UP Kanya Sumangala Yojana: बेटियों को मिलेगी पहली कक्षा से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई करने के लिए ₹25,000 की आर्थिक सहायता, जानें कैसे करें आवेदन

दोस्तों क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhya Mantri Kanya Sumangala Yojana) की शुरुआत की गई है. यह योजना राज्य की बालिकाओं के जीवन में एक क्रांतिकारी बदलाव ला रही है.

और आपको तो पता ही होगा कि अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं दिला पाते हैं या फिर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों का शिकार हो जाते हैं. इन्हीं समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस कल्याणकारी योजना का संचालन किया जा रहा है.

ऐसे में यदि आपके घर में भी बेटी का जन्म हुआ है या आपकी बेटी स्कूल/कॉलेज में पढ़ाई कर रही है, तो यह योजना आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है क्योकि इस लेख में मैं यूपी कन्या सुमंगला योजना 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे की योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया इन सभी चीजो को एकदम विस्तार से बताया हूँ इस लिए आप इस लेख को एक बार अच्छे से पढ़े.

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है?

मैं आपको बतादू की कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया गया एक बेहद महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजना है और इस योजना इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बालिका भ्रूण हत्या को रोकना, लिंगानुपात में सुधार लाना, बाल विवाह की प्रथा को समाप्त करना तथा बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है.

विवरणजानकारी
योजना का नामMukhya Mantri Kanya Sumangala Yojana
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की निवासी बालिकाएं
कुल सहायता राशि₹25,000
Apply NowClick Here

योजना की मुख्य विशेषताएं:

  • वित्तीय सहायता: इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा यानि की ग्रेजुएशन या डिप्लोमा तक सरकार द्वारा कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है और इससे पहले यह राशि ₹15,000 थी, जिसे राज्य सरकार द्वारा बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है.
  • चरणबद्ध भुगतान: यह राशि एकमुश्त न देकर हमको 6 अलग-अलग चरणों में सीधे लाभार्थी बालिका के या उसकी माता/पिता के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.
  • पारदर्शिता: और इस योजना की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है ताकि पात्र परिवारों तक बिना किसी बिचौलिए के सीधा लाभ पहुंच सके.

कन्या सुमंगला योजना के मुख्य उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना को विशेष सामाजिक एवं शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लागू किया है.

  1. बालिका भ्रूण हत्या पर रोक: सबसे पहले तो समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करना और भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को समाप्त करना.
  2. समान लिंगानुपात (Sex Ratio): और राज्य में बालक-बालिका अनुपात में सुधार लाना.
  3. स्वास्थ्य और टीकाकरण: नवजात बालिकाओं को समय पर आवश्यक टीके लगवाना और उनके कुपोषण को दूर करना.
  4. बाल विवाह पर अंकुश: और बेटियों को कम उम्र में शादी करने से बचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना.
  5. शिक्षा का अधिकार: वित्तीय बाधाओं को दूर कर बेटियों को कम से कम स्नातक (Graduation) या 2 वर्षीय डिप्लोमा तक पढ़ाई के लिए प्रेरित करना.

यह भी पढ़े : Vidhwa Pension Yojana 2026: महिलाओं को मिलेगी ₹1000 महीना पेंशन, जानें पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

₹25,000 की धनराशि किस प्रकार मिलेगी?

क्या आपको पता है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹25,000 की कुल राशि को बालिका के विकास के 6 अलग-अलग चरणों में विभाजित किया जाता है और इसका विवरण निम्नलिखित है.

श्रेणी 1: बालिका के जन्म पर

सबसे पहली बात की बालिका का जन्म 01 अप्रैल 2019 या उसके पश्चात हुआ होगा तो इसको ₹5,000 की राशी दी जाएगी और बालिका के जन्म के 6 महीने के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है.

श्रेणी 2: पूर्ण टीकाकरण पर

इसमें बालिका का 1 वर्ष के भीतर पूर्ण टीकाकरण हो चूका हो और इसमें इनको ₹2,000 की राशी दी जाती है तथा इनको अपनी बची के जन्म के 2 वर्ष के भीतर आवेदन करना आवश्यक है.

श्रेणी 3: प्रथम कक्षा (Class 1) में प्रवेश पर

इसमें बालिका ने चालू शैक्षणिक सत्र में पहली कक्षा में दाखिला लिया हो और इनको इसमें ₹3,000 की राशी दे जाती है.

श्रेणी 4: छठी कक्षा (Class 6) में प्रवेश पर

इसमें बालिका ने चालू शैक्षणिक सत्र में छठवीं कक्षा में दाखिला लिया हो और इसमें भी इनको ₹3,000 की राशी प्रदान की जाती है.

श्रेणी 5: नौवीं कक्षा (Class 9) में प्रवेश पर

इसमें बालिका ने चालू शैक्षणिक सत्र में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया हो और इसमें इनको ₹5,000 की राशी प्रदान की जाती है.

श्रेणी 6: 10वीं/12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश पर

इसमें बालिका ने 10वीं या 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर कम से कम 2 वर्षीय डिप्लोमा या स्नातक (Graduation) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो और इसमें बालिका को ₹7,000 की राशी सरकार प्रदान करती है और यह बालिका की अंतिम क़िस्त होती है.

कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता मानदंड

जो भी लोग इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उनको ऑनलाइन आवेदक करना पड़ेगा और उसके परिवार को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है.

  • सबसे पहली बात की लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए तथा उनके पास UP का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए.
  • उसके बाद आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3,00000 (3 लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • और अधिकतम एक परिवार की 2 बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है.
  • और यदि किसी महिला को पहले प्रसव में एक बेटी है और दूसरे प्रसव में जुड़वां बेटियां होती हैं, तो तीनों बेटियों को लाभ मिलेगा.
  • या फिर पहले प्रसव में जुड़वां बेटियां हैं और दूसरे में भी बेटी होती है, तो केवल पहली दो बेटियों को ही लाभ मिलेगा.
  • और यदि किसी परिवार ने अनाथ या निराश्रित बालिका को गोद (Adopt) लिया है, तो जैविक संतानों और गोद ली गई बालिका को मिलाकर अधिकतम 2 बेटियां इस योजना के तहत पात्र होंगी.

आवश्यक दस्तावेज़

दोस्तों ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी/फोटोकॉपी होना अनिवार्य है.

बालिका से संबंधित दस्तावेज़:

  • बालिका का पासपोर्ट साइज फोटो.
  • फिर उसका जन्म प्रमाण पत्र.
  • और उसका टीकाकरण कार्ड यदि श्रेणी 2 के लिए आवेदन कर रहे हैं.
  • फिर आपका विद्यालय में प्रवेश का प्रमाण पत्र / आई-कार्ड / फीस रसीद.
  • उसका बाद से बेटी का आधार कार्ड यदि बना है, तो.

माता/पिता या अभिभावक के दस्तावेज़:

  • माता-पिता का आधार कार्ड.
  • उसके बाद से उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र.
  • फिर 3 लाख से कम आय प्रमाण पत्र.
  • फिर बालिका के माता या पिया का बैंक पासबुक.
  • उसके बाद उनका शपथ पत्र.
  • और यदि माता या पिता की मृत्यु हो चुकी है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र.

UP Kanya Sumangala Yojana 2026 Online Application Process

यदि आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें और अपना फॉर्म भरे और इसका लाभ ले क्योकि मैं आपको उन सभी तरीके को एकदम आसान और सरल शब्दों में बताया हूँ.

  • सबसे पहले तो आप UP Kanya Sumangala Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
  • फिर आपको होमपेज पर Citizen Service Portal या Apply Here का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • उसके बाद आपके सामने Terms & Conditions का पेज खुलेगा इसे ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए टिक बॉक्स को चेक करें और “I Agree” पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा इसमें पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरे.
  • फिर Send OTP पर क्लिक करें और आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.
  • और आप OTP दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें अब आपका रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा और आपको एक User ID और Password प्राप्त होगा.
  • फिर आप दोबारा होमपेज पर आएं और User ID, Password तथा Captcha Code डालकर लॉगिन करें.
  • उसके बाद आपको लॉगिन होते ही आपको अपना पासवर्ड बदलने का विकल्प मिलेगा सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक नया पासवर्ड सेट करें.
  • फिर आप लॉगिन करने के बाद माता और पिता का विवरण अच्छे से भरे.
  • फिर बैंक खाते का विवरण ध्यानपूर्वक भरें जैसे की बैंक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड आदि.
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ यानि की आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि अच्छे से अपलोड करें और सेव करें.
  • और अब आप Add Child के विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर आप बालिका का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर यदि हो तो इसको अच्छे से दर्ज करें.
  • इसके बाद बालिका की फोटो और जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करें.
  • अब आप अपनी बेटी की उम्र/कक्षा के अनुसार सही श्रेणी 1 से 6 तक का चयन करें.
  • जैसे यदि बेटी कक्षा 1 में दाखिल हुई है, तो Category 3 चुनें.
  • फिर स्कूल में प्रवेश का प्रमाण पत्र/फीस रसीद अपलोड करें.
  • और शपथ पत्र (Affidavit) अपलोड करें और फॉर्म को Submit कर दें.
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक Application Reference Number मिलेगा। इसे संभालकर रखें.

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है या इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले तो आप अपने नजदीकी खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय, उप जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के दफ्तर जाएं.
  • वहां से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त करें.
  • फिर फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां साफ-साफ और सही भरें.
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित, छायाप्रति फॉर्म के साथ संलग्न करें.
  • उसके बाद आप संबंधित कार्यालय में फॉर्म जमा कर दें.
  • फिर आप फॉर्म को जमा करने के बाद वहां के अधिकारी से प्राप्ति रसीद (Acknowledgement Slip) अवश्य लें.

आवेदन की स्थिति कैसे देखें

यदि आपने योजना के लिए आवेदन कर दिया है और अपने आवेदन का स्टेटस देखना चाहते हैं.

  • सबसे पहले तो आप Kanya Sumangala Yojana के पोर्टल पर जाएं.
  • फिर आप अपने User ID और Password की मदद से लॉगिन करें.
  • उसके बाद आपके डैशबोर्ड पर Track Application Status या Report का विकल्प चुनें.
  • उसके बाद आप अपना Application Reference Number दर्ज करें.
  • फिर आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति Approved, Pending, or Rejected दिख जाएगी.

FAQs

1. क्या कन्या सुमंगला योजना में ₹25,000 की राशि एक साथ (एकमुश्त) मिलती है?

नहीं, यूपी सरकार यह धनराशि एक साथ नहीं देती है. बालिका के जन्म से लेकर उसकी graduation या diploma तक की पढ़ाई पूरी करने के दौरान, अलग-अलग 6 चरणों (Installments) में यह कुल ₹25,000 की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.

2. Kanya Sumangala Yojana में आवेदन करने के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹3,00,000 (3 लाख रुपये) या उससे कम होनी चाहिए. इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध आय प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है.

3. यदि किसी परिवार में 3 बेटियां हैं, तो क्या तीनों को ₹25,000 का लाभ मिल सकता है?

सामान्य नियमों के अनुसार एक परिवार की केवल 2 बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है. हालांकि, यदि पहली संतान बेटी है और दूसरी डिलीवरी में जुड़वां (Twins) बेटियां पैदा होती हैं, तो उस विशेष स्थिति में तीनों बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

4. क्या कन्या सुमंगला योजना के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं या ऑफलाइन भी?

आप दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट UP Kanya Sumangala Yojana पर जाना होगा. यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो ब्लॉक (BDO कार्यालय), SDM कार्यालय या जिला प्रोबेशन अधिकारी के दफ़्तर से फॉर्म प्राप्त करके जमा कर सकते हैं.

5. क्या गोद ली गई (Adopted) बेटी को भी इस योजना का लाभ मिलता है?

जी हां, उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार यदि किसी परिवार ने किसी अनाथ या निराश्रित बालिका को कानूनी रूप से गोद लिया है, तो जैविक संतानों और गोद ली गई बालिका को मिलाकर अधिकतम 2 बेटियां इस योजना की पात्र होंगी.

निष्कर्ष :

दोस्तों उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राज्य की बालिकाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम है ₹25,000 की यह आर्थिक मदद न केवल गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सिर से बेटी की पढ़ाई का बोझ कम करती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और समानता की भावना को बढ़ावा देती है.

और यदि आपके घर में भी योग्य बालिका है या आपके आसपास कोई पात्र परिवार है, तो आज ही UP Kanya Sumangala Yojana पर जाकर आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं और यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो आप इसे अपने मित्रों और सोशल मीडिया समूहों में जरूर शेयर करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस सरकारी योजना का लाभ ले सकें.

Leave a Comment