Tractor Subsidy Yojana 2026: ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही ₹3 लाख की सब्सिडी! जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

दोस्त्तो आपको तो यह बात पता ही है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का योगदान सबसे अहम माना जाता है और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से केंद्र व राज्य सरकारें समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं लाती रहती हैं और कृषि कार्य को आसान, त्वरित और किफायती बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण ट्रैक्टर है.

लेकिन आज भी हमारे देश में लाखों छोटे और सीमांत किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण नया ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते है और किसानों की इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने ट्रैक्टर सब्सिडी योजना 2026 का संचालन किया है इस योजना के तहत किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर 30% से लेकर 50% तक यानी अधिकतम ₹3 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है और यदि आप भी एक किसान हैं और अपने खेतों के लिए नया ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है.

और मैं आपको इस विस्तृत लेख के अंदर Tractor Subsidy Yojana 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे जैसे की योजना का उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, राज्यवार सब्सिडी का विवरण, ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया इन सभी बातो को मैं आपको इसके अंदर एकदम आसान शब्दों में बताया हूँ.

ट्रैक्टर सब्सिडी योजना 2026 क्या है?

ट्रैक्टर सब्सिडी योजना भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जाने वाली एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है और इस योजना का मुख्य लक्ष्य उन किसानों को वित्तीय सहायता देना है, जो धन की कमी के कारण आधुनिक ट्रैक्टर और कृषि उपकरण नहीं खरीद पाते है.

और इस योजना के अंतर्गत जब कोई किसान अधिकृत डीलर से नया ट्रैक्टर खरीदता है, तो सरकार उसे ट्रैक्टर की कुल कीमत पर निश्चित प्रतिशत (30% से 50%) की छूट यानी सब्सिडी Direct Benefit Transfer – DBT) सीधे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करती है और यह सब्सिडी केवल 1 ट्रैक्टर खरीदने पर ही दी जाती है यदि किसी किसान के पास पहले से ट्रैक्टर है या उसने पिछले 7-10 वर्षों में इस योजना का लाभ लिया है, तो वह इसके लिए पात्र नहीं माना जाएगा.

विशेषताविवरण
योजना का नामTractor Subsidy Yojana 2026
किसके द्वारा लागूकेंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों के कृषि विभाग द्वारा
सब्सिडी राशि30% से 50% तक (अधिकतम ₹3,00000/- तक)
Apply NowClick Here

योजना का मुख्य उद्देश्य

कृषि क्षेत्र में तकनीक और मशीनीकरण (Farm Mechanization) को बढ़ावा देने के लिए सरकार इस योजना के जरिए निम्नलिखित उद्देश्यों को पूरा करना चाहती है.

  • किसानों की वित्तीय मदद: सबसे पहले तो सरकार महंगे ट्रैक्टरों की खरीद पर सीधा आर्थिक अनुदान देकर किसानों पर वित्तीय बोझ को कम करना है.
  • उत्पादकता में वृद्धि: फिर पारंपरिक खेती के मुकाबले ट्रैक्टर और आधुनिक यंत्रों से खेती करने पर पैदावार में भारी बढ़ोतरी होती है.
  • समय और श्रम की बचत: उसके बाद ट्रैक्टर के इस्तेमाल से खेतों की जुताई, बुवाई और कटाई का काम बहुत कम समय और कम शारीरिक श्रम में पूरा हो जाता है.
  • छोटों एवं सीमांत किसानों का सशक्तीकरण: और इस योजना में विशेष रूप से छोटे, सीमांत, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाती है.
  • कृषि को लाभ का धंधा बनाना: और कृषि लागत (Input Cost) को कम करके किसानों की शुद्ध आय (Net Income) में इजाफा करना.

यह भी पढ़े : लेबर कार्ड कैसे बनाएं: श्रमिक पंजीयन आवेदन और ₹7000 लाभ की पूरी जानकारी

ट्रैक्टर सब्सिडी योजना 2026 के मुख्य लाभ एवं विशेषताएं

  • ₹3 लाख तक की वित्तीय सहायता: इस योजना के तहत अलग-अलग राज्यों और श्रेणियों के अनुसार अधिकतम ₹3 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है.
  • सीधा बैंक खाते में पैसा (DBT): और सब्सिडी की राशि में किसी भी प्रकार के बिचौलिए की भूमिका नहीं होती है और पैसा सीधे किसान के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में आता है.
  • महिला किसानों को विशेष छूट: और इसमें महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए कई राज्यों में अतिरिक्त 10% तक की छूट या प्राथमिकता दी जाती है.
  • ऋण/लोन की सुविधा: जो किसान शेष राशि (सब्सिडी के बाद का हिस्सा) एक बार में नहीं चुका सकते, उन्हें बैंक से आसान किश्तों पर लोन दिलाने में भी मदद की जाती है.
  • निजी व व्यावसायिक उपयोग: और किसान अपने खेत के काम के अलावा इस ट्रैक्टर का उपयोग अन्य कृषि संबंधी परिवहन कार्यों के लिए भी कर सकते हैं, जिससे उनकी अतिरिक्त कमाई हो सकती है.

ट्रैक्टर सब्सिडी योजना 2026 के लिए पात्रता मानदंड

यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करके ₹3 लाख तक की सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा.

  • सबसे पहले तो आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए.
  • फिर किसान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • और आवेदक किसान के नाम पर स्वयं की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए और भूमि के दस्तावेज उसके नाम दर्ज होने चाहिए.
  • और किसान ने पिछले 7 से 10 वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी ट्रैक्टर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो.
  • और सबसे जरूरी बात की एक किसान परिवार से केवल एक ही व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है.
  • और आवेदक के नाम पर पहले से कोई चालू स्थिति का पंजीकृत ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए.
  • फिर किसान का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल्ड होना अनिवार्य है.

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए किसान भाइयों को नीचे दिए गए सभी आवश्यक कागजात (Documents) पहले से तैयार रखने चाहिए तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भरे.

  • सबसे पहले आवेदक का आधार कार्ड
  • फिर आवेदक का एक कोई पहचान पत्र
  • उसके बाद आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • फिर जमीन के कागजात
  • और उसके बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • और 3 से 4 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • और एक उसका मोबाइल नंबर
  • और जिस डीलर से आप ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, उससे प्राप्त अधिकृत कोटेशन/प्रॉफार्मा इनवॉइस
  • उही आवेदक का जाति प्रमाण पत्र

Tractor Subsidy Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

दोस्तों ट्रैक्टर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है और आप अपने राज्य के कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खुद या नजदीकी CSC से या जन सेवा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं, जिस तरीको को मैं नीस बताया हूँ, केवल वैसे ही करके.

  • सबसे पहले तो आप अपने राज्य के कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होम पेज पर आपको Farmer Registration का विकल्प मिलेगा उसको क्लिक करे.
  • फिर आप अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP सत्यापन को पूरा करे.
  • उसके बाद आपके स्क्रीन पर फॉर्म खुल कर आ जायेगा और उसमे मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरे.
  • और विकल्पों में से Tractor Subsidy या अपनी पसंद के HP (Horse Power) श्रेणी के ट्रैक्टर का चयन करें.
  • फिर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करदे.
  • और एक बार भरे गेर फॉर्म को अच्छे से जाँच करले.
  • उसके बाद से आप उस भरे गए फॉर्म को Submit करदे.
  • फिर आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाली Application Reference Number / Acknowledgment Receipt का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.

ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका

यदि आपको अपना फॉर्म ऑनलाइन भरने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप अपना फॉर्म ऑफलाइन तरीके से भर सकते है, जिसको मैं आपको बहुत ही आसान शब्दों में निचे बताया हूँ.

  • सबसे पहले तो आप अपने नजदीकी जिला कृषि कार्यालय या ब्लॉक/तहसील के कृषि विकास अधिकारी (ADO / DAO) से संपर्क करें.
  • उसके बाद आप वहां से ट्रैक्टर सब्सिडी योजना आवेदन पत्र प्राप्त करें.
  • फिर फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक सही-सही भरें.
  • अब आप अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें.
  • फिर भरे हुए फॉर्म को कृषि अधिकारी के पास जमा करा दें और वहां से प्राप्ति रसीद अवश्य लें.

चयन प्रक्रिया और सब्सिडी की राशि कैसे मिलेगी?

  • आवेदन की जांच: आपके आवेदन जमा करने के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेजों और जमीन के कागजात का भौतिक सत्यापन किया जाएगा.
  • लॉटरी या पहले आओ-पहले पाओ: यदि आवेदकों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो कई राज्यों में पारदर्शी कंप्यूटरीकृत लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जाता है.
  • अनुमोदन पत्र: फिर नाम स्वीकृत होने के बाद किसान को विभाग की तरफ से स्वीकृति पत्र जारी किया जाता है.
  • ट्रैक्टर की खरीद: स्वीकृति मिलने के निश्चित समय (जैसे 30 से 45 दिन) के भीतर किसान को किसी भी अधिकृत डीलर से अपनी पसंद का ट्रैक्टर खरीदना होता है.
  • भौतिक सत्यापन और सब्सिडी भुगतान: ट्रैक्टर खरीदने के बाद बिल और आरटीओ (RTO) रजिस्ट्रेशन के कागजात कृषि विभाग में जमा करने होते हैं. अधिकारी ट्रैक्टर का भौतिक निरीक्षण करते हैं और इसके बाद सब्सिडी की राशि (30%-50% या अधिकतम ₹3 lakh) सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाती है.

FAQs

1. क्या ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के तहत ₹3 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं?

नहीं, सब्सिडी की राशि नकद (Cash) नहीं दी जाती. जब आप अधिकृत डीलर से नया ट्रैक्टर खरीद लेते हैं और उसके कागजात जमा करते हैं, तब नियम अनुसार 30% से 50% (अधिकतम ₹3 लाख तक) की सब्सिडी राशि सीधे आपके बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर (DBT) की जाती है.

2. इस योजना के तहत कितने एचपी (HP) का ट्रैक्टर खरीदा जा सकता है?

आमतौर पर यह योजना 20 HP से लेकर 50 HP तक के ट्रैक्टरों पर लागू होती है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में सब्सिडी का प्रतिशत ट्रैक्टर की हॉर्सपावर (HP) क्षमता के आधार पर अलग-अलग तय किया जाता है.

3. क्या किराए पर ट्रैक्टर चलाने वाले व्यक्ति को सब्सिडी मिल सकती है?

नहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के नाम पर कृषि योग्य भूमि (Agricultural Land) होना अनिवार्य है. यदि आपके पास जमीन नहीं है तो आप व्यक्तिगत ट्रैक्टर सब्सिडी के पात्र नहीं होंगे, लेकिन आप Custom Hiring Centre (CHC) योजना के तहत समूह में आवेदन कर सकते हैं.

4. क्या एक परिवार से दो लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं?

बिल्कुल नहीं. एक किसान परिवार (पति, पत्नी और आश्रित बच्चे) में से केवल एक ही सदस्य को इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ मिल सकता है.

5. ट्रैक्टर खरीदने के कितने दिन बाद सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में आता है?

ट्रैक्टर की खरीद, बिल जमा करने और कृषि विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा होने के लगभग 15 से 45 दिनों के भीतर सब्सिडी राशि आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दी जाती है.

निष्कर्ष :

दोस्तों Tractor Subsidy Yojana 2026 देश के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए एक बेहतरीन और कल्याणकारी कदम है. कृषि कार्यों में ट्रैक्टर के इस्तेमाल से न केवल समय और मेहनत की बचत होती है, बल्कि फसल की गुणवत्ता और पैदावार में भी सुधार होता है. ₹3 लाख तक की भारी सब्सिडी मिलने से किसानों पर आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाता है.

और यदि आप एक पात्र किसान हैं और अपने लिए नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बिना देर किए अपने राज्य के आधिकारिक कृषि विभाग पोर्टल पर जाएं, पात्रता शर्तों की जांच करें और समय रहते आवेदन करें। साथ ही, किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड या फर्जी दावों से खुद को और अपने साथी किसानों को बचाएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top