PMEGP लोन स्कीम 2026: नया बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है ₹50 लाख तक का लोन और 35% सब्सिडी

दोस्तों आपको मैं बतादू की भारत में स्वरोजगार (Self-Employment) और नए उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इनमें से सबसे प्रमुख और सफल योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (Prime Minister’s Employment Generation Programme – PMEGP) है और यदि आप वर्ष 2026 में अपना नया बिजनेस, विनिर्माण (Manufacturing) इकाई या सेवा (Service) केंद्र शुरू करना चाहते हैं, तो PMEGP योजना आपके लिए एक वरदान साबित हो सकती है.

इस योजना के तहत भारत सरकार नए उद्यमियों को अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए भारी वित्तीय सहायता प्रदान करती है और इसमें लोगो को विनिर्माण क्षेत्र के लिए अधिकतम ₹50 लाख तक और सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम ₹20 लाख तक का प्रोजेक्ट लोन दिया जाता है और इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें वर्ग (Category) और क्षेत्र (Region) के आधार पर 15% से लेकर 35% तक की मार्जिन मनी (सब्सिडी) प्रदान की जाती है.

यदि आप भी 2026 में आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए PMEGP लोन स्कीम एक बहुत ही बड़ी योजना साबित होने वाली है और इसमें मैंने आपको उन सभी जरूरी बातो को एकदम विस्तार से बताया हूँ, जससे की आप इस योजना का लाभ ले सकते है.

PMEGP लोन स्कीम 2026 क्या है?

मैं आपको बतादू की PMEGP एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है, जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of MSME) द्वारा संचालित की जाती है, इस योजना को 2008 में दो प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार योजना (PMRY) और ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम (REGP) को मिलाकर शुरू किया गया था.

और राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना का कार्यान्वयन खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा किया जाता है तथा राज्य स्तर पर यह योजना KVIC राज्य निदेशालयों, राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड (KVIB), जिला उद्योग केंद्रों (DIC) और बैंकों के माध्यम से लागू की जाती है.

विशेषताविवरण
योजना का नामप्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
मंत्रालयMSME मंत्रालय, भारत सरकार
अधिकतम प्रोजेक्ट लागत (Manufacturing)₹50 लाख तक
अधिकतम प्रोजेक्ट लागत (Service/Trading)₹20 लाख तक
अधिकतम सब्सिडी15% से 35% तक
आधिकारिक वेबसाइट / अप्लाई लिंकhttps://pmegp.msme.gov.in/
आवेदन करेClick Here

PMEGP योजना का मुख्य उद्देश्य:

  • आपको मैं बताऊ की देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गैर-कृषि क्षेत्र में नए सूक्ष्म उद्यम स्थापित करके रोजगार के नए अवसर पैदा करना है.
  • पारंपरिक कारीगरों, बेरोजगार युवाओं और नए उद्यमियों को एक स्थान पर लाकर उनकी आय बढ़ाना.
  • ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर होने वाले पलायन को रोकना.

यह भी पढ़े : PM Internship Yojana 2026: अब हर महीने मिलेंगे ₹9000 और फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई!

PMEGP योजना में सब्सिडी और वित्तीय संरचना

PMEGP योजना के तहत प्रोजेक्ट की कुल लागत को तीन भागों में बांटा जाता है, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.

  1. लाभार्थी का स्वयं का अंशदान (Own Contribution)
  2. सरकारी सब्सिडी (Margin Money Subsidy)
  3. बैंक लोन (Bank Finance / Term Loan & Working Capital)

PMEGP सब्सिडी दरें

लाभार्थी की श्रेणीस्वयं का अंशदान (% में)शहरी क्षेत्र में सब्सिडी (% में)ग्रामीण क्षेत्र में सब्सिडी (% में)
सामान्य श्रेणी10%15%25%
विशेष श्रेणी (SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक/महिला/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/पूर्वोत्तर क्षेत्र)05%25%35%

PMEGP लोन के लिए पात्रता मानदंड

PMEGP योजना के तहत लोन का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है.

  • सबसे पहले तो आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है.
  • और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ₹10 लाख से अधिक की प्रोजेक्ट लागत के लिए.
  • सर्विस सेक्टर में ₹5 लाख से अधिक की प्रोजेक्ट लागत के लिए.
  • और आवेदक का न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण (8th Pass) होना अनिवार्य है.
  • और यह योजना केवल नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए है और पुराने चल रहे बिजनेस को बढ़ाने या आधुनिक बनाने के लिए इस योजना के तहत पहली बार लोन नहीं मिलता है.
  • फिर आवेदक या उनके परिवार के किसी सदस्य ने पहले किसी अन्य सरकारी सब्सिडी योजना का लाभ नहीं लिया हो.
  • पात्र संस्थाएं:
    • व्यक्तिगत आवेदक (Individuals)
    • स्व-सहायता समूह (SHGs)
    • पंजीकृत सहकारी समितियां (Cooperative Societies)
    • चैरिटेबल ट्रस्ट (Charitable Trusts)

आवश्यक दस्तावेज

PMEGP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.

  • सबसे पहले तो आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट.
  • फिर आपका जाति प्रमाण पत्र.
  • फिर आपका 8वीं की मार्कशीट या उच्चतम डिग्री.
  • और यदि आप दिव्यांग, पूर्व सैनिक, या पहाड़ी/सीमावर्ती क्षेत्र से हैं, तो स्पेशल कैटेगरी सर्टिफिकेट.
  • फिर आपका बिजनेस की पूरी वित्तीय और तकनीकी योजना.
  • फिर आपका हाल की खींची गई 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो.
  • उसके बाद से आपका मूल निवास प्रमाण पत्र.
  • और यदि आपने पहले से कोई उद्यमिता विकास प्रशिक्षण लिया है, तो आपका EDP ट्रेनिंग सर्टिफिकेट.

PMEGP योजना के तहत कौन-कौन से बिजनेस शुरू कर सकते हैं?

PMEGP के तहत गैर-कृषि क्षेत्र (Non-Farm Sector) के लगभग सभी प्रकार के बिजनेस के लिए लोन दिया जाता है.

विनिर्माण क्षेत्र (Manufacturing Sector – Up to ₹50 Lakhs):

  • आटा चक्की, मसाला पिसाई और पैकिंग यूनिट
  • बेकरी, बिस्कुट और नमकीन निर्माण
  • रेडीमेड गारमेंट्स और टेक्सटाइल सिलाई यूनिट
  • पेपर कप, पेपर प्लेट और नैपकिन मेकिंग
  • प्लास्टिक मोल्डिंग, बोतल निर्माण और रीसाइक्लिंग
  • सोप, डिटर्जेंट और सैनिटाइजर निर्माण
  • फ्लाई ऐश ईंटें (Fly Ash Bricks) और सीमेंट ब्लॉक
  • फर्नीचर और वुडवर्किंग यूनिट

सेवा एवं व्यापार क्षेत्र (Service & Trading Sector – Up to ₹20 Lakhs):

  • ऑटोमोबाइल गैरेज और वर्कशॉप
  • मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग सेंटर
  • ब्यूटी पार्लर, सैलून और स्पा
  • ड्राय क्लीनिंग और लाउंड्री सर्विस
  • डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथोलॉजी लैब
  • फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग स्टूडियो
  • सोलर पैनल इंस्टॉलेशन एवं मेंटेनेंस सर्विस

अपात्र बिजनेस (Negative List of Activities):

निम्नलिखित व्यवसायों के लिए PMEGP के तहत लोन नहीं मिलता.

  • मांस/बीफ प्रसंस्करण (Meat Processing)
  • शराब, ताड़ी, सिगरेट और नशीले पदार्थों का निर्माण या बिक्री
  • पॉलीथीन बैग (80 माइक्रोन से कम मोटाई वाले)
  • कृषि कार्य (जैसे फसल उगाना, चाय/कॉफी की खेती – हालांकि एग्रो-प्रोसेसिंग पात्र है)

PMEGP Online Apply 2026: चरण-दर-चरण आवेदन प्रक्रिया

PMEGP योजना में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और आप इसको अपने घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आप PMEGP के आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
  • फिर आपको होमपेज पर ही Application for New Unit का विकल्प मिलेगा उसको क्लिक करे.
  • उसके बाद से आपके सामने Loging का विकल्प मिलेगा उसको क्लिक करे.
  • फिर आप अपना रजिस्टेसन नंबर दल कर Loging करले.
  • उसके बाद से आपके सामने आपका फॉर्म खुल कर आ जायेगा.
  • फिर आप फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरले.
  • फिर आप अपने प्रोजेक्ट और बैंक विवरण दर्ज करें.
  • उसके बाद मांगी गई दस्तावेज को अपलोड करले.
  • फिर आप भरे गए फॉर्म को एक बार अच्छे से जाँच करले की कोई गलती तो नहीं हुई है न.
  • उसके बाद आप भरे गए फॉर्म को सबमिट करदे.
  • फिर आपको सबमिट करने के बाद आपको एक Application ID और Password मिलेगा.
  • आप उसको भविष्य के लिए सुरक्षित रखे.

PMEGP Application Status कैसे ट्रैक करें?

यदि आपने PMEGP के लिए आवेदन कर दिया है और आप अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो मैं आपको निचे उन सभी तरीको को बताया हूँ, जिसको जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है.

  • सबसे पहले तो आप PMEGP के अधिकारी पोर्टल पर जाये.
  • फिर आप Login for Applicant या Application Tracking के विकल्प पर क्लिक करें.
  • उसके बाद आप अपनी Application ID और Password दर्ज करें.
  • और लॉगिन करने के बाद आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका आवेदन एजेंसी स्तर पर है, बैंक में लंबित है या स्वीकृत हो चुका है.

FAQs

1. PMEGP योजना के तहत अधिकतम कितना लोन मिल सकता है?

PMEGP योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग (विनिर्माण) सेक्टर के लिए अधिकतम ₹50 लाख और सर्विस या ट्रेडिंग (सेवा/व्यापार) सेक्टर के लिए अधिकतम ₹20 लाख तक का लोन मिल सकता है.

2. क्या PMEGP लोन के लिए कोई गारंटी या प्रॉपर्टी गिरवी रखनी पड़ती है?

नहीं, ₹10 लाख तक के प्रोजेक्ट के लिए किसी भी Collateral Guarantee की आवश्यकता नहीं होती है. PMEGP लोन को CGTMSE (Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises) स्कीम के तहत कवर किया जाता है, इसलिए बैंक आपसे कोई अतिरिक्त संपत्ति या गारंटी नहीं मांगती है.

3. PMEGP लोन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (Qualification) क्या होनी चाहिए?

मैन्युफैक्चरिंग में ₹10 लाख से अधिक और सर्विस सेक्टर में ₹5 लाख से अधिक की प्रोजेक्ट लागत वाले बिजनेस के लिए आवेदक का कम से कम 8वीं कक्षा पास (8th Pass) होना अनिवार्य है. इससे कम लागत वाले प्रोजेक्ट्स के लिए कोई शैक्षणिक सीमा नहीं है.

4. PMEGP लोन का लाभ कौन-कौन ले सकता है?

18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक, स्व-सहायता समूह (SHG), पंजीकृत सहकारी समितियां और चैरिटेबल ट्रस्ट इस योजना के पात्र हैं. शर्त केवल इतनी है कि बिजनेस नया होना चाहिए.

5. PMEGP लोन स्वीकृति (Approval) में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन आवेदन सबमिट होने के बाद नोडल एजेंसी (KVIC/KVIB/DIC) द्वारा जांच और बैंक ट्रांसफर में लगभग 30 से 45 दिनों का समय लगता है. बैंक से दस्तावेज सत्यापन और लोन पास होने में कुल 1 से 2 महीने का समय लग सकता है.

निष्कर्ष :

दोस्तों PMEGP लोन स्कीम 2026 यह भारत में अपना नया व्यवसाय शुरू करने का सपना देख रहे बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और नए उद्यमियों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है. इसमें ₹50 लाख तक का लोन और 35% तक की भारी सरकारी सब्सिडी आपके वित्तीय जोखिम को काफी हद तक कम कर देती है.

ऐसे में यदि आपके पास एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया और सही प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) है, तो देर न करें आज ही PMEGP e-Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें और अपने बिजनेस के सपने को साकार करें और इस योजना के अंदर अपना फॉर्म भरे और इसका लाभ उठाये.

Leave a Comment