दोस्तों भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा समाज के जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय वर्गों के लिए कई तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन्हीं योजनाओं में से एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावकारी योजना है, जिसका नाम kal Nari Samman Pension Yojana है.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की उन महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है जो एकल (अकेली) जीवन व्यतीत कर रही हैं जैसे विधवा महिलाएं, परित्यक्ता (पति द्वारा छोड़ी गई), तलाकशुदा या ऐसी अविवाहित महिलाएं जिनकी आयु 45 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और उनका कोई सहारा नहीं है.
ऐसे में यदि आप भी इस योजना के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, या इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है, क्योकि इस लेख में हम आपको योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बेहद आसान शब्दों में बताये है, जिसको जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है, तो आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.
Ekal Nari Samman Pension Yojana क्या है?
सबसे पहली बात की Ekal Nari Samman Pension Yojana के तहत राज्य सरकार की ओर से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता (पेंशन) दी जाती है और यह योजना हिमाचल प्रदेश सरकार सहित कई राज्यों में चलाई जाती है और इस योजना के अंतर्गत पेंशन राशि को बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह कर दिया गया है.
इस योजना के पीछे की मुख्य सोच यह है कि जो महिलाएं अपने परिवार में अकेली रह गई हैं, वे किसी पर बोझ न बनें और आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें तथा पेंशन की यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है, जिससे की इसमें किसी बिचोलिया की जरूरत नहीं पड़ती है.
| योजना का नाम | Ekal Nari Samman Pension Yojana |
| किसके द्वारा शुरू की गई | राज्य सरकार |
| लाभार्थी | विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और 45 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाएं |
| आर्थिक सहायता | ₹1,500 प्रति माह |
| Apply Now | Click Here |
Ekal Nari Samman Pension Yojana के मुख्य उद्देश्य
- आर्थिक स्वावलंबन: इस योजना के तहत अकेली रह रही महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति या रिश्तेदार पर निर्भर न रहना पड़े.
- आत्मसम्मान का जीवन: और महिलाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार और अवसर मिले.
- गरीबी से राहत: तथा दैनिक आवश्यकताओं (जैसे भोजन, दवाई, कपड़े आदि) को पूरा करने के लिए निश्चित मासिक आय की व्यवस्था करना.
- महिला सशक्तिकरण: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की असहाय महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना.
Ekal Nari Samman Pension Yojana के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है और अगर आप एक भी शर्त पूरा नहीं कर पति है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा.
- सबसे पहली बात की आवेदक महिला संबंधित राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
- उसके बाद से महिला विधवा हो या कानूनी रूप से तलाकशुदा हो या पति द्वारा छोड़ दी गई हो या 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की अविवाहित महिला हो.
- तथा सामान्यतः महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 79 वर्ष से कम होनी चाहिए और अविवाहित महिलाओं के मामले में न्यूनतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए.
- फिर महिला की वार्षिक पारिवारिक आय ₹50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- और आवेदक महिला किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना (जैसे वृद्धवस्था पेंशन या विकलांग पेंशन) का लाभ न ले रही हो.
- इसके बाद महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में या आयकर दाता (Income Tax Payee) नहीं होना चाहिए.
आवश्यक दस्तावेज
एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है नहीं तो अगर एक भी दस्तावेज आपके पास नहीं होता है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा इस लिए आप अपने सभी दस्तावेज को धयान में रख कर ले जाये.
- सबसे पहले आपका आधार कार्ड.
- फिर आपका मूल निवास प्रमाण पत्र.
- इसके बाद आपका आयु का प्रमाण पत्र.
- फिर आपका आय प्रमाण पत्र.
- और अगर आप विधवा होने की स्थिति में है, तो आपके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र.
- या फिर आप तलाकशुदा होने की स्थिति में है, तो अदालत द्वारा जारी तलाक की डिक्री/कागज.
- या परित्यक्ता होने की स्थिति में है, तो पंचायत या स्थानीय निकाय द्वारा जारी प्रमाण पत्र.
- उसके बाद आपका बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी.
- फिर आपका कुछ पासपोर्ट साइज फोटो.
- और एक मोबाइल नंबर.
Ekal Nari Samman Pension Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- नियमित वित्तीय मदद: अगर आपके खाते में हर महीने ₹1,500 की निश्चित राशि जमा होती है, जिससे आपका दवा-पानी और रोजमर्रा के खर्च आसानी से निकल जाते हैं.
- पारदर्शी प्रक्रिया: और डिजिटल माध्यम से पेंशन ट्रांसफर होने के कारण किसी बिचौलिए या दलाल की आवश्यकता नहीं होती है.
- सामाजिक सुरक्षा: और विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रही महिलाओं को मानसिक और आर्थिक सुरक्षा मिलती है.
- आयु के अनुसार वृद्धि: और मैं आपको बतादू की कई राज्यों में 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर यह पेंशन राशि बढ़ाकर ₹1,700 से ₹2,000 प्रति माह तक कर दी जाती है.
Ekal Nari Samman Pension Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है और इसमें अपना फॉर्म ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो निचे मैं आपको सबसे आसान शब्दों में फॉर्म भरना बताया हूँ, जिसको आप एक बार अच्छे से पढले और अपां फॉर्म भरे.
- सबसे पहले अपने राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- और यदि आप पहली बार पोर्टल पर आए हैं, तो New User Registration पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर, नाम दर्ज करके अकाउंट बनाएं.
- फिर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
- उसके बाद Social Security Schemes या Pensions के सेक्शन में जाकर Ekal Nari Samman Pension Yojana के विकल्प पर क्लिक करें.
- उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा इसमें मांगी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें.
- फिर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, फोटो आदि) को स्कैन करके अपलोड करें.
- और अब आप भरे गए फॉर्म को एक बार पुनः जांच लें और Submit बटन पर क्लिक कर दें.
- फिर फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा. इसकी रसीद को भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट या सेव कर लें.
ऑफलाइन आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या आप ऑनलाइन आवेदन करने में सहज नहीं हैं, तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकती हैं और इस योजना का लाभ ले सकते है.
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र (CSC Center), तहसील कार्यालय, या ग्राम पंचायत / बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय में जाएं.
- फिर आप वहां से एकल नारी सम्मान पेंशन योजना’का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें.
- और फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- फिर आप फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड (हस्ताक्षरित) फोटोकॉपी संलग्न करें.
- और तैयार आवेदन फॉर्म को संबंधित अधिकारी या ग्राम पंचायत सचिव के पास जमा कर दें.
- जमा करने के बाद वहां से पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) जरूर लें.
आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
यदि आपने आवेदन कर दिया है और आप अपने फॉर्म का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, लेकिन आपको अगर इसके बारे में नहीं पता है, तो आप परेसान ना होइए क्योकि मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.
- सबसे पहले आप संबंधित राज्य के e-District या सामाजिक सुरक्षा पोर्टल पर जाएं.
- उसके बाद आप Track Application Status या पेंशन आवेदन की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर / संदर्भ संख्या दर्ज करें.
- और अब Search या Submit पर क्लिक करते ही आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
FAQs
1. क्या 45 वर्ष की अविवाहित (Unmarried) महिला इस योजना के लिए पात्र है?
जी हाँ, 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की ऐसी अविवाहित महिलाएं, जिनके पास आय का कोई स्थिर साधन नहीं है, इस योजना के तहत ₹1,500 प्रति माह पेंशन के लिए आवेदन कर सकती हैं.
2. क्या तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा?
बिलकुल! कानूनी रूप से तलाकशुदा या पति द्वारा छोड़ी गई (परित्यक्ता) महिलाएं इस योजना के लिए पूरी तरह से पात्र हैं. आवेदन के समय उन्हें पंचायत या कोर्ट से संबंधित कागजात जमा करने होंगे.
3. एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का पैसा खाते में कब और कैसे आता है?
आवेदन मंजूर (Approve) होने के बाद पेंशन की राशि हर महीने सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.
4. क्या पुनर्विवाह (Remarriage) करने के बाद भी पेंशन मिलती रहेगी?
नहीं, यदि योजना का लाभ ले रही महिला की दोबारा शादी हो जाती है, तो नियमानुसार उनकी पेंशन रोक दी जाती है.
5. इस योजना के लिए पारिवारिक वार्षिक आय (Annual Income) कितनी होनी चाहिए?
आवेदक महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
निष्कर्ष :
दोस्तों Ekal Nari Samman Pension Yojana समाज की उन असहाय और एकल जीवन जी रही महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा आर्थिक सहारा है, जो विपरीत परिस्थितियों में अकेली रह गई हैं, जो हर महीने मिलने वाले ₹1,500 की वित्तीय मदद से ये महिलाएं किसी दूसरे पर निर्भर रहे बिना अपने छोटे-मोटे दैनिक खर्च और दवाई का खर्च खुद उठा सकती हैं.
यदि आपके आसपास या जान-पहचान में कोई ऐसी पात्र महिला (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या 45+ अविवाहित) है, तो उनकी मदद करें और आज ही उन्हें इस योजना में आवेदन कराने के लिए प्रेरित करें और ऐसी ही सभी सरकारी योजनाओं और ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें.
