दोस्तों मैं आपको बतादू की आज के डिजिटल युग में शिक्षा पूरी तरह से बदल चुकी है और अब पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि ऑनलाइन क्लासेस, डिजिटल नोट्स, कोडिंग, और इंटरनेट रिसर्च पढ़ाई का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन भारत में आज भी कई ऐसे होनहार और मेधावी छात्र हैं जो आर्थिक तंगी के कारण एक लैपटॉप नहीं खरीद पाते है.
तो इसी समस्या को हमेसा के लिए दूर करने के लिए Asianet Satellite Communications Ltd ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत Asianet Laptop Scheme 2026 की शुरुआत की है कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाले 150 मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप दिए जा रहे हैं.
यदि आप भी एक विद्यार्थी हैं या आपके घर में कोई पढ़ाई कर रहा है, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योकि इस लेख के अंदर मैं आपको यह बताया हूँ कि Asianet Laptop Scheme 2026 के तहत 150 मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप दिए जा रहे हैं, तो उसकी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया किस तहर है, इस लिए आप इसको अच्छे से पढ़े.
क्या Asianet Laptop Scheme सच है या अफवाह?
आपको मैं बतादू की सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर अक्सर फर्जी योजनाओं (जैसे प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप योजना) के लिंक वायरल होते रहते हैं, जिनके जरिए साइबर फ्रॉड लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या Asianet की यह योजना सच है या झूट, तो मैं आपको बतादू की यह योजना एकदम 100% प्रामाणिक और सच है और इसके कुछ मुख्य बाते है, जिसको निचे मैं आपको अच्छे से बताया हूँ.
- सबसे पहली बात की यह केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार की योजना नहीं है.
- और यह Asianet कंपनी की CSR (Corporate Social Responsibility) पहल है.
- यह मुख्य रूप से केरल राज्य के प्लस टू (+2) में पढ़ रहे BPL विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन की गई है.
- और इस योजना में केवल सीमित यानी 150 मेधावी छात्रों को ही चुना जाता है.
- इसलिए, किसी फर्जी व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा न करें और आवेदन हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही करें.
| विषय | विवरण |
| योजना का नाम | Asianet Laptop Scheme 2026 |
| किसके द्वारा संचालित | Asianet Satellite Communications Ltd |
| लाभार्थी | BPL परिवार के 150 मेधावी छात्र |
| मुख्य उद्देश्य | गरीब और होनहार छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना |
| आवश्यक न्यूनतम अंक | 10वीं कक्षा में 70% या समकक्ष ग्रेड |
| Apply Now | Click Here |
Asianet Laptop Scheme का मुख्य उद्देश्य
आपको तो पता ही होगा कि भारत में कई ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे हैं जो 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शानदार अंक हासिल करते हैं, लेकिन उनके माता-पिता के पास उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप खरीदने के पैसे नहीं होते है, इस लिए Asianet Laptop Scheme का प्राथमिक उद्देश्य यह है कि.
- डिजिटल खाई (Digital Divide) को समाप्त करना: गरीब परिवारों के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना.
- उच्च शिक्षा में मदद: और कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को साधन उपलब्ध कराना.
- मेधावी छात्रों का प्रोत्साहन: तथा 70% से अधिक अंक पाने वाले गरीब बच्चों के मनोबल को बढ़ाना.
यह भी पढ़े : Rajasthan Gopal Credit Card Yojana 2026: बिना ब्याज के पाएं ₹1 लाख का लोन, जानें पूरी प्रक्रिया!
योजना के लिए पात्रता मानदंड
यदि आप इस योजना के तहत मुफ्त लैपटॉप प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा तभी आपको इस योजना के तहत मुफ्त लैपटॉप दिया जायेगा नहीं तो आपको इससे बाहर कर दिया जायेगा.
- सबसे पहली बात की छात्र का परिवार BPL (Below Poverty Line) श्रेणी में आता हो और इसके लिए वैध BPL राशन कार्ड अनिवार्य है.
- तथा छात्र ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 70% अंक या उसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो.
- और छात्र वर्तमान समय में प्लस टू (+2 / 11वीं या 12वीं) का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए.
- तथा उसके परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित BPL सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र तहसील या विलेज ऑफिसर से बना हो.
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार होने चाहिए अन्यथा आपको इसे वंचित किया जा सकता है इस लिए आप अपने सभी दस्तावेज तैयार रखे.
- सबसे पहले आवेदक का आधार कार्ड.
- उसके बाद BPL राशन कार्ड की प्रति.
- उसके बाद 10वीं कक्षा की मार्कशीट (जिसमें 70% या अधिक अंक हों).
- फिर आपका आय प्रमाण पत्र.
- फिर वर्तमान स्कूल/कॉलेज का पहचान पत्र या एडमिशन स्लिप.
- फिर आपका पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.
- और सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
Asianet Laptop Scheme 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
यदि आप सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं, तो आप इस योजना के अंदर अपना फॉर्म भर सकते है और इसका फॉर्म आपको ऑनलाइन भरना होगा तथा अगर आपको इसको भरना नहीं आता है, तो कोई बात नहीं मैं आपको निचे आसान शब्दों में बताया हूँ कि आप कैसे इस योजना के अंदर अपना फॉर्म भर सकते है और इसका लाभ ले सकते है, तो आप इसको एक बार अंत तक जरुर पढ़े.
- सबसे पहले तो आप Asianet की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- उसके बार होमपेज पर CSR या Laptop Scheme 2026 का सेक्शन खोजें.
- फिर Apply Now के लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
- फिर लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा इसमें मांगी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक अच्छे से भरे.
- फिर मांगे गए सभी दस्तावेजों यानि की मार्कशीट, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, फोटो आदि को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें.
- और फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों की दोबारा जांच कर लें. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- और फॉर्म को Submit होते ही आपको एक आवेदन की रसीद मिलेगा उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
छात्रों का चयन किस आधार पर होगा?
मैं आपको बतादू की Asianet की चयन समिति प्राप्त सभी आवेदनों की गहनता से समीक्षा करती है और चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो बातों पर आधारित होती है और चयनित 150 विद्यार्थियों की सूची आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाती है और उन्हें ईमेल/एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है, जिसको मैं निचे आपको अच्छे से बताया हूँ.
- अंकों की मेरिट (Academic Merit): जिन छात्रों के 10वीं में सबसे अधिक अंक होंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.
- आर्थिक स्थिति (Financial Need): और BPL श्रेणी के अंतर्गत आने वाले अति-जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पहले चुना जाएगा.
FAQs
1. क्या Asianet Laptop Scheme एक सरकारी योजना है?
नहीं, यह केंद्र या राज्य सरकार की योजना नहीं है. यह Asianet Satellite Communications Ltd द्वारा अपनी CSR (Corporate Social Responsibility) पहल के तहत शुरू की गई एक निजी योजना है.
2. Asianet Laptop Scheme 2026 के तहत कितने विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप दिया जाएगा?
इस योजना के तहत कुल 150 मेधावी विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट करके मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे.
3. क्या 10वीं कक्षा में 60% या 65% अंक पाने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, योजना की पात्रता शर्तों के अनुसार 10वीं कक्षा (2023-24 सत्र) में न्यूनतम 70% अंक या समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है.
4. क्या इस योजना के लिए APL (Above Poverty Line) राशन कार्ड वाले छात्र पात्र हैं?
नहीं, यह योजना विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए है, इसलिए केवल BPL राशन कार्ड धारक छात्र ही आवेदन के पात्र हैं.
5. क्या इस लैपटॉप योजना के आवेदन के लिए कोई फीस देनी होगी?
नहीं, Asianet Laptop Scheme में आवेदन प्रक्रिया 100% निःशुल्क है और अगर कोई व्यक्ति या वेबसाइट आपसे इसके नाम पर पैसे मांगती है, तो वह साइबर फ्रॉड हो सकता है.
निष्कर्ष :
दोस्तों Asianet Laptop Scheme 2026 BPL परिवार के होनहार विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरी उम्मीद की तरह है और यदि आप या आपके आसपास कोई योग्य छात्र है जो पैसों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है, तो उसे इस योजना की जानकारी ज़रूर दें और समय रहते आवेदन कराएं.
ताकि वह डिजिटल इंडिया के इस दौर में एक लैपटॉप किसी भी छात्र का भविष्य बदल सकता है और सही जानकारी और सही समय पर उठाया गया एक कदम आपके सपनों को नई उड़ान दे सकता है और अगर आप इस योजना के पात्र है, तो आज ही बिना किसी देरी के आप इस योजना के अंदर अपना फॉर्म आवेदन करे और इस योजना का लाभ उठाये.