दोस्तों मैं आपसे बतादू की बिहार सरकार द्वारा राज्य की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana है. इस योजना के अंतर्गत राज्य की छात्राओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है.
ऐसे में अगर आपने बिहार बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक), 12वीं (इंटर) या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) की परीक्षा पास की है, तो यह योजना आपके लिए बेहद लाभदायक है, क्योकि इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 से जुड़ी हर एक जानकारी बातो को एकदम विस्तार से और सबसे आसान शब्दों में बताएं है, जैसे कि इसकी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, छात्रवृत्ति राशि और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया, तो आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना में से एक है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, भ्रूण हत्या को रोकना, बाल विवाह पर अंकुश लगाना और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.
और इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बेटी के जन्म से लेकर उसके ग्रेजुएट होने तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है, हालांकि, सबसे बड़ा आर्थिक लाभ उन छात्राओं को मिलता है जो 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास करती हैं.
| योजना का नाम | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana |
| किसके द्वारा शुरू की गई | बिहार सरकार |
| लाभार्थी | बिहार की 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास छात्राएं |
| उद्देश्य | बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और आर्थिक मदद प्रदान करना |
| 10वीं पास छात्रवृत्ति राशि | ₹10,000 |
| 12वीं पास छात्रवृत्ति राशि | ₹25,000 |
| ग्रेजुएशन पास छात्रवृत्ति राशि | ₹50,000 |
| Apply Now | Click Here |
योग्यता के अनुसार मिलने वाली राशि
आपको मैं बतादू की इस योजना के तहत अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आर्थिक सहायता तय की गई है, जो बेटियों को पास होने के बाद दी जाती है.
1. 10वीं पास (मैट्रिक) छात्राओं के लिए: ₹10,000
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से 10वीं कक्षा पास करने वाली बालिकाओं को मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सहायता दी जाती है और इसमें प्रथम श्रेणी यानि की 1st Division से पास होने वाले बेटियों को ₹10,000 की राशी दे जाती है तथा जो द्वितीय श्रेणी यानि की 2nd Division से पास होती है, उनको : ₹8,000 की राशी दे जाती है.
2. 12वीं पास (इंटरमीडिएट) छात्राओं के लिए: ₹25,000
और बिहार बोर्ड से 12वीं (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका इंटर प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाती है और इसकी शर्त यह है कि बालिका छात्रा केवल अविवाहित हो तो उसके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ₹25,000 भेज दिया जाता है.
3. ग्रेजुएशन पास (स्नातक) छात्राओं के लिए: ₹50,000
इसमें बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन BA, B.Sc, B.Com, BBA, BCA, B.Tech आदि पास करने वाली छात्राओं को सबसे बड़ी राशि दी जाती है और इसका शर्त केवल यह है कि इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों छात्राएं आवेदन कर सकती हैं और उनके खाते में सीधे ₹50,000 भेज दिया जाता है.
यह भी पढ़े : PM Internship Yojana 2026: आधार कार्ड से मिलेंगे ₹9000? जानिए अप्लाई करने का सही तरीका
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को नीचे दिए गए सभी पात्रता मानकों को पूरा करना होगा तभी वह इस योजना का लाभ ले सकती है.
- सबसे पहले तो छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
- उसके बाद बिहार बोर्ड से 10वीं/12वीं या बिहार की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए.
- तथा 10वीं और 12वीं स्तर पर छात्रा का अविवाहित होना अनिवार्य है.
- और ग्रेजुएशन स्तर पर शादीशुदा और अविवाहित दोनों छात्राएं पात्र हैं.
- तथाछात्रा का अपना एक्टिव बैंक खाता होना चाहिए जो बिहार के किसी बैंक ब्रांच में हो और आधार कार्ड से लिंक हो.
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस योजना का लाभ लेना छाती है, तो आपके पास मेरे द्वारा बताये गए ये सभी जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है, नहीं तो अगर एक भी दस्तावेज नहीं होता है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जा सकता है.
- सबसे पहले तो आपकी 0वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की मूल मार्कशीट.
- उसके बाद छात्रा का आधार कार्ड.
- फिर बिहार का निवास प्रमाण पत्र.
- फिर आपका आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र.
- इसके बाद बैंक पासबुक की जानकारी.
- फिर आपका पासपोर्ट साइज फोटो.
- और एक एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना के अंदर अपना फॉर्म भरना चाहती है और इसका लाभ लेना चाहती है, तो आपको इसके अंदर अपना फॉर्म भरना होगा और मैं आपको बतादू की इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है, जिसको मैं निचे आपको कर के बताया हूँ, तो आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.
- इसके लिए सबसे पहले मेधासॉफ्ट के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा.
- फिर आप अपनी योग्यता के अनुसार (10th / 12th / Graduation) वाले लिंक का चयन करें.
- उसके बाद आप Apply Online या Student Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- फिर अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करें, जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, कुल मार्क्स, नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर और मोबाइल नंबर आदि.
- और मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- फिर वेरिफिकेशन के बाद आपके मोबाइल पर User ID और Password आएगा.
- उस यूजर आईडी और पासवर्ड से दोबारा लॉगिन करके अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को Finalize कर दें.
FAQs
1. क्या 10वीं और 12वीं पास करने वाली शादीशुदा छात्राएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?
नहीं, 10वीं और 12वीं स्तर पर केवल अविवाहित (Unmarried) छात्राएं ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं. हालांकि, ग्रेजुएशन (स्नातक) पास करने वाली विवाहित और अविवाहित दोनों छात्राएं ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र हैं.
2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा बैंक खाते में कब तक आता है?
ऑनलाइन आवेदन और डॉक्यूमेंट्स का सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन (सत्यापन) पूरा होने के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर योजना की राशि सीधे आपके आधार-लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में भेज दी जाती है.
3. Medhasoft पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय User ID और Password नहीं मिला, तो क्या करें?
रजिस्ट्रेशन करने के बाद विभागीय जांच में 3 से 7 दिनों का समय लगता है। यदि फिर भी मैसेज न आए, तो आप पोर्टल के Get User ID and Password वाले विकल्प पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर पुनः आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं.
4. क्या बिहार से बाहर के बोर्ड या यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, इस योजना का लाभ केवल उन छात्राओं को मिलता है जिन्होंने बिहार बोर्ड (BSEB) या बिहार के भीतर स्थित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से परीक्षा पास की हो और जो बिहार की मूल निवासी हों.
5. अगर बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक (NPCI Mapped) नहीं है तो क्या स्कॉलरशिप मिलेगी?
नहीं, अगर आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड और NPCI से लिंक नहीं होगा, तो पेमेंट फेल हो जाएगा इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) जरूर करवा लें.
निष्कर्ष :
दोस्तों बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana राज्य की बेटियों के उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है और यह योजना न केवल छात्राओं पर पढ़ाई के वित्तीय बोझ को कम करती है, बल्कि उन्हें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी करने का हौसला भी देती है.
यदि आपने या आपके परिवार में किसी छात्रा ने हाल ही में 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की परीक्षा पास की है, तो आप बिना समय गंवाए Medhasoft पोर्टल पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें और सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का पूरा लाभ उठाएं.
