घर बैठे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र: जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस

दोस्तों अओको तो पता ही होगा की किसी भी भारतीय नागरिक के लिए जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कानूनी पहचान पत्र होता है, चाहे बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराना हो, आधार कार्ड बनवाना हो, पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो हर जगह जन्म प्रमाण पत्र की मांग सबसे पहले की जाती है.

और पहले के समय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों, नगर निगम या तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे लोगों का काफी कीमती समय और पैसा बर्बाद होता था, लेकिन अब डिजिटल इंडिया के तहत यह पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी हो चुकी है और अब आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से घर बैठे ही Birth Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनता है और इसमें कौन-कौन से दस्तावेज (Documents) लगते हैं तथा कितनी फीस देनी होती है और कितना समय लगता है, तो यह लेख मैं आपके लिए ही लिख रहा हूँ क्योकि इसमें मैं इससे जुड़े उन सभी बातो को एकदम आसान शब्दों में बताया हूँ, जिसको जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है, तो आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) क्या है?

मैं आपको बतादू की जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है जो यह प्रमाणित करता है कि किसी व्यक्ति का जन्म कब, कहां और किस तिथि को हुआ है और यह दस्तावेज राज्य सरकार के राजस्व विभाग, नगर निगम, नगरपालिका या ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया जाता है.

और भारत में ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969’ (Registration of Births and Deaths Act, 1969) के तहत हर नागरिक के जन्म का पंजीकरण कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है. जन्म के समय अस्पताल या माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह सर्टिफिकेट तैयार किया जाता है.

विवरण (Details)महत्वपूर्ण लिंक / जानकारी (Important Links)
सेवा का नामजन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
विभाग का नामनागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS), भारत सरकार
आधिकारिक वेबसाइटcrsorgi.gov.in
ऑनलाइन अप्लाई लिंकOfficial Website
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन (Offline)
आवेदन की समय सीमाजन्म के 21 दिनों के भीतर (निःशुल्क)
स्टेटस चेक लिंकराज्य के e-District या CRS पोर्टल पर
Birth Certificate Apply LinkApply Now

जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहां-कहां पड़ती है?

जन्म प्रमाण पत्र केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह जीवन भर कई महत्वपूर्ण कार्यों में काम आता है. मुख्य रूप से निम्नलिखित जगहों पर इसकी सख्त जरूरत होती है.

  • आपके बच्चे का पहला स्कूल एडमिशन बिना जन्म प्रमाण पत्र के संभव नहीं होता है.
  • फिर आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), पासपोर्ट (Passport) और वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए इसको जरूरत पड़ती है.
  • और बाल कल्याण योजनाएं, छात्रवृत्ति (Scholarship) और अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है.
  • नौकरी, विवाह की कानूनी उम्र साबित करने या बीमा (Insurance) पॉलिसी लेते समय age proof के रूप में इसकी जरूरत पड़ती है.
  • और पारिवारिक संपत्ति में हक जताने या उत्तराधिकार से जुड़े मामलों में इसकी जरूरत पड़ती है.

Birth Certificate ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

अगर आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है, तो आपको इसके लिए सरकार के तरफ से निकले गए कुछ निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा.

  • सबसे पहले तो आवेदक या बच्चा भारत का मूल निवासी होना चाहिए.
  • उसके बाद बच्चे का जन्म भारत की सीमा के भीतर घर या अस्पताल में हुआ हो.
  • और बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर पंजीकरण कराना सबसे आसान और निशुल्क (या नाममात्र शुल्क पर) होता है. 21 दिन के बाद आवेदन करने पर विलंब शुल्क (Late Fee) और अतिरिक्त प्रक्रिया लागू होती है.

यह भी पढ़े : 10वीं या 12वीं की मार्कशीट खो गई? घर बैठे मोबाइल से ऐसे मंगवाएं दोबारा अपनी मार्कशीट!

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय आपके पास सही दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है. आपके मामले के अनुसार निम्नलिखित कागजात तैयार रखें.

21 दिनों के अंदर आवेदन करने पर:

  • यदि आपके जन्म अस्पताल में हुआ हो तो अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप/रसीद.
  • फिर माता-पिता का आधार कार्ड.
  • उसके बाद माता-पिता का पहचान पत्र जैसे की वोटर कार्ड या राशन कार्ड.
  • उसके बाद एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
  • फिर निवास प्रमाण पत्र.

घर पर जन्म होने की स्थिति में

  • सबसे पहले तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या एएनएम (ANM) की रिपोर्ट.
  • फिर माता-पिता का हलफनामा.
  • फिर माता-पिता का आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ.

21 दिनों के बाद या देर से आवेदन करने पर

  • 21 दिन से 30 दिन के बीच: अगर आप 21 दिनों के बाद आवेदन कर रहे है, तो रजिस्ट्रार द्वारा निर्धारित विलंब शुल्क.
  • 30 दिन से 1 वर्ष के भीतर: और अगर आप इतने दिनों के बार आवेदन कर रहे है, तो सक्षम प्राधिकारी (जैसे तहसीलदार या SDM) की अनुमति, नोटरी एफिडेविट और लेट फीस.
  • 1 वर्ष से अधिक समय होने पर: और अगर आप 1 वर्ष के बाद आवेदन कर रहे है, तो प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट या SDM का आदेश नोटरी का शपथ पत्र और निर्धारित जुर्माना.

फीस और समय सीमा

विवरणसरकारी शुल्कअनुमानित समय
0 से 21 दिन के भीतर₹0 – ₹20 (कई राज्यों में निशुल्क)7 से 15 दिन
21 दिन से 30 दिन तक₹20 – ₹50 (Late Fee के साथ)15 से 21 दिन
1 महीने से 1 साल तक₹50 – ₹100 और एफिडेविट खर्च20 से 30 दिन
1 साल से अधिक पुराना₹100 – ₹500 और कोर्ट/SDM ऑर्डर30 से 45 दिन

घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

अब आते हैं हम इसके सबसे महत्वपूर्ण हिस्से पर यानि की भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर CRS (Civil Registration System) पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसके अलावा हर राज्य का अपना ई-डिस्ट्रिक्ट (e-District) पोर्टल भी उपलब्ध है.

CRS Portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन

  • इसके लिए आप सबसे पहले CRS Portal के आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
  • फिर आप होमपेज पर दिए गए General Public Signup के विकल्प पर क्लिक करे.
  • उसके बाद आप अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला, गांव/शहर और रजिस्ट्रेशन इकाई का चयन करें और अपना एक अकाउंट बनाएं.
  • फिर कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक करें, आपका अकाउंट बन कर तैयार हो जायेगा.
  • उसके बाद आपके ईमेल पर एक एक्टिवेशन लिंक और आईडी आएगी वहा पर पासवर्ड सेट करके पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद Add Birth Registration विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर बच्चे की जन्म की तारीख, लिंग और नाम भरे.
  • उसके बाद उसका जन्म स्थान यानि की घर या अस्पताल का पता चुनें.
  • फिर माता और पिता का नाम, आधार नंबर, व्यवसाय और पता भरें.
  • फिर आपसे मांगी गयी डिस्चार्ज कार्ड या हलफनामा (Affidavit) की PDF/Image कॉपी अपलोड करें.
  • फिर आप भरी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें और Submit बटन पर क्लिक करें.
  • फिर सबमिट करने के बाद आपको एक Application Reference Number और Acknowledgment Slip मिलेगी. इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें.

ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

यदि आपके क्षेत्र में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है या आपको इंटरनेट चलाने में समस्या आती है, तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आप अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन (ग्राम विकास अधिकारी / पंचायत सचिव) या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) जाएं.
  • उसके बाद आप अपने शहर की नगर निगम / नगरपालिका परिषद या वार्ड कार्यालय के जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा में जाएं.
  • फिर आप वहां से जन्म प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म प्राप्त करें.
  • और फॉर्म में बच्चे का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम और पता सही-सही भरें.
  • फिर अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप और माता-पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी अटैच करें.
  • फिर भरे गए फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करें और पावती (Receipt) जरूर प्राप्त करें.

जन्म प्रमाण पत्र का स्टेटस कैसे चेक करें?

आवेदन करने के बाद आप अपने मोबाइल से ही आवेदन की स्थिति जान सकते हैं.

  • सबसे पहले आप crsorgi.gov.in या राज्य के e-District पोर्टल पर जाये.
  • उसके बाद Track Application Status या आवेदन की स्थिति जांचें लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर अपना Reference Number / Application ID दर्ज करें.
  • उसके बाद आप कैप्चा कोड डालकर Search/Submit पर क्लिक करें.
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन का करंट स्टेटस आ जाएगा कि सर्टिफिकेट अप्रूव हुआ है या पेंडिंग है.

डिजिटल सिग्नेचर वाला Birth Certificate डाउनलोड कैसे करें?

एक बार आवेदन मंजूर (Approve) हो जाने के बाद, आपको दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है.

  • इसके लिए आप सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • Download Certificate के विकल्प पर जाएं.
  • उसके बाद से आप अपना एप्लीकेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • फिर आपके नंबर पर आए OTP को एंटर करें.
  • और अब आपका Digital Signed Birth Certificate (PDF) डाउनलोड हो जाएगा. आप इसका कलर प्रिंटआउट निकालकर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

FAQs

1. क्या बच्चे का नाम रखे बिना भी Birth Certificate बनवाया जा सकता है?

हां, बिल्कुल! अगर बच्चे का नाम तय नहीं हुआ है, तो आप अस्पताल या रजिस्ट्रार ऑफिस से बिना नाम वाला (Blank Name) जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं. बाद में बच्चे का नाम तय होने पर 1 वर्ष के भीतर आप पोर्टल या पंचायत/नगर निगम जाकर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के नाम जुड़वा सकते हैं.

2. अगर बच्चे का जन्म घर पर हुआ हो, तो जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनेगा?

अगर बच्चे का जन्म घर पर हुआ है, तो जन्म के 21 दिनों के भीतर क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम (ANM) या आशा बहू की रिपोर्ट/रसीद के साथ माता-पिता के आधार कार्ड और एक शपथ पत्र (Affidavit) लगाकर पंचायत सचिव या नगर निगम में आवेदन किया जा सकता है.

3. Birth Certificate ऑनलाइन बनने में कितने दिन का समय लगता है?

सामान्यतः ऑनलाइन आवेदन सबमिट और वेरीफाई होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनने में 7 से 15 कार्यदिवस (Working Days) का समय लगता है. अगर लेट रजिस्ट्रेशन का मामला है, तो इसमें 20 से 30 दिन का समय लग सकता है.

4. जन्म प्रमाण पत्र में नाम या जन्म तिथि (DOB) की स्पेलिंग गलत हो गई है, इसे कैसे सुधारें?

नाम या जन्म तिथि में करेक्शन (Correction) कराने के लिए आपको सही डॉक्यूमेंट्स (जैसे माता-पिता का आधार, अस्पताल का डिस्चार्ज कार्ड) और एक ₹50-₹100 के स्टाम्प पेपर पर बने Affidavit के साथ संबंधित नगर निगम या ग्राम पंचायत ऑफिस में ऑफलाइन आवेदन करना होता है.

5. क्या ऑनलाइन डाउनलोड किया गया जन्म प्रमाण पत्र हर जगह मान्य (Valid) होता है?

हां, डिजिटल सिग्नेचर (Digital Signature) और क्यूआर कोड (QR Code) वाला जन्म प्रमाण पत्र 100% ओरिजिनल और हर सरकारी व गैर-सरकारी काम (जैसे स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि) के लिए पूरी तरह मान्य होता है.

निष्कर्ष :

दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि जन्म प्रमाण पत्र एक अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है जिसे हर अभिभावक को बच्चे के जन्म के तुरंत बाद बनवा लेना चाहिए. ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से अब यह काम बिना किसी रिश्वत या दफ्तरों के चक्कर काटे घर बैठे ही आसानी से हो जाता है.

और मुझे उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी “घर बैठे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र: जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस” आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी. यदि आपके मन में इस प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें और इस जानकारी को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top