10वीं या 12वीं की मार्कशीट खो गई? घर बैठे मोबाइल से ऐसे मंगवाएं दोबारा अपनी मार्कशीट!

दोस्तों क्या आपकी 10वीं या 12वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट खो गई है, फट गई है या चोरी हो गई है? अगर हाँ, तो आपको बिल्कुल भी घबराने या परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्योकि यह अक्सर देखा जाता है कि जब भी किसी छात्र या नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट गुम होती है, तो वे बेहद तनाव में आ जाते हैं.

और सबको यह बात पता है हमारी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट केवल एक कागज़ का टुकड़ा नहीं है बल्कि यह आपकी जन्म तिथि, पहचान और आपकी शैक्षणिक योग्यता का सबसे बड़ा प्रमाण होती है और अगर हमे कही उच्च शिक्षा में एडमिशन लेना हो, पासपोर्ट बनवाना हो, सरकारी या प्राइवेट नौकरी का फॉर्म भरना हो, या फिर विदेश जाना हो तो हमसे हर जगह 10th and 12th Marksheet को सबसे पहले मांग की जाती है.

और मैं आपको बतादू की पहले के समय में अगर किसी की मार्कशीट खो जाती थी, तो उसे बोर्ड ऑफिस के अनगिनत चक्कर काटने पड़ते थे, दलालों के चक्कर में पैसे गंवाने पड़ते थे और महीनों इंतज़ार करना पड़ता था, लेकिन डिजिटल इंडिया (Digital India) के इस दौर में अब ऐसा बिल्कुल नहीं है.

अब आप अपने स्मार्टफोन (Mobile) की मदद से घर बैठे ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट (Duplicate Marksheet) या माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate) के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसे सीधे अपने घर के पते पर मंगवा सकते हैं.

और आपको अगर इसके बारे में नहीं पता है कि हम इसको दुबारा कैसे बना सकते है, तो मैं आपको आज के इस लेख के अंदर इसको बहुत ही आसान शब्दों में बताया हूँ कि आप अपने 10वीं या 12वीं की खोई हुए मार्कशीट को कैसे दुबारा अपने मोबाइल से बना सकते है.

मार्कशीट खो जाने पर सबसे पहले करें ये 3 ज़रूरी काम

अगर आपकी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट खो गई है, तो ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले आपको कानूनी और सुरक्षा के लिहाज से 3 मुख्य कदम तुरंत उठाने चाहिए.

विवरणजानकारी
लेख का विषय10वीं/12वीं की खोई हुई मार्कशीट दोबारा ऑनलाइन/ऑफलाइन मंगवाने की प्रक्रिया
लाभार्थीCBSE, ICSE, UP Board, BSEB, MP Board एवं अन्य राज्यों के छात्र
Apply NowClick Here

निकटतम पुलिस स्टेशन में FIR (Police Complaint) दर्ज कराएं

मार्कशीट खोने या चोरी होने पर सबसे पहला काम अपने नजदीकी पुलिस थाने में जाकर FIR या NCR दर्ज कराना है क्योकि भविष्य में आपकी मार्कशीट का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके और साथ ही, कई एजुकेशन बोर्ड्स (जैसे CBSE, UP Board) डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने के लिए FIR की कॉपी अनिवार्य रूप से मांगते हैं और आजकल लगभग सभी राज्यों की पुलिस ऐप और वेबसाइट्स पर Lost Article Report की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है आप घर बैठे 5 मिनट में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करके FIR की PDF डाउनलोड कर सकते हैं.

एफिडेविट बनवाएं

फिर आप पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आपको अपने नजदीकी तहसील या जिला कोर्ट (Notary/Lawyer) के पास जाकर 10 रुपये या 50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर एक एफिडेविट (Affidavit) बनवाना होगा और उसमे आपको नाम और पिता का नाम, आपका रोल नंबर (Roll Number), स्कूल का नाम और बोर्ड का नाम, मार्कशीट खोने का कारण और यह घोषणा कि यदि आपकी पुरानी मार्कशीट दोबारा मिलती है, तो आप उसे बोर्ड को सौंप देंगे और इसका कोई गलत उपयोग नहीं करेंगे इन सभी बातो को लिखना होता है.

स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञापन दें

और कुछ राज्य बोर्ड जैसे MP Board या Rajasthan Board में डुप्लीकेट मार्कशीट या सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करते समय एक स्थानीय समाचार पत्र में मार्कशीट खोने का छोटा सा विज्ञापन देना अनिवार्य होता है, हालांकि, CBSE और कई अन्य बोर्ड्स ने अब इस नियम को खत्म कर दिया है.

यह भी पढ़े : Delhi Lakshmi Yojana 2026: अब दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी हर महीने ₹2500, जानें किसे मिलेगा फायदा?

UP Board 10वीं-12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट कैसे प्राप्त करें?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के छात्र भी अब डुप्लीकेट अंकपत्र और प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले तो आपको UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.
  • उसके बाद होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और जनहित गारंटी सेवा के विकल्प पर क्लिक करें.
  • फिर यहां मूल अंकपत्र की द्वितीय प्रति निर्गत करना वाले ऑप्शन पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • फिर अब आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर यूजर आईडी बनाएं.
  • इसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ यानि की पहचान पत्र, FIR की कॉपी, एफिडेविट और चालान (Challan) की रसीद अपलोड करें.
  • फिर चालान की निर्धारित फीस लगभग ₹100 – ₹300 ट्रेजरी के माध्यम से जमा करके फॉर्म सबमिट करें.

UP Board Offline Process

  • सबसे पहले आप अपने संबंधित स्कूल/कॉलेज जाएं और प्रधानाचार्य (Principal) से मिलकर Duplicate Marksheet Form प्राप्त करें.
  • फिर फॉर्म में अपनी सभी जानकारी अनुक्रमांक, वर्ष, केंद्र नाम आदि भरें.
  • उसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य से फॉर्म को अग्रसारित करवाएं.
  • फिएर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा से निर्धारित शुल्क का ट्रेजरी चालान बनवाएं.
  • और अब आप इस आवेदन पत्र, चालान रसीद, FIR और एफिडेविट को अपने UP Board के क्षेत्रीय कार्यालय Regional Office – जैसे Prayagraj, Varanasi, Meerut, Bareilly, Gorakhpur में जमा करें या रजिस्टर्ड डाक से भेजें.

ऑनलाइन आवेदन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स

जब भी आप 10वीं या 12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरने जाएं, तो नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स अपने पास पीडीएफ या स्कैन कॉपी में ज़रूर रखें.

  • आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र
  • एफआईआर (FIR) की कॉपी
  • फिर नोटरी एफिडेविट
  • एडमिट कार्ड या पुरानी मार्कशीट की फोटोकॉपी
  • और आपका पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • फिर एक आपका चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • बैंक अकाउंट/UPI, जिससे आप ऑनलाइन फीस पे कर सके

FAQs

1. क्या 10वीं या 12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट (Duplicate Marksheet) ओरिजिनल की तरह ही मान्य होती है?

जी हां, बिल्कुल! भारत सरकार और शिक्षा बोर्ड के नियमों के अनुसार, बोर्ड द्वारा जारी की गई डुप्लीकेट मार्कशीट 100% कानूनी और वैध (Valid) होती है. आप इसका उपयोग सरकारी नौकरी, प्राइवेट जॉब, पासपोर्ट बनवाने या उच्च शिक्षा में बिना किसी झिझक के कर सकते हैं.

2. अगर मुझे अपना रोल नंबर (Roll Number) या स्कूल कोड याद न हो तो क्या करें?

अगर आपके पास रोल नंबर नहीं है, तो घबराएं नहीं आप अपने उस स्कूल या कॉलेज जाएं जहां से आपने 10वीं/12वीं पास की थी। स्कूल के प्रवेश/नामांकन रजिस्टर (Tabulation Register) में आपका नाम, पिता का नाम और पासिंग ईयर देखकर आपका रोल नंबर आसानी से मिल जाएगा.

3. क्या डिजिलॉकर (DigiLocker) की मार्कशीट सरकारी नौकरी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में चलती है?

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act, 2000) के तहत DigiLocker से डाउनलोड की गई मार्कशीट भौतिक (Physical) ओरिजिनल मार्कशीट के समान ही कानूनी रूप से मान्य है। हालांकि, अंतिम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के दौरान कुछ विभाग आपसे प्रिंटेड/फिजिकल मार्कशीट की मांग कर सकते हैं, इसलिए बोर्ड से डुप्लीकेट कॉपी मंगवा लेना ही सुरक्षित रहता है.

4. क्या मार्कशीट खोने पर FIR दर्ज कराना अनिवार्य (Mandatory) है

जी हां! मार्कशीट खोने या चोरी होने पर अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन पुलिस पोर्टल पर FIR या Lost Report दर्ज कराना बहुत जरूरी है. इससे आपकी मार्कशीट का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और बोर्ड भी आवेदन के साथ FIR की कॉपी मांगता है.

5. क्या एक से अधिक बार डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए अप्लाई किया जा सकता है?

हां, अगर आपकी डुप्लीकेट मार्कशीट भी दोबारा खो जाती है, तो आप Triplicate Marksheet (तीसरी प्रति) के लिए उसी प्रक्रिया से दोबारा आवेदन कर सकते हैं.

निष्कर्ष :

दोस्तों यह बात तो सही की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट खो जाना निश्चित रूप से चिंता का विषय है, लेकिन आज की डिजिटल तकनीक ने इस प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ बना दिया है और आपको अब किसी दलाल को अतिरिक्त पैसे देने की या किसी के चक्कर काटने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है.

और अगर आपकी भी Marksheet Lost हो गई है, तो सबसे पहले अपनी सेफ्टी के लिए FIR दर्ज करवाएं, DigiLocker से तुरंत काम चलाने के लिए डिजिटल कॉपी डाउनलोड करें, और फिर अपने संबंधित बोर्ड (CBSE, UPMSP, BSEB आदि) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर घर बैठे Printed Duplicate Marksheet के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर दें.

और मैं आपसे यह आशा करता हूँ कि यह विस्तृत और उपयोगी जानकारी आपके काम आएगी. यदि आपको अपनी मार्कशीट मंगवाने में कोई भी समस्या आ रही है या आपका कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट करके हमसे ज़रूर पूछें. इस लेख को अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में ज़रूर शेयर करें ताकि किसी ज़रूरतमंद की मदद हो सके.

Leave a Comment