E-Shram Card ₹3000 Pension Scheme 2026: ई-श्रम कार्ड धारकों को कब और कैसे मिलेंगे ₹3,000? जानें नियम और सच्चाई!

दोस्तों मैं आपसे बतादू की भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन्हीं में से एक बेहद महत्वाकांक्षी पहल है — ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) और आपको तो पता ही होगा की पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया, यूट्यूब और इंटरनेट पर एक खबर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है कि ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले सभी लोगों को सरकार हर महीने 3,000 रुपये दे रही है.

और इस खबर के आने के बाद देश भर के करोड़ों असंगठित श्रमिक इस असमंजस में हैं कि क्या सच में ई-श्रम कार्ड बनवाते ही 3000 रुपये मिलने लगते हैं? यह पैसा किसे मिलेगा, कब मिलेगा और कैसे मिलेगा? ऐसे में यदि आपके पास भी ई-श्रम कार्ड है या आप नया ई-श्रम कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो इस लेख को मैं आपके लिए ही लिख रहा हूँ क्योकि इस आर्टिकल में हम ई-श्रम कार्ड 3000 रुपये पेंशन योजना की पूरी सच्चाई, नियम, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया सबसे अच्छे से और सबसे आसान शब्दों में जानेगे.

E-Shram Card और ₹3000 योजना क्या है?

सबसे पहले यह समझना बहुत ज़रूरी है कि ई-श्रम कार्ड पर मिलने वाले 3,000 रुपये का पूरा सच क्या है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि ई-श्रम कार्ड बनते ही या आपके बैंक खाते में हर महीने सीधे ₹3000 की कोई डायरेक्ट कैश सहायता नहीं दी जाती है, बल्कि यह राशि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन है.

और भारत सरकार ने ई-श्रम पोर्टल को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के साथ एकीकृत कर दिया है, यानी यदि आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आप इस मानधन योजना के तहत अपना नामांकन कराकर 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3,000 रुपये की निश्चित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं.

विवरणजानकारी
योजना का नामई-श्रम कार्ड ₹3000 पेंशन योजना (PM-SYM)
मुख्य लाभ60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000 प्रति माह (वार्षिक ₹36,000) पेंशन
आवेदन के लिए आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष
मासिक आय सीमाअधिकतम ₹15,000 प्रति माह
Apply NowClick Here

PM-SYM (3000 रुपये पेंशन योजना) की मुख्य विशेषताएं

  • गारंटीकृत 3000 रुपये पेंशन: इस योजना के तहत लाभार्थी जब 60 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, तो उसे जीवनभर हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन मिलती है.
  • बराबर का अंशदान: यह एक 50:50 अंशदायी योजना है जितना प्रीमियम श्रमिक जमा करता है, ठीक उतनी ही राशि (50%) केंद्र सरकार भी उसके पेंशन खाते में अपनी तरफ से जमा करती है.
  • पारिवारिक पेंशन: यदि पेंशन प्राप्त करने के दौरान लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पति/पत्नी को पेंशन राशि का 50% यानी ₹1,500 प्रति माह पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा.
  • सुरक्षित निवेश: और इस योजना का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा किया जाता है और पेंशन भुगतान भी LIC द्वारा ही किया जाता है.

योजना के लिए पात्रता

ई-श्रम कार्ड के माध्यम से ₹3000 की पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है.

  • सबसे पहले तो आवेदक असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना चाहिए जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, निर्माण मजदूर, कृषि मजदूर, बीड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, मोची, दर्जी, कारपेंटर आदि.
  • फिर आवेदक के पास एक वैध ई-श्रम कार्ड होना चाहिए.
  • उसके बाद आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • फिर आवेदक की मासिक आय ₹15,000 या उससे कम होनी चाहिए.

यह भी पढ़े : Buddy4Study India Foundation Scholarship 2026: पैसे की चिंता खत्म! अब हर छात्र की पूरी होगी पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन

आयु के अनुसार कितना जमा करना होगा प्रीमियम?

और इस योजना में प्रवेश की आयु के आधार पर हर महीने का प्रीमियम तय होता है तथा 18 वर्ष की आयु में प्रवेश करने वाले को सबसे कम और 40 वर्ष की आयु वाले को अधिक राशि जमा करनी होती है और आप जितनी राशि श्रमिक जमा करता है, उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी मिलाती है.

प्रवेश की आयु (Age)श्रमिक का अंशदान (₹)सरकार का अंशदान (₹)कुल जमा राशि (₹)60 साल पर मिलने वाली पेंशन
18 वर्ष₹55₹55₹110₹3,000 / माह
20 वर्ष₹61₹61₹122₹3,000 / माह
25 वर्ष₹80₹80₹160₹3,000 / माह
30 वर्ष₹105₹105₹210₹3,000 / माह
35 वर्ष₹150₹150₹300₹3,000 / माह
40 वर्ष₹200₹200₹400₹3,000 / माह

आवश्यक दस्तावेज

ई-श्रम ₹3000 मानधन पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है.

  • सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड
  • फिर आपका ई-श्रम कार्ड
  • उसके बाद आपका बचत बैंक खाता या जनधन खाता
  • उसके बाद आपका एक कोई मोबाइल नंबर
  • फी नॉमिनी (Nominee) की जानकारी

ई-श्रम कार्ड से ₹3000 पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपके पास ई-श्रम कार्ड है और आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आप मानधन योजना के आधिकारिक पोर्टल maandhan.in या eshram.gov.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर आपको Click here to apply now का बटन मिलेगा उसको क्लिक करे.
  • उसके बाद आपके सामने Self Enrollment और CSC VLE का दो विकल्प मिलेगा.
  • अब आपको Self Enrollment पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन कर लेना है.
  • फिर आपको लॉगिन करने के बाद सर्विसेज मेनू में Enrollment पर जाएं और Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana (PM-SYM) को चुनें.
  • अब आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपके पास E-Shram Card है और यदि है, तो आप Yes पर क्लिक करे और अपना 12 अंकों का ई-श्रम UAN नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सत्यापित करें.
  • अब आपकी अधिकांश जानकारी ई-श्रम डेटाबेस से खुद-ब-खुद आ जाएगी.
  • इसके बाद आप अपनी बुनियादी जानकारी की पुष्टि करें.
  • फिर आप अपने बैंक खाते का विवरण भरें.
  • और ऑटो-डेबिट जनादेश के लिए सहमति दें.
  • अब आप अपनी पत्नी/पति या आश्रित का नाम नॉमिनी के रूप में दर्ज करें.
  • फिर अपनी आयु के अनुसार तय प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन और भुगतान के बाद आपकी स्क्रीन पर PM-SYM Pension Card आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं.

जन सेवा केंद्र (CSC Center) से ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप ऑफलाइन भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC Center / VLE) पर जाएं.
  • और साथ में अपना आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन ले जाएं.
  • फिर CSC ऑपरेटर आपकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करेगा.
  • उसके बाद आपके मोबाइल पर आए OTP को ऑपरेटर को बताएं.
  • फिर आप अपनी पहली किस्त का भुगतान नकद में ऑपरेटर को करें.
  • इसके बाद ऑपरेटर आपको प्रिंट किया हुआ श्रम योगी मानधन पेंशन कार्ड दे देगा.

ई-श्रम कार्ड के अन्य बड़े फायदे

₹3000 की पेंशन के अलावा भी ई-श्रम कार्ड धारकों को कई अन्य लाभ मिलते हैं.

  • निःशुल्क दुर्घटना बीमा: ई-श्रम कार्ड धारक को PMSBY के तहत 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 1 लाख रुपये का आंशिक विकलांगता बीमा कवरेज मिलता है.
  • आपदा/महामारी में सीधी वित्तीय मदद: फिर किसी भी राष्ट्रीय आपातकाल, आपदा या महामारी की स्थिति में केंद्र और राज्य सरकारें डीबीटी (DBT) के ज़रिए सीधे ई-श्रम कार्ड धारकों के खातों में वित्तीय सहायता भेजती हैं.
  • सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता: और पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि, राशन कार्ड, और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ देने में ई-श्रम डेटाबेस को प्राथमिकता दी जाती है.
  • रोजगार के अवसर: और नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल से जुड़े होने के कारण श्रमिकों को उनकी कुशलता के आधार पर काम पाने में मदद मिलती है.

FAQs

1. क्या ई-श्रम कार्ड बनवाते ही बैंक खाते में ₹3,000 आने लगते हैं?

नहीं, केवल ई-श्रम कार्ड बनवाने मात्र से ₹3,000 खाते में नहीं आते. यह ₹3,000 की राशि ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना’ के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाती है.

2. ई-श्रम ₹3000 पेंशन योजना (PM-SYM) का लाभ किसे मिल सकता है?

देश के वे सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर (जैसे—दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, राजमिस्त्री, दर्जी, किसान आदि) जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और मासिक आय ₹15,000 या उससे कम है, वे इसके पात्र हैं.

3. इस योजना में हर महीने कितने रुपये जमा करने पड़ते हैं?

आपकी उम्र के हिसाब से प्रीमियम तय होता है. उदाहरण के लिए, यदि आपकी उम्र 18 साल है तो आपको ₹55/महीना और यदि उम्र 40 साल है तो ₹200/महीना जमा करना होता है.

4. क्या सरकार भी इसमें कोई पैसा मिलाती है?

जी हाँ! यह 50:50 अंशदान वाली योजना है. जितना प्रीमियम (अंशदान) आप हर महीने जमा करेंगे, ठीक उतनी ही राशि (50%) केंद्र सरकार भी आपके पेंशन खाते में जमा करेगी.

5. क्या 40 साल से अधिक उम्र वाले लोग इस ₹3000 पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में प्रवेश की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.

निष्कर्ष:

दोस्तों मैं आपसे बतादू की ई-श्रम कार्ड बनवाने मात्र से ₹3,000 की नकद राशि सीधे खाते में नहीं आती है, बल्कि यह लाभ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) से जुड़ा हुआ है यदि आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो आपको इस पेंशन योजना में ज़रूर रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। महज 55 रुपये से 200 रुपये प्रति माह का छोटा सा निवेश आपके बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना सकता है और यदि आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आज ही अपने नजदीकी CSC सेंटर जाएँ या maandhan.in पोर्टल पर जाकर इस 3000 रुपये पेंशन योजना का लाभ उठाएं.

Leave a Comment