LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: 10वीं और 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे ₹50,000, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है और एलआईसी न केवल बीमा क्षेत्र में लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है. इसी दिशा में एलआईसी द्वारा LIC Golden Jubilee Scholarship Program चलाया जाता है.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है. यदि आपने हाल ही में 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की है और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है.

क्योकि इस लेख के अंदर मैं आपको LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, छात्रवृत्ति की राशि आदि सभी चीजो को बताया हूँ, जो आपके लिए बहुत ही जरूरी साबित होने वाली है, तो आप इसको एक बार अच्छे से पढ़े.

LIC Golden Jubilee Scholarship क्या है?

एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन की स्थापना 2006 में की गई थी. इस फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है और इस योजना के तहत ऐसे छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है जो 10वीं या 12वीं के बाद उच्च शिक्षा, डिप्लोमा, व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Vocational Courses) या आईटीआई (ITI) करना चाहते हैं.

इस योजना के तहत चयनित छात्रों को उनकी पढ़ाई के दौरान प्रति वर्ष ₹20,000 से लेकर ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर (DBT) की जाती है.

विवरणविवरण जानकारी
योजना का नामLIC Golden Jubilee Scholarship 2026
संचालकएलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन (LIC)
लाभार्थी10वीं और 12वीं पास छात्र
छात्रवृत्ति राशि₹20,000 से ₹50,000 प्रति वर्ष
पारिवारिक आय सीमाअधिकतम ₹2.50 लाख प्रति वर्ष
Apply NowClick Here

स्कॉलरशिप के प्रकार और मिलने वाली राशि

LIC Golden Jubilee Scholarship को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है, ताकि सामान्य शिक्षा के साथ-साथ बालिका शिक्षा और तकनीकी शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा सके.

1. रेगुलर स्कॉलरशिप (Regular Scholarship)

यह छात्रवृत्ति उन छात्रों को दी जाती है जो 10वीं या 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान में दाखिला लेते हैं.

  • इंजीनियरिंग, मेडिकल या प्रोफेशनल कोर्स: इसमें ऐसे छात्रों को प्रति वर्ष ₹50,000 की राशि दी जाती है और यह छात्रों को ₹5,000 प्रति माह की किस्तों में मिलती है.
  • आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या सामान्य ग्रेजुएशन: ऐसे छात्रों को प्रति वर्ष ₹20,000 की राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है.
  • आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा कोर्स: 10वीं के बाद आईटीआई या डिप्लोमा करने वाले छात्रों को भी ₹20,000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं.

2. विशेष छात्रा छात्रवृत्ति (Special Scholarship for Girl Child)

और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एलआईसी द्वारा छात्राओं के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप की व्यवस्था की गई है.

  • 10वीं पास करने के बाद 10+2 (11वीं और 12वीं) में दाखिला लेने वाली छात्राओं को ₹10,000 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता दी जाती है.
  • और यह राशि 2 वर्षों तक निरंतर प्रदान की जाती है.

यह भी पढ़े : Tata Capital Pankh Scholarship 2026: छात्रों को मिलेगी ₹18,000 की स्कॉलरशिप, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

पात्रता एवं शर्तें (Eligibility Criteria)

यदि आप इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा तभी आप इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते है.

रेगुलर स्कॉलरशिप के लिए (12वीं पास छात्रों हेतु):

  1. अंक प्रतिशत: उम्मीदवार ने शैक्षणिक वर्ष में 12वीं (या इसके समकक्ष) की परीक्षा कम से कम 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए.
  2. आगे का पाठ्यक्रम: और 12वीं के बाद छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिसिन, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या अन्य व्यावसायिक कोर्स में दाखिला लिया हो.
  3. पारिवारिक आय: तथा छात्र के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय ₹2,50,000 (ढाई लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए.

रेगुलर स्कॉलरशिप के लिए (10वीं पास छात्रों हेतु):

  1. अंक प्रतिशत: छात्र ने 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए.
  2. आगे का पाठ्यक्रम: फिर 10वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI), वोकेशनल कोर्स या डिप्लोमा में प्रवेश लिया होना चाहिए.
  3. पारिवारिक आय: और छात्र के परिवार की वार्षिक पारिवारिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होना चहिये.

विशेष छात्रा छात्रवृत्ति के लिए (Girl Child):

  1. छात्रा ने 10वीं की परीक्षा कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए.
  2. और छात्रा ने आगे 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया हो.
  3. तथा छात्रा के पारिवारिक आय ₹2,50,000 प्रति वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपियां होनी आवश्यक हैं तभी आप इस स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते है नहीं तो आपको इस स्कॉलरशिप से वंचित कर दिया जा सकता है, इस लिए आप सभी दस्तावेज को ध्यान से अपने पास रखे.

  • सबसे पहले आवेदक का आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी.
  • फिर आवेदक का 10वीं या 12वीं की मार्कशीट.
  • उसके बाद आवेदक के परिवार का आय प्रमाण पत्र.
  • फिर निवास प्रमाण पत्र.
  • फिर छात्र का कॉलेज या संस्थान में दाखिले की रसीद या आईडी कार्ड.
  • फिर छात्र का बैंक खाता विवरण.
  • और पासपोर्ट साइज फोटो और चालू मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी.

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल और पूरी तरह से ऑनलाइन है और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं और इस योजना का लंह उठा सकते है.

  • सबसे पहले आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर सबसे नीचे स्क्रॉल करें और LIC Golden Jubilee Foundation वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने Apply for LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 का लिंक दिखाई देगा. अपनी योग्यता के अनुसार Regular Scholarship या Special Girl Child Scholarship का चयन करें.
  • फिर आप अपना रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
  • और फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता आदि.
  • फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं के अंक, स्कूल का नाम, पासिंग ईयर) दर्ज करें.
  • और अपने वर्तमान कोर्स और संस्थान/कॉलेज की जानकारी भरें.
  • इसके बाद आप अपनी बैंक पासबुक के अनुसार बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी (IFSC) कोड और ब्रांच का नाम ध्यानपूर्वक दर्ज करें.
  • और मांगी गई सभी दस्तावेज अपलोड करें.
  • तथा फॉर्म भरने के बाद एक बार पुनः सभी जानकारियों की जांच कर लें.
  • और उसके बाद आप Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आवेदन जमा होने के बाद आपको एक Registration Number प्राप्त होगा
  • और आप उसको भविष्य के संदर्भ और स्टेटस ट्रैक करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

चयन प्रक्रिया

LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए चयन विशुद्ध रूप से मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाता है, जिसको मैं निचे अच्छे से बताया हूँ.

  • सबसे पहले आवेदनों की जांच उनके 10वीं या 12वीं के अंकों (60% या उससे अधिक) के आधार पर की जाती है.
  • इसके बाद जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय सबसे कम होगी, उन्हें पहले प्राथमिकता दी जाएगी.
  • और शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन एलआईसी के नजदीकी डिविजनल ऑफिस द्वारा किया जाता है.
  • तथा सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाती है और छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.

FAQs

1. क्या 10वीं या 12वीं में 60% से कम अंक पाने वाले छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए न्यूनतम 60% अंक (या इसके समकक्ष ग्रेड) होना अनिवार्य है. यदि आपके अंक 60% से कम हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.

2. अगर मुझे किसी अन्य सरकारी या प्राइवेट स्कॉलरशिप का लाभ मिल रहा है, तो क्या मैं LIC Scholarship के लिए अप्लाई कर सकता हूँ?

नहीं, LIC के नियमों के अनुसार छात्र को एक समय में केवल एक ही प्रमुख स्कॉलरशिप का लाभ मिलना चाहिए. यदि आप पहले से किसी अन्य योजना से वित्तीय सहायता ले रहे हैं, तो आपका आवेदन अस्वीकृत हो सकता है.

3. LIC Golden Jubilee Scholarship के तहत ₹50,000 की राशि कैसे और कब मिलती है?

यह राशि चयनित छात्रों को उनके पूरे कोर्स के दौरान सालाना किस्तों में दी जाती है. प्रोफेशनल कोर्स (जैसे B.Tech, MBBS) के छात्रों को ₹50,000 प्रति वर्ष सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर (DBT) किए जाते हैं.

4. परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक होने पर क्या आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, इस योजना की प्राथमिक शर्त ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों की मदद करना है. इसलिए ₹2,50,000 से अधिक वार्षिक पारिवारिक आय वाले उम्मीदवार इसके पात्र नहीं हैं.

5. क्या आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा वाले छात्रों के लिए भी यह स्कॉलरशिप उपलब्ध है?

हाँ, 10वीं पास करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI या 2-3 साल का डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्र भी इसके तहत ₹20,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं.

निष्कर्ष :

दोस्तों LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 उन सभी मेधावी छात्रों के लिए एक वरदान की तरह है जो पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं, लेकिन LIC ₹50,000 की यह आर्थिक मदद छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकती है.

यदि आप ऊपर बताई गई सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आज ही आवेदन करें और इस जानकारी को अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि जरूरतमंद छात्रों तक यह लाभ पहुंच सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top