PM SVANidhi Yojana 2026: केवल आधार कार्ड से पाएं ₹10,000 से ₹50,000 का लोन, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

दोस्तों यदि आप एक छोटे व्यापारी, रेहड़ी-पटरी वाले (Street Vendor) या दुकान चलाने वाले व्यक्ति हैं और अपने व्यवसाय को बड़ा करने के लिए बिना किसी गारंटी के लोन पाना चाहते हैं, तो भारत सरकार की PM SVANidhi Yojana 2026 (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) आपके लिए एक बेहतरीन योजना है.

क्योंकि इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदारों को अपने व्यापार को फिर से पटरी पर लाने और उसका विस्तार करने के लिए ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक का कार्यशील पूंजी का लोन दिया जाता है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई संपत्ति या संपत्ति की गारंटी गिरवी नहीं रखनी होती है.

अगर आपको अभी तक इस योजना के बारे में नहीं पता है, तो आप परेसान ना होइए क्योकि मैं आपके लिए ही इस लेख को लिख रहा हूँ और PM SVANidhi Yojana 2026 के अंदर मांगे जाने वाले उन सभी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज को बताया हूँ, जिससे की आप इस योजना का लाभ बहुत ही आसानी से उठा सकते है, तो आप इसको एक बार अच्छे से अंत तक पड़िए.

PM SVANidhi Yojana 2026 क्या है?

मैं आपको बताऊ की PM SVANidhi Yojana की शुरुआत भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs) द्वारा की गई थी और इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे विक्रेताओं, रेहड़ी-पटरी वालों और फेरीवालों को आसान किश्तों पर और बिना किसी सिक्योरिटी के लोन उपलब्ध कराना है, जिससे की उनका दुकान अच्छा से चल सके और वह लोग अपने देश के विकास में मदद कर सके.

विषयविवरण
योजना का नामPM SVANidhi Yojana 2026
मंत्रालयआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
लाभार्थीस्ट्रीट वेंडर्स, रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे दुकानदार
लोन राशि₹10,000 (प्रथम चरण), ₹20,000 (द्वितीय चरण), ₹50,000 (तृतीय चरण)
ब्याज सब्सिडीसमय पर भुगतान पर 7% वार्षिक सब्सिडी
Apply NowClick Here

लोन की राशि और 3-Tranche सिस्टम

PM SVANidhi योजना का लाभ आपको एक बार में ही ₹50,000 का नहीं मिलता, बल्कि इसे तीन चरणों (Tranches) में बांटा गया है और सरकार का उद्देश्य यह देखना है कि लाभार्थी समय पर लोन चुकाता है या नहीं.

पहला लोन (First Tranche): ₹10,000

इसके अंदर लोगो को ₹10,000 की राशी दी जाती है और इसको इस राशी को जमा करने के लिए हमे 1 वर्ष का समय दिया जाता है और हमे बिना किसी गारंटी के शुरुआती पूंजी मिलती है और जो लोग इसको समय पर चुका देते हैं, तो वह लोग इसके अगले चरण के लोन के लिए पात्र हो जाते हैं.

दूसरा लोन (Second Tranche): ₹20,000

इसके अंदर हम लोगो को ₹20,000 तक की राशी दी जाती है और इस राशी को चुकाने के लिए हमे 1.5 से 2 वर्ष तक का समय दिया जाता है और यदि आपने पहला वाला ₹10,000 का लोन समय पर या समय से पहले चुका दिया है, तब ही आपको इस लोन को दिया जाता है.

तीसरा लोन (Third Tranche): ₹50,000

इसके अंदर आपको ₹50,000 तक की राशी को दिया जाता है और इसको चुकाने के लिए हमे 3 वर्ष तक का समय दिया जाता है और यदि आपने दूसरा वाला ₹20,000 का लोन को समय या समय से पहले चूका देते है, तो उसके बाद ही आपको ₹50,000 तक का बड़ा लोन दिया जाता है.

यह भी पढ़े : घर बैठे फोटो वाला नया राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें? जानें सबसे आसान तरीका

PM SVANidhi Yojana के मुख्य लाभ एवं विशेषताएं

  • बिना गारंटी के लोन: सबसे पहली बात की आपको किसी भी बैंक से लोन लेने के लिए सिक्योरिटी या गारंटर की जरूरत होती है, लेकिन इस योजना में आपको केवल आधार कार्ड और अपनी पहचान पत्र के आधार पर लोन मिल जाता है.
  • 7% ब्याज सब्सिडी: और यदि आप अपनी मासिक किश्त (EMI) समय पर जमा करते हैं, तो भारत सरकार आपके खाते में 7% प्रतिवर्ष की दर से ब्याज सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में Direct Benefit Transfer – DBT के माध्यम से भेजती है.
  • कैशबैक और डिजिटल रिवार्ड्स: यदि आप अपने ग्राहकों से UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि) के माध्यम से पेमेंट स्वीकार करते हैं, तो सरकार आपको हर महीने कैशबैक देती है, जो साल भर में ₹1,200 तक हो सकता है.
  • सिबिल स्कोर (CIBIL Score) में सुधार: और समय पर लोन चुकाने से आपका क्रेडिट स्कोर मजबूत होता है, जिससे भविष्य में बड़े बिजनेस लोन मिलना आसान हो जाता है.

योजना के लिए पात्रता

PM SVANidhi Yojana का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते है.

  • सबसे पहले तो आवेदक सड़क किनारे दुकान लगाने वाला, रेहड़ी-पटरी वाला, ठेला चलाने वाला, या फेरीवाला होना चाहिए.
  • और मुख्य रूप से यह योजना शहरी निकायों के क्षेत्रों में कार्यरत वेंडर्स के लिए है, लेकिन इसके दायरे में पेरी-अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों के विक्रेता भी आते हैं.
  • और आपके पास शहरी स्थानीय निकाय (ULB) द्वारा जारी वेंडिंग प्रमाण पत्र या पहचान पत्र होना चाहिए.
  • यदि आपके पास यह पहचान पत्र नहीं है, तो भी आप Letter of Recommendation (LoR) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखें तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भरे और यदि गलती से एक भी दस्तावेज नहीं है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट भी कर दिया जा सकता है.

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • शहरी स्थानीय निकाय (ULB) का पहचान पत्र / वेंडिंग सर्टिफिकेट
  • Letter of Recommendation (LoR)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

PM SVANidhi Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मैं आपको बतादू की इसमें हमे अपना फॉर्म ऑनलाइन आवेदन करना बेहद सरल है और आप इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप या नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC Centre) के माध्यम से भी कर सकते है और मन लीजिये की आप अपना फॉर्म भर रहे है, और आपको कही पर कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो मैं आपको निचे सभी बातो और तरीको को बताया हूँ इसको आप एक बार अच्छे से पढले.

  • सबसे पहले आप PM SVANidhi Yojana के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  • फिर आपको होमपेज पर आपको अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे उसमे आप Apply Loan के विकल्प को चुने.
  • Apply L1 (1st Loan – ₹10,000)
  • Apply L2 (2nd Loan – ₹20,000)
  • Apply L3 (3rd Loan – ₹50,000)
  • और अगर आप पहली बार इसको भर रहे है, तो आप Apply L1 पर क्लिक करें.
  • फिर आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करें.
  • अब आपके फ़ोन पर एक OTP आएगा इसको दर्ज करके वेरीफाई करें.
  • अब लॉगिन करने के बाद आपसे आपकी श्रेणी पूछी जाएगी.
    • तो आप Category A: जिनके पास Vending Certificate / ID Card है.
    • Category B: जो सर्वे में शामिल थे लेकिन उनके पास ID नहीं है.
    • Category C & D: जिनके पास कोई प्रमाण पत्र नहीं है (इन्हें LoR के लिए अप्लाई करना होगा)
  • अब आप अपना आधार कार्ड विवरण दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें.
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें. जैसे की –
    • नाम, पता, जन्मतिथि
    • बैंक खाता विवरण (IFSC Code और Account Number)
    • व्यवसाय की जानकारी (आप क्या बेचते हैं और कहाँ दुकान लगाते हैं)
    • लोन की राशि चुनें (₹10,000)
  • अब आपको अपना : दस्तावेज अपलोड करना होगा.
  • उसके बाद से एक बार अपने भरे गए फॉर्म को अच्छे से जाँच करले और Submit बटन पर क्लिक कर दें.
  • और आवेदन सबमिट होते ही आपको एक Application Reference Number मिल जाएगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे चेक करें?

आवेदन करने के बाद आप अपने फॉर्म का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले तो आप PM SVANidhi Yojana के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  • फिर Check Status या Know Your Application Status पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपना Application Reference Number और Mobile Number दर्ज करें.
  • फिर आपको स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (Approved, Pending, or Disbursed) दिख जाएगी.

FAQs

1. PM SVANidhi Yojana क्या है?

PM SVANidhi (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसके तहत रेहड़ी-पटरी वालों, फेरीवालों और छोटे दुकानदारों को अपने व्यापार के विस्तार के लिए बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है.

2. इस योजना के तहत अधिकतम कितना लोन मिल सकता है?

इस योजना में 3-Tranche सिस्टम के तहत लोन मिलता है. पहले चरण में ₹10,000, दूसरे चरण में ₹20,000, और तीसरे चरण में ₹50,000 तक का लोन मिलता है.

3. PM SVANidhi Yojana का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, फल-सब्जी विक्रेता, मोची, दर्जी, चाय-नाश्ते के ठेले वाले, नाई, पान की दुकान चलाने वाले और अन्य सभी प्रकार के स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना के पात्र हैं.

4. क्या लोन लेने के लिए किसी संपत्ति या संपत्ति के कागजात को गिरवी (Collateral) रखना पड़ता है?

नहीं, यह लोन पूरी तरह से Collateral-Free (बिना किसी गारंटी) के दिया जाता है. इसके लिए केवल पहचान पत्र और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है.

5. क्या PM SVANidhi Yojana में कोई ब्याज सब्सिडी मिलती है?

जी हां, यदि आप लोन की किश्तें समय पर चुकाते हैं, तो सरकार आपको 7% प्रतिवर्ष की दर से ब्याज सब्सिडी (Interest Subsidy) प्रदान करती है, जो सीधे आपके बैंक खाते में जमा होती है.

निष्कर्ष :

दोस्तों PM SVANidhi Yojana 2026 छोटे विक्रेताओं और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक अत्यंत लाभकारी योजना है. और यदि आप भी अपने छोटे व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं, तो बिना किसी देरी के केवल अपने आधार कार्ड की मदद से इस योजना में आवेदन करें और बिना गारंटी के ₹10,000 से ₹50,000 तक की सहायता राशि प्राप्त करें.

और यदि आपको आवेदन करने में कोई परेशानी आती है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या स्थानीय नगर निगम/नगर पालिका कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

Leave a Comment