आपको तो पता ही होगा कि हमारे देश के अंदर आज के समय में भी बहुत ऐसे परिवार है, जो आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर होने के कारण अपनी बेटियों की शादी का खर्च नहीं उठा पाते है और बहुर सारे ऐसे भी परिवार है जो अपने बेटी के शादी करने के लिए लोगो से कर्ज लेते है और वह कर्ज के दलदल में फंस जाते हैं, तो इसी समस्या को जड़ से दूर करने और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.
और इस योजना के तहत सरकार द्वारा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेटी की शादी के लिए ₹51,000 से लेकर ₹1,00,000 (1 लाख रुपये) तक की सीधी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है और अगर आपके भी घर में कोई बेटी है जिसकी शादी करने वाले है, तो सरकार आपको भी उसके शादी के लिए ₹1 लाख की राशी दे रही है, तो आप इस योजना का लाभ जरुर ले और अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो मैं आपको इस लेख के अंदर उन सभी बातो को बता देता हूँ, इसको आप एक बार अच्छे से पढ़े.
बेटी की शादी के लिए ₹1 लाख योजना का मुख्य उद्देश्य
आपको मैं बतादू की सरकार के द्वारा इस योजना को चालू करने के पीछे बहुत सारे मुख्य उद्देश्य है, जिसको आपको जानना बहुत ही जरूरी है, तो मैं उसको निचे बता देता हूँ?
- आर्थिक बोझ को कम करना: सबसे पहले तो गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटी की शादी के समय आने वाले बड़े वित्तीय बोझ को कम करना.
- बाल विवाह पर रोक लगाना: अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपके बेटी की आयु कम से कम 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी अनिवार्य है और इससे समाज के अंदर बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर लगाम लगी जा सकती है.
- महिला सशक्तिकरण: बेटियों को समाज पर बोझ न समझकर उन्हें बढ़ावा देना और समाज में उनका स्तर ऊंचा उठाना.
- भ्रूण हत्या को रोकना: आपको तो पता ही है कि सरकार आज के समय में बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा से लेकर शादी तक का खर्चउठाती है, तो समाज के अंदर बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होती है.
भारत के विभिन्न राज्यों में चल रही मुख्य विवाह अनुदान योजनाएं
| विशेषताएं | विवरण |
| किसके द्वारा संचालित | राज्य सरकारों के समाज कल्याण विभाग द्वारा |
| मुख्य उद्देश्य | गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता देना |
| आर्थिक सहायता राशि | ₹51,000 से लेकर ₹1,00,000 तक |
| लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), BPL, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक परिवार |
| बेटी की न्यूनतम आयु | कम से कम 18 वर्ष |
| दूल्हे की न्यूनतम आयु | कम से कम 21 वर्ष |
| आवेदन की समय सीमा | शादी के 90 दिन पहले से लेकर शादी के 90 दिन बाद तक |
| Apply online | Apply Now |
और मैं आपको बतादू की भारत सरकार और अलग-अलग राज्यों की सरकारें अपने-अपने स्तर पर यह राशि देती हैं और कुछ योजनाओं की सूची को निचे बता देता हूँ जिसको आप एक बार पढ़ले.
क) मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना (विभिन्न राज्य)
आपको मैं बतादू की मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में शादी करने पर या व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने पर सरकार की तरफ से ₹51,000 से लेकर ₹1,00,000 तक की राशि दी जाती है और हाल ही में कुछ राज्यों ने इस बजट को बढ़ाकर ₹1 लाख तक करने का प्रावधान किया है.
ख) शादी अनुदान योजना (उत्तर प्रदेश)
और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत जो भी गरीब परिवार है उनकी बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है तथा वर्तमान में इसमें राशि को बढ़ाने के कई प्रस्तावों पर काम चल रहा है, ताकि लाभार्थियों को अधिकतम लाभ मिल सके.
ग) कल्याण लक्ष्मी और शादी मुबारक योजना (तेलंगाना)
और इस योजना के तहत राज्य सरकार की तरफ से जो भी कन्याओं का के विवाह होता है उनको सीधे ₹1,00,116 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है यह देश की सबसे बड़ी विवाह वित्तीय सहायता योजनाओं में से एक है.
घ) रूपश्री योजना (पश्चिम बंगाल)
और पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए ₹25,000 से ₹50,000 की राशी की सहायता दी जाती है.
यह भी पढ़े : Kanya Sumangala Yojana 2026: अब बेटियों को मिलेगी जन्म से ₹25,000 की राशि! जानें किसे और कैसे करना है आवेदन?
इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ और विशेषताएं
अगर आप इस योजना का लाभ लेना कहते है, तो मैं आपको इसके लिए कुछ जरूरी लाभ और विशेषताएं के बारे में बता देता हूँ, जिसको आपको जानना बहुत ही जरूरी है.
- सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर (DBT): और सरकार की तरफ से जो भी राशी दी जाती है उसको सीधे लाभार्थी बेटी या उसके माता-पिता के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है.
- सामूहिक विवाह में अतिरिक्त लाभ: और बहुत सारे राज्य ऐसे होते है, जहा पर परिवार सामूहिक विवाह के जरिये अपनी बेटी का शादी करता है तो उसे नकद राशि के साथ-साथ घर गृहस्थी का सामान भी सरकार की तरफ से मुफ्त दिया जाता है.
- सभी वर्गों के लिए उपलब्ध: इस योजना को केवल एक राशी के लिए नहीं बनायीं गई है, बल्कि इस योजना को सभी जाती के लिए बनायीं है इसका लाभ सभी लोग ले सकते है.
आवेदन के लिए आवश्यक पात्रता
अगर आपको अपने बेटी की शादी करनी है और आप इस योजना के तहत 1 लाख की राशी सरकार की तरफ से पाना चाहते है, तो उसके लिए आपको सरकार के कुछ शर्तों को पूरा करना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है.
- आवेदक परिवार को संबंधित राज्य का स्थायी या मूल निवासी होना चाहिए
- फिर शादी के समय बेटी की कानूनी उम्र कम से कम 18 वर्ष और लड़के (दूल्हे) की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए.
- और परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय की गई सीमा से कम होनी चाहिए यानि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह सीमा ₹46,080 और शहरी क्षेत्रों के लिए ₹56,460 वार्षिक होती है.
- और इस योजना का लाभ एक परिवार के अंदर अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए ही दिया जा सकता है.
- और आवेदक के पास बीपीएल राशन कार्ड, अंत्योदय कार्ड या वैध आय प्रमाण पत्र होना चाहिए जो यह साबित करे कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है.
महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची
और अगर आप आवेदन करने जा रहे है, तो आपके पास यह दस्तावेज होना चाहिए क्योकि इसको आपसे कभी भी माँगा जा सकता है.
- आवेदक (पिता/माता) का आधार कार्ड
- बेटी का आधार कार्ड और दूल्हे का आधार कार्ड
- बेटी का आयु प्रमाण पत्र
- दूल्हे का आयु प्रमाण पत्र
- शादी का प्रमाण पत्र या शादी का कार्ड
- गांव के प्रधान या वार्ड पार्षद द्वारा प्रमाणित शादी का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बेटी की, माता-पिता की और संयुक्त का पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी
- और आपका एक मोबाइल नंबर
इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपके राज्य में इस योजना का पोर्टल खुला है, तो आप इस योजना का लाभ बहुत ही आसानी के साथ ले सकते है लेकिन इसके लिए आपको इसके अंदर अपना फॉर्म भरना होगा तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है और अगर आपको नहीं आता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि आप कैसे इसमें अपना फॉर्म भर सकते है.
- सबसे पहले तो आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- उसके बाद से आपको New Registration पर क्लिक करके अपना Registration करना होगा.
- फिर आप अपना पासवर्ड डालकर लागिंग करे.
- उसके बाद से आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा.
- उसमे मांगे गए उन सभी जानकारी को अच्छे से भरे.
- फिर उसमे मांगे गए दस्तावेज अपलोड करे.
- फिर भरे गए फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें.
ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका
- अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है, तो सबसे पहले आप अपने नजदीकी विकास खंड कार्यालय , तहसील, या समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाएं.
- उसके बाद वहां से आप बेटी की शादी अनुदान योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें.
- फिर फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को साफ-साफ अच्छे से भरे.
- और उपर मैंने आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को बता दिया हूँ उन सबकी फोटोकॉपी को आप हस्ताक्षर करके फॉर्म के साथ नत्थी करें.
- फिर आप भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दे.
- और जमा करने के बाद वहां से रसीद (Receipt) लेना न भूलें.
FAQs
1: बेटी की शादी के लिए सरकार कितने पैसे देती है?
अलग-अलग राज्यों में यह राशि अलग-अलग है. सामान्यतः यह ₹51,000 से लेकर ₹1,00,000 तक होती है. कुछ विशेष योजनाओं में यह इससे अधिक भी हो सकती है.
2: क्या शादी के बाद भी इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है?
हां, अधिकांश राज्यों में शादी होने के 90 दिनों के भीतर (3 महीने के अंदर) उचित दस्तावेजों और शादी के प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किया जा सकता है.
3: क्या यह लाभ परिवार की सभी बेटियों को मिलता है?
नहीं, सरकारी नियमों के अनुसार एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है.
4: बैंक खाता किसका होना चाहिए – माता-पिता का या बेटी का?
यह राज्य के नियमों पर निर्भर करता है. कुछ राज्यों में पैसा सीधे बेटी के बैंक खाते में भेजा जाता है, जबकि कुछ योजनाओं में आवेदक (पिता या माता) के खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है. बेहतर होगा कि बेटी का अपना बैंक खाता भी आधार से लिंक हो.
5: फॉर्म रिजेक्ट होने पर क्या करें?
यदि आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है, तो रिजेक्शन का कारण देखें आप उन कमियों को सुधारकर समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.
निष्कर्ष :
दोस्तों मैं आपको बतादू तो सरकार की यह ₹1 लाख वाली शादी अनुदान योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह योजना ना केवल हमे आर्थिक रूप से मदद करती है, बल्कि समाज में बेटियों को एक सम्मानजनक स्थान भी दिलाती है और अगर आपके घरो के आस – पास कोई ऐसे परिवार है, जो इस योजना के लायक है, तो आप उसकी सहायता जरूरी करे और जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहते है, और वह अभी तक इसके अंदर अपना फॉर्म नहीं भरे है, तो आप बिना देरी किये इसमें अपना फॉर्म भरे.