PM Ujjwala Yojana 3.0: महिलाओं को मुफ़्त गैस कनेक्शन, भरा हुआ सिलेंडर और ₹300 की सब्सिडी — ऐसे करें तुरंत आवेदन

भारत सरकार द्वारा देश की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने और उन्हें स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री उज्जवला योजना’ (PM Ujjwala Yojana) की शुरुआत की गई थी और इसके सफल दो चरणों के बाद, अब सरकार द्वारा PM Ujjwala Yojana 3.0 की प्रक्रिया को और अधिक सरल व व्यापक बना दिया गया है.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी (LPG) कनेक्शन, पहला रिफिल मुफ़्त, फ्री हॉटप्लेट (चूल्हा) और इसके बाद मिलने वाले सिलेंडर रिफिल पर ₹300 तक की सीधी सब्सिडी प्रदान करना है.

ऐसे में यदि आप भी इस योजना के तहत मुफ़्त गैस कनेक्शन का लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए पूरी तरह से मददगार साबित होगा, क्योकि यहाँ आपको इसकी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बिल्कुल सरल भाषा में बताई गई है, जिससे की आपको परेसान होने की कोई जरूरत नहीं है.

PM Ujjwala Yojana 3.0 क्या है?

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा संचालित एक महत्वाकांक्षी योजना हैऔर इसके तहत देश के बीपीएल (BPL) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट के नया एलपीजी कनेक्शन दिया जाता है.

इस योजना के 3.0 संस्करण में सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और कागज़रहित (Paperless) बनाने का प्रयास किया गया है, इसके अलावा, जो प्रवासी मजदूर अपने गांव से दूर किसी अन्य शहर में किराए पर रहते हैं, वे भी बिना किसी स्थानीय निवास प्रमाण पत्र के केवल एक साधारण घोषणा पत्र (Self Declaration) देकर कनेक्शन ले सकते हैं.

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY 3.0)
शुरुआतकेंद्र सरकार (पीएम नरेंद्र मोदी)
मुख्य लाभफ्री गैस कनेक्शन + चूल्हा + पहली रिफिल
सब्सिडी₹300 प्रति सिलेंडर (सालाना 12 रिफिल तक)
लाभार्थीदेश की गरीब परिवार की महिलाएं
आवेदन मोडऑनलाइन और ऑफलाइन
Apply Nowclick Here

उज्जवला योजना 3.0 के प्रमुख लाभ

इस योजना से मिलने वाले मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं, जिसको मैं निचे अच्छे से बताया हूँ.

  • मुफ़्त नया एलपीजी कनेक्शन: इसमें कनेक्शन लेने के लिए लाभार्थी को कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट, प्रेशर रेगुलेटर या सुरक्षा होस (पाइप) का पैसा नहीं देना होता है.
  • पहला रिफिल मुफ़्त: और नया कनेक्शन मिलते ही पहला सिलेंडर पूरी तरह से भरा हुआ मुफ़्त में दिया जाता है.
  • मुफ़्त गैस चूल्हा (Hotplate): और इसमें आपको पहली बार कनेक्शन मिलने पर भारत सरकार की ओर से मुफ़्त गैस चूल्हा भी उपलब्ध कराया जाता है.
  • ₹300 प्रति रिफिल सब्सिडी: इस योजना के तहत मिलने वाले रिफिल पर पात्र परिवारों को सीधे उनके बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) ₹300 की सब्सिडी दी जाती है.
  • प्रवासी परिवारों के लिए आसानी: यदि आप काम के सिलसिले में किसी अन्य स्थान पर रह रहे हैं, तो बिना स्थायी निवास प्रमाण के भी कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़े : Ekal Nari Samman Pension Yojana : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1,500, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

योजना के लिए पात्रता

ऐसे में यदि आप इस योजना के तहत मुफ़्त गैस कनेक्शन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इसके निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है तभी आपको गैस कनेक्शन प्राप्त कराया जायेगा.

  • सबसे पहली बात की आवेदक का महिला होना अनिवार्य क्योकि यह योजना केवल महिलाओं के नाम पर ही दी जाती है.
  • और आवेदक महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
  • तथा आवेदक का परिवार बीपीएल (BPL) श्रेणी या फिर निम्नलिखित में से किसी एक वर्ग से होना चाहिए.
    • अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) परिवार
    • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी
    • अति पिछड़ा वर्ग (MBC)
    • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के कार्डधारक
    • चाय और पूर्व-चाय बागान जनजातियाँ
    • द्वीप और नदी द्वीपों में रहने वाले लोग
    • 14-सूत्रीय घोषणा के अनुसार किसी भी सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का परिवार
  • और सबसे जरूरी बात की आवेदक के घर या राशन कार्ड में दर्ज किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

आवश्यक दस्तावेज़

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती है, तो आपको आवेदन करने से पहले ये सभी निम्नलिखित दस्तावेज़ आपके पास होनी चाहिए तभी आपको इसका लाभ दिया जा सकता है और अगर इनमे से एक भी दस्तावेज़ आपके पास नहीं होगा, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है.

  • सबसे पहले तो आवेदक महिला का आधार कार्ड.
  • उसके बाद उनके परिवार के सभी सदस्यों के विवरण के लिए उनका राशन कार्ड.
  • फिर राशन कार्ड में दर्ज सभी 18 वर्ष से ऊपर के सदस्यों के आधार कार्ड अनिवार्य हैं.
  • और सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में आने के लिए बैंक खाता संख्या और IFSC कोड होना आवश्यक है.
  • तथा एक आपका मोबाइल नंबर.
  • फिर आपका पासपोर्ट साइज फोटो.
  • फिर आपका स्व-घोषणा पत्र की आप अपने मूल पते से बाहर रह रहे हैं.

PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आप इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप आधिकारिक उज्जवला पोर्टल या अपनी पसंद की गैस एजेंसी (HP Gas, Bharat Gas, Indane) के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाएं.
  • उसके बाद आप होमपेज पर Apply for New Ujjwala 3.0 Connection या नए उज्जवला कनेक्शन के लिए आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर आपके सामने तीन गैस कंपनियों (Indane, Bharatgas, HP Gas) के विकल्प दिखाई देंगे इसमें से आप अपनी सुविधा और नजदीकी डीलर के अनुसार कंपनी का चुनाव करें.
  • फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म (Application Form) खुल जाएगा और इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें, जैसे नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि और आयु, पूरा पता और बैंक खाता विवरण.
  • इसके बाद आप अपना आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • और अंत में फॉर्म को दोबारा जांच लें और Submit बटन पर क्लिक करें.
  • सबमिट करने के बाद आपको एक Reference Number या Application ID प्राप्त होगी, इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आप ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहज नहीं हैं, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से अपना ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते है.

  • इसके लिए सबसे पहले तो आप अपने नजदीकी एलपीजी वितरक (HP, Indane या Bharatgas एजेन्सी) के कार्यालय में जाएं.
  • और वहां से आप उज्जवला योजना 3.0 आवेदन फॉर्म प्राप्त करें.
  • उसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें.
  • और फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी संलग्न करें.
  • और भरे हुए फॉर्म को गैस एजेंसी में जमा कर दें.
  • और जमा करने के बाद एजेंसी अधिकारी से रसीद (Acknowledgement Receipt) प्राप्त कर लें.

FAQs

1. पीएम उज्जवला योजना 3.0 क्या है?

यह भारत सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसके तहत देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को मुफ़्त एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन, पहला सिलेंडर मुफ़्त, मुफ़्त गैस चूल्हा और प्रति सिलेंडर ₹300 तक की सब्सिडी दी जाती है.

2. इस योजना के तहत किसे लाभ मिल सकता है?

देश की कोई भी महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो बीपीएल (BPL) परिवार, अंत्योदय योजना, एससी/एसटी वर्ग, या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती है, वह इस योजना के लिए पात्र है.

3. क्या एक ही घर में दो लोगों को उज्जवला योजना का कनेक्शन मिल सकता है?

नहीं, एक ही राशन कार्ड या एक ही परिवार के नाम पर केवल एक ही उज्जवला गैस कनेक्शन दिया जा सकता है और परिवार में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.

4. किराए पर रहने वाले या प्रवासी (Migrant) मजदूर कैसे आवेदन कर सकते हैं?

उज्जवला 3.0 के तहत प्रवासी मजदूरों को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं है. वे केवल एक साधारण स्व-घोषणा पत्र (Self-Declaration) जमा करके नया कनेक्शन ले सकते हैं.

5. क्या उज्जवला योजना में कनेक्शन लेने के लिए कोई पैसा देना पड़ता है?

नहीं, यह कनेक्शन पूरी तरह से मुफ़्त होता है, सिक्योरिटी डिपॉजिट, रेगुलेटर, गैस पाइप, चूल्हा और पहला भरा हुआ सिलेंडर सरकार और गैस कंपनियों द्वारा मुफ़्त दिया जाता है.

निष्कर्ष :

PM Ujjwala Yojana 3.0 केवल एक मुफ़्त गैस कनेक्शन देने की योजना नहीं है, बल्कि यह देश की करोड़ों महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और समय की रक्षा करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है और इससे लकड़ी और उपले के धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति पाकर महिलाएं एक स्वस्थ जीवन जी सकती हैं.

यदि आपके पास भी आवश्यक दस्तावेज़ मौजूद हैं और आप इस पात्रता मानदंड में आती हैं, तो बिना देरी किए अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जाएं या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आज ही अपना आवेदन जमा करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top