दोस्तों आपको तो पता ही है कि भारत में हर युवा अपने लिए एक कोई ना कोई रोजगार खोज रहे है, लेकिन बहुत सारे लोग को रोजगार मिल ही नहीं रहा है ऐसे में इन सभी चीजो को देखते हुए हमारे देश के सरकार ने कॉर्पोरेट जगत के दुनिया में इनको तैयार करने और इनको रोजगार देने के लिए एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना को चालू किया है, जिसका नाम PM Internship Yojana रखा गया है.
आपको तो पता ही है कि आज के समय में किताबी ज्ञान के साथ – साथ लोगो के पास व्यावहारिक ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है और अगर इनके पास व्यावहारिक ज्ञान नहीं है, तो इसके पास अच्छी डिग्री होने के बावजूद भी इसनो केवल इस लिए कोई नौकरी नहीं मिलता है कि केवल इनके पास अनुभव नहीं है और अगर यदि इसके पास यह दोनों ज्ञान होता है, तो इनको काफी अच्छी नौकरी मिलती है, केलिन इस समस्या को जड़ से ख़तम करने के लिए सरकार इस योजना को लेकर आई है.
मैं आपको बतादू की इस योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा हमारे देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और कुशल बनाने के लिए PM Internship Yojana का नया चारण पूरी तेजी के साथ चालू हो चूका है और इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे देश के 1 करोड़ युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने की बेहतरीन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दिलाना और इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए हर महीने इन लोगो को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है.
अगर आपको भी इस योजना का लाभ लेना है लेकिन आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो यह लेख आपके लिए ही है और मैं आपको इसके अंदर उन सभी बातो को अच्छे से और सरल शब्दों में बताया हूँ, जिसको आप पढ़ कर इसका लाभ ले सकते है.
PM Internship Scheme क्या है?
आपको अगर नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि भारत के अंदर हर साल लाखों युवा डिग्री या डिप्लोमा लेकर कॉलेज से बाहर निकलते हैं, लेकिन उन लोगो के पास केवल थ्योरी ज्ञान होने के कारण उनको अच्छी कंपनियों में तुरंत नौकरी नहीं मिल पाती है और कॉर्पोरेट जगत के अंदर ऐसे युवा की जरूरत होती है, जिनके पास व्यावहारिक अनुभव होता है.
और इस Skill Gap को जड़ से ख़तम करने के लिए भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने PM Internship Scheme की शुरुआत की है और इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को भारत की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित 500 कंपनियों के अंदर काम करने का मौका मिलता है.
यह कोर्स कोई सरकारी नौकरी नहीं होती है , बल्कि यह 1 साल का एक व्यापक ट्रेनिंग प्रोग्राम होता है तथा इसके अंदर आपको असल कार्यस्थल पर काम सिखाया जाता है, जिससे आपका रिज्यूमे (CV) मजबूत होता है और भविष्य में उच्च वेतन वाली नौकरी मिलने की संभावना 200% तक बढ़ जाती है.
| विशेषता | विवरण |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 |
| किसके द्वारा शुरू की गई | केंद्र सरकार (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय – MCA) |
| कुल लक्ष्य | 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में ट्रेनिंग |
| मासिक वजीफा | ₹9,000 प्रति माह |
| जॉइनिंग सहायता | ₹6,000 |
| ट्रेनिंग की अवधि | 12 महीने |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच |
| योग्यता | 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन पास |
| Apply Online | Apply Now |
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2026 के बड़े बदलाव और नए फायदे
और आपको अगर नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि सरकार ने इस योजना के नए फेज में युवाओं को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने के लिए इसके लाभों में बड़ा इजाफा किया है और इसमें आपको जो भी लाभ मिलता है, उसको मैंने आपको निचे बताया हूँ?
1. बढ़ा हुआ मासिक स्टाइपेंड (₹9,000 Per Month)
शुरुआती दौर में आपको इस योजना के तहत ₹5,000 की राशी प्रति माह दिया जाता है, लेकिन अब इसको बढ़ाकर ₹9,000 प्रति माह कर दिया गया है और इस राशी को सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है.
2. एकमुश्त जॉइनिंग सहायता (₹6,000 Incidental Grant)
फिर जब आप किसी कंपनी के अंदर इंटर्नशिप के लिए ज्वाइन करते हैं, तो शुरुआत में रहने, खाने या यात्रा के खर्चों को संभालने के लिए सरकार आपको ₹6,000 की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान करती है और यह राशी आपको दो किस्तों में भेजी जाती है यानि की ₹3000 ज्वाइनिंग के 15 दिनों के भीतर और ₹3000 तीन महीने पूरे होने के बाद दी जाती है.
3. फ्री इंश्योरेंस कवर (Free Insurance Scheme)
और जो भी युवा ट्रेनिंग करते है, उस दौरान उनके उपर पूरा अच्छे से ध्यान रखा जाता है तथा सरकार द्वारा सभी चयनित इंटर्न्स को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मुफ्त बिना करती है.
4. डिजिटल और वेरीफाइड सर्टिफिकेट (Verified Certification)
इस इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने तक होती है और जब यह सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है, तो उसके बाद कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) और संबंधित कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से एक डिजिटल, टैम्पर-प्रूफ और वेरीफाइड सर्टिफिकेट जारी किया जाता है तथा कॉर्पोरेट जगत में इस सर्टिफिकेट की वैल्यू बेहद अधिक है.
यह भी पढ़े : बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही है ₹1 लाख की आर्थिक मदद, तुरंत ऐसे करें आवेदन!
PM Internship Yojana 2026 के लिए पात्रता
- सबसे पहले तो उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए.
- इसके अलावा 12वीं पास, ITI सर्टिफिकेट धारक, AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक युवा भी पात्र हैं.
- और किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BA, BSc, BCom, BCA, BBA, B.Pharma या अन्य बैचलर डिग्री (Graduation) करने वाले युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
- तथा आवेदन करने वाले युवा की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- फिर आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.
- फिर आवेदक वर्तमान में किसी भी फुल-टाइम नौकरी में नहीं होना चाहिए.
- और आवेदक किसी भी रेगुलर फुल-टाइम कोर्स में वर्तमान में नामांकित नहीं होना चाहिए.
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप अपने फॉर्म ऑनलाइन भर रहे है, तो आपके पास यह सभी दस्तावेज ओना जरूरी है तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है क्योकि इन सभी दस्तावेज को आपसे आपके फॉर्म भरते समय माँगा जाता है.
- सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड
- उसके बाद आपका 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- फिर आपके बैंक खाता का विवरण जिसमे पैसे भेजे जायेगे
- उसके बाद आपका पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- फिर आपका पैन कार्ड
- उसके बाद आपका राशन कार्ड या आय प्रमाण पत्र
- उसके बाद आपका श्रेणी प्रमाण पत्र की आप किस जाती से आते है यानि की SC/ST/OBC
PM Internship Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप इसके अंदर अपना आवेदन करना चाहते है, तो इसको आप आप अपने घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से आवेदन कर सकते है.
- सबसे पहले तो आप PM Internship Yojana के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
- फिर आपको होमपेज पर Youth Registration या Register का विकल्प दिखेगा उसको क्लिक करे.
- उसके बाद से आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज और आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर अपना नंबर वेरीफाई करें.
- इसके बाद आप अपना आधार नंबर भरे और आपके आधार से जुड़े नंबर पर आए OTP के जरिए अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करें.
- इसके बाद आपका बेसिक जानकारी (नाम, पता आदि) ऑटोमैटिक रूप से भर जाएगी बस आपको आपको अपना ईमेल आईडी, शिक्षा की जानकारी और अपनी पसंद का क्षेत्र चुनना होगा.
- फिर पोर्टल आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आपका एक प्रोफेशनल रिज्यूमे बना देगी.
- इसके बाद आप अपने शहर, जिले या पसंद की कंपनी के अनुसार उपलब्ध इंटर्नशिप के अवसर खोज सकते हैं और एक उम्मीदवार अधिकतम 5 इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन कर सकता है.
- फिर अपनी पसंद की इंटर्नशिप सिलेक्ट करने के बाद अपने फॉर्म को Submit करदे जिसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.
FAQs
1. क्या पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) है?
नहीं, इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है. किसी भी व्यक्ति या अनधिकृत वेबसाइट को इसके लिए पैसे न दें.
2. क्या इंटर्नशिप पूरी होने के बाद परमानेंट नौकरी मिलेगी?
यह योजना 12 महीने के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए है. कंपनी आपको स्थायी नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं है. हालांकि, यदि आपका प्रदर्शन (Performance) उत्कृष्ट रहता है, तो कंपनियां आपको अपने यहाँ फुल-टाइम जॉब ऑफर कर सकती हैं या आप इस सर्टिफिकेट के दम पर किसी भी दूसरी कंपनी में अच्छी सैलरी वाली जॉब आसानी से पा सकते हैं.
3. क्या ग्रेजुएशन रेगुलर कर रहे छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं?
जो छात्र वर्तमान में किसी भी रेगुलर फुल-टाइम कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं. हालांकि, जो छात्र अपने कोर्स के फाइनल ईयर में हैं या जिन्होंने डिस्टेंस/ओपन लर्निंग से एडमिशन लिया है, वे कुछ विशेष शर्तों के तहत अप्लाई कर सकते हैं.
4. स्टाइपेंड का पैसा कैसे और कब मिलेगा?
इंटर्नशिप ज्वाइन करने और कंपनी के HR द्वारा वेरिफिकेशन होने के बाद, हर महीने ₹9,000 की राशि आपके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर (DBT) की जाएगी.
5. पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 की आखिरी तारीख क्या है?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस योजना के वर्तमान चक्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 तय की गई है.
निष्कर्ष :
दोस्तों PM Internship Yojana 2026 देश के उन करोड़ों बेरोजगार और फ्रेशर युवाओं के लिए एक बहुत ही बड़ा क्रांतिकारी कदम है, जो पैसों की कमी या सही गाइडेंस न मिलने के कारण बड़ी कंपनियों तक नहीं पहुंच पाते है और इसके अंदर आपको हर महीने ₹9,000 स्टाइपेंड और ₹6,000 की शुरुआती सहायता भी मिलता है, तो अगर आपके पास डिग्री है लेकिन अनुभव नहीं है, तो आप जल्द से जल्द इसके अंदर अपना फॉर्म भरे और इसका लाभ ले.