दोस्तों आपको पता होगा कि आज के समय में हर कोई व्यक्ति केवल यह सोचता है कि उसका परिवार स्वस्थ रहे है यह हर व्यक्ति की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चूका है, लेकिन आपको पता है कि आज के समय में मेडिकल खर्च और अस्पतालों की कितनी अधिक फ़ीस हो गई है और इसके ही कारण कई बार आम आदमी को बेहतर इलाज नहीं मिल पता है, तो इसी समस्या को जड़ से दूर करने के लिए भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत एक बहुत ही बड़ा कदम उठाया है, जिसको हम लोग जिसे हम ABHA Card के नाम से जानते है.
अगर आपको भी सरकार का इस स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेना है और अस्पताल की लंबी लाइनों और कागजी झंझटों से मुक्ति होना है, तो यह लेख आपके लिए ही है इसके अंदर मैंने आपको ABHA Card से जुड़े उन सभी जरूरी बातो को बयाता हूँ जिसको जानना बहुत ही जरूरी है जैसे की आप कैसे इसको बनवा सकते है इसका लाभ कैसे ले सकते है, तो आप इसको एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
ABHA Card क्या है?
क्या आपको पता है कि ABHA Card का पूरा नाम क्या है और अगर नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि ABHA Card का पूरा नाम Ayushman Bharat Health Account है और इसको पहले NDHM Health ID Card या Digital Health Card के नाम से भी जाना जाता था और यह भारत सरकार द्वारा जारी करने वाला एक डिजिटल हेल्थ प्रोग्रेस कार्ड है और इसके अंदर 14 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या होती है.
मैं आपको और भी विस्तार से बता देता हूँ कि जिस तरह आपको पैसो की लेन देन करने के लिए आपका बैंक अकाउंट होता है उसी तरफ आपके स्वास्थ्य से जुड़े सभी रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखने के लिए यह एक हेल्थ अकाउंट है और इस कार्ड के बनने के बाद आपकी सभी मेडिकल हिस्ट्री.
जैसे डॉक्टर के पर्चे (Prescriptions), लैब रिपोर्ट्स, ब्लड ग्रुप, एक्स-रे, पुरानी बीमारियां सब कुछ इस 14 अंकों की आईडी में डिजिटल रूप से लिंक हो जाती है और आपको देश के अंदर किसी भी अस्पताल में जाने पर पुराने कागजात या फाइलों का बंडल ले जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती.
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| कार्ड का नाम | ABHA Card |
| जारीकर्ता | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), भारत सरकार |
| मुख्य लाभ | डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड, कागजी फाइलों से मुक्ति, मुफ्त सरकारी स्वास्थ्य लाभ |
| पात्रता | सभी भारतीय नागरिक |
| आवेदन शुल्क | बिल्कुल मुफ्त (₹0) |
| Apply Online | Apply Now |
ABHA Card बनाने के मुख्य फायदे
अगर आप यह सोच रहे है कि आपको ABHA Card क्यों बनाना चाहिए, तो इसके निम्नलिखित फायदों को निचे बताया हूँ जिसको जानकर आप आज ही बनाने के लिए तैयार हो जाएंगे.
कागजी फाइलों से हमेशा के लिए आजादी
आपको तो पता ही होगा कि जब भी हम किसी भी नए डॉक्टर के पास जाते हैं, तो तो हमें अपनी पुरानी फाइलों, रिपोर्ट्स और पर्चों को ढूंढना पड़ता है और कई बार तो यह हमसे खो भी जाता है और अगर आपके पास यह ABHA Card होता तो यह आपकी सारी रिपोर्ट्स आपके इस डिजिटल अकाउंट में सेव रहेंगी, जिन्हें डॉक्टर एक क्लिक पर देख सकता है.
देश के किसी भी अस्पताल में मान्य
और आज के समय में इस कार्ड का मान्य पुरे भारत के अंदर है चाहे आप दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल अपना इलाज करा रहे हो या अपने राज्य के किसी छोटे सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में, आपकी यूनिक हेल्थ आईडी हर जगह काम करेगी.
डॉक्टरों से परामर्श में आसानी
और अगर आपके पास यह कार्ड है तो आप इसके मदद से घर बैठे देश के बड़े-बड़े डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं और और डॉक्टर बिना आपको सामने देखे भी आपकी डिजिटल मेडिकल हिस्ट्री चेक करके सही दवाएं लिख सकता है.
सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
और भारत सरकार भविष्य में जितनी भी स्वास्थ्य से जुड़ी सब्सिडी, रियायतें या योजनाएं लागू करेगी, तो आपको उन सभी का लाभ ABHA अकाउंट के जरिए ही ट्रांसफर किया जाएगा.
पूरी तरह सुरक्षित और आपकी सहमति पर आधारित
तथा कुछ लोगों को यह दर रहता है कि उनका मेडिकल डेटा लीक हो जाएगा लेकिन सरकार ने इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाया है और कोई भी डॉक्टर या अस्पताल आपकी अनुमति के बिना आपका डेटा नहीं देख सकता है और आपके पास इसका पूरा अधिकार होता है कि आप किसे अपना डेटा दिखाना चाहते हैं और किसे नहीं.
यह भी पढ़े : PM Internship Yojana 2026: अब हर महीने मिलेंगे ₹9000 और फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई!
ABHA Card 2026 के लिए जरूरी पात्रता और दस्तावेज
अगर आपको ABHA Card बनवाना है, तो सरकार ने इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान कर दी है कि इसके लिए किसी भी कड़े नियम या कागजी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है.
- सबसे पहले तो आवेदक को भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- और इसके लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है और नवजात शिशु से लेकर बुजुर्गों तक, किसी का भी आभा कार्ड बनाया जा सकता है.
- और अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करना है, तो इसके लिए आपको केवल आधार कार्ड और इससे लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है.
ABHA Card Online Apply 2026 घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं?
अब आता है इसका सबसे जरूरी बात की आप बिना किसी साइबर कैफे या सरकारी दफ्तर के चक्कर काटे बिना ही अपना स्मार्टफोन की सहायता से मात्र 2 मिनट में अपना ABHA Card बना सकते है और डाउनलोड भी कर सकते हैं.
- सबसे पहले तो आपको ABHA Card की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर आपको Create ABHA Number पर क्लिक करना होगा.
- फिर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे.
- Using Aadhaar
- Using Driving License
- फिर आपको यहाँ पर अपना विकल्प चुन लेना है.
- उसके बाद आपको अपना 12 अंकों का Aadhaar Card Number भर लेना है.
- उसके बाद से आपको अपना OTP दाल कर अपना वेरिफिकेशन कर लेना है.
- इसके बाद से आपको अपना सभी जानकारी को अच्छे से जाँच कर लेना है.
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके वेरीफाई करें लेना है.
- उसके बाद से आपका अपना ABHA Address डालना है.
- फिर आपका ABHA Card आपके सामने आ जायेगा उसको डाउनलोड करेंले.
FAQs
1: क्या ABHA Card बनाने के लिए कोई फीस या चार्ज देना पड़ता है?
जी नहीं, यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पूरी तरह से मुफ्त (Free) सेवा है. ऑनलाइन कार्ड बनाने या डाउनलोड करने का कोई शुल्क नहीं है.
2: क्या आभा कार्ड बनवाने से बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं?
बिल्कुल नहीं! यह एक पूरी तरह से सुरक्षित ‘हेल्थ अकाउंट’ है. इसका आपके बैंक खाते या पैसों के लेन-देन से कोई संबंध नहीं होता. यह सिर्फ आपकी बीमारी और इलाज का रिकॉर्ड रखता है.
3: अगर मेरे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो मैं क्या करूं?
ऐसी स्थिति में आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, या फिर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, जन सेवा केंद्र (CSC Center) पर जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) के जरिए अपना आभा कार्ड बनवा सकते हैं.
4: क्या आभा कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट होती है?
नहीं, एक बार बनने के बाद ABHA Card जीवनभर (Lifetime) के लिए मान्य रहता है. इसे बार-बार रिन्यू कराने की आवश्यकता नहीं होती.
5: क्या मैं अपने आभा कार्ड को कभी बंद या डिलीट कर सकता हूँ?
हाँ, सरकार ने नागरिकों को यह अधिकार दिया है. आप जब चाहें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने ABHA अकाउंट को कुछ समय के लिए डीएक्टिवेट (Deactivate) या हमेशा के लिए डिलीट (Delete) कर सकते हैं.
निष्कर्ष:
दोस्तों आज के डिजिटल युग में ABHA Card हर भारतीय नागरिक के लिए एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है, यह न केवल आपको भारी-भरकम मेडिकल फाइलों को संभालने की टेंशन से मुक्ति करता है बल्कि भविष्य में मिलने वाले सभी सरकारी स्वास्थ्य लाभों का रास्ता भी साफ करता है और अगर आपको भी सरकार की इस बेहतरीन डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति का हिस्सा बनना चाहते है, तो आपको ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना और अपने पूरे परिवार का ABHA Health ID Card जरूर बना लेना चाहिए.