दोस्तों मैं आपको बता देता हूँ कि आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड केवल एक हमारा पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह हर भारतीय नागरिक के जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है चाहे बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, नया SIM कार्ड लेने, PAN Card को लिंक करने और Income Tax Return (ITR) फाइल करने तक हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका आधार कार्ड तभी पूरी तरह से काम करता है जब उसमें आपका सही और सक्रिय (Active) मोबाइल नंबर लिंक हो और अक्सर लोग कई साल पहले आधार कार्ड बनवाते समय दिया गया अपना मोबाइल नंबर भूल जाते हैं या समय के साथ अपना नंबर बदल लेते हैं और जब किसी सेवा का लाभ लेने के लिए OTP की जरूरत होती है, तब उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर कौन सा नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है.
और यदि आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योकि मैं आपको इन सभी बातो को इस लेख के अंदर एकदम आसानी से और सबसे सरल शब्दों में आपको बताया हूँ, इस लिए आप इसको एक बार अच्छे से विस्तार से पढ़े और जाने.
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों जरूरी है?
इससे पहले कि हम इसे चेक करने की प्रक्रिया समझें उससे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना क्यों इतना महत्वपूर्ण है.
- OTP आधारित सत्यापन: डिजिटल इंडिया के तहत अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं और बिना OTP के आप आधार से जुड़ा कोई भी ऑनलाइन वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर सकते है.
- आधार ऑनलाइन अपडेट: यदि आपको अपने आधार कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि बदलनी है, तो आपके नंबर पर OTP आना अनिवार्य है.
- mAadhaar App का उपयोग: अपने स्मार्टफोन में e-Aadhaar डाउनलोड करने या mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्टर्ड नंबर की आवश्यकता होती है.
- सरकारी योजनाओं का लाभ: PM Kisan, e-Shram, Pension Schemes जैसी तमाम कल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधे आपके खाते में भेजने (DBT) के लिए आधार सत्यापन करवाना जरूरी है.
- सुरक्षा और गोपनीयता: और अगर आपका सही नंबर लिंक होगा, तो जब भी आपके आधार का कहीं उपयोग होगा, आपको तुरंत SMS द्वारा अलर्ट मिल जाएगा.
| विषय | विवरण |
| योजना का नाम | आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है |
| प्रक्रिया का समय | 24 से 72 घंटे |
| शुल्क | ₹50 रुपये |
| Apply Now | Click Now |
मोबाइल से आधार कार्ड में लिंक नंबर चेक करने के तरीके
Unique Identification Authority of India (UIDAI) नागरिकों को यह जांचने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करता है और आप दो सबसे आसान तरीकों से यह पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, तो आइए अब हम इन दोनों तरीको को आसान भाषा में समझते हैं.
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (MyAadhaar Portal) के माध्यम से
- mAadhaar मोबाइल ऐप के माध्यम से
तरीका 1: UIDAI के MyAadhaar पोर्टल से कैसे चेक करें?
आपको मैं बतादू की यह तरीका सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका में एक है और इसके लिए आपको किसी ऐप को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है.
- इसके लिए आप सबसे पहले UIDAI के अधिकारी पोर्टल पर जाएं.
- उसके बाद आप होमपेज खुलने पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और वहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे इनमें से Check Aadhaar Validity वाले बॉक्स पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें Enter Aadhaar Number और Enter Captcha को भरना होगा.
- फिर आप Proceed बटन पर क्लिक करदे.
- और जैसे ही आप सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर आपके आधार कार्ड की स्थिति दिखाई देगी यहाँ पर आपको निम्नलिखित जानकारी मिलेगी.
- जैसे की आपकी आयु सीमा, Gender, आपका State और आपका Mobile Number के अंतिम 3 अंक दिखाई देंगे यहाँ से आप देख सकते है कि आपका कौन सा नंबर लिंक है.
यह भी पढ़े : PM Internship Yojana 2026: अब हर महीने मिलेंगे ₹9000 और फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई!
तरीका 2: mAadhaar App के माध्यम से चेक करें
यदि आप स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, तो आप UIDAI के आधिकारिक ऐप से भी यह काम कर सकते हैं, जिसको मैं विस्तार से निचे बताया हूँ.
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल के Google Play Store (Android) या Apple App Store में जाएं.
- उसके बाद आप mAadhaar सर्च करें और आधिकारिक ऐप को इंस्टॉल करले.
- फिर आप उस ऐप को खोलें और आवश्यक अनुमतियां दे.
- उसके बाद आपको ऐप के डैशबोर्ड पर आपको Check Aadhaar Validity या Verify Aadhaar का विकल्प मिलेगा.
- वहा पर आप अपना अपना 12 अंकों का आधार नंबर और Captcha दर्ज करदे.
- फिर सबमिट करते ही आपको लिंक्ड मोबाइल नंबर के आखिरी 3 अंक स्क्रीन पर दिखाई दे जाएंगे, वहा से आप पता लगा सकते है कि कौन सा नंबर लिंक है.
अगर मोबाइल नंबर लिंक न मिले तो क्या करें?
यदि इस प्रक्रिया के आपका दौरान मोबाइल नंबर वाले कॉलम में Null लिखा आता है या कोई अंक दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब है कि आपके आधार कार्ड में कोई भी मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है और अगर इसके अलावा, यदि दिखाई देने वाले अंतिम 3 अंक आपके किसी भी पुराने या मौजूदा नंबर से मेल नहीं खाते हैं, तो इसका अर्थ है कि वह नंबर अब बंद हो चुका है या बदल गया है.
आधार में नया मोबाइल नंबर कैसे लिंक या अपडेट करें?
यह बात तो आपको पता ही होगा कि ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल नंबर को नया लिंक या चेंज नहीं किया जा सकता है, बस इसके लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की आवश्यकता होती है और मैं आपको इसके लिए नीचे इसके बारे में बताया हूँ, तो आपको निचे बताये गए स्टेप्स का पालन करना होगा.
- निकटतम आधार सेवा केंद्र जाएं: आप UIDAI की वेबसाइट से अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता लगा सकते हैं.
- आधार संशोधन/अपडेट फॉर्म लें: फिर केंद्र पर जाकर Aadhaar Correction/Update Form प्राप्त करें या ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
- जानकारी भरें: उसके बाद फॉर्म में अपना नया और सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं: फिर आप केंद्र के अधिकारी को अपना फॉर्म जमा करें वे आपके फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली को स्कैन करके सत्यापित करेंगे.
- शुल्क का भुगतान करें: और मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित एक मामूली शुल्क लगभग ₹50 देना होता है.
- URN रसीद प्राप्त करें: और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक अक्नॉलेजमेंट स्लिप (URN – Update Request Number) मिलेगी इससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.
- फिर 24 से 72 घंटों के भीतर आपका नया नंबर आपके आधार में अपडेट हो जाता है.
आधार और मोबाइल नंबर से जुड़े मुख्य सुरक्षा सुझाव
- अपना OTP किसी से शेयर न करें: सबसे पहली बात की UIDAI या कोई भी बैंक प्रतिनिधि आपसे कभी भी फोन पर OTP नहीं मांगता है.
- सक्रिय नंबर ही लिंक रखें: और जिस नंबर को आप हमेशा अपने पास रखते हैं और जो एक्टिव है, उसी को आधार से जोड़कर रखें.
- SIM खो जाने पर तुरंत ब्लॉक करवाएं: यदि आपका आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर खो जाता है, तो तुरंत टेलीकॉम कंपनी को कॉल करके SIM ब्लॉक कराएं और नया SIM जारी करवाएं.
FAQs
1. क्या मोबाइल से आधार में लिंक नंबर चेक करने का कोई चार्ज लगता है?
नहीं, UIDAI के आधिकारिक पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) या mAadhaar ऐप पर आधार की वैधता और लिंक मोबाइल नंबर के आखिरी 3 अंक चेक करना पूरी तरह से मुफ़्त (Free) है.
2. आधार चेक करने पर मोबाइल नंबर के सिर्फ आखिरी 3 अंक ही क्यों दिखते हैं?
सुरक्षा और गोपनीयता के कारणों से UIDAI सुरक्षा नियमों के तहत आपका पूरा 10-अंकीय मोबाइल नंबर नहीं दिखाता है यह आपको केवल आखिरी के 3 अंक (जैसे: 890) देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कौन सा नंबर है.
3. अगर आधार चेक करते समय ‘Mobile Number’ के आगे Null या खाली दिखाए तो इसका क्या मतलब है?
अगर पोर्टल पर Null लिखा आता है या कोई नंबर नहीं दिखता है, तो इसका सीधा मतलब है कि आपके आधार कार्ड में कोई भी मोबाइल नंबर लिंक नहीं है. ऐसे में आपको नजदीकी आधार केंद्र जाकर नया नंबर लिंक करवाना होगा.
4. क्या मैं घर बैठे ऑनलाइन ही नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक या बदल (Update) कर सकता हूँ?
नहीं सुरक्षा कारणों से मोबाइल नंबर को ऑनलाइन लिंक या अपडेट नहीं किया जा सकता है, इसके लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) की आवश्यकता होती है, जिसके लिए आपको एक बार अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जाना ही पड़ेगा.
5. आधार केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करवाने में कितना खर्चा आता है?
UIDAI द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर या कोई भी बायोमेट्रिक/डेमोग्राफिक अपडेट कराने का सरकारी शुल्क ₹50 है.
निष्कर्ष :
दोस्तों आपको अपने आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है ताकि समय पर आपको सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और ऑनलाइन सत्यापनों में कोई रुकावट न आए और ऊपर बताई गई आसान प्रक्रिया का पालन करके आप अभी अपने मोबाइल से चेक कर सकते हैं कि आपका कौन सा नंबर आधार में दर्ज है, यदि आपका नंबर पुराना है या लिंक नहीं है, तो आज ही अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर इसे अपडेट करवाएं और मुझे आपसे आशा है कि यह गाइड आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी इसे आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना न भूलें ताकि वे भी घर बैठे यह जानकारी प्राप्त कर सकें.