चोरी हुए फोन को दूसरे मोबाइल से कैसे ब्लॉक करें? सीखें 2 मिनट में पूरा तरीका (2026)

दोस्तों आज के जमाने में हर चीज डिजिटल हो चुका है और यह बात आपको पता है, लेकिन आज से एक दशक पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल बात करने या संदेश भेजने के लिए ही किया जाता था, लेकिन आज के समय में यह हमारा स्मार्टफोन हमारी पूरी दुनिया बन चुका है और इस फ़ोन के अंदर हम अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी जानकारी सुरक्षित रखते है जैसे की हमारा बैंक अकाउंट, हमारी निजी तस्वीरें, हमारे संवेदनशील व्यावसायिक ईमेल, सरकारी दस्तावेज आदि चीजे ये सब कुछ एक छोटी सी स्क्रीन के पीछे सिमटे होते हैं.

और यही कारण है कि जब भी किसी भी व्यक्ति का फ़ोन चोरी होता है या कही पर गुम हो जाता है, तो उसको केवल अपने फ़ोन की चोरी का दुःख नहीं होता है बल्कि इसका दुःख होता है कि उसमे वह अपना पूरी पहचान और अपना सभी चीजो का पासवर्ड रखा हुआ होता है और इसके कारण उसको मानसिक शांति खोने का डर सताने लगता है और जब भी किसी भी लोग का फ़ोन चोरी होता है, तो उसको घबराहट पैदा होती है, उसमें अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि पहला कदम क्या उठाना चाहिए.

और क्या आपको पता है कि जब भी आपका फ़ोन चोरी हो जाता है, तो आपको अपना पहला कदम क्या उठाना चाहिए और अगर आप यह नहीं करते है, तो आपका पूरा बैंक खाली हो सकता है या आपके नंबर से किसी अवैध गतिविधि को अंजाम दे सकता है, जिसके कारण आप पुलिस और कानूनी पचड़ों में फंस सकते हैं.

अगर आपका फोन भी चोरी हो गया है या आप भविष्य की सुरक्षा के लिए जागरूक होना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही लिखी जा रही है क्योकि यह लेख आपको एक संजीवनी बूटी की तरह काम करेगा की आपको क्या करना है फ़ोन चोरी होने के बाद इस लिए आप इस लेख को एक बार अंत तक अच्छे से जरुर पढ़े और इसका लाभ ले.

मोबाइल चोरी होने पर सबसे बड़े और घातक खतरे क्या हैं?

आपको मैं बतादू की जब भी कोई भी चोर आपका फ़ोन चुराता है, तो उसका उद्देश्य केवल यह नहो होता है कि फ़ोन को बाजार में बेच कर कुछ पैसे कमाना बल्कि मैं आपको बतादू की आज के समय में डाटा की कीमत सोने से भी अधिक हो गई है और अगर आपका फोन किसी शातिर अपराधी के हाथ लग जाता है, तो आपके सामने निम्नलिखित गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं.

आपका उद्देश्यचोरी हुए फोन को दूसरे मोबाइल से कैसे ब्लॉक करें?
Apply Online Apply Now

वित्तीय धोखाधड़ी और बैंक अकाउंट साफ होना

आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm या विभिन्न बैंकों के नेट बैंकिंग ऐप्स इंस्टॉल है और आप भले ही आपके ऐप्स पर पासवर्ड लगा हो, लेकिन चोर आपके फोन से सिम कार्ड निकालकर उसे किसी दूसरे डिवाइस में डाल सकता है इसके बाद वह आपके बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP मंगाकर आपके खातों से सारा पैसा ट्रांसफर कर सकता है इसे सिम स्वैपिंग या सिम का दुरुपयोग कहा जाता है.

डेटा का दुरुपयोग और ब्लैकमेलिंग

और आपको तो पता ही है कि हमारे फ़ोन की गैलरी में हमारी बेहद निजी तस्वीरें, पारिवारिक वीडियो और कई बार जरूरी दस्तावेजों के स्क्रीनशॉट होते हैं और चोर इन फाइलों को एक्सेस करके आपको या आपके परिवार को ब्लैकमेल कर सकता है इसके अलावा, आपके आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग करके वे आपके नाम पर फर्जी लोन ले सकते हैं या कोई अन्य अवैध वित्तीय काम कर सकते हैं.

देश विरोधी या आपराधिक गतिविधियों में आपके नंबर का इस्तेमाल

और मैं आपको बतादू की यह सबसे खतरनाक पहलू है अगर चोर आपके सिम कार्ड का उपयोग करके किसी को जान से मारने की धमकी देता है, जबरन वसूली के लिए फोन करता है, या किसी आतंकवादी/आपराधिक गतिविधि को अंजाम देता है, तो पुलिस सबसे पहले उस व्यक्ति को गिरफ्तार करेगी जिसके नाम पर वह सिम कार्ड रजिस्टर्ड है, तो ऐसे में बिना किसी गलती के भी आप बहुत बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं.

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप का गलत इस्तेमाल

चोर आपके व्हाट्सएप को किसी अन्य डिवाइस पर लॉग इन कर सकता है या आपके फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट्स को हैक कर सकता है तथा इसके बाद वह आपके दोस्तों, रिश्तेदारों या सहकर्मियों को मैसेज भेजकर आपातकालीन स्थिति का बहाना बनाएगा और उनसे पैसे की मांग करेगा और जब तक आपको पता चलेगा, तब तक आपके कई करीबी लोग ठगी का शिकार हो चुके होंगे.

फोन चोरी होते ही शुरुआती 60 मिनट में किए जाने वाले 5 अनिवार्य काम

जैसे ही आपको पता चलता है कि आपका फ़ोन चोरी हो चूका है, तो आप घबराने के बजाय ठंडे दिमाग से काम करे और शुरुआत का एक घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता है किसी भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाने से पहले आपको किसी दूसरे मोबाइल की मदद से तुरंत ये 5 काम करने चाहिए.

  • अपने सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाएं: यह आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि आपका फ़ोन चोरी होते ही आप अपने सिम के के कस्टमर केयर पर किसी भी दूसरे फोन से कॉल पर बात करे और अपना सिम कार्ड तुरंत ब्लॉक करने का अनुरोध करे.
  • नेट बैंकिंग और UPI सेवाओं को फ्रीज करें: फिर आप अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें और उन्हें सूचित करें कि आपका रजिस्टर्ड मोबाइल फोन चोरी हो गया है और उनसे अपनी नेट बैंकिंग को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने के लिए कहें। इसके अतिरिक्त, Google Pay या PhonePe के हेल्पलाइन पर कॉल करके अपने डिजिटल वॉलेट्स को भी ब्लॉक करवाएं.
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR या Lost Article Report दर्ज करें: फिर आप कानूनी रूप से खुद को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस में रिपोर्ट लिखाना सबसे जरूरी कदम है यदि आपके पास पुलिस स्टेशन जाने का समय नहीं है, तो आप अपने राज्य की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस, बिहार पुलिस आदि) पर जाकर ऑनलाइन ‘Lost Article Report’ दर्ज कर सकते हैं और फॉर्म भरने के बाद आपको एक डिजिटल पावती और FIR/Complaint Number मिलेगा इसे अपने दोस्त के फोन में PDF के रूप में सुरक्षित सेव कर लें, क्योंकि इसके बिना सरकारी पोर्टल पर फोन ब्लॉक नहीं होगा.
  • अपने सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट्स के पासवर्ड बदलें: उसके बाद आप किसी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर पर तुरंत अपना प्राथमिक Gmail या Apple ID लॉग इन करें और उसका पासवर्ड बदल दें इसके साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर का पासवर्ड भी बदलें और ‘Log out from all other devices’ का विकल्प चुने.
  • अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सूचित करें: फिर आप अपने परिवार के किसी सदस्य के सोशल मीडिया या फोन से अपने करीबी लोगों को एक संदेश भेज दें कि मेरा फोन चोरी हो गया है, यदि मेरे नंबर या सोशल मीडिया से कोई पैसे मांगे या संदिग्ध मैसेज भेजे, तो कृपया उस पर भरोसा न करें.

यह भी पढ़े : Anganwadi Labharthi Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे प्रति महीने ₹2500? ऐसे करें तुरंत आवेदन

दूसरे मोबाइल से CEIR पोर्टल पर फोन ब्लॉक करने की संपूर्ण स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अब हम लोग इस लेख के उस सबसे जरूरी स्टेप के बारे में बात करने वाला है, जिसके लिए आप इस लेख को पढ़ रहे है और उसके बाद आप अपने किसी मित्र या परिवार के सदस्य का स्मार्टफोन लें, उसमें इंटरनेट चालू करें और नीचे दिए गए चरणों का ध्यानपूर्वक पालन करें.

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के Google Chrome या किसी अन्य सुरक्षित ब्राउज़र को खोले और एड्रेस बार में टाइप करें CEIR पोर्टल इसको सर्च करे.
  • इसके बाद से आपके सामने इसका होमपेज खुल जायेगा.
  • और और लाल रंग का बटन पर Block Stolen/Lost Mobile लिखा होगा उसको क्लिक करे.
  • फिर आपके चोरी हुए फोन के अंदर जो भी सिम होगा उसको यहाँ भरे.
  • उसके बाद आप आप एक – एक करके अपने फोन का दोनों 15 अंकों का IMEI नंबर को भरे.
  • उसके बाद आप Device Brand यानि की ड्रॉपडाउन मेनू के अंदर जाकर अपने फ़ोन की कंपनी का नाम चुनें जैसे की Samsung, Xiaomi, Apple, Realme, OnePlus आदि.
  • फिर आप Device Model में जाकर अपने फोन का सटीक मॉडल नाम लिखें जैसे की Redmi Note 12 Pro, iPhone 14 आदि.
  • फिर Upload Mobile Purchase Invoice यानि की आपको फ़ोन खरीदते समय मिला हुआ ओरिजिनल बिल है, तो उसका फोटो खींचकर यहाँ अपलोड करें यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन अगर आप इसे अपलोड करते हैं, तो आपकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होती है.
  • फिर आप फोन खोने का स्थान यानि की बाजार, रेलवे स्टेशन या मोहल्ले का नाम लिखें जहाँ से फोन चोरी हुआ है.
  • फिर कैलेंडर वाले विकल्प पर क्लिक करके वह तारीख और अनुमानित समय चुनें जब आपका फोन खोया.
  • उदके बाद आप ड्रॉपडाउन से अपने राज्य का चयन करें की आप किस राज्य के है.
  • फिर अपने जिले का चयन करें.
  • और उस पुलिस स्टेशन का चयन करें जिसके अधिकार क्षेत्र में वह इलाका आता है.
  • फिर आप आपने जो ऑनलाइन या ऑफलाइन FIR दर्ज कराई थी, उसका कंप्लेंट नंबर यहाँ बिल्कुल सही-सही भरें.
  • उसके बाद आपको अपनी पुलिस शिकायत/FIR की कॉपी का फोटो या PDF फाइल अपलोड करना होगा और याद रखें की इसके बिना फॉर्म आगे सबमिट नहीं होगा.
  • फिर आप मोबाइल के असली मालिक का पूरा नाम लिखें.
  • फिर अपना पूरा स्थायी या वर्तमान पता दर्ज करें.
  • ड्रॉपडाउन से चुनें कि आप कौन सा पहचान पत्र देना चाहते हैं जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि.
  • उसके बाद आप अपने चुने हुए पहचान पत्र का साफ फोटो खींचकर अपलोड करें.
  • फिर आप अपने पहचान पत्र का नंबर भरे.
  • अपनी कोई भी एक्टिव ईमेल आईडी यहाँ लिखें ताकि सरकार आपको अपडेट भेज सकते है.
  • उसके बाद आपको सबसे नीचे Mobile Number for OTP का एक बॉक्स दिखेगा यहाँ आपको वह मोबाइल नंबर डालना है जो इस समय आपके पास मौजूद है.
  • फिर आप नंबर डालने के बाद Get OTP पर क्लिक करे.
  • उसके बाद आपके दोस्त के फोन पर 6 अंकों का एक ओटीपी आएगा, उसे निर्धारित बॉक्स में भरें.
  • फिर आप नीचे दिए गए नियम और शर्तों वाले छोटे बॉक्स पर टिक करें.
  • अब एक बार पूरे फॉर्म को ऊपर से नीचे तक दोबारा पढ़ लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं हुई है. सब कुछ सही होने पर Submit बटन पर क्लिक कर दें.
  • फिर जैसे ही आप सबमिट बटन दबाएंगे, स्क्रीन पर एक Request ID प्रदर्शित होगी इस रिक्वेस्ट आईडी का तुरंत स्क्रीनशॉट ले लें या इसे अपनी डायरी में नोट कर लें और यह आईडी आपके बहुत काम आएगी, जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे.

आवश्यक दस्तावेजों की त्वरित चेकलिस्ट

जब आप किसी दुसरे फ़ोन से फॉर्म को भर रहे होंगे तो उस समय आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जिसको मैं निचे बताया हूँ?

  • सबसे पहले तो पुलिस शिकायत FIR की कॉपी.
  • उसके बाद से आपके फ़ोन का 15 अंकों का IMEI नंबर.
  • उसके बाद से फ़ोन मालिक का पहचान पत्र.
  • फिर एक चालू मोबाइल नंबर जिसपे आप OTP भेजेंगे.
  • और आपके फ़ोन का मोबाइल का ओरिजिनल बिल.

यदि चोरी हुआ फोन वापस मिल जाए, तो उसे अनब्लॉक (Unblock) कैसे करें?

कई बार पुलिस की मुस्तैदी से या किसी भले इंसान की मदद से आपका चोरी हुआ फोन आपको वापस मिल जाता है लेकिन याद रखिए की आपने उसको CEIR पोर्टल के जरिए ब्लॉक कर दिया था, इसलिए वह फोन चालू होने के बाद भी नेटवर्क नहीं पकड़ेगा और आप उसमें कोई भी सिम डालेंगे, तो वह काम नहीं करेगी उसे दोबारा चालू करने के लिए आपको उसे सरकार की नजर में अनब्लॉक करना होगा, जिसको मैं निचे बताया हूँ.

  • सबसे पहले तो आपको CEIR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर आप होमपेज पर मौजूद हरे रंग के बटन Un-Block Found Mobile पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने जो फॉर्म खुलेगा, उसमें अपनी वही Request ID दर्ज करें जो आपको फोन ब्लॉक करते समय मिली थी.
  • और वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपने ब्लॉक करते समय ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए दिया था.
  • फिर आपको यह बताना होगा की आपको आपका फ़ोन किसके द्वारा वापस किया गया है जैसे की पुलिस द्वारा वापस मिल गया, स्वयं द्वारा मिल गया या गलती से ब्लॉक हो गया था.
  • उसके बाद आप कैप्चा कोड भरें और अपना चालू मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक करें.
  • और ओटीपी दर्ज करके Submit कर दें.
  • अब आपका फ़ोन 24 घंटों के भीतर सरकारी डेटाबेस से आपके फोन का IMEI नंबर हटा दिया जाएगा और आपके फोन में पहले की तरह नेटवर्क आना शुरू हो जाएगा.

FAQs

1. क्या बिना IMEI नंबर के चोरी हुआ फोन ब्लॉक किया जा सकता है?

नहीं, CEIR पोर्टल या पुलिस के जरिए फोन को ब्लॉक करने के लिए 15 अंकों का IMEI नंबर होना अनिवार्य है. यदि आपके पास बिल या बॉक्स नहीं है, तो आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करके पुराना कॉल रिकॉर्ड दिखाकर अपना IMEI नंबर पता करने की कोशिश कर सकते हैं.

2. CEIR पोर्टल पर फोन ब्लॉक करने में कितना समय लगता है?

जैसे ही आप दूसरे मोबाइल से CEIR पोर्टल पर फॉर्म सबमिट करते हैं, आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाता है. आमतौर पर फॉर्म सबमिट होने के 24 से 48 घंटों के भीतर आपका फोन पूरी तरह से ब्लॉक (Blacklist) कर दिया जाता है.

3. क्या फोन ब्लॉक होने के बाद भी चोर मेरा पर्सनल डेटा देख सकता है?

CEIR पोर्टल फोन के नेटवर्क को ब्लॉक करता है. यदि चोर के पास आपके फोन का स्क्रीन पासवर्ड/पिन है, तो वह ऑफलाइन डेटा देख सकता है. डेटा को सुरक्षित रखने के लिए आपको Google Find My Device का उपयोग करके तुरंत Erase Data करना चाहिए.

4. क्या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की कोई फीस या चार्ज है?

नहीं, यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा देश के नागरिकों के लिए शुरू की गई पूरी तरह से निःशुल्क (Free) सेवा है. इसके लिए आपको किसी को भी ₹1 देने की आवश्यकता नहीं है.

5. अगर चोर फोन को स्विच ऑफ कर दे, तो क्या तब भी वह ब्लॉक हो जाएगा?

हाँ, भले ही शिकायत करते समय फोन स्विच ऑफ हो, लेकिन जैसे ही चोर फोन को ऑन करेगा और उसमें कोई भी सिम कार्ड डालने की कोशिश करेगा, वह तुरंत ब्लॉक हो जाएगा और उसमें नेटवर्क नहीं आएगा.

निष्कर्ष:

दोस्तों स्मार्टफोन का चोरी होना निश्चित रूप से एक बहुत ही तनावपूर्ण और परेशान करने वाला अनुभव है लेकिन आज के डिजिटल युग में तकनीक जितनी तेजी से आगे बढ़ी है, उसने हमें खुद को सुरक्षित रखने के साधन भी दिए हैं भारत सरकार का CEIR पोर्टल और गूगल का Find My Device टूल आम जनता के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं हैं और जैसे ही आपका फोन चोरी हो, घबराने या समय बर्बाद करने के बजाय, शांत दिमाग से किसी भी दूसरे मोबाइल का उपयोग करें और ऊपर बताए गए चरणों के अनुसार अपने सिम और डिवाइस को तुरंत ब्लॉक करें और याद रखें, आपकी थोड़ी सी जागरूकता आपको एक बहुत बड़ी वित्तीय और कानूनी मुसीबत से बचा सकती है.

Leave a Comment