दोस्तों आपको तो पता ही होगा की आज के डिजिटल दौर में 5G नेटवर्क का विस्तार पूरे देश में बहुत तेजी से हो रहा है गांव हो या शहर, हर जगह इंटरनेट और कॉल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा मोबाइल टावर लगाने की जरूरत पड़ रही है, तो ऐसे में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर एक खबर बहुत तेजी से वायरल होती है कि अपनी खाली जमीन या घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाएं और हर महीने 18,000 से 25,000 रुपये तक की तय कमाई करें.
और इस खबर को सुनकर किसी भी आम व्यक्ति के मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या सच में घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाकर हर महीने ₹18,000 कमाए जा सकते हैं? मोबाइल टावर लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) कैसे किया जाता है? और कौन-कौन सी कंपनियां असली हैं?
ऐसे में यदि आप भी अपनी छत या खाली पड़ी जमीन पर Jio, Airtel, Vi या BSNL का टावर लगवाकर घर बैठे पैसिव इनकम (Passive Income) कमाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होनी वाली है क्योकि इसमें मैं इससे जुड़े उन सभी बातो को एकदम विस्तार से बताया हूँ इस लिए आप इसको एक बार अच्छे से जरूर पढ़े.
क्या सच में घर की छत पर टावर लगवाकर ₹18,000 महीना मिलता है?
सबसे पहले इस बात की सच्चाई को समझना बहुत जरूरी है कि क्या हर महीने ₹18,000 किराए के रूप में मिलना संभव है? तो हाँ, लेकिन यह पूरी तरह आपकी लोकेशन (Location) और जगह के प्रकार पर निर्भर करता है और मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनियां आपको कितना किराया देंगी, इसका कोई फिक्स सरकारी या यूनिवर्सल रेट नहीं होता है और किराया तय करने के लिए कंपनियां कई बातों का ध्यान रखती हैं, जिसको मैं निचे आपको बताया हूँ.
- मेट्रो और ए-क्लास शहर (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ आदि): यदि आपका घर किसी बड़े शहर के मुख्य इलाके में है, तो छत का किराया ₹20,000 से ₹50,000 प्रति महीने या उससे भी ज्यादा हो सकता है.
- छोटे शहर और कस्बों में: और मध्यम श्रेणी के शहरों और बड़े कस्बों में छत या जमीन का किराया ₹12,000 से ₹20,000 प्रति महीने तक होता है.
- ग्रामीण और देहाती क्षेत्र: और वाही अगर किसी गांवों या बाहरी इलाकों में खाली जमीन पर टावर लगाने का किराया ₹5,000 से ₹10,000 प्रति महीने के बीच होता है.
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | घर की छत पर Jio, Airtel, BSNL Mobile Tower कैसे लगवाएं |
| वित्तीय सहायता | ₹18,000 |
| Jio Tower Apply Link | Apply Now |
| Airtel Tower Apply Link | Apply Now |
| VI Tower Apply Link | Apply Now |
| BSNL Tower Apply Link | Apply Now |
घर की छत पर टावर लगाने की पात्रता
यदि आप अपनी छत पर मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं, तो आपकी संपत्ति को कुछ तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरा उतरना होगा.
जगह का क्षेत्रफल
सबसे पहले तो आपकी छत पर कम से कम 300 से 500 स्क्वायर फीट की खाली और समतल जगह होनी चाहिए और अगर आप अपनी जमीन पर टावर लगवाना चाहते हैं, तो न्यूनतम 1500 से 2000 स्क्वायर फीट की जगह होनी आवश्यक है.
भवन की मजबूती
और आपकी मकान का निर्माण मजबूत होना चाहिए और टावर, जनरेटर और भारी उपकरणों का वजन उठाने के लिए बिल्डिंग का Structural Safety Certificate किसी रजिस्टर्ड इंजीनियर से बनवाना पड़ता है और आपकी मकान बहुत ज्यादा पुराना या जर्जर हालत में नहीं होना चाहिए.
कानूनी व लोकेशन संबंधी शर्तें
फिर आपकी प्रॉपर्टी पर किसी भी प्रकार का कानूनी विवाद, बैंक लोन डिफ़ॉल्ट या कोर्ट केस नहीं होना चाहिए और संपत्ति का मालिकाना हक पूरी तरह से आपके नाम पर होना चाहिए और अस्पताल, साइलेंस ज़ोन या अति-संवेदनशील इमारतों के पास टावर लगाने के नियम काफी सख्त होते हैं.
यह भी पढ़े : PMEGP लोन स्कीम 2026: नया बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है ₹50 लाख तक का लोन और 35% सब्सिडी
टावर लगवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने और एग्रीमेंट (Lease Agreement) साइन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित कागजात तैयार होने चाहिए तभी आप इसके अंदर अपना आवेदन कर सकते है.
- सबसे पहले तो आपका कोई एक पहचान पत्र.
- फिर आपके पते का प्रमाण.
- फिर आपके संपत्ति के दस्तावेज.
- फिर आपका नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट.
- उसके बाद बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट.
- फिर अपना बैंक खाता विवरण.
- और पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर.
मोबाइल टावर लगवाने का असली प्रोसेस
अब हम बात करते हैं इसके सबसे जरूरी सवाल की हम इसके अंदर आवेदन कैसे करें, तो मैं आपको बतादू की असली कंपनियां कभी भी ओपन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर पैसे कमाने का लालच नहीं देतीं है और उनकी प्रक्रिया पूरी तरह से नेटवर्क डिमांड (Network Requirement) पर आधारित होती है.
- इसके लिए आपको सबसे पहले टावर कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लोकेशन रजिस्टर करना होगा.
- फिर कंपनी का ऑटोमेटेड सिस्टम यह चेक करता है कि क्या आपके इलाके में जियो, एयरटेल या बीएसएनएल के नेटवर्क में कोई ड्रॉप या डेड ज़ोन है.
- फिर टेलीकॉम कंपनियों को आपके क्षेत्र में कॉल ड्रॉप सुधारने के लिए टावर की जरूरत होगी, तभी आपकी प्रॉपर्टी को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
- और यदि आपके आसपास पहले से 2-3 टावर लगे हैं और नेटवर्क सही है, तो आपकी अर्जी पेंडिंग में रहेगी.
- और यदि आपकी जगह शॉर्टलिस्ट होती है, तो कंपनी का अधिकृत फील्ड इंजीनियर स्वयं आपके घर आएगा वह आपकी छत का एरिया नापेगा, छत की बीम और पिलर की मजबूती की जांच करेगा और आसपास की ऊँचाई का जायजा लेगा.
- और सर्वे पास होने के बाद, कंपनी आपके साथ 10, 15 या 20 साल का लॉन्ग टर्म लीज एग्रीमेंट (Lease Agreement) साइन करती है.
- और इस एग्रीमेंट में हर महीने का किराया जैसे ₹18,000, किराया बढ़ने की दर (हर 3 या 5 साल में 10%-15% बढ़ोतरी), और नियम-शर्तें साफ लिखी होती हैं.
- फिर वकील के जरिए इस एग्रीमेंट को कोर्ट में रजिस्टर्ड कराया जाता है.
- फिर एग्रीमेंट के बाद कंपनी अपनी लागत पर छत पर स्ट्रक्चर, एंटीना, फाइबर केबल और बैकअप जनरेटर/बैटरी इंस्टॉल करती है काम पूरा होते ही आपके बैंक खाते में हर महीने की तय तारीख को किराया आना शुरू हो जाता है.
बिना आवेदन किए टावर कैसे लगता है?
कई बार आपको ऑनलाइन अप्लाई करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इसे Direct Telecom Expansion कहते हैं और जब Jio या Airtel किसी नए शहर या गांव में 5G नेटवर्क बिछाते हैं, तो उनकी सर्वे टीम खुद Google Maps और नेटवर्क सिग्नल ट्रैकर की मदद से बेस्ट लोकेशन चुनती है.
- यदि उनके मैप में आपका घर सबसे सही ऊंचाई और लोकेशन पर आता है, तो कंपनी के प्रतिनिधि खुद आपके घर आएंगे और आपसे टावर लगाने का प्रस्ताव रखेंगे.
- ऐसे मामलों में धोखाधड़ी की संभावना 0% होती है, क्योंकि कंपनी खुद आपके पास आई है फिर भी, प्रतिनिधि का आईडी कार्ड और कंपनी का अथॉरिटी लेटर देखना न भूलें.
FAQs
1. क्या TRAI सीधे मोबाइल टावर लगाने के लिए लाइसेंस या फॉर्म देती है?
बिल्कुल नहीं TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) एक रेगुलेटरी बॉडी है, जो टेलीकॉम क्षेत्र के नियम बनाती है. TRAI कभी भी टावर लगाने के लिए न तो कोई फॉर्म जारी करती है और न ही किसी से पैसे वसूलती है.
2. मोबाइल टावर लगवाने में मकान मालिक का कितना पैसा खर्च होता है?
₹0 रुपये टावर का सारा इंफ्रास्ट्रक्चर, लोहा, एंटीना, केबल, लेबर चार्ज और सरकारी एनओसी का खर्च टावर कंपनी खुद उठाती है और मकान मालिक को एक भी रुपया नहीं देना होता है.
3. 5G टावर लगवाने पर किराया ज्यादा मिलता है?
5G टावर और छोटे स्मॉल-सेल टावर की संख्या ज्यादा होती है. यदि आपकी छत पर मुख्य 5G Macro Tower लगता है, तो 4G टावर की तुलना में 15% से 20% तक अधिक किराया मिल सकता है.
4. यदि मेरे साथ टावर के नाम पर ऑनलाइन ठगी हो जाए तो क्या करें?
यदि आपने गलती से किसी जालसाज को पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं और साथ ही अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन के साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराएं.
5. छत पर टावर लगाने का लीज एग्रीमेंट कितने साल का होता है?
आमतौर पर मोबाइल टावर का लीज एग्रीमेंट 10 से 20 साल के लिए होता है, लेकिन इसे आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकता है.
निष्कर्ष :
दोस्तों अगर आपके घर की छत खाली पड़ी है और वह मजबूत है, तो Jio, Airtel या BSNL नेटवर्क के लिए मोबाइल टावर लगवाकर हर महीने ₹18,000 या उससे अधिक की कमाई करना एक बेहतरीन विकल्प है, लेकिन, इस प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण कदम जागरूकता और सावधानी है क्योकि इंटरनेट पर मिलने वाले फर्जी विज्ञापनों और फोन कॉल्स के झांसे में बिल्कुल न आएं केवल आधिकारिक टावर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ही संपर्क करें और याद रखें जो कंपनी पैसे मांगे, वह असली हो ही नहीं सकती है.
और मुझे आपसे यह उम्मीद है कि आपको घर की छत पर मोबाइल टावर लगवाने की यह संपूर्ण गाइड पसंद आई होगी. यदि आपके मन में इससे जुड़ा कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों व सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि वे भी टावर स्कैम से बच सकें.