दोस्तों आपको तो पता ही है कि आज के समय में हर युवा अपना शिक्षा पूरा करते ही यह सोचता है कि उसको किसी प्रतिष्ठित संस्थान या सरकारी मंत्रालय के अंदर कम करने का मौका मिल सके जिससे उसको अनुभव प्राप्त हो सके और ऐसे में अगर आप भी कोई छात्रा है या शोधकर्ता है उया फिर हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी कोई महिला है, तो भारत सरकार आपके लिए एक बेहद शानदार और सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है.
अगर आपको नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक MWCD Internship Yojana 2026 योजना को शुरू की है और इस योजना के तहत देश की होनहार महिलाओं और छात्राओं को मंत्रालय के विभिन्न विभागों के अंदर काम करने, सरकारी नीतियों को समझने और जमीनी स्तर पर महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए काम करने का अवसर दिया गया है.
और इसकी खास बात यह है कि इस इंटर्नशिप के दौरान सरकार द्वारा चयनित उम्मीदवारों को ₹20,000 प्रति माह का वजीफा दिया जा रहा है तथा जो भी छात्र बहार से आते है उसके लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी मंत्रालय द्वारा मुफ्त या बेहद रियायती दरों पर की जाएगी ऐसे में अगर आप भी कोई छात्र है और आप अभी तक इस योजना के बारे में नहीं जानते है, तो मैं आपको लिए ही इस लेख को लिख रहा हूँ क्योकि आप अगर इस लेख को पढ़ते है, तो आप इस योजना का लाभ बहुत ही आसानी के साथ उठा सकते है.
MWCD Internship Yojana 2026 क्या है?
अगर हम इसके बारे में बात करे, तो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार का एक मुख्य मंत्रालय है जो देश में महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के समग्र विकास के लिए नीतियां और कानून बनती है यह मंत्रालय युबाओ को सरकारी कामकाज से जोड़ने तथा उनके कौशल (Skills) निखारने के लिए हर साल कोई ना कोई Short-Term (कम अवधि) और Long-Term (लंबी अवधि) की इंटर्नशिप को आयोजित करती है.
इस इंटर्नशिप योजना को मुख्य रूप से उन छात्राओं और महिलाओं के लिए बनायीं गई है, जो सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, पोषण, कानून, और सरकारी नीतियों के विश्लेषण के अंदर अपनी रूचि रखती है और इसका मुख्य उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान (Theoretical Knowledge) और व्यावहारिक अनुभव (Practical Experience) के बीच के अंतर को कम करना है.
जो लोग इस इंटर्नशिप को पूरा करते है उनको भारत सरकार की तरफ से एक प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट को दिया जाता है जो भविष्य में सरकारी या गैर-सरकारी नौकरी पाने के लिए बेहद मददगार साबित होता है.
| योजना का नाम | MWCD Internship Yojana 2026 |
| मंत्रालय का नाम | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
| लक्षित लाभार्थी | भारतीय छात्राएं, शोधकर्ता और ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट महिलाएं |
| मिलने वाला वजीफा | ₹20,000 प्रति महीना |
| इंटर्नशिप की अवधि | आमतौर पर 1 महीना से 2 महीना |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
| Apply Online | Apply Now |
MWCD इंटर्नशिप योजना 2026 के मुख्य उद्देश्य
क्या आप इस योजना के बारे में जानते है या इसके पीछे का उद्देश्य जानते है अगर आपको भी नहीं पता है, तो मैं आपको निचे इसके उद्देश्य को बता देता हूँ कि भारत सरकार का इस योजना को लेने का मुख्य उद्देश्य के है और आप भी इसके बारे में जान जायेगे.
- व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना: इसका पहला उद्देश्य यह है कि कॉलेज की पढ़ाई के दौरान छात्राएं जो कुछ भी किताबों में पढ़ती हैं, उसको असल जिंदगी में सरकार कैसे लागू करती है, यह अनुभव देना.
- महिला सशक्तिकरण: और हमारे देश की बेटियों और महिलाओं को नीति निर्माण की प्रक्रियाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करना ताकि वे भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें.
- युवाओं के सुझावों का स्वागत: आपको तो पता ही है कि युवा मस्तिष्क हमेशा नए विचारों और नवीन चीजो से भरा होता है जो कुछ ना कुछ सोचता रहता है इस लिए सरकार इन इंटर्न्स के माध्यम से महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं के अंदर नई चीजो को सामिल करना चाहती है.
- अनुसंधान और डेटा विश्लेषण: और मंत्रालय के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के असर का मूल्यांकन करने के लिए शोधकर्ताओं की मदद लेना.
MWCD Internship 2026 के तहत मिलने वाले लाभ और सुविधाएं
और जो भी उम्मीदवार इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंदर चयनित होता है, तो उनको केवल काम नहीं करना होता है, बल्कि सरकार उनको बहु तरह के सुविधाएं और वित्तीय सहायता को भिओ प्रदान कराती है, जिसको मैंने निचे विस्तार से बताया हूँ?
यह भी पढ़े : Dr. Rajendra Prasad Scholarship: 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे ₹30,000; जानिए कैसे करें आवेदन?
1.₹20,000 का मासिक स्टाइपेंड
जो भी उम्मीदवार इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंदर चयनित होता है, तो सरकार उनके दैनिक खर्चों और प्रोत्साहन के रूप में ₹20,000 प्रति माह की वित्तीय राशि प्रदान करती है और यह राशी सरकार उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजती है.
2.निशुल्क आवास और भोजन
और आपको तो पता ही है कि जो लोग दिल्ली से बाहर से आते है उनको रहने और खाने की समस्या होती ही है इस लिए सरकार इंटर्नशिप की अवधि के दौरान छात्राओं को मंत्रालय द्वारा संचालित वर्किंग वुमन हॉस्टल या गेस्ट हाउस में मुफ्त/सस्ते रहने की व्यवस्था और भोजन उपलब्ध कराया जाता है.
3.यात्रा भत्ता
और यदि किसी इंटर्न को मंत्रालय के काम से या फील्ड विजिट के लिए दिल्ली से बाहर या किसी अन्य स्थान पर भेजा जाता है, तो उसकी आने जाने की पूरी खर्चा सरकार के द्वारा दिया जाता है और इसके अलावा, पहली बार इंटर्नशिप जॉइन करने के लिए दिल्ली आने और काम पूरा होने के बाद वापस जाने का स्लीपर/थर्ड एसी का टिकट किराया भी रीइंबर्स (Reimburse) किया जाता है.
4.भारत सरकार का आधिकारिक सर्टिफिकेट
और जो छात्र अपनी इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरा करती है, तो उनको महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव या उच्च अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित एक Internship Completion Certificate दिया जाता है और इस इस सर्टिफिकेट की वैल्यू पूरे भारत और विदेशों में भी बहुत अधिक है.
5. लाइब्रेरी और इंटरनेट की सुविधा
और आपको तो पता ही है कि मंत्रालय के अंदर मौजूद समृद्ध लाइब्रेरी, रिसर्च पेपर्स, और हाई-स्पीड इंटरनेट टूल्स तक इंटर्न्स की पूरी पहुंच होती है, जिससे वे अपने रिसर्च कार्य को और बेहतर और सानदार बना सकती हैं.
पात्रता मापदंड कौन कर सकता है आवेदन?
अगर आपको MWCD Internship Yojana 2026 के अंदर अपना आवेदन करना है, तो उसके पहले आपको यह पता लगाना होगा कि आप इसके अंदर मांगे गए योग्यताओं और शर्तों को पूरा को पूरा करते है या नहीं अगर आप इसके योग्यताओं और शर्तों को पूरा करते है, तो आपके पास यह सभी पात्रता होना जरूरी है.
- सबसे पहले तो आवेदिका के पास भारत का नागरिक होना जरूरी है.
- और यह इंटर्नशिप केवल महिला उम्मीदवारों के लिए ही है.
- फिर आवेदिका की आयु आमतौर पर 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- और आवेदिका किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन का कोर्स की छात्रा होनी चाहिए .
- जो छात्राएं वर्तमान में अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष (Final Year) में हैं या पोस्ट-ग्रेजुएशन/M.Phil/Ph.D कर रही हैं, वे इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं.
- और इसके अंदर विषय की छात्रा आवेदन कर सकती है परन्तु मैं निचे कुछ विषयों को बताया हूँ जिसको ज्यादा वरीयता दी जाती है.
- सोशल वर्क (Social Work / MSW)
- समाजशास्त्र (Sociology)
- महिला अध्ययन (Women Studies)
- बाल विकास (Child Development)
- पोषण और स्वास्थ्य (Nutrition & Public Health)
- कानून/लॉ (Law – LLB/LLM)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- सांख्यिकी (Statistics)
- सार्वजनिक नीति (Public Policy)
आवश्यक दस्तावेज
अगर आप अपना फॉर्म ऑनलाइन भर रहे है, तो आपक अपना सभी जरूरी दस्तावेज डिजिटल फॉर्मेट के अंदर तैयार कर के रखे जिसको मैंने निचे बताया हूँ क्योकि इसको कभी भी आपसे माँगा जा सकता है.
- सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट.
- फिर आपको 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन के अब तक के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट.
- अगर आप अभी अपनी कॉलेज की पढ़ाई कर रही हैं, तो आपके कॉलेज के प्रिंसिपल या विभागाध्यक्ष (HOD) द्वारा जारी किया गया बोनाफाइड सर्टिफिकेट जिसमें यह लिखा हो कि कॉलेज को आपके इंटर्नशिप करने से कोई आपत्ति नहीं है.
- फिर आपके आपके कॉलेज के किसी प्रोफेसर या प्रोफेसर-इन-चार्ज द्वारा लिखा गया एक अनुशंसा पत्र.
- फिर आपका हाल ही में खींची गई रंगीन फोटो.
- फिर आपका एक अच्छा और प्रोफेशनल रिज्यूम जिसमें आपकी शिक्षा, स्किल्स और उपलब्धियों की जानकारी दी हो.
- फिर आपका स्टेटमेंट ऑफ पर्पस यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आपको लगभग 200 से 300 शब्दों में लिखना होता है कि “आप महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में ही इंटर्नशिप क्यों करना चाहती हैं?” और आप मंत्रालय के काम में कैसे मदद कर सकती हैं.
इंटर्नशिप के दौरान आपको क्या काम करना होगा?
आपको तो पता ही होगा कि बहुत से छात्राओं के मन में यह बात चल रही होगी कि हमे इसके अंदर कौन से काम कराए जायेगे तो मैं आपको बता देता हूँ कि आपको इसके अंदर कौन से काम करना होता है.
- डेटा संग्रह और विश्लेषण: इसमें आपको मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की डाटा को जमीनी स्तर से इकट्ठा करना और उसकी रिपोर्ट तैयार करना.
- फील्ड विजिट: दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में मौजूद अनाथालयों, महिला आश्रय गृहों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा करना और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेना.
- पॉलिसी रिसर्च: और महिलाओं और बच्चों से जुड़े समकालीन मुद्दों पर नए रिसर्च पेपर्स पढ़ना और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए ब्रीफिंग नोट्स तैयार करके देना.
- सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन: और मंत्रालय के अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए कंटेंट तथा पोस्टर या सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करने में मदद करना.
MWCD Internship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो आपको पहले इसके फॉर्म को भरना होगा और अगर आप इसके फॉर्म को नहीं भर पते है, तो मैं आपको निचे बताया हूँ कि आप कैसे अपने फॉर्म को भर सकते है.
- सबसे पहले तो आपको MWCD Internship 2026 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर होमपेज पर आने के बाद आपको “What’s New” या “Latest Updates” वाले सेक्शन पर क्लिक कर के Application for Internship Scheme 2026″ या “MWCD Internship 2026 Registration” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा.
- उसके बाद आप Apply Online” या “Proceed” बटन पर क्लिक करे.
- उसके बाद आपको अपना Registration करना होगा.
- फिर आपके सामने आपका फॉर्म खुल जायेगा उसको अच्छे भरे.
- फिर उसक्के बाद आपको अपना आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा.
- उसके बाद आप अपने भरे गए फॉर्म को सबमिट करदे.
- सबमिट होने के बाद आपको एक Application Number मिलेगा उसको अच्सस इ अपने पास रखे.
FAQs
1: क्या पुरुष उम्मीदवार MWCD इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की यह विशेष इंटर्नशिप मुख्य रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए ही आरक्षित होती है. हालांकि, कुछ विशेष रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए पुरुषों को मौका मिलता है, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाती है.
2: इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee) कितना है?
इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है. किसी भी केटेगरी (General/OBC/SC/ST) की उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाती है.
3: क्या इंटर्नशिप के दौरान रहने की व्यवस्था दिल्ली में मुफ्त मिलती है?
हाँ, दिल्ली से बाहर से आने वाली चयनित छात्राओं को मंत्रालय द्वारा हॉस्टल/आवास की सुविधा प्रदान की जाती है, जो कि बिल्कुल मुफ्त या बहुत ही कम दरों पर होती है.
4: क्या हम कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ यह इंटर्नशिप कर सकते हैं?
यह एक फुल-टाइम इंटर्नशिप होती है. इसके लिए आपको अपने कॉलेज से ‘बोनाफाइड सर्टिफिकेट’ और ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) देना होगा, जिससे यह साबित हो कि इंटर्नशिप की अवधि के दौरान कॉलेज आपको छुट्टी देने के लिए तैयार है.
5: इंटर्नशिप पूरी होने के बाद क्या मंत्रालय में परमानेंट नौकरी मिल सकती है?
नहीं, यह केवल एक निश्चित अवधि का प्रशिक्षण (Training/Internship) कार्यक्रम है. इसके आधार पर आप मंत्रालय में स्थायी या परमानेंट नौकरी का दावा नहीं कर सकते. लेकिन इसका सर्टिफिकेट आपको अन्य नौकरियों में बहुत मदद करेगा.
निष्कर्ष:
दोस्तों MWCD Internship Yojana 2026 यह देश की उन सभी बेटियों और महिलाओं के लिए एक बहुत ही बेहतरीन योजना होने वाला है, जो अपने करियर को एक लम्बी उचाई पर ले जाना चाहती है और अपने देश के विकास और समाज सेवा में भी अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहती हैं इसके लिए सरकार इनको हर महीने ₹20,000 की सम्मानजनक राशि, मुफ्त रहने की सुविधा और भारत सरकार का टैग यह तीनो दे रहा है.
यह ऐसे चीज है, जो इस इंटर्नशिप को भारत की सबसे बेहतरीन इंटर्नशिप योजनाओं में से एक बनाती हैं ऐसे में अगर आप अभी तक इसमें अपना फॉर्म नहीं भरे है, तो आप बिना किसी देरी के अपना फॉर्म तुरंत भरे.