Nishadraj Scholarship yojana 2026: BA, B.Sc, B.Com को ₹10,000 और मेडिकल/इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेंगे ₹30,000 – ऐसे करें आवेदन!

दोस्तों शिक्षा का अधिकार और उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना हर होनहार छात्र का होता है, लेकिन कई बार आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभावान छात्र बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं और खासकर ग्रामीण और मत्स्यपालक समुदाय से आने वाले परिवारों के लिए बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग या उच्च स्नातक की पढ़ाई कराना एक बड़ी आर्थिक चुनौती होती है.

इसी समस्या को जड़ से दूर करने के लिए और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा Nishadraj Scholarship yojana 2026 की शुरुआत की गई है और इस योजना के तहत BA, B.Sc, B.Com जैसे सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे छात्रों को ₹10,000 तथा मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे व्यावसायिक/तकनीकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को ₹30,000 तक की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है.

और अगर आपको भी इस योजना का लाभ उठाना है, तो उसके पहले आपको इसके अंदर मांगी गई पात्रता क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कैसे करना है इसके बारे में आपको जानना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है.

निषादराज स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य

आपको मैं बतादू की निषादराज छात्रवृत्ति योजना को शुरू करने के पीछे सरकार और संबंधित विभागों का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है.

  • उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित करना है.
  • ड्रॉपआउट रेट में कमी लाना: फिर पैसे की कमी की वजह से जो छात्र 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं, उनकी वित्तीय मदद करना है.
  • तकनीकी और मेडिकल शिक्षा में सहायता: उसके बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल की महंगी फीस का बोझ कम करने के लिए ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि देना है.
  • सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता: फिर युवाओं को शिक्षित कर उन्हें रोजगार योग्य बनाना ताकि वे अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर सकें.
विवरणमुख्य बिंदु
योजना का नामNishadraj Scholarship yojana 2026
वर्ष2026
लाभार्थीBA, B.Sc, B.Com, B.Tech, MBBS व अन्य उच्च शिक्षा के छात्र
सहायता राशि (BA, B.Sc, B.Com)₹10,000 प्रतिवर्ष
सहायता राशि (Medical & Engineering)₹30,000 प्रतिवर्ष
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

किस पाठ्यक्रम (Course) के लिए कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

मैं आपको बतादू की इस योजना में छात्रवृत्ति की राशि को दो प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसको मैं निचे अच्छे से बताया हूँ.

1.सामान्य स्नातक (General Graduation Courses) – ₹10,000

यदि आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से निम्नलिखित में से कोई कोर्स कर रहे हैं, तो आपको ₹10,000 की वार्षिक आर्थिक सहायता दी जाएगी.

  • B.A. (Bachelor of Arts)
  • B.Sc. (Bachelor of Science)
  • B.Com. (Bachelor of Commerce)
  • BBA / BCA

2.व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रम – ₹30,000

यदि आप तकनीकी या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े किसी उच्च डिग्री कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको ₹30,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.

  • Engineering: B.Tech, B.E. (किसी भी ट्रेड से)
  • Medical: MBBS, BDS, BAMS, BHMS, B.Pharm, B.Sc Nursing
  • Other Professional Courses: MBA, MCA, Architecture इत्यादि.

यह भी पढ़े : Luxury Connect Business School Scholarship 2026: 12th और Graduation पास छात्रों को मिलेगी ₹1.5 लाख तक की स्कॉलरशिप!

निषादराज स्कॉलरशिप 2026 के लिए पात्रता

अगर आपको इसके अंदर अपना फॉर्म आवेदन करना कहते है, तो आपको आवेदन करने से पहले सभी आवेदकों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं.

  • सबसे पहले तो आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • फिर छात्र ने अपनी पिछली परीक्षा यानि की 12वीं या पिछला सेमेस्टर का न्यूनतम 50% से 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो.
  • उसके बाद छात्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय में नियमित (Regular) छात्र के रूप में नामांकित होना चाहिए.
  • उसके बाद से आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.00 लाख से ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • और यह योजना मुख्य रूप से निषाद, केवट, कश्यप, मल्लाह, बिंद और मत्स्य पालन/मछुआरा समुदाय से जुड़े आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए प्राथमिकता के आधार पर तैयार की गई है.
  • और छात्र वर्तमान सत्र में किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति योजना का लाभ न ले रहा हो.

आवश्यक दस्तावेज

मैं आपको बतादू की Nishadraj Scholarship yojana 2026 में जो भी लोग अपना फॉर्म आवेदन करना कहते है, तो उनके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है और अगर इसमें से एक भी दस्तावेज उनके पास नहीं है, तो उनका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा.

  • सबसे पहले आवेदक का आधार कार्ड
  • फिर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • उसके बाद आवेदक का 10वीं, 12वीं की मार्कशीट एवं ग्रेजुएशन के पिछले वर्ष/सेमेस्टर की मार्कशीट
  • फिर वर्तमान कॉलेज/यूनिवर्सिटी में प्रवेश की रसीद
  • उसके बाद सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
  • फिर जाति प्रमाण पत्र
  • फिर मूल निवास प्रमाण पत्र
  • फिर उसके बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • और उसका एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

निषादराज स्कॉलरशिप योजना 2026: आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं और अगर आप इसके अंदर अपना फॉर्म भरना कहते है, तो आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है.

  • सबसे पहले तो आप Nishadraj Scholarship yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
  • फिर होमपेज पर आपको New Registration का विकल्प मिलेगा उसको क्लिक करे.
  • फिर आप अपनी प्राथमिक जानकारी जैसे- नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • उसके बाद आप Register पर क्लिक करें आपके पंजीकृत मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा.
  • फिर आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर Login करे.
  • Login करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा उसके अंदर आप सभी जानकारी को अच्छे से भरे.
  • उसके बाद आपसे अपना सभी दस्तावेज अपलोड करने को बोलेगा आप उसको अपलोड करदे.
  • उसके बाद आप अपने बैंक खाते की जानकारी भरे.
  • फिर आप एक बार भरे हुए फॉर्म को एक बार अच्सस इ जाँच करले की कोई गलती तो नहीं हुई है न.
  • उसके बाद आप अपने फॉर्म को Submit करदे.
  • फिर आप अपने आवेदन पत्र का एक हार्ड कॉपी प्रिंटआउट निकाल लें और उसके साथ सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करके अपने संबंधित कॉलेज/संस्थान में जमा करें.

FAQs

1. निषादराज स्कॉलरशिप योजना 2026 क्या है?

निषादराज स्कॉलरशिप योजना एक सरकारी छात्रवृत्ति योजना है, जिसके तहत BA, B.Sc, B.Com जैसे सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों को ₹10,000 और मेडिकल व इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों को ₹30,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाती है.

2. क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, बिल्कुल! बशर्ते आपका प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी सरकार, UGC, AICTE या संबंधित रेगुलेटरी बॉडी से मान्यता प्राप्त (Approved) होनी चाहिए.

3. निषादराज स्कॉलरशिप 2026 के लिए परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2,00,000 से ₹2,50,000 (सरकारी नियमानुसार) से अधिक नहीं होनी चाहिए.

4. क्या एक छात्र एक साथ दो स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ ले सकता है?

नहीं, नियमों के अनुसार एक छात्र एक ही शैक्षणिक सत्र (Academic Session) में केवल एक ही सरकारी छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले सकता है.

5. स्कॉलरशिप का पैसा बैंक खाते में कैसे आएगा?

छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है. इसके लिए आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और NPCI मैप होना अनिवार्य है.

निष्कर्ष :

दोस्तों Nishadraj Scholarship yojana 2026 यह उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है इसमें ₹10,000 से लेकर ₹30,000 तक की यह वित्तीय सहायता छात्रों की फीस, , किताबों और अन्य शैक्षणिक खर्चों के बोझ को काफी हद तक कम कर देती है.

ऐसे में यदि आप भी इसके लिए पात्र हैं, तो आप इसके अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म भरें और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं.

Leave a Comment