Ayushman Card 2026: अब सबको मिलेगा ₹5 लाख का फ्री इलाज! घर बैठे कार्ड बनाने का सबसे आसान तरीका

Ayushman Card 2026: दोस्तों आपको तो पता ही है आज के समय में कब और कौन सी बीमारी हमे हो जाये इसके बारे में कोई नहीं जनता है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब हमे कोई बीमारी हो जाएगी तो एक मध्यमवर्गीय या गरीब परिवार कहा से अस्पताल का बरी भरकम खर्च भरेगे यह खर्च उनके लिए कोई आपदा से कम नहीं होती है.

तो इन ही सभी चीजो और समस्या को जड़ से ख़तम करने के लिए भारत सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) को चलाया गया है यह योजना हम लोगो के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और आपको अगर नहीं पता है, तो मैं बता देता हूँ कि साल 2026 में इस योजना के अंदर बहुत सारे नए बड़े बदलाव किए गए हैं.

जिससे की अब आम लोगो के लिए इसका लाभ लेना पहले से कई अधिक आसान हो गया है और अगर आज के समय में आपके पास भी अभी तक आपका Ayushman Card नहीं है, तो आप अपने लिए एक बहुत ही बड़ी सुरक्षा चूक रहे हैं और अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है कि इसको कैसे बनवाते है, तो मैं आपको इस लेख के अंदर एकदम अच्छे से बताया हूँ जिसको आप एक बार जरुर पढ़े और आप भी इस योजना का लाभ ले क्योकि इस योजना के तहत हम ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज करावा सकते है.

नई अपडेट क्या है? आयुष्मान भारत योजना 2026

आपको तो पता ही होगा की सरकार ने 2026 के नए बजट और अपडेट के अंदर आयुष्मान कार्ड की पात्रता का दायरा पहले से काफी अधिक बढ़ा दिया है यानि की पहले यह दायरा केवल 2011 की जनगणना पर ही आधारित था, लेकिन अब इसको राशन कार्ड और अन्य सरकारी डेटाबेस से जोड़ दिया गया है.

यानि की आपके परिवार का आय चाहे जितनी भी ही लेकिन अगर आप आयु 70 वर्ष से अधिक है तो आपको अलग से आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा दी गई है और अगर आपको अपना Ayushman Card 2026 में बनवाना है, तो आपको आपको लम्बी लाइन में नहीं लगाना पड़ेगा केवल आपको अब आपके आधार e-KYC के जरिए तुरंत अप्रूवल मिल जायेगा और आपका अगर तबियत ख़राब होता है, तो अस्पताल में भर्ती होने से लेकर छुट्टी होने तक का सारा खर्च डिजिटल तरीके से सरकार भरेगी.

आयुष्मान कार्ड के बड़े फायदे

अगर आपको नहीं पता है कि इसमें हम लोगो को क्या – क्या फायदा दिया जा रहा है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि इसमें हमको क्या फायदा मिल रहा है.

  • इसकी सबसे पहला फायदा यह है कि इस कार्ड की सहायता से एक परिवार को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है और अगर आपने मान लीजिये कि इस साल 2 लाख का इलाज करवाया है, तो अगले साल आपको फिर से 5 लाख का लिमिट मिल जायेगा.
  • और इस योजना के तहत हम लोगो को गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, किडनी फेलियर, घुटने का प्रत्यारोपण (Knee Replacement) और कोरोना जैसी 1500+ बीमारियों का इलाज शामिल है.
  • और इसमें आपको अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले की जांच और छुट्टी के 15 दिन बाद तक की दवाइयों का खर्च भी दिया जाता है.
  • और अगर आपके पास यह कार्ड है, तो इस योजना के तहत आप पुरे भारत में कही से अपना इलाज करावा सकते है इसका मान्य हर जगह किया जाता है.

आयुष्मान कार्ड को कौन बनवा सकता है?

अगर आपको अपना कार्ड बनवाना है, तो 2026 में पात्रता के नियम काफी ज्यादा सरल बना दिया गया है अगर आपको नहीं पता है, तो मैं आपको निचे बताया हूँ कि आप इस तरीके से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है.

  • अगर आपके पास लाल, गुलाबी या पीला राशन कार्ड है, तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है.
  • और जिसकी जिनकी सालाना आय ₹2.5 लाख से कम है वह भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है.
  • फिर जिन लोगो के पास लेबर कार्ड धारक, रेहड़ी-पटरी वाले, और दिहाड़ी मजदूर ये भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है.
  • और जिनका नाम 2011 की आर्थिक जनगणना सूची में है.

यह भी पढ़े : Carbon Credit Trading Scheme 2026: प्रदूषण का लाइसेंस या कमाई का नया रास्ता? जानें पूरी सच्चाई!

घर बैठे आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं?

अगर आपको अपना Ayushman Card 2026 में बनवाना है, तो अब आप अपने घर से बनवा सकते है इसके लिए अब आपको किसी दलाल या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है आप अपने स्मार्टफोन से ‘Ayushman App’ या ‘Beneficiary Portal’ के जरिए अपना Ayushman Card बनवा सकते हैं.

  • सबसे पहले तो आप https://beneficiary.nha.gov.in/ के आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
  • फिर आप यहाँ पर अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें.
  • लॉगिन होने के बाद आप अपना राज्य, स्कीम (जैसे PMJAY), जिला और अपना Aadhaar Number या Family ID (Ration Card Number) डालें.
  • अब आपके आपके परिवार के सदस्यों की लिस्ट खुल जाएगी और जिनका भी जिनका कार्ड नहीं बना है, वहां ‘Unidentified’ या ‘Identify’ लिखा होगा उस पर क्लिक करें और Aadhaar OTP के जरिए e-KYC करे.
  • e-KYC होने के बाद आपको अपना एक एक लाइव फोटो कैप्चर करना होगा.
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप अपना फॉर्म को सबमिट करदे.
  • कभी – कभी यह तुरंत अप्रूव हो जाता है, जिसे आप 24 घंटे के भीतर ‘Download’ बटन पर क्लिक करके निकाल सकते हैं.
Official WebsiteClick Here
Join Our WhatsApp ChannelJoin Now
Join Our Instagram PageJoin Now

आयुष्मान कार्ड की नई लिस्ट 2026 में नाम कैसे देखें?

अगर आपने अपने परिवार का Ayushman Card बनवाया है लेकिन आपको यह पता करना है कि आपने परिवार में किनका नहीं पाना है, तो आप नाम लिस्ट में चेक कर सकते है. लेकिन अगर आपको पता ही नहीं की कैसे नाम चेक करते है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि सबसे पहले तो आपको PMJAY Helpline नंबर यानि की 14555 पर कॉल करना होगा फिर अपने निकटतम सरकारी अस्पताल पर जाकर आयुष्मान मित्र’ से संपर्क करें और अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड दिखाएं जो आपको जाँच कर के आपको बता देगा.

आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज कैसे लें?

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप उसका इस्तेमाल करके फ्री इलाज लेना कहते है, तो सबसे पहले तो आप PMJAY की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर के सूचीबद्ध अस्पतालों की लिस्ट को चेक करे फिर अस्पताल पहुँचते ही ‘Ayushman Help Desk’ पर जाएं और अपना आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड दिखाएं फिर अस्पताल आपकी पात्रता की पुष्टि करेगा और बिना एक पैसा लिए आपका इलाज शुरू कर देगा.

FAQs

1. क्या 2026 में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई नई पात्रता (Eligibility) जोड़ी गई है?

हाँ, 2026 में सबसे बड़ा बदलाव 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया गया है और अब उनकी पारिवारिक आय चाहे जो भी हो, वे अपना अलग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं तथा इसके अलावा, अब राशन कार्ड (NFSA) के डेटा को मुख्य आधार बनाया गया है.

2. मेरे पास राशन कार्ड है, लेकिन आयुष्मान लिस्ट में नाम नहीं है, मैं क्या करूँ?

अगर आपके राशन कार्ड में 6 या उससे अधिक सदस्य हैं, तो आपका नाम ऑटोमेटिकली लिस्ट में जुड़ जाता है लेकिन अगर फिर भी नाम नहीं है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जाकर ‘Add Member’ या ‘New Enrollment’ के लिए आवेदन कर सकते हैं या ‘Ayushman App’ पर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं.

3. आयुष्मान कार्ड से एक साल में कितने बार इलाज कराया जा सकता है?

आयुष्मान कार्ड की कोई ‘बार (Times)’ की सीमा नहीं है आप साल भर में कितनी भी बार अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं, बस शर्त यह है कि कुल इलाज का खर्च ₹5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए और अगले साल यह लिमिट फिर से रीसेट होकर ₹5 लाख हो जाती है.

4. क्या आयुष्मान कार्ड से केवल सरकारी अस्पताल में ही इलाज होता है?

बिल्कुल नहीं! आप सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सरकार द्वारा सूचीबद्ध (Empaneled) प्राइवेट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करा सकते हैं और अपने नजदीकी प्राइवेट अस्पताल की लिस्ट देखने के लिए आप PM-JAY की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Find Hospital’ सेक्शन में जा सकते हैं.

5. आयुष्मान कार्ड के लिए e-KYC कैसे करें और यह क्यों जरूरी है?

e-KYC वह प्रक्रिया है जिससे सरकार यह सुनिश्चित करती है कि कार्ड सही व्यक्ति का है और इसे आप अपने मोबाइल से आधार OTP के जरिए या CSC केंद्र पर फिंगरप्रिंट के जरिए कर सकते हैं तथा बिना e-KYC के आपका आयुष्मान कार्ड एक्टिवेट नहीं होगा.

निष्कर्ष :

दोस्तों आपको लगता होगा कि Ayushman Bharat Card 2026 सिर्फ एक पलास्टिक का कार्ड है, तो यह आपका गलत सोच है क्योकि अगर आपके परिवार को कुछ होता है, तो यह आपके परिवार के लिए एक बहुत ही बड़ा सुरक्षा कवच है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने परिवार की इलाज करावा सकते है अजर आप अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठाया है, तो आज ही आप अपना Ayushman Bharat Card बनावे और इसका लाभ उठाये.

Leave a Comment