दोस्तों अगर आपके घर में एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन है, चाहे वह Indane, Bharat Gas या HP Gas का हो, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने सभी एलपीजी ग्राहकों के लिए LPG Gas e-KYC अनिवार्य कर दिया है। यदि आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की e-KYC नहीं कराई है, तो आपकी गैस सब्सिडी (LPG Subsidy) रुक सकती है, या भविष्य में सिलेंडर बुकिंग में समस्या आ सकती है.
और सबसे अच्छी खबर यह है कि e-KYC कराने के लिए अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने या लंबी लाइनों में खड़े होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है. आप केवल 5 मिनट में अपने स्मार्टफोन से घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और मैं आपको इस लेख के अंदर उन सभी जरूरी बातो को एकदम अच्छे से बताया हूँ जैसे की LPG Gas e-KYC क्या है, यह क्यों ज़रूरी है, इसके लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी, और तीनों मुख्य गैस कंपनियों (Indane, HP, Bharat Gas) की e-KYC मोबाइल से कैसे की जाती है, तो आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
LPG Gas e-KYC क्या है और यह क्यों ज़रूरी है?
e-KYC जिनका पूरा नाम Electronic Know Your Customer है और यह एक डिजिटल प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आपकी पहचान और पते का सत्यापन आधार कार्ड के ज़रिए किया जाता है.
e-KYC कराने के मुख्य कारण
- फर्जी कनेक्शनों पर रोक: देश में कई स्थानों पर एक ही व्यक्ति के नाम पर बहुसंख्यक या फर्जी गैस कनेक्शन चल रहे हैं और e-KYC से निष्क्रिए और अवैध कनेक्शनों को पहचाना जा रहा है.
- सब्सिडी का सही हस्तांतरण: सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBTL / PAHAL) के तहत गैस सब्सिडी केवल वास्तविक और पात्र ग्राहकों के बैंक खाते में ही पहुंचे.
- कमर्शियल दुरुपयोग रोकना: घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए बायोमेट्रिक/आधार वेरिफिकेशन आवश्यक है.
- सुचारू सप्लाई: और बिना किसी रुकावट के लगातार सिलेंडर रिफिल बुकिंग की सुविधा मिलती रही है.
| विषय | विवरण |
| योजना का नाम | LPG Gas e-KYC Online कैसे करें |
| Indane Gas e KYC App (Android) | Click Here |
| Indane Gas e KYC App (iOS) | Click Here |
| HP GAS e KYC App (Android) | Click Here |
| HP GAS e KYC App (iOS) | Click Here |
| BHARAT GAS e KYC App (Android) | Click Here |
| BHARAT GAS e KYC App (iOS) | Click Here |
| Adhar Face RD App (Android) | Click Here |
| Adhar Face RD App (iOS) | Click Here |
Gas e-KYC ऑनलाइन करने के लिए आवश्यक चीज़ें
अगर आपको मोबाइल से ऑनलाइन e-KYC शुरू करने से पहले निम्नलिखित चीज़ें अपने पास तैयार रखें, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.
- सबसे पहले आपका 17 अंकों की LPG ID यह आपका गैस पासबुक पर दर्ज होती है.
- फिर आपका 12-अंकों का आधार नंबर.
- फिर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसको भरे और सत्यापन करे.
- फिर आप अपनपंजीकृत मोबाइल नंबर जो नंबर आपकी गैस एजेंसी में दर्ज है.
- फिर स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन आपके पास होना चाहिए.
- उसके बाद से आपका Aadhaar FaceRD App यदि आप चेहरे से वेरिफिकेशन कर रहे हैं.
यह भी पढ़े : Vidhwa Pension Yojana 2026: महिलाओं को मिलेगी ₹1000 महीना पेंशन, जानें पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
अपनी 17 Digit LPG ID कैसे खोजें?
यदि आपको अपनी 17 अंकों की LPG ID नहीं मालूम है, तो चिंता न करें क्योकि मैं आपको इसमें बताया हूँ की आप इसको कैसे बहुत ही आसानी से ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं.
- सबसे पहले तो आप suspicious link removed के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर Click Here to Find Your LPG ID के विकल्प पर क्लिक करें.
- उसके बाद अपनी कंपनी यानि की Indane, Bharat Gas, HP Gas जो भी आपके पास है उसको चयन करे.
- अब आप अपना राज्य, जिला, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम और अपना Consumer Number/Registered Mobile Number दर्ज करें.
- अब आपके स्क्रीन पर आपकी 17-अंकों की LPG ID दिखाई दे जाएगी इसे संभाल कर नोट कर लें.
1. Indane Gas e-KYC Online कैसे करें?
आपको मैं बतादू की इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने मोबाइल से IndianOil One App के जरिए आसानी से e-KYC कर सकते हैं.
- सबसे पहले तो आप गूगल प्ले स्टोर से IndianOil One ऐप डाउनलोड करें.
- या फिर प्ले स्टोर से Aadhaar FaceRD ऐप (UIDAI का ऑफिशियल ऐप) भी इंस्टॉल कर लें.
- उसके बाद से आप IndianOil One ऐप खोलें और अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें.
- उसके बाद से आप ऊपर बाईं ओर तीन लाइनों (Menu) पर क्लिक करें और Sign Up / Login पर जाएं.
- और यदि आपका नया अकाउंट है तो Register पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर नया पासवर्ड बनाएं.
- फिर आप सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद दोबारा Menu पर क्लिक करे.
- उसके बाद My Profile के विकल्प का चयन करें.
- और प्रोफाइल पेज पर नीचे स्क्रॉल करें, वहां आपको e-KYC का विकल्प दिखेगा. यदि वहां Re-eKYC लिखा है, तो उस पर क्लिक करें.
- फिर नियम और शर्तों वाले बॉक्स को टिक करे और Face Scan बटन पर क्लिक करें.
- उसके बाद से आपका मोबाइल कैमरा चालू हो जाएगा और अपना चेहरा कैमरे के सामने सीधा रखें और पलकें झपकाएं.
- जैसे ही सिस्टम आपका चेहरा सही से डिटेक्ट कर लेगा, हरे रंग का टिक आ जाएगा.
- अब आपकी फोटो और आधार डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी.
- फिर आप नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक करें और आपकी Indane e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
HP Gas e-KYC Online कैसे करें?
अब मैं आपको बतादू की HP Gas (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के ग्राहक HP Pay App या myHPgas Portal के माध्यम से e-KYC पूरी कर सकते हैं.
- सबसे पहले आप Google Play Store से HP Pay App और Aadhaar FaceRD App इंस्टॉल करें.
- फिर आप HP Pay ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें.
- उसके बाद आप ऐप के अंदर अपने LPG Connection (17-digit LPG ID या Consumer Number) को लिंक करें.
- उसके बाद होमपेज या प्रोफाइल मेन्यू में e-KYC या Aadhaar e-KYC का विकल्प चुनें.
- फिर आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें.
- फिर आप Aadhaar FaceRD के ज़रिए अपना चेहरा स्कैन करें.
- अब आपके स्क्रीन पर e-KYC Successfully Completed का मैसेज आ जाएगा.
Bharat Gas e-KYC Online कैसे करें?
भारत गैस के उपभोक्ता Hello BPCL App का उपयोग करके घर बैठे आसानी से बायोमेट्रिक e-KYC कर सकते हैं.
- सबसे पहले आप प्ले स्टोर से Hello BPCL ऐप और Aadhaar FaceRD App डाउनलोड करें.
- उसके बाद Hello BPCL ऐप खोलें, अपना 10 अंकों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और OTP दर्ज करके लॉगिन करें.
- फिर ऐप के डैशबोर्ड पर Aadhaar e-KYC का बैनर या मेन्यू विकल्प खोजें.
- उसके बाद अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और Proceed पर क्लिक करें.
- फिर अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें.
- अब कैमरे के सामने चेहरा रखकर पलकें झपकाएं ताकि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा हो सके.
- और प्रोसेस पूरा होते ही आपकी e-KYC की एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी.
LPG Gas e-KYC का स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आपने e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर ली है और यह देखना चाहते हैं कि आपकी e-KYC स्वीकृत (Approved) हुई है या नहीं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें.
- सबसे पहले तो आप mylpg.in पोर्टल पर जाएं.
- उसके बाद अपनी गैस कंपनी की बोतल (Indane, Bharat, या HP) के चित्र पर क्लिक करें.
- फिर अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- उसके बाद View Cylinder Booking History / Connection Details पर क्लिक करें.
- फिर आपकी स्क्रीन पर कस्टमर डिटेल्स खुल जाएंगी वहां e-KYC Status के आगे Green Tick या Active / Completed लिखा दिखाई देगा.
ऑफलाइन Gas e-KYC कैसे कराएं?
यदि आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या आपको ऑनलाइन बायोमेट्रिक फेस स्कैनिंग में समस्या आ रही है, तो आप इसे ऑफलाइन भी करा सकते हैं.
- सबसे पहले तो आप अपनी संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय जाएं.
- उसके बाद आप वहां से LPG e-KYC Form प्राप्त करें या mylpg.in से डाउनलोड करें.
- उसके बाद फॉर्म में अपना नाम, उपभोक्ता संख्या, LPG ID और आधार नंबर भरें.
- फिर फॉर्म के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और गैस पासबुक की फोटोकॉपी संलग्न करें.
- उसके बाद आप एजेंसी प्रतिनिधि को फॉर्म सौंपें और वे अपने फिंगरप्रिंट स्कैनर से आपका बायोमेट्रिक सत्यापन करेंगे.
- और सत्यापन पूरा होते ही आपकी e-KYC अपडेट कर दी जाएगी.
FAQs
1. LPG Gas e-KYC क्या है और यह क्यों अनिवार्य है?
LPG Gas e-KYC एक डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया है, जिसके ज़रिए सरकार और गैस कंपनियाँ आधार कार्ड से आपके कनेक्शन की पुष्टि करती हैं. यह फर्जी कनेक्शनों को बंद करने और सही लाभार्थी तक सब्सिडी की राशि पहुँचाने के लिए अनिवार्य की गई है.
2. क्या Gas e-KYC ऑनलाइन कराने के लिए कोई फीस (शुल्क) लगती है?
नहीं, LPG Gas e-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ़्त (Free) है. चाहे आप इसे मोबाइल ऐप से ऑनलाइन करें या अपनी गैस एजेंसी जाकर ऑफलाइन करवाएं, इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है.
3. अगर मैं LPG Gas e-KYC न कराऊँ, तो क्या होगा?
यदि आप समय सीमा के भीतर e-KYC नहीं करवाते हैं, तो आपकी गैस सब्सिडी (LPG Subsidy) रोकी जा सकती है और आगे चलकर आपका गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से सस्पेंड/होल्ड भी किया जा सकता है.
4. क्या PM Ujjwala Yojana (PMUY) के लाभार्थियों के लिए भी e-KYC ज़रूरी है?
हाँ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ़्त कनेक्शन पाने वाले सभी लाभार्थियों के लिए भी आधार e-KYC कराना पूरी तरह अनिवार्य है.
5. अगर मेरे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो e-KYC कैसे होगी?
यदि आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या वह नंबर बंद हो चुका है, तो आप ऑनलाइन e-KYC नहीं कर पाएंगे. इसके लिए आपको अपनी गैस एजेंसी में जाकर बायोमेट्रिक मशीन के ज़रिए ही e-KYC करानी होगी.
निष्कर्ष :
दोस्तों LPG Gas e-KYC कराना बेहद आसान और त्वरित प्रक्रिया है. यदि आप अपनी गैस सब्सिडी को बिना किसी रुकावट के लगातार पाना चाहते हैं, तो आज ही अपने मोबाइल से ऊपर दिए गए स्टेप्स का पालन करके 5 मिनट में अपनी e-KYC पूरी करें.
और यदि आपको e-KYC करते समय कोई परेशानी आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल ज़रूर पूछें. इस जानकारीपूर्ण लेख को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें ताकि वे भी समय पर अपनी e-KYC कर सकें.