Driving License Mobile Number Update Online: जानिए सबसे आसान और नया तरीका

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License – DL) आज के समय में केवल वाहन चलाने का परमिट नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण सरकारी पहचान पत्र भी बन चुका है और परिवहन विभाग अब लगभग सभी सेवाओं को डिजिटल और ऑनलाइन कर चुका है. ऐसे में यदि आपके ड्राइविंग लाइसेंस में आपका सही और चालू मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो आपको चालान कटने की सूचना, DL रिन्यूअल की अपडेट्स, ट्रैफिक पेनल्टी और अन्य सरकारी SMS नोटिफिकेशन समय पर नहीं मिल पाते हैं.

यदि आपका पुराना मोबाइल नंबर खो गया है, बंद हो चुका है, या आपने नया नंबर ले लिया है, तो अब आपको RTO (Regional Transport Office) के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योकि आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से मिनटों में अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं.

इस लेख में हम सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के आधिकारिक portal Parivahan Sewa के जरिए Driving License में Mobile Number update करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को आसान शब्दों में समझेंगे इस लिए आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.

Driving License में Mobile Number Update करना क्यों जरूरी है?

आपको मैं बतादू की कई लोग सोचते हैं कि अगर DL में पुराना नंबर दर्ज है तो क्या फर्क पड़ता है? लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में आपका चालू मोबाइल नंबर DL से लिंक होना बेहद जरूरी है. इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं, जिसको निचे बताया हूँ.

  • e-Challan SMS Alerts: जब भी कोई ट्रैफिक नियम टूटता है या CCTV कैमरे से ई-चालान कटता है, तो उसका SMS तुरंत पंजीकृत नंबर पर आता है और उस समय पर जानकारी न मिलने पर पेनल्टी बढ़ सकती है या कोर्ट का समन आ सकता है.
  • Online DL Renewal Notification: तथा ड्राइविंग लाइसेंस की एक्सपायरी डेट से पहले परिवहन विभाग आपके नंबर पर रिमाइंडर भेजता है ताकि आप समय पर रिन्यूअल करा सकें.
  • OTP Verification (mParivahan & DigiLocker): और यदि आप अपने फोन में Virtual DL (mParivahan App) या DigiLocker में अपना डिजिटल DL डाउनलोड करना चाहते हैं, तो OTP आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ही आता है.
  • Address & Category Change Services: DL में किसी भी तरह का सुधार, जैसे पता बदलना, नया वाहन क्लास जोड़ना (COV Add), या डुप्लीकेट DL बनवाने के लिए OTP प्रमाणीकरण अनिवार्य है.
  • Fraud Prevention: तथा यदि कोई आपके DL का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो OTP या सुरक्षा अलार्म केवल रजिस्टर्ड नंबर पर ही प्राप्त होता है.
विवरणजानकारी
काम का नामDriving License Mobile Number Update
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करेClick Here
ड्राइविंग लाइसेंस बनायेंClick Here
लर्निंग लाइसेंस बनायेंClick Here

DL में Mobile Number Update करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपके पास निम्नलिखित जानकारियां और दस्तावेज तैयार होने चाहिए नहीं तो आपसे कभी भी कुछ भी माँगा जा सकता है.

  • सबसे पहले तो आपके DL कार्ड पर लिखा हुआ सही 15 या 16 अंकों का नंबर.
  • फिर आपका आपकी जन्म तिथि.
  • उसके बाद आपके आधार कार्ड का नंबर और उससे लिंक चालू मोबाइल नंबर.
  • और वह नया मोबाइल नंबर जिस पर आप OTP प्राप्त करना चाहते हैं.
  • तथा वह राज्य जहां से आपका DL जारी हुआ था.

यह भी पढ़े : Sahara India Refund 2026: फंसा हुआ पैसा कैसे वापस मिलेगा? जानिए आज ही क्या करना होगा

Driving License में Mobile Number Update करने का स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन तरीका

अगर आप अपने Driving License में Mobile Number Update करना चाहते है, तो नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करके आप 5 मिनट के अंदर अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं.

Step 1: Parivahan Sewa Portal पर जाएं

  • सबसे पहले तो आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में parivahan.gov.in खोलें.
  • फिर होमपेज पर ऊपर दिए गए मेनू में Online Services टैब पर क्लिक करें.
  • उसके बाद drop-down लिस्ट में से Driving License Related Services का विकल्प चुनें.

Step 2: अपना राज्य (State) चुनें

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको Select State Name का ऑप्शन मिलेगा.
  • और आप अपना राज्य चुनें जैसे: Uttar Pradesh, Bihar, Delhi, Maharashtra, Rajasthan आदि.

Step 3: Mobile Number Update Service खोजें

  • और राज्य का चयन करने के बाद Sarathi Parivahan का मुख्य डैशबोर्ड खुल जाएगा.
  • फिर आप ऊपर मेनू बार में Others विकल्प पर जाएं.
  • और Drop-down सूची में से Update Mobile Number पर क्लिक करें.

Step 4: Application Type का चयन करें

  • अब स्क्रीन पर आपको Select criteria का ऑप्शन दिखेगा.
  • तथा Select Criteria में Driving License चुनें. (यदि आप Learner’s License या Conductor License में नंबर बदल रहे हैं, तो संबंधित विकल्प चुनें).
  • इसके बाद आप नीचे दिए गए फील्ड भरें.
    • Issue Date of License: आपका DL जिस तारीख को जारी हुआ था.
    • DL Number: अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें.
    • Date of Birth: अपनी सही जन्म तिथि भरें.
  • इसके बाद आप Submit बटन पर क्लिक करें.

Step 5: अपनी डिटेल्स वेरीफाई करें

  • स्क्रीन पर आपका नाम, पिता का नाम, DL नंबर और पहले से रजिस्टर्ड पुराना मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो) दिखाई देगा.
  • अब आप अपनी जानकारी जांचें और Proceed बटन पर क्लिक करें.

Step 6: नया मोबाइल नंबर और कारण दर्ज करें

  • अब आप New Mobile Number वह नया 10-अंकीय मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं.
  • तथा Re-enter Mobile Number में आप पुष्टि के लिए वही नया नंबर दोबारा दर्ज करें.
  • फिर Reason for Change में नंबर बदलने का कारण चुनें या लिखें.
  • और फिर आप Proceed पर क्लिक करें.

Step 7: OTP वेरिफिकेशन पूरा करें

  • अब आपके नए मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP (One-Time Password) भेजा जाएगा.
  • उस OTP को दर्ज करें और Verify या Proceed पर क्लिक करें.
  • फिर स्क्रीन पर Successfully Updated Mobile Number का मैसेज शो हो जाएगा.
  • और आप भविष्य के संदर्भ के लिए इसका स्क्रीनशॉट या Ackowledgement slip डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

FAQs

1. Driving License में मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस कितनी है?

Parivahan Portal पर ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करना 100% नि:शुल्क (FREE) है. इसके लिए कोई सरकारी शुल्क नहीं देना पड़ता है.

2. ऑनलाइन नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?

ज्यादातर मामलों में नंबर तुरंत (Real-time) अपडेट हो जाता है, लेकिन कुछ राज्यों में सिस्टम प्रोसेसिंग के कारण 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है.

3. क्या DL में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाना पड़ेगा?

बिल्कुल नहीं ! यह पूरी प्रक्रिया 100% ऑनलाइन और ऑनलाइन फेसलेस सेवा के अंतर्गत आती है, आपको RTO जाने की जरूरत नहीं है.

4. यदि मेरा पुराना मोबाइल नंबर खो गया है, तो क्या मैं नया नंबर अपडेट कर सकता हूं?

हां, नया नंबर अपडेट करने के लिए पुराने नंबर का होना जरूरी नहीं है. OTP केवल आपके दर्ज किए गए नए नंबर पर ही भेजा जाता है.

5. क्या Learner’s License (LL) में भी इसी तरीके से नंबर बदला जा सकता है?

हां, ‘elect Criteria ऑप्शन में Driving License की जगह Learner License चुनकर आप लर्नर लाइसेंस में भी नंबर अपडेट कर सकते हैं.

निष्कर्ष :

दोस्तों ड्राइविंग लाइसेंस में अपना वर्तमान और सक्रिय मोबाइल नंबर अपडेट रखना बेहद जरूरी है ताकि आप किसी भी ट्रैफिक चालान पेनल्टी, नोटिस या सरकारी अपडेट से अवेयर रह सकें. Parivahan Sewa पोर्टल ने इस काम को बहुत आसान और पारदर्शी बना दिया है.

यदि आपका भी पुराना नंबर बंद हो गया है, तो आज ही इस स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को अपनाएं और 2 मिनट में अपने ड्राइविंग लाइसेंस में नया मोबाइल नंबर अपडेट करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top