दोस्तों मैं आपको बतादू की भारत सरकार और राज्य सरकारें लगातार देश के किसानों और उनके परिवारों के विकास के लिए नई-नई योजनाएं लाती रहती हैं और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसान परिवार से आने वाले मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए कई तरह की छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं.
हाल के दिनों में सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज़ पोर्टल्स पर मुख्यमंत्री कृषि स्कॉलरशिप योजना को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है और यह दावा किया जा रहा है कि जिन किसान परिवारों के बच्चों ने 12वीं या ग्रेजुएशन में 70% अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से ₹60,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जा रही है.
ऐसे में यदि आप भी एक किसान परिवार से आते हैं और आपने हाल ही में 12वीं या ग्रेजुएशन की परीक्षा 70% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण की है, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हीनी वाली है, क्योकि मैं आपको इस लेख में इस योजना की सच्चाई, पात्रता (Eligibility Criteria), आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents), और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से बताया हूँ, इस लिए आप इसको एक बार अंत तक अच्छे से जरुर पढ़े.
मुख्यमंत्री कृषि स्कॉलरशिप योजना 2026 क्या है?
सबसे पहली बात की मुख्यमंत्री कृषि स्कॉलरशिप योजना मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों और किसान परिवारों के मेधावी बच्चों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से तैयार की गई है और इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी किसान का बच्चा अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े.
और इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी छात्र के बैंक खाते में DBT यानि की Direct Benefit Transfer के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है और अलग-अलग राज्यों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि में कृषि एवं मेधावी छात्रों के लिए अलग-अलग नाम से छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिनके तहत कृषि स्नातक (B.Sc Agriculture), 12वीं (Agriculture/Science) और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है.
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | Mukhyamantri Krishi Scholarship Yojana |
| लाभार्थी | 12वीं एवं ग्रेजुएशन पास किसान परिवार के मेधावी छात्र |
| वित्तीय सहायता | ₹60,000 प्रति वर्ष |
| Apply Now | Click Here |
योजना का मुख्य उद्देश्य
- उच्च शिक्षा प्रोत्साहन: सबसे पहले तो ग्रामीण एवं कृषि पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है.
- आर्थिक सहायता: फिर पढ़ाई के दौरान होने वाले खर्चों जैसे ट्यूशन फीस, किताबें, हॉस्टल फीस और रिसर्च संबंधी खर्चों के लिए ₹60,000 तक की वित्तीय सहायता देना है.
- कृषि क्षेत्र में रिसर्च और इनोवेशन: उसके बाद कृषि विज्ञान और आधुनिक खेती की तकनीकों को सीखने वाले युवाओं को बढ़ावा देना है.
- ड्रॉपआउट दर में कमी: और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले मेधावी छात्रों की संख्या में कमी लाना है.
क्या सच में 70% मार्क्स पर ₹60,000 मिल रहे हैं?
आपको तो यह बात पता ही होगा की इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ₹60,000 की राशि और 70% अंक की शर्त को लेकर काफी भ्रम है, तो आइए अब हम इसका पूरा सच समझते हैं.
- अंकों की शर्त: आपको पता होगा की अधिकांश राज्य छात्रवृत्ति योजनाओं जैसे मेधावी छात्र छात्रवृत्ति या कृषि स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए न्यूनतम 60% से 70% अंकों की आवश्यकता होती है और यदि छात्र के 70% या उससे अधिक अंक हैं, तो उसकी मेरिट लिस्ट में चयन की संभावना बढ़ जाती है.
- छात्रवृत्ति की राशि: इसमें ₹60,000 की वार्षिक राशि मुख्य रूप से उन छात्रों को मिलती है, जो B.Sc Agriculture, B.Tech Agricultural Engineering या कृषि से जुड़े अन्य 3 से 4 वर्ष के डिग्री कोर्स कर रहे हैं और सामान्य 12वीं या ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए यह राशि कोर्स के अनुसार ₹10,000 से लेकर ₹60,000 तक अलग-अलग हो सकती है.
- राज्यवार भिन्नता: फिर भारत के विभिन्न राज्यों में इस योजना की राशि और नियम अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य के आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल जैसे UP Scholarship Portal, Bihar NSP, MP Scholarship Portal आदि पर जाकर नोटिफिकेशन ज़रूर चेक करें.
यह भी पढ़े : घर की छत पर Jio, Airtel, BSNL Mobile Tower कैसे लगवाएं? जानिए हर महीने ₹18,000 कमाने का सच और असली तरीका
पात्रता और शर्तें
यदि आप इस स्कॉलरशिप योजना के तहत ₹60,000 की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है.
- सबसे पहले तो आवेदक छात्र संबंधित राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- उसके बाद छात्र के माता-पिता या अभिभावक पेशे से किसान होने चाहिए और उनके पास कृषि भूमि का ब्योरा (खतौनी/रसीद) होना चाहिए.
- और 12वीं की परीक्षा में कम से कम 70% अंक होने चाहिए.
- फिर ग्रेजुएशन (स्नातक) स्तर पर अध्ययनरत छात्रों का पिछला शैक्षणिक रिकॉर्ड 70% या उससे अधिक होना चाहिए.
- और परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- फिर आवेदक छात्र किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप योजना का लाभ एक साथ न ले रहा हो.
आवश्यक दस्तावेज़
ऑनलाइन आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ों की स्कैन्ड कॉपी उपलब्ध होनी चाहिए तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है.
- सबसे पहले छात्र का आधार कार्ड.
- फिर 12वीं / ग्रेजुएशन की मार्कशीट जो 70% या उससे अधिक अंक दर्शाती हो.
- फिर किसान होने का प्रमाण यानि की भूमि की खतौनी/जमाबंदी या किसान पहचान पत्र.
- उसके बाद आपका आय प्रमाण पत्र.
- फिर मूल निवास प्रमाण पत्र.
- फिर जाति प्रमाण पत्र.
- उसके बाद से कॉलेज/संस्थान में एडमिशन की रसीद.
- उसके बाद से आपके बैंक पासबुक का विवरण.
- और पासपोर्ट साइज फोटो.
- फिर आपका चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
Mukhyamantri Krishi Scholarship 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
मैं आपको बतादू की आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र अपने राज्य के आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल या कृषि विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया चरण-दर-चरण कर के बताया हूँ, जिसको आप एक बार अच्छे से पढ़े.
- सबसे पहले आप अपने राज्य के आधिकारिक State Scholarship Portal या Agriculture Department की वेबसाइट पर जाएं.
- उसके बाद होमपेज पर Student Corner या New Registration के विकल्प पर क्लिक करें.
- फिर आप अपनी प्राथमिक जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- और रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मोबाइल पर User ID और Password प्राप्त होगा.
- फिर आप प्राप्त User ID और Password की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
- उसके बाद आप Mukhyamantri Krishi Scholarship Form या संबंधित स्कॉलरशिप लिंक पर क्लिक करें.
- अब आप फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, माता-पिता का नाम, पता, 12th/Graduation के अंक और बैंक खाता विवरण ध्यानपूर्वक भरें.
- फिर आप अपनी मार्कशीट, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और किसान प्रमाण पत्र को निर्धारित साइज (JPEG/PDF) में अपलोड करें.
- और फॉर्म को सबमिट करने से पहले फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की दोबारा जांच कर लें.
- और यदि सभी जानकारी सही है, तो Submit बटन पर क्लिक कर दें.
- उसके बाद आप आवेदन जमा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी और पावती रसीद डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
- और इस प्रिंटआउट को अपने कॉलेज या संबंधित विभाग में सत्यापन (Verification) के लिए जमा करना हो सकता है.
एप्लिकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
आवेदन करने के बाद आप अपने फॉर्म की स्थिति (Status) भी ऑनलाइन देख सकते हैं.
- सबसे पहले आप अपने संबंधित राज्य के स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं.
- उसके बाद Applicant Login पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- फिर डैशबोर्ड में Check Application Status या Track Status पर क्लिक करें.
- उसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति जैसे – Pending at College Level, Approved by District Authority, or Amount Disbursed सब दिख जाएगी.
FAQs
1. . क्या 12th और Graduation में 70% से कम अंक वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी हाँ, कुछ राज्यों में न्यूनतम योग्यता 60% अंक रखी गई है, हालांकि, ₹60,000 की अधिकतम छात्रवृत्ति राशि और मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता आमतौर पर 70% या उससे अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को दी जाती है.
2. क्या इस योजना का लाभ उठाने के लिए माता-पिता के नाम पर जमीन होना जरूरी है?
जी हाँ, आवेदक छात्र के परिवार का मुख्य व्यवसाय कृषि होना चाहिए इसके लिए आवेदन के समय जमीन का ब्योरा जैसे खतौनी, जमाबंदी, या किसान पहचान पत्र (Kisan Credit Card / Farmer ID) देना अनिवार्य होता है.
3. परिवार की अधिकतम वार्षिक आय (Income Limit) कितनी होनी चाहिए?
अधिकांश राज्यों के नियमानुसार, छात्र के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ₹3.0 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके लिए अद्यतन (Current) आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होता है.
4. अगर मुझे पहले से कोई दूसरी स्कॉलरशिप (जैसे NSP या UP Scholarship) मिल रही है, तो क्या मैं आवेदन कर सकता हूँ?
नहीं, सरकारी नियमानुसार कोई भी छात्र एक ही शैक्षणिक वर्ष में केवल एक ही सरकारी स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा सकता है और दो योजनाओं से लाभ लेने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.
5. क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी इसके लिए पात्र हैं?
बिल्कुल, बशर्ते वह प्राइवेट कॉलेज या संस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (Government Recognized / UGC Approved) होना चाहिए. गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्र इसके लिए पात्र नहीं होंगे.
निष्कर्ष :
दोस्तों Mukhyamantri Krishi Scholarship Yojana 2026 किसान परिवारों के होनहार और मेधावी छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है. यदि आपने 12वीं या ग्रेजुएशन में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और आप आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो आपको इस योजना के तहत ज़रूर आवेदन करना चाहिए.
और यह योजना न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान परिवारों का बोझ कम करती है, बल्कि देश में कृषि शिक्षा और अनुसंधान को भी बढ़ावा देती है. यदि आपको आवेदन करने में कोई समस्या आती है, तो आप अपने राज्य के कृषि विभाग या स्कॉलरशिप हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं.