दोस्तों आपको तो पता ही है कि आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारे सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन चुका है चाहे हमे कोई नया सिम कार्ड खरीदना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर नया पासपोर्ट बनवाना हो हर जगह आधार प्रमाणीकरण (Authentication) अनिवार्य हो गया है. लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल आपकी जानकारी के बिना कहीं गलत जगह तो नहीं हो रहा है.
और आपको तो पता ही है की आज के इस डिजिटल दौर में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं साइबर फ्रॉड और identity theft (पहचान की चोरी) का खतरा भी तेजी से बढ़ा है और कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी व्यक्ति के आधार नंबर का इस्तेमाल करके कोई अन्य व्यक्ति फर्जी सिम कार्ड चालू करवा लेता है या फिर गलत तरीके से लोन ले लेता है.
ऐसे में अगर आप इस तरह के फ्रॉड से बचना चाहते हैं, तो UIDAI यानि की भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आपको एक बेहद काम की सुविधा देता है. Aadhaar Authentication History इसके जरिए आप अपने मोबाइल फोन से ही चुटकियों में जान सकते हैं कि पिछले 50 लेनदेन या पिछले 6 महीनों में आपका आधार कार्ड कहां, कब और किस काम के लिए इस्तेमाल हुआ है.
और अगर आपको भी अपने आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है? इसको देखना चाहते है, तो आपको मैं इस लेख के अंदर उन सभी जरूरी बातो को बता दिया हूँ, जिसको आप एक बार अच्छे से पढ़े जिससे की मैं इन सभी बातो को एकदम आसान और सरल तरीको में बताया हूँ.
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Aadhaar Authentication History) क्या है?
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री UIDAI की एक डिजिटल सेवा है, जो यह रिकॉर्ड रखती है कि किसी भी संस्था जैसे बैंक, टेलीकॉम कंपनी, सरकारी विभाग आदि द्वारा आपके आधार नंबर का ऑथेंटिकेशन कब और कैसे किया गया है और जब भी आपका आधार कहीं इस्तेमाल होता है, तो UIDAI के सिस्टम में उसकी एंट्री हो जाती है। ऑथेंटिकेशन मुख्य रूप से 5 तरीकों से होता है और आप जब अपनी हिस्ट्री चेक करते हैं, तो आपको इनमें से ही किसी एक तरीके का रिकॉर्ड दिखाई देता है.
| ऑथेंटिकेशन का प्रकार (Auth Type) | विवरण |
| OTP (One-Time Password) | आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करके किया गया सत्यापन |
| Biometric (बायोमेट्रिक) | आपकी उंगलियों के निशान (Fingerprint) या आंखों की पुतली (Iris) के जरिए सत्यापन |
| Demographic (डेमोग्राफिक) | आपके नाम, पते, जन्मतिथि या जेंडर की जानकारी मिलाकर किया गया मिलान |
| Demographic with OTP | डेमोग्राफिक जानकारी और ओटीपी दोनों का एक साथ इस्तेमाल |
| Face Authentication | चेहरे को स्कैन करके किया गया डिजिटल सत्यापन |
| Aadhar Authentication History देखें | Click Here |
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करना क्यों जरूरी है?
और कई लोग यह सोचते हैं कि जब हमने खुद आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया, तो हिस्ट्री देखने की क्या जरूरत? लेकिन नियमित रूप से आधार यूसेज हिस्ट्री चेक करने के कई बड़े फायदे हैं.
- गलत इस्तेमाल (Misuse) से बचाव: अगर किसी ने आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड निकलवाया है या आपके नाम पर कोई सर्विस ली है, तो आपको तुरंत पता चल जाएगा.
- बायोमेट्रिक फ्रॉड पर लगाम: बायोमेट्रिक क्लोनिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हिस्ट्री चेक करने से यह साफ हो जाता है कि आपकी उंगलियों के निशान का दुरुपयोग तो नहीं हुआ है.
- गलत ट्रांजैक्शन की समय पर पहचान: यदि कोई अज्ञात संस्था (Agency) आपके आधार से ओटीपी या डेटा एक्सेस करने की कोशिश कर रही है, तो आपको अलर्ट मिल जाता है.
- मानसिक शांति: और अपनी पहचान की सुरक्षा की पुष्टि करके आप साइबर अपराधियों से सुरक्षित रह सकते हैं.
यह भी पढ़े : LPG Gas e-KYC Online कैसे करें? 5 मिनट में करें अपने मोबाइल से – स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
हिस्ट्री चेक करने के लिए जरूरी शर्तें
अगर अपने मोबाइल से आधार यूसेज हिस्ट्री देखने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित चीजें उपलब्ध हों.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: सबसे पहले तो आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड के साथ लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि लॉगिन के लिए OTP उसी नंबर पर आएगा.
- सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन: फिर आपके स्मार्टफोन में अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.
- आधार नंबर / VID (Virtual ID): और आपको अपना 12-अंकों का आधार नंबर या 16-अंकों की वर्चुअल आईडी याद या पास होनी चाहिए.
मोबाइल से आधार कार्ड यूसेज हिस्ट्री कैसे चेक करें?
मैं आपको बतादू की आप अपने मोबाइल से दो आसान तरीकों से हिस्ट्री चेक कर सकते हैं, तो आइए दोनों तरीकों को विस्तार से समझते हैं.
- myAadhaar पोर्टल (वेबसाइट) के माध्यम से
- mAadhaar मोबाइल ऐप के माध्यम से
तरीका 1: myAadhaar पोर्टल (वेबसाइट) द्वारा चेक करें
मैं आपको बतादू की यह सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है और इसके लिए आपको किसी ऐप को डाउनलोड करने की भी आवश्यकता नहीं है.
- इसके लिए आप सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
- उसके बाद होमपेज पर आपको Login का एक बड़ा बटन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें.
- फिर आप अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें.
- उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड (Captcha Code) सही-सही भरें.
- उसके बाद आप इसके बाद Send OTP के बटन पर क्लिक करदे.
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक ओटीपी आएगा और आप उस OTP को स्क्रीन पर भरें और Login पर क्लिक करें.
- उसके बाद आप Authentication History के विकल्प पर जाये.
- उसके बाद आप तारीख और ऑथेंटिकेशन टाइप चुनें की आपको किस तारीख से किस तारीख के बिच की History देखनी है.
- फिर आप Fetch Authentication History पर क्लिक करें.
- और जैसे ही आप तिथि दर्ज करके Fetch Authentication History बटन पर क्लिक करेंगे, आपकी स्क्रीन पर आधार के इस्तेमाल की पूरी सूची आ जाएगी.
तरीका 2: mAadhaar App द्वारा चेक करें
अगर आप स्मार्टफोन में ऐप का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो UIDAI के आधिकारिक ऐप mAadhaar से भी यह काम कर सकते हैं.
- इसके लिए आप सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें.
- फिर ऐप खोलें और अपना आधार नंबर डालकर 4-अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करें.
- उसके बाद आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए और OTP को डालकर ऐप में लॉगिन करें.
- फिर आप होमपेज पर दिए गए My Aadhaar सेक्शन में जाएं.
- और Aadhaar Authentication History विकल्प पर टैप करें.
- समय सीमा यानि की Date Range को चुने और OTP डालकर हिस्ट्री देखें.
आधार हिस्ट्री रिपोर्ट को कैसे समझें?
जब आपकी स्क्रीन पर ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री दिखेगी, तो उसमें कई तकनीकी शब्द लिखे होंगे। उन्हें समझना बहुत आसान है.
- Date & Time: अपने आधार का इस्तेमाल किस तारीख और कितने बजे किये है.
- Auth Type: सत्यापन का प्रकार (जैसे OTP, Biometric या Demographic).
- AUA Name (Authentication User Agency): उस कंपनी या सरकारी विभाग का नाम जिसने आपका आधार वेरिफाई किया (उदा. Paytm, Jio, State Bank of India आदि). है.
- Transaction ID: इस विशिष्ट सत्यापन कोड से भविष्य में UIDAI में शिकायत की जा सकती है.
- Response Status: यदि ऑथेंटिकेशन सफल रहा तो Success और यदि फेल हुआ तो Failure लिखा दिखाई देगा.
अगर हिस्ट्री में कोई संदिग्ध या गलत एंट्री दिखे तो क्या करें?
अगर आपके हिस्ट्री चेक करते समय आपको कोई ऐसी एजेंसी या तारीख दिखती है जहां आपने आधार का इस्तेमाल किया ही नहीं था, तो तुरंत सतर्क हो जाएं क्योकि ऐसे मामलों में आपको निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए.
- सबसे पहले तो आप UIDAI के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करें और प्रतिनिधि को पूरी बात बताएं.
- फिर आप अपने ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी यानि की तारीख, समय और Transaction ID के साथ help@uidai.gov.in पर आधिकारिक ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
- और अगर आपको लगता है कि आपकी फिंगरप्रिंट का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप में जाकर अपने Biometrics को तुरंत Lock कर दें.
- और लॉक होने के बाद कोई भी आपकी अनुमति के बिना आपकी फिंगरप्रिंट से ऑथेंटिकेशन नहीं कर पाएगा.
FAQs
1. क्या आधार कार्ड की हिस्ट्री देखने से मेरा आधार कार्ड लॉक हो जाता है?
बिल्कुल नहीं! ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री केवल आपके आधार के इस्तेमाल का रिकॉर्ड (विवरण) दिखाती है. इससे आपके आधार कार्ड या बायोमेट्रिक पर कोई असर नहीं पड़ता है और वह पहले की तरह ही एक्टिव रहता है.
2. मैं एक बार में अधिकतम कितने दिनों की आधार यूसेज हिस्ट्री देख सकता हूं?
UIDAI के नियमानुसार, आप एक बार में अधिकतम 6 महीने (180 दिन) की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं. अगर आपको उससे पुरानी जानकारी चाहिए, तो आपको अलग डेट रेंज (Date Range) सिलेक्ट करके चेक करना होगा.
3. क्या बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक की जा सकती है?
नहीं. सुरक्षा कारणों (Security reasons) से login करते समय आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर 6-अंको का OTP भेजा जाता है. इसलिए मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना अनिवार्य है.
4. क्या मैं अपने पूरे परिवार के आधार कार्ड की हिस्ट्री एक ही मोबाइल से चेक कर सकता हूं?
हां, आप myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप से परिवार के अन्य सदस्यों की भी हिस्ट्री देख सकते हैं, बशर्ते लॉगिन के समय उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP आपके पास उपलब्ध हो.
5. क्या आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में डाउनलोड की जा सकती है?
जी हां! जब आप myAadhaar पोर्टल पर अपनी हिस्ट्री फैच (Fetch) कर लेते हैं, तो नीचे दिए गए ‘Download PDF’ बटन पर क्लिक करके पूरी रिपोर्ट अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं.
निष्कर्ष :
दोस्तों डिजिटल युग में आपकी निजी जानकारी और वित्तीय सुरक्षा आपके अपने हाथों में है. जिस तरह आप नियमित रूप से अपने बैंक अकाउंट की पासबुक या स्टेटमेंट चेक करते हैं, ठीक उसी तरह हर महीने अपने आधार कार्ड की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक करने की आदत डालें.
क्योकि केवल 2 मिनट का यह आसान काम आपको किसी बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड या आइडेंटिटी थेफ्ट से बचा सकता है और अगर आपको यह गाइड उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रख सकें.