Mukhyamantri yuva udyami vikas yojana 2026: जानिए कैसे मिलेगा ₹10 लाख का ब्याज-मुक्त लोन और ₹5 लाख का सरकारी अनुदान

Mukhyamantri yuva udyami vikas yojana 2026: दोस्तों आज कल के समय के अंदर आपको पता ही है कि हर युवा आत्मनिर्भर बनाना चाहता है वह यह सोचता है कि हमे किसी दुसरे के उपर निर्भर ना रहना पड़े इस लिए वह हर जगह कोसीस करता है कि उसे कोई अच्छा काम आ जाये कि वह किसी नौकरी के पीछे ना भागे बल्कि वह एक अपना खुद का कोई दुकान खोल और वह खुद ही मालिक हो और किसी दूसरों को रोजगार दे सके.

लेकिन बात यहाँ फास जाती है कि कोई भी नया बिजनेस चालू करने के लिए हमारे पास पैसा होना चाहिए और बहुत सारे ऐसे युवा है जिनके पास बिजनेस आइडियाज तो है, लेकिन उनको अपना बिजनेस चालू करने के लिए पैसा नहीं है, तो सरकार ने इन्ही सभी चीजो को देखते हुए एक बहुत ही बड़ी महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया जिसका नाम Mukhyamantri yuva udyami vikas yojana 2026 रखा गया.

और अगर आप भी आज के समय पर अपना कोई नया खुद का नया उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट या कोई सर्विस सेक्टर जैसे बिजनेस को चालू करना कहते है और आपके पास पैसा नहीं है, तो यह योजना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योकि इसके तहत सरकार आपको अपना बिजनेस करने के लिए ₹10 लाख तक का लोन दे रही है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको 50% की भारी सब्सिडी भी दी जा रही है, जिसका मतलब यह है कि आपको इसमें ₹5 लाख सीधे माफ कर दिया जायेगा तथा आपका यह पूरा लोन ब्याज-मुक्त रहेगा.

अगर आपने अभी तक इस योजना के बारे में नहीं जाना है, तो कोई बात नहीं मैं आपको इस लेख के अंदर सबसे आसान भाषा में बता रहा हूँ कि आप कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते है इसके लिए आप एक बार इस लेख को अच्छे से पढ़ले.

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना 2026 क्या है?

अगर हम बात करे की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है और यह मुख्य रूप से उन युवाओं के लिए लाया गया है जो युवा बेरोजगार है और वह अपना कोई खुद का बिजनेस खोलना चाहते है, लेकिन इसके लिए उनके पास पैसा नहीं है, तो यह इस योजना के तहत सरकार इन्हें अपना बिजनेस चालू करने के लिए पैसे देती है.

अधिकतर यह देखा जाता है कि जब भी कोई लोन लेने जाता है, तो बैंक वाले उनसे कोई गारंटी मांगते है या उनसे कुछ गिरवी रखवाते है और आपको तो पता ही है कि जब कोई अपना नया बिजनेस खोलता है, तो उसको कितनी मुश्किलो का सामना करना होता है, लेकिन यह योजना ऐसे नहीं है इसमें आपको कुछ भी गिरवी नहीं रखनी होती है और ना ही कोई ब्याज देना होता है.

योजना के मुख्य बिंदु और मुख्य विशेषताएं

योजना का नामMukhyamantri yuva udyami vikas yojana 2026
किसके द्वारा शुरू की गईराज्य सरकार
लक्षित लाभार्थीराज्य के शिक्षित और बेरोजगार युवा (महिला एवं पुरुष)
अधिकतम लोन राशि₹10,00,000 (दस लाख रुपये तक)
सरकारी अनुदान (Subsidy)50%
ब्याज दर (Interest Rate)0%
लोन चुकाने की अवधि7 वर्ष
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता

क्या आपको पता है कि इस योजना का सबसे आकर्षक हिस्सा क्या है अगर नहीं तो मैं आपको बता देता हूँ, इस योजना का सबसे आकर्षक हिस्सा इसकी वित्तीय संरचना है, जो इसको सबसे ज्यादा आकर्षक बनती है, तो आइये अब हम इसके बारे में जानते है.

कुल परियोजना लागत

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको इस योजना के तहत अपने बिजनेस को चालू करने के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक का लोन पास करवा सकते है, जिससे की आप इस पैसे से अपने बिजनेस के लिए मशीनरी खरीदना, दुकान/फैक्ट्री का सेटअप और शुरुआती वर्किंग कैपिटल खरीद सकते है.

50% की सरकारी अनुदान/सब्सिडी

और इस योजना में आपको सरकार आपके कुल स्वीकृत लोन का 50 प्रतिशत भाग यानि की ₹5 लाख अनुदान के रूप में देती है, जिसे हम सीधे भाषा में यह कह सकते है कि यह पैसा हमे सरकार के तरफ से उपहार के रूप में दिया जा रहा है और इस पैसे को हमे किसी भी बैंक या सरकार को वापिस नहीं करना है.

0% ब्याज दर पर लोन

और आपको जो भी सब्सिडी मिलती है उसके बाद जो भी पैसा बचता है वह पैसा हमे लोन के रूप में मिलाता है, जिसे सरल भाषा में यह कहा जा सकता है कि अगर आपने सामान्य तौर पर यदि आप बैंक से ₹5 लाख का बिजनेस लोन लिया है, तो आपको उस पैसे की 10% से 14% तक का वार्षिक ब्याज देना होता है, लेकिन अगर आपने इस योजना के तहत लोन लिया है, तो आपका ब्याज-मुक्त होता है केवल आपको इसके मूल धन को ही देना होता है.

लोन चुकाने की आसान अवधि

मान आपने लोन ले लिए तो बहुर सारे लोग यह सोचते है कि हम इसको कब तक चूका सकते है, तो सरकार ने युवाओं को शुरुआत में पैसे का दबाव नहीं देना चाहती है इस लिए लोन ओ चुकाने के लिए 7 वर्ष यानि की 84 महीने का लम्बा समय दे रही है इसके अलावा, बिजनेस शुरू होने के शुरुआती कुछ महीनों में किस्त न चुकाने की छूट भी देती है ताकि जब आपका बिजनेस चलने लगे और कमाई होने लगे, तब आप आसानी से अपनी किस्तें (EMIs) शुरू कर सकें.

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के मुख्य उद्देश्य

आपको पता है कि सरकार के द्वारा इस तोजना को लेने के पीछे बहुत सारे उद्देश्य है जिसको मैंने निचे अच्छे से बताया है.

  • बेरोजगारी की दर को कम करना: सबसे पहला उद्देश्य यह है कि युवाओं को नौकरी ढूंढने के बजाय किसी को नौकरी देने वाले के रूप में विकसित करना.
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार: और जो भी ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के युवा है उनको अपने ही क्षेत्र में बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करना ताकि महानगरों की तरफ होने वाले पलायन को रोका जा सके.
  • सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (MSME) को बढ़ावा: राज्य में नए छोटे उद्योगों और स्टार्टअप्स की स्थापना कर आर्थिक पहिये को गति देना.
  • आर्थिक आत्मनिर्भरता: युवाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाकर समाज में उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाना.

योजना के लिए आवश्यक पात्रता और शर्तें

अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो उससे पहले आपके पास इसमें मांगे जाने वाली शर्ते होनी चाहिए तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते है.

  • सबसे पहले तो आवेदक को संबंधित राज्य का स्थायी या मूल निवासी होना अनिवार्य है.
  • आवेदन करने वाले युवा की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आवेदक कम से कम 10+2 (इंटरमीडिएट), आईटीआई (ITI), पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री पास होना चाहिए.
  • और इस योजना का लाभ केवल नए बिजनेस/उद्योग के लिए ही है, पहले से चल रहे बिजनेस के लिए नहीं है.
  • आवेदक के पास प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में अपनी इकाई पंजीकृत होनी चाहिए.

कौन-कौन से बिजनेस के लिए मिल सकता है लोन?

अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो इसके लिए आपको कोई नया बिजनेस चालू करना होगा और क्या आपको पता है कि हमे कौन – कौन बिजनेस के लिए लोन मिल सकता है अगर नहीं तो मैं आपको बता देता हूँ.

विनिर्माण क्षेत्र

जैसे की अगर आपको किसिस भी तरह के वस्तु या उत्पाद का निर्माण करना कहते है, तो आप तो आप आवेदन कर सकते हैं। जैसे:

  • रेडीमेड गारमेंट्स (कपड़ा उद्योग)
  • बेकरी और कन्फेक्शनरी यूनिट
  • अगरबत्ती और मोमबत्ती निर्माण
  • प्लास्टिक प्रोडक्ट्स और डिस्पोजेबल कप-प्लेट निर्माण
  • आटा मिल, मसाला मिल या तेल मिल
  • फर्नीचर निर्माण (लकड़ी या लोहे का काम)

सेवा क्षेत्र

यदि आप ग्राहकों को किसी प्रकार की सेवा प्रदान करने का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो भी आप इस योजना के पात्र हैं। जैसे:

  • ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग वर्कशॉप (गैराज)
  • कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर या डिजिटल सेवा केंद्र
  • ब्यूटी पार्लर या सैलून चेन
  • कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट सर्विसेज
  • मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग शॉप
  • पैथोलॉजी लैब या डायग्नोस्टिक सेंटर

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप इस योजना का लाभ लेना कहते है, तो उसके लिए आपके पास कुछ ये जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है तभी आप आवेदन कर सकते है.

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट, आईटीआई या डिप्लोमा का सर्टिफिकेट
  • आयु प्रमाण पत्र (मैट्रिक (10वीं) की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र)
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • बैंक खाता विवरण
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट

यह भी पढ़े : Mukhyamantri Udyami Kranti Yojana: अब खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है ₹1 लाख से ₹50 लाख तक का लोन, जानें आवेदन का पूरा सच!

ऑनलाइन आवेदन करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया

अगर आपको Mukhyamantri yuva udyami vikas yojana 2026 का लाभ लेना है, तो उसके लिए आपको पहले इसके अंदर आवेदन करना होगा तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते है और अगर आपको इसमें अपना आवेदन नहीं करना आता है, तो मैं आपको निचे बताया हूँ, यहाँ से आप बहुत ही आसानी से अपना आवेदन कर सकते है.

  • सबसे पहले तो आपको Mukhyamantri yuva udyami vikas yojana 2026 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर वहा पर आपको अपना Registration करना होगा.
  • उसके बाद से आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दल कर लॉगिन करना होगा.
  • फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा.
  • उसको आप अच्छे से भरे कही कोई गलती ना हो.
  • उसके बाद उसमे मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करदे.
  • और लास्ट में एक बार अपने फॉर्म को सही से जाँच ले और फॉर्म सबमिट करदे.
Official WebsiteClick Here
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
Join Our Instagram PageJoin Now

FAQs

1. क्या इस योजना के तहत मिलने वाले ₹10 लाख में से सचमुच ₹5 लाख माफ हो जाते हैं?

जी हाँ, यह बिल्कुल सच है। इस योजना के तहत कुल स्वीकृत प्रोजेक्ट लागत का 50% (अधिकतम ₹5 लाख) सरकार की तरफ से ‘अनुदान’ (Subsidy/Grant) के रूप में मिलता है, जिसे आपको वापस नहीं करना पड़ता. बाकी बचे ₹5 लाख ही आपको लोन के रूप में चुकाने होते हैं.

2. क्या इस लोन पर कोई ब्याज (Interest) देना पड़ता है?

नहीं। युवाओं (पुरुष आवेदकों) के लिए यह लोन पूरी तरह से ब्याज-मुक्त (0% Interest) होता है. आपको सिर्फ मूल राशि (Principal Amount) ही वापस करनी होती है.

3. लोन की राशि को वापस चुकाने के लिए कितना समय मिलता है?

सरकार इस लोन को चुकाने के लिए 7 वर्ष (84 समान मासिक किस्तें यानी EMIs) का पर्याप्त समय देती है. इसके अलावा बिजनेस सेट करने के लिए शुरुआती कुछ महीनों की छूट (Moratorium Period) भी मिलती है.

4. क्या पहले से चल रहे पुराने बिजनेस को बढ़ाने के लिए भी यह लोन मिल सकता है?

नहीं. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का लाभ केवल नया उद्योग या नया स्टार्टअप (New Business) शुरू करने के लिए ही दिया जाता है. पुराने व्यवसाय के विस्तार के लिए आप अन्य सरकारी योजनाओं (जैसे मुद्रा योजना) में आवेदन कर सकते हैं.

5. क्या एक परिवार से एक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं?

सामान्य नियमानुसार, इस योजना का लाभ एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाता है, ताकि राज्य के अधिक से अधिक परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुँचाया जा सके.

निष्कर्ष :

Mukhyamantri yuva udyami vikas yojana 2026 यह राज्य के उन महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए एक बहुत ही तगड़ा योजना में से एक है जो अभी तक बेरोजगार घूम रहे है या जो लोग अपने मेहनत पर दम रखकर अपना एक खुद का बिजनेस खोलना चाहते है क्योकि सरकार इन लोगो के लिए ₹10 लाख का बिजनेस लोन, वह भी बिना किसी ब्याज के और ऊपर से 50% यानी ₹5 लाख की सीधी सरकारी सब्सिडी दे रही है.

यह भारतीय इतिहास में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले सबसे बेहतरीन अवसरों में से एक है और अगर आप भी घर बैठे है और अपना खुद का कोई बिजनेस खोलना कहते है, तो आप आज ही अपना आवेदन करे.

Leave a Comment