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़ सकते हैं और इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद श्रमिक को हर महीने ₹3,000 की निश्चित पेंशन दी जाती है, जिससे उनका बुढ़ापा सुरक्षित हो सके.
3. भविष्य में मिलने वाली वित्तीय सहायता
और किसी भी वैश्विक महामारी जैसे की कोरोना काल या प्राकृतिक आपदा के समय जब आपका काम बन हो जाता है, तो तब सरकार ई-श्रम कार्ड धारकों के बैंक खाते में सीधे भरण-पोषण भत्ता या नकद आर्थिक सहायता भेजती है.
4. सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
और जब केंद्र और राज्य सरकारों की अन्य योजनाएं जैसे- मुफ्त राशन आयुष्मान भारत मुफ्त इलाज योजना, पीएम आवास योजना, और मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता योजना का लाभ ई-श्रम कार्ड धारकों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है.
5. सामाजिक सुरक्षा और रोजगार के नए अवसर
और ई-श्रम डेटाबेस को सरकार के स्किल इंडिया और अन्य रोजगार पोर्टल्स से जोड़ा जा रहा है और इससे आपके कौशल के आधार पर आपको आपके स्थानीय क्षेत्र में ही रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करना है, तो आपको उससे पहले आपको अपने पास कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारियां तैयार रखनी चाहिए ताकि आपको अपना फॉर्म को भरते समय कोई परेसानी ना हो सके.
- सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड
- उसके बाद आपका जो भी मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है वह नंबर
- फिर आपका बैंक खाता का विवरण
- उसके बाद से आपका शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- फिर आपका आय और व्यवसाय प्रमाण पत्र
मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?
अगर आपको नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि आपका कैसे अपने फ़ोन से घर बैठ कर अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं, इसके बारे में मैं निचे अच्छे से बताया हूँ?
- सबसे पहले तो आपका eshram.gov.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- उसके बाद आपको Register on e-Shram के उपर क्लिक करना होगा.
- फिर आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को भरना होगा.
- फिर आपको मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक OTP आएगा उस OTP को बॉक्स में डालें और Submit बटन पर क्लिक करें.
- फिर आप अपनआधार नंबर दर्ज करे.
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा तो उसको अच्छे से भरे.
- और अच्छे से भरने के बाद आपको उसको एक बाद अच्छे से जाँच करे और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- और जैसे ही आप सबमिट करेगे तो आपके सामने आपका ई-श्रम कार्ड आ जायेगा और आप उसको Download करले.
यह भी पढ़े : MWCD Internship Yojana 2026: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹20,000, जल्दी से ऐसे करें आवेदन!
पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपको इसके तहत पेंशन लेना है, तो उसके पहले आपको आपको इसके अंदर अपना फॉर्म भरना आना चाहिए और अगर आपको इसके अंदर अपना फॉर्म नहीं भर पते, तो मैं आपको बता देता हूँ कि आप कैसे इसमें अपना फॉर्म भर सकते है?
- सबसे पहले आपको मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट maandhan.in पर जाना होगा.
- फिर आप होमपेज के उपर Click here to apply now पर क्लिक करें और Self Enrollment का विकल्प को चुने.
- फिर आप अपना फ़ोन नंबर भरे और OTP के जरिए लॉगिन करें.
- फिर आप Enrollment टैब में जाकर Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana को चुने.
- फिर आप यहाँ अपना ई-श्रम कार्ड नंबर (UAN), आधार नंबर और नाम भरे.
- फिर आप अपनी बैंक डिटेल्स भरें और Auto-Debit को इनेबल करें जिससे हर महीने में आपको जो भी क़िस्त होगो वह अपने आप ही कट जाएगी.
- फिर आप अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट करें.
पेंशन के लिए मासिक अंशदान चार्ट
| प्रवेश आयु (Age) | 60 वर्ष तक मासिक अंशदान | सरकार का मासिक अंशदान | कुल मासिक जमा |
| 18 वर्ष | ₹55 | ₹55 | ₹110 |
| 25 वर्ष | ₹80 | ₹80 | ₹160 |
| 30 वर्ष | ₹105 | ₹105 | ₹210 |
| 35 वर्ष | ₹150 | ₹150 | ₹300 |
| 40 वर्ष | ₹200 | ₹200 | ₹400 |
FAQs
1. क्या ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए कोई फीस या पैसा देना पड़ता है?
जी नहीं, ई-श्रम पोर्टल पर सेल्फ-रजिस्ट्रेशन (घर बैठे मोबाइल से बनाना) बिल्कुल 100% मुफ्त (Free) है. इसके लिए सरकार कोई शुल्क नहीं लेती. हालांकि, अगर आप किसी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर इसे बनवाते हैं, तो वो आपसे प्रिंटिंग का ₹20 से ₹30 चार्ज ले सकते हैं.
2. क्या छात्र (Students) ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं?
यदि किसी छात्र की उम्र 16 वर्ष से अधिक है और वह पढ़ाई के साथ-साथ कोई पार्ट-टाइम काम (जैसे ट्यूशन पढ़ाना, डिलीवरी बॉय का काम, या दुकान पर काम करना) करता है, तो वह असंगठित श्रमिक के रूप में ई-श्रम कार्ड बनवा सकता है. केवल उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे पूर्णकालिक छात्र जो कोई काम नहीं करते, वे इसके पात्र नहीं हैं.
3. क्या ई-श्रम कार्ड की कोई वैधता (Validity) होती है? क्या इसे बार-बार रिन्यू कराना पड़ता है?
नहीं, ई-श्रम कार्ड जीवनभर के लिए वैध (Valid for Lifetime) होता है. इसे बार-बार रिन्यू कराने की कोई आवश्यकता नहीं है. हालांकि, अगर आपके पते, मोबाइल नंबर या काम में कोई बदलाव होता है, तो आप उसे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं.
4. ₹3,000 की पेंशन मिलना कब शुरू होगी?
मानधन योजना (PM-SYM) के तहत जब आपकी आयु 60 वर्ष पूरी हो जाएगी, तब से आपके बैंक खाते में हर महीने ₹3,000 की पेंशन राशि आना शुरू हो जाएगी.
5. यदि पेंशन योजना के दौरान श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो पैसे का क्या होगा?
यदि 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशनभोगी श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी कुल पेंशन का 50% हिस्सा (यानी ₹1,500 प्रति माह) उनके पति या पत्नी (Spouse) को पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा.
निष्कर्ष :
दोस्तों आपको तो पता ही है कि हमारे देश के अंदर करोड़ों मजदूरों और कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड एक बहुत ही बड़ा वरदान साबित होने वाला है क्योकि इसमें केंद्र सरकार की तरफ से लोगो को हरव महीने 3000 रुपये पेंशन की तरह लोगो को दिया जायेगा और जिसके पास यह कार्ड है उनको दुर्घटना बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा तो अगर आपके पास यह कार्ड नहीं है, तो आप जल्द ही अपना ई-श्रम कार्ड बनाये और इस योजना का लाभ उठाये.