LIC Bima Sakhi Yojana 2026:महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹7,000! जानें आवेदन, पात्रता और पूरी प्रक्रिया

दोस्तों आपको तो पता ही है कि भारतीय समाज में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार और विभिन्न सार्वजनिक उपक्रम लगातार नई पहलों की शुरुआत कर रहे हैं और भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए ‘LIC बीमा सखी योजना 2026’ (LIC Bima Sakhi Yojana 2026) की शुरुआत की है.

यह योजना उन महिलाओं के लिए एक वरदान सिद्ध हो रही है जो घर के काम-काज के साथ-साथ एक सम्मानजनक रोजगार और नियमित आय की तलाश में हैं. इस योजना के माध्यम से महिलाओं को केवल वित्तीय सुरक्षा का पाठ ही नहीं पढ़ाया जाता, बल्कि उन्हें बीमा क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से स्थापित होने का एक बेहतरीन अवसर भी प्रदान किया जाता है और योजना का मुख्य आकर्षण यह है कि इसमें चयनित महिलाओं को शुरुआती दौर में हर महीने ₹7,000 तक का स्टाइपेंड (भत्ता) दिया जाता है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपने कौशल को निखार सकें और आत्मनिर्भर बन सकें.

और अगर आप भी एक महिला है, और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं या अपने परिवार/गांव की महिलाओं को इस योजना से जोड़ना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए ही तैयार की गई है. इस लेख में हम LIC बीमा सखी योजना 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया, कमाई का ढांचा और सफलता के टिप्स पर विस्तार से बताया हूँ.

LIC बीमा सखी योजना 2026 क्या है?

LIC बीमा सखी योजना एक विशेष कार्यबल विकास कार्यक्रम है, जिसे भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा महिलाओं को वित्तीय सलाहकारों के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा उत्पादों, वित्तीय नियोजन, ग्राहक संचार और डिजिटल टूल के उपयोग का गहन प्रशिक्षण दिया जाता है.

और पारंपरिक बीमा एजेंट भर्ती प्रक्रिया की तुलना में यह योजना महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और वित्तीय रूप से सहारा देने वाली है प्रशिक्षण अवधि और शुरुआती कार्य काल के दौरान, जब तक एक महिला बीमा एजेंट के रूप में पूरी तरह से स्थापित नहीं हो जाती, तब तक एलआईसी द्वारा उन्हें एक निश्चित वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹7,000 प्रति माह तक रखी गई है.

जानकारी (Particulars)विवरण (Details)
योजना का नामLIC बीमा सखी योजना (Mahila Career Agent)
संचालन (Operated By)भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
लाभार्थी (Beneficiaries)केवल महिलाएं (गृहिणियां और वर्किंग प्रोफेशनल्स)
मुख्य लाभ (Benefits)₹7,000 प्रति माह का स्टाइपेंड + पॉलिसी कमीशन
शैक्षणिक योग्यताकम से कम 10वीं पास
आयु सीमा18 से 50 वर्ष
आवेदन वेबसाइटLIC’s BIMA SAKHI
आवेदन लिंकApply Now

योजना का मुख्य उद्देश्य और विजन

मैं आपको बतादू की LIC बीमा सखी योजना यह केवल एक रोजगार कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक व्यापक सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण शामिल है.

  • महिला सशक्तिकरण : अगर आप ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में योगदान दे सकें.
  • वित्तीय समावेशन : देश के कोने-कोने तक बीमा सुरक्षा का प्रसार करना है, जिससे महिलाएं जब घर-घर जाकर संवाद करती हैं, तो परिवारों में बीमा को लेकर विश्वास बढ़ता है.
  • स्वरोजगार के अवसर : और बिना किसी बड़े पूंजीगत निवेश के महिलाओं को एक स्थायी और दीर्घकालिक करियर विकल्प प्रदान करना है.
  • डिजिटल साक्षरता : बीमा सखियों को डिजिटल उपकरणों जैसे मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पोर्टल और पीओएस (POS) मशीनों का उपयोग करना सिखाया जाता है, जिससे वे तकनीकी रूप से सक्षम बनती हैं.

यह भी पढ़े : Mukhyamantri Krishi Scholarship Yojana 2026: 12th और Graduation में 70% अंक वाले छात्रों को ₹60,000 छात्रवृत्ति, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

पात्रता मानदंड

LIC बीमा सखी योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है, तभी वह इसका लाभ उठा सकती है.

  • सबसे पहली बात की आवेदक केवल भारतीय नागरिक महिला होनी चाहिए.
  • उसके बाद से उसका न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए.
  • और शहरी क्षेत्रों के मिहिलाओ को 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण हीनी चाहिए.
  • तथा ग्रामीण/जनजातीय क्षेत्रों के महिलाओ को न्यूनतम 10वीं पास होनी चाहिए.
  • और बुनियादी पठन-पाठन का ज्ञान, बातचीत करने की अच्छी क्षमता और सीखने की इच्छा होनी चाहिएका.
  • और यदि महिला किसी स्थानीय स्वयं सहायता समूह (Self Help Group – SHG) से जुड़ी है, तो उसे चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है.

आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको इसके अंदर अपना फॉर्म भरना है, तो उसके लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां तैयार रखना होगा तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है.

  • सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पासपोर्ट.
  • उसके बाद से आपके पते की जानकारी के लिए आपका राशन कार्ड, या बिजली का बिल.
  • फिर आपकी 10वीं / 12वीं की मार्कशीट या बोर्ड सर्टिफिकेट.
  • उसके बाद से आपका आयु जांचने के लिए आपकी जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट.
  • फिर आपका पैन कार्ड.
  • उसके बाद से आपके बैंक पासबुक के पहले पन्ने की फोटोकॉपी या रद्द चेक.
  • फिर आपका पासपोर्ट साइज 4 से 6 हालिया रंगीन पासपोर्ट फोटो.
  • फिर आपका एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.

स्टाइपेंड और कमाई का ढांचा

मैं आपको बतादू की कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या ₹7,000 हर महीने हमेशा मिलते रहेंगे, तो आइए इसके कमाई के मॉडल को पारदर्शी तरीके से समझते हैं. सबसे पहली बात यह है कि LIC बीमा सखी योजना के तहत भुगतान दो भागों में विभाजित होता है, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.

निश्चित स्टाइपेंड (Fixed Stipend Model)

प्रशिक्षण के बाद शुरुआती दौर में एलआईसी बीमा सखी को अपने व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए एक मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है और यह स्टाइपेंड आमतौर पर निश्चित व्यावसायिक लक्ष्यों (Business Targets) को पूरा करने पर निर्भर करता है.

और आपको प्रथम वर्ष में नियमानुसार लक्ष्य पूरे करने पर ₹5,000 से ₹7,000 प्रति माह दिया जाता है और द्वितीय वर्ष में प्रदर्शन के आधार पर ₹4,000 से ₹5,000 प्रति माह दिया जाता है तथा तृतीय वर्ष में आपको व्यवसाय की निरंतरता पर ₹3,000 से ₹4,000 प्रति माह दिया जाता है.

कमीशन आधारित कमाई (Commission Earnings)

स्टाइपेंड केवल शुरुआती सहारा है, असली कमाई कमीशन से होती है और जब एक बीमा सखी कोई पॉलिसी बेचती है, तो उसे प्रीमियम का निश्चित प्रतिशत कमीशन के रूप में मिलता है.

और इसमें आपको प्रथम वर्ष प्रीमियम कमीशन के रूप में पहली बार जमा होने वाले प्रीमियम पर 25% से 35% तक का कमीशन मिलता है तथा रिन्यूअल कमीशन की बात करे, तो जब ग्राहक दूसरे, तीसरे और उसके बाद के वर्षों में प्रीमियम भरता है, तो एजेंट को 5% से 7.5% तक का कमीशन जीवनभर मिलता रहता है.

LIC बीमा सखी योजना 2026: आवेदन प्रक्रिया

अगर आपको इसके अंदर अपना फॉर्म आवेदन करना है और आपको इसका लाभ लेना है, तो उसके लिए आपको इसके अंदर अपना फॉर्म भरना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है और अगर आपको इसका फॉर्म भरना नहीं आता है, तो मैं आपको निचे अच्छे से अकदन सरल शब्दों में बताया हूँ कि आप इसका लाभ कैसे ले सकती है.

ऑफलाइन आवेदन

  • सबसे पहले तो आप अपने निकटतम LIC शाखा कार्यालय में जाएं और विकास अधिकारी या शाखा प्रबंधक से मिलें.
  • उसके बाद आप उन्हें सूचित करें कि आप बीमा सखी या महिला एजेंट प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं.
  • फिर आप शाखा से आवेदन पत्र प्राप्त करें और उसमें अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें.
  • उसके बाद आप उसमे अपनी सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करे.
  • फिर फॉर्म को विकास अधिकारी के पास जमा कर दें, इसके बाद वे आपके इंटरव्यू और ट्रेनिंग की तारीख तय करेंगे.

ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले तो आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
  • फिर आप होमपेज पर Career या Become an Agent वाले अनुभाग पर क्लिक करें.
  • अब आप अपनी सभी जानकारी जैसे कीनाम, पता, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि को अच्छे से भरे और अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.
  • फिर आप फॉर्म जमा करने के बाद, आपके नजदीकी एलआईसी डिवीजनल ऑफिस से अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे.
  • अगर आप इसकी पात्र पाई जाती है, तो आपको इसका लाभ दिया जायेगा.

FAQs

1. LIC बीमा सखी योजना क्या है?

LIC बीमा सखी योजना महिलाओं को वित्तीय सलाहकार (बीमा एजेंट) के रूप में प्रशिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल है. इसमें महिलाओं को बीमा बेचने के साथ-साथ शुरुआती दिनों में स्टाइपेंड भी दिया जाता है.

2. क्या ₹7,000 हर महीने बिना काम किए (फिक्स सैलरी) मिलेंगे?

नहीं, यह कोई फिक्स सैलरी या पेंशन नहीं है. यह एक कार्य-आधारित स्टाइपेंड (भत्ता) है, जो शुरुआती प्रशिक्षण और निर्धारित व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने पर प्रदान किया जाता है.

3. LIC बीमा सखी योजना के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

भारत की कोई भी महिला जिसकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है और उसने कम से कम 10वीं पास की है, वह इसके लिए आवेदन कर सकती है. स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाती है.

4. बीमा सखी बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं के लिए न्यूनतम 10वीं पास और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए 10वीं/12वीं पास होना अनिवार्य है.

5. क्या बीमा सखी बनने के लिए कोई परीक्षा देनी होती है?

जी हां, LIC द्वारा 25 से 50 घंटे की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके बाद IRDAI द्वारा आयोजित एक सरल बहुविकल्पीय (MCQ) परीक्षा पास करनी होती है.

निष्कर्ष :

दोस्तों LIC बीमा सखी योजना 2026 देश की महिलाओं के लिए एक उत्कृष्ट और सुरक्षित रोजगार अवसर है. यह योजना न केवल महिलाओं को ₹7,000 का शुरुआती मासिक स्टाइपेंड देकर उनका हौसला बढ़ाती है, बल्कि उन्हें एक ऐसा करियर मार्ग भी प्रदान करती है जहां वे अपनी मेहनत के दम पर असीमित आय अर्जित कर सकती हैं.

और यदि आप 10वीं पास हैं और अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं, तो देर न करें, आज ही अपने नजदीकी LIC शाखा कार्यालय में जाकर बीमा सखी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें. यह एक निर्णय आपकी और आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल सकता है.

Leave a Comment