PM Jan Dhan Yojana 2026: दोस्तों आज के डिजिटल और आधुनिक ज़माने के अंदर आज भी हमारे देश का एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो बैंकिंग मुख्यधारा से कटा हुआ है और गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पास ना तो कोई अपना बैंक के अंदर खता है और ना ही अपना खाता खोलने के लिए पैसे थे और ना ही वह लोह किसी बैंकों के चक्कर लगाना कहते थे, तो इन्ही सभी चीजो को जड़ से ख़तम करने के लिए और हमारे देश के हर नागरिक को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए हमारे देश की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना को चालू किया.
और साल 2026 के अंदर यह योजना हमारे देश की सबसे सफल और लोकप्रिय वित्तीय समावेशन योजनाओं में से एक बन गई है और अगर आपने भी अभी तक अपना जन धन खाता नहीं खुलवाया है, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योकि आपको पता नहीं है कि हम इसके कैसे अपना खता खोलते है तो आप एक बार इसके अच्छे से पढ़ ले.
क्योकि इस योजना के तहत हमारा खाता भले ही जीरो बैलेंस पर खुलता है लेकिन लेकिन सरकार हमको इसके तहत ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट राशि और ₹2 लाख तक का मुफ्त बीमा देती है और आपको अभी तक इसके बारे में नहीं पता है, तो कोई बात नहीं मैं आपको इसके अंदर उन सभी जरूरी बातो को बता देता हूँ जो आपके लिए एकदम जरूरी है.
प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) क्या है?
अगर हम बात करे प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) की तो इसकी घोषणा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से की थी और इस योजना को 28 अगस्त 2014 को पुरे देश के अंदर लागु किया गया और इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह था कि देश के हर उस परिवार को कम से कम एक बुनियादी बचत बैंक खाता प्रदान करना ही है और जिसके भी पास कोई अपना बैंक खाता नहीं था अब वह लोग भी इस योजना के तहत अपना बैंक खता खोलाव रहे है.
और यह खाता केवल एक साधारण बैंक खाता नहीं है, बल्कि यह खाता उन गरीब लोगो के लिए एक वित्तीय सुरक्षा का चक्र है जो उन्हें साहूकारों के चंगुल के बचाता है और उन लोगो को सीधे सरकार से जोड़ता है और इस खाते को खोलने के लिए हमे किसी भी प्रकार की राशी की जरूरत नहीं है यानि की यह खाता जीरो बैलेंस पर ही खुलता है.
| मुख्य बिंदु | विवरण |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) |
| किसके द्वारा शुरू की गई | केंद्र सरकार (PM नरेंद्र मोदी) |
| खाते का प्रकार | बुनियादी बचत बैंक खाता (जीरो बैलेंस) |
| न्यूनतम बैलेंस आवश्यकता | ₹0 (शून्य रुपये) |
| ओवरड्राफ्ट लोन की सीमा | ₹10,000 तक (पात्रता के अनुसार) |
| मुफ्त दुर्घटना बीमा राशि | ₹2,000,00 (RuPay कार्ड धारकों के लिए) |
| सामान्य जीवन बीमा | ₹30,000 |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmjdy.gov.in |
PM Jan Dhan Yojana 2026 के मुख्य उद्देश्य
सरकार ने इस योजना को केवल बैंक के अंदर खाते को खोलने के लिए नहीं चलाया है बल्कि इस योजना को एक अच्छे सोच के साथ चालू किया है, जिसका निम्नलिखित उद्देश्य है, जिसको मैं निचे अच्छे से बताया हूँ.
- व्यापक वित्तीय समावेशन: हमारे देश के अंदर सुदूर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हर वयस्क नागरिक का बैंक खाता सुनिश्चित करना है.
- बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता: और जो भी आम लोग है उनको उनकी बचत करना और उसको बैंक के कामकाज को समझने तथा डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना है.
- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) को बढ़ावा: और जो भी सरकारी योजनाओं की सब्सिडी है उसको पेंशन और सहायता राशि को सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजना ताकि भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म किया जा सके वो भी हमेसा के लिए.
- ऋण और बीमा की सुविधा: और जो भी गरीब परिवार है उनको बहुत ही आसानी से लोन और मुफ्त दुर्घटना एवं जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करना.
जन धन खाते के चमत्कारी फायदे
बहुत सारे लोगो के मन में यह चल रहा होगा कि एक सामान्य खाते और जन धन खाते के बिच में क्या अन्तेर होगा, तो इसके लिए आपको इस योजना के अंदर मिलाने वाले फायदे के बारे में जानना चाहिए टैब आपको पता चल जायेगा.
जीरो बैलेंस की सुविधा
सबसे पहली बात तो यह है कि एक सामान्य खाते के अंदर आपको हर महीने ₹1,000 से लेकर ₹5,000 तक का मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य होता है और अगर आप ऐसा नहीं करते है, तो बैंक आपको पेनाल्टी मार देती है, लेकिन वाही आपको लेकिन जन धन खाते में कोई मिनिमम बैलेंस बनाए रखने का झंझट नहीं है क्योकि यह खता पूरी तरह से जीरो बैलेंस पर चलता है.
जमा राशि पर ब्याज
भले ही जन धन खता आपको जीरो बैलेंस पर खुलता है, लेकिन आप इस खाते के अंदर अपनी कोई भी कमाई रखते है, तो बैंक के नियम के अनुसार आपको उस पैसे का पूरा ब्याज मिलता है.
मुफ्त RuPay डेबिट कार्ड
इसका मतलब यह है कि जन धन खाता खुलवाते ही लाभार्थी को एक मुफ्त RuPay Debit Card दिया जाता है और इस कार्ड की मदद से आप किसी भी एटीएम से कही पर कभी भी पैसे निकाल सकते है और ऑनलाइन शॉपिंग तथा डिजिटल भुगतान यह सब चीज कर सकते है.
₹2,00,000 का मुफ्त दुर्घटना बीमा
और इस खाते के साथ मिलाने वाले RuPay कार्ड पर खाताधारक को ₹2 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर भी दिया जाता है और यदि खाताधारक के साथ कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना हो जाती है, तो सरकार के तरफ से उसके परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है.
₹30,000 का जीवन बीमा कवर
अब इस योजना का जो भी शर्तों है उसको पूरा करने वाले खाताधारकों को उनकी मृत्यु की स्थिति में परिवार को संबल देने के लिए ₹30,000 का सामान्य जीवन बीमा को भी दिया जाता है.
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का सीधा लाभ
और यह इस योजना के सबसे बड़ा व्यावहारिक लाभ में से एक है केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जाने वाली तमाम योजनाएं जैसे—पीएम किसान सम्मान निधि, एलपीजी गैस सब्सिडी, प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा सीधे इसी जन धन खाते में आता है.
₹10,000 की ओवरड्राफ्ट (OD) राशि क्या है और कैसे मिलती है?
जैसे की मैंने आपको उपर बोला है कि सरकार देगी आपको ₹10,000 तक की राशि यह इस योजना की सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण विशेषता में एक है जिसे ओवरड्राफ्ट बोला जाता है तो आइये अब इसके बारे में अच्छे से जानते है.
ओवरड्राफ्ट (Overdraft) क्या होता है?
अगर हम बात करते है कि ओवरड्राफ्ट (Overdraft) क्या होता है? तो यह एक प्रकार का छोटा लोन होता है आपके जन धन खाते में ₹0 (शून्य रुपये) हैं और आपको अचानक पैसों की सख्त जरूरत पड़ जाती है, तो भी आप बैंक से ₹10,000 तक की राशि निकाल सकते हैं और अपना काम कर सकते है, इसको ही हम ओवरड्राफ्ट बोलते है.
यह भी पढ़े : PM Modi 59 मिनट लोन योजना: सरकारी बैंक के चक्कर काटना बंद! जानिए PSB Loan Apply करने का सीक्रेट तरीका
यह राशि प्राप्त करने के लिए जरूरी शर्तें
आप सोच रहे होगे की यह ₹10,000 की राशि हमे तुरंद दी जाती है, तो ऐसा नहीं है इसके लिए बैंकों ने कुछ बेहद आसान नियम बनाये है जिसको हमे पूरा करना होता है.
- 6 महीने का सफल संचालन: सबसे पहले तो हमारे जन धन खाता कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए और इस दौरान हमारे खाते में नियमित रूप से पैसे जमा करने और निकालने का लेनदेन होना चाहिए.
- परिवार में केवल एक खाता: और ओवरड्राफ्ट की सुविधा केवल एक परिवार के एक ही लोग ले सकते है और इसकी प्राथमिकता घर की महिला मुखिया को दी जाती है.
- उम्र सीमा: अगर आप ओवरड्राफ्ट का लाभ लेना कहते है, तो इसके लिए आपकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- आधार लिंकिंग: और आपका जन धन खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026 के लिए पात्रता
अगर आप जन धन खता का लाभ लेना चाहते है, तो उसके लिए आपको इसके अंदर कुछ पात्रता मांगी गई है, जिसको पूरा करना आपके लिए एकदम जरूरी है, इसको मैं निचे बताया हूँ.
- सबसे पहले तो आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- फिर आवेदक की आयु 10 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
- और यह खता देश का कोई भी गरीब, श्रमिक, किसान, छोटा व्यापारी, या मध्यमवर्गीय नागरिक यह खाता खुलवा सकता है.
- तथा यदि आपके पास पहले से ही कोई सामान्य बचत खाता है, तो उसे आप एक एप्लीकेशन देकर जन धन खाते में ट्रांसफर करवा सकते हैं.
खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको इस खाते को खोलना है, तो उसके लिए आपको इसमें मांगे गए कुछ आवश्यक दस्तावेज को देना होगा जिसके बाद आपका खता तुरंत खुल जायेगा.
- सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड.
- फिर आपका पैन कार्ड.
- उसके बाद से आपका मतदाता पहचान पत्र.
- उसके बाद से आपका ड्राइविंग लाइसेंस.
- और आपका मनरेगा जॉब कार्ड.
- और आपका दो पासपोर्ट साइज फोटो.
जन धन खाता कैसे खोलें?
अगर आपको साल 2026 में अपना जन धन खाता खोलवाना है, तो यह बहुत ही आसान है और आप इसको ऑफलाइन (Offline) और ऑनलाइन (Online) दोनों तरीको से खोलवा सकते है, तो आइये अच्छे से निचे जानते है.
ऑफलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले तो आपको अपने नजदीकी किसी भी बैंक जैसे की SBI, PNB, BOI या अधिकृत निजी बैंक की शाखा में जाएं या आप अपने गांव या कस्बे के बैंक मित्र (Bank Mitra) या ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) पर भी जा सकते हैं.
- उसके बाद आप बैंक अधिकारी से प्रधानमंत्री जन धन खाता खोलने का फॉर्म को मांगे.
- फिर आप उसके अंदर मांगी गयी उन सभी जानकारी जैसे की आपका नाम, मोबाइल नंबर, पिता/पति का नाम, स्थायी पता, व्यवसाय, वार्षिक आय, और नामांकित व्यक्ति को अच्छे से भरे.
- फिर आप भरे हुए फॉर्म के साथ अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपीतथा अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं.
- पूरी तरह से तैयार फॉर्म को बैंक काउंटर या बैंक मित्र के पास जमा कर दें.
- फिर बैंक के अधिकारी आपके मूल दस्तावेजों को अच्छे से जाँच करेगे.
- और जैसे ही आपका वेरिफिकेशन पूरा होगा वैसे ही आपका खाता खोल दिया जाएगा और आपको तुरंत आपकी बैंक पासबुक और कुछ ही दिनों में आपके पते पर RuPay डेबिट कार्ड भेज दिया जाएगा.
ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले तो आप अपनी पसंद के बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जैसे की SBI, PNB, BOI आदि.
- फिर आप होमपेज पर Financial Inclusion या PMJDY Account Opening के लिंक पर क्लिक करें.
- फिर वहां पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा उसको आप अच्छे से भरे.
- उसके बाद से आप अपने आधार कार्ड के जरिए e-KYC प्रक्रिया को पूरा करें.
- और जैसे ही प्रक्रिया पूरा होता है वैसे ही आपको एक डिजिटल अकाउंट नंबर मिल जाएगा, और बैंक अधिकारी बाद में फुल-केवाईसी के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं.
| Official Website | Click Here |
| Join Our WhatsApp Channel | Join Now |
| Join Our Instagram Page | Join Now |
FAQs
1. क्या मैं अपने पुराने नॉर्मल सेविंग अकाउंट को जन धन खाते में बदल सकता हूँ?
जी हाँ, बिल्कुल ! इसके लिए आपको अपनी बैंक शाखा में जाकर एक साधारण आवेदन पत्र (एप्लीकेशन) देना होगा और अपने खाते को PMJDY में ट्रांसफर करने का अनुरोध करना होगा. इसके बाद आपको जन धन खाते के सभी लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे.
2. जन धन खाते में ₹10,000 की ओवरड्राफ्ट राशि पर कितना ब्याज लगता है?
ओवरड्राफ्ट के तहत निकाली गई राशि एक प्रकार का छोटा लोन होती है. इसलिए जब आप इस पैसे को निकालते हैं, तो बैंक इस पर बहुत ही मामूली और किफायती दर पर ब्याज लेता है. ब्याज केवल उतने ही दिनों का लगता है जितने दिन आप उस पैसे को अपने पास रखते हैं.
3. क्या जन धन खाता खोलने के लिए कोई फीस या चार्ज देना पड़ता है?
नहीं, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खोलना पूरी तरह से नि:शुल्क (Free) है. बैंक मित्र या बैंक का कोई भी कर्मचारी आपसे इसके लिए एक भी रुपया नहीं मांग सकता.
4. जन धन खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?
आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल करके, बैंक मित्र के पास जाकर, एटीएम मशीन के जरिए या अपने बैंक के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके आसानी से बैलेंस चेक कर सकते हैं.
5. PM Jan Dhan Yojana में ₹10,000 कैसे मिलते हैं?
यह राशि सीधे फ्री में नहीं मिलती, बल्कि पात्र खाताधारकों को ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा दी जाती है. इसके लिए खाता कम से कम 6 महीने तक सक्रिय होना चाहिए.
निष्कर्ष:
दोस्तों PM Jan Dhan Yojana 2026 यह केवल बैंक में एक खाता खुलवाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का एक बहुत ही बड़ा रास्ता है, और इसमें केवल जीरो बैलेंस खाता खुलने की सहूलियत और संकट के समय ₹10,000 तक की ओवरड्राफ्ट लोन राशि की गारंटी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान के तौर पर मिलती है.
और इसके साथ – साथ हमे ₹2 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा भी मिलता है, जो हमारे परिवार को एक अदृश्य सुरक्षा कवच प्रदान करता है और अगर आप अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिए है, तो आप अभी जाकर इसके लिए अपना आवेदन करे और सरकार का इस योजना का लाभ ले.