दोस्तों आपको मैं बतादू की केंद्र सरकार द्वारा देश की महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए कई बेहतरीन योजनाएं चलाई जा रही है इसी में से एक सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना PM Matru Vandana Yojana है.
और अगर आप या आपके परिवार में कोई भी गर्भवती महिला है, तो यह आपके लिए एक बहुत ही फायेदेमंद योजना होने वाली है क्योकि इस स्कीम के तहत सरकार गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के बैंक खाते में सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करती है.
अगर आपके भी घर में कोई गर्भवती महिला है, तो यह योजना आपके लिए ही है और अगर आप इस योजना के बारे में नहीं जानते है, तो यह लेख आपके लिए ही होने वाला है, इस लिए आप इस लेख को एक बार अच्छी से अंत तक जरुर पढ़े और इस योजना का लाभ ले.
PM Matru Vandana Yojana क्या है?
अगर बात करे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की तो यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक कल्याणकारी योजना है और इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्भवती महिलाओं को पहले और दूसरे बच्चे के जन्म के समय वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे की उनको किसिचिज की परेशानी ना हो.
अक्सर यह होता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं काम नहीं कर पातीं, जिससे उनकी कमाई रुक जाती है और उनको खाने पिने में दिक्कत होने लगती है इसी लिए सरकार इस योजना के जरिए उस आर्थिक नुकसान की भरपाई करती है, जिससे महिलाएं अपने और अपने बच्चे की खान पण में कोई कमी ना हो सके और उनका स्वस्त बना रहे.
| योजना का नाम | PM Matru Vandana Yojana |
| शुरुआत और मंत्रालय | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, केंद्र सरकार |
| लाभार्थी | देश की सभी गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताएं |
| पहले बच्चे पर लाभ | ₹5,000 |
| दूसरे बच्चे पर लाभ | ₹6,000 |
| न्यूनतम आयु सीमा | महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए |
| Apply Online | Apply Now |
इस योजना में महिलाओं को मिलने वाले लाभ
अगर बात करे की इस योजना का फायदा सबसे अधिक किसको मिलता है, तो इसका सबसे अधिक फायदा देश की गर्भवती और धात्री माताओं को मिलता है और जो सरकार राशी देती है. उसको अब और भी आसान किस्तों में DBT के माध्यम से सीधे इनके बैंक खाते में भेजा जाता है.
1. पहले बच्चे के जन्म पर ₹5,000 की सहायता
अगर आपका पहला बच्चा होता है, तो सरकार आपको कुल ₹5,000 की राशि दो किस्तों में देती है.
- पहली किस्त (₹3,000): सबसे पहले आपको गर्भावस्था के पंजीकरण और कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच के बाद दिया जाता है.
- दूसरी किस्त (₹2,000): फिर आपके बच्चे के जन्म के पंजीकरण और उसके पहले चक्र का टीकाकरण पूरा होने के बाद दिया जाता है.
2. दूसरे बच्चे के लड़की होने पर ₹6,000 की विशेष सहायता
और सरकार ने देश के अंदर बेटियों को बढ़ावा देने और लिंगानुपात को सुधारने के लिए इस योजना के अंदर एक बहुत ही बड़ा मदलाव किया है कि अगर आपको कोई दूसरा बच्चा होता है और वह अगर लड़की होती है, तो महिला को एकमुश्त ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी और इस राशी को भी DBT के माध्यम से सीधे इनके बैंक खाते में भेज दिया जायेगा.
3.संस्थागत प्रसव का अतिरिक्त लाभ
अगर आपको नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि लोई भी महिला PM Matru Vandana Yojana के तहत किसी भी सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देती है, तो उसे जननी सुरक्षा योजना के तहत भी अलग से ₹1,000 से ₹1,400 तक राशी की सहायता दिया जाता है । यानी कुल मिलाकर एक महिला को ₹6,000 से ₹11,000 तक का सीधा लाभ मिल जाता है.
यह भी पढ़े : ABHA Card Kaise Banaye 2026: सरकार से मिलेगा मुफ्त इलाज, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
PM मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता
अगर आप इस योजना का लाभ लेना कहते ही, तो उसके लिए सरकार कुछ निम्नलिखित शर्तों राखी है, जिसको हमे पूरा करना होता है.
- सबसे पहले तो आवेदिका के पास भारत का नागरिक हीनी चाहिए.
- और महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
- तथा इस लाभ को केवल पहले और दूसरे बच्चे के जन्म पर ही दिया जाता है.
- और इसका पात्र वह महिला नहीं है, जो महिलाएं केंद्र या राज्य सरकार, या किसी सार्वजनिक उपक्रम में नियमित रूप से कार्यरत हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं.
आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको इसके अंदर आवेदन करना है, तो मैं निचे आपको कुछ डाक्यूमेंट्स को बताया हम जिसको जानना बहुत ही जरूरी है.
- सबसे पहले तो बच्चे के माता और पिता दोनों का आधार कार्ड
- फिर महिला का बैंक खाता और पासबुक
- और उनका MCP कार्ड फिर बच्चे का बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- और एक मोबाइल नंबर
PM Matru Vandana Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपको इसके अंदर अपना आवेदन करना है, तो आप इसके अंदर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है और इसका लाभह ले सकते है, जिसको मैं निचे अच्छे और सरल शब्दों में बताया हूँ?
ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले तो आपकोPM Matru Vandana Yojana के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर आप वहा पर Citizen Login पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड करें.
- उसके बाद आप इसके Beneficiary Registration Form को ध्यानपूर्वक भरें.
- फिर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज जैसे की आधार, MCP कार्ड को स्कैन करके अपलोड करें.
- और लास्ट में फॉर्म को सबमिट कर दें और आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
ऑफलाइन आवेदन
- अगर आप अपना फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पा रहे है, तो आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं.
- उसके बाद आप वहां पर से मुफ्त में PMMVY का आवेदन फॉर्म लें.
- फॉर्म भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी अटैच करें और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आशा बहू के पास जमा कर दें.
FAQs
1. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे गर्भावस्था के दौरान मजदूरी के नुकसान की भरपाई कर सकें और अपने व अपने बच्चे के लिए बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुनिश्चित कर सकें.
2. इस योजना के तहत कुल कितनी धनराशि मिलती है?
योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर ₹5,000 (दो किस्तों में) मिलते हैं. वहीं, अगर दूसरा बच्चा लड़की (Girl Child) होती है, तो सरकार की तरफ से ₹6,000 की विशेष आर्थिक सहायता एकमुश्त दी जाती है.
3. क्या दूसरे बच्चे के लड़का होने पर भी ₹6,000 का लाभ मिलेगा?
नहीं, दूसरे बच्चे के मामले में ₹6,000 का लाभ केवल तभी मिलता है जब दूसरा बच्चा बेटी (लड़की) हो. यह नियम देश में बालिकाओं के जन्म को बढ़ावा देने और लिंगानुपात में सुधार के लिए बनाया गया है.
4. PMMVY योजना का पैसा बैंक खाते में कैसे आता है?
इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है. इसके लिए महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है.
5. क्या सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं?
नहीं, जो महिलाएं केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में नियमित रूप से कार्यरत हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं.
निष्कर्ष :
दोस्तों PM Matru Vandana Yojana 2026 यह देश के गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है यह न सिर्फ आर्थिक रूप से मदद करती है, बल्कि नवजात शिशु और मां के कुपोषण को दूर करने में भी बड़ी भूमिका निभा रही है, जिससे उनको अपने स्वस्त में कोई परेशानी नहीं होती है और उनका बच्चा सही रहता है क्योकि आपको तो पता ही है कि कोई भी पता – पिता यह सोचता है कि हमारे बेटे को कोई परेशानी ना हो और अगर ऐसे में आपके भी घर में कोई इस योजना का योग्य है, तो आप बिना किसी देरी के इस योजना के अंदर उनका फॉर्म भरे और इसका लाभ ले.