दोस्तों आपको तो पता ही होगा की आज के समय में ट्रैफिक नियम बेहद सख्त हो गए हैं और सड़कों पर लगे CCTVs, स्पीड कैमरे और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) कैमरों की वजह से अब बिना किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के रोक-टोक के भी आपकी गाड़ी का चालान कट जाता है और इसको इसे ई-चालान (e-Challan) कहा जाता है.
और कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि जाने-अनजाने में कोई ट्रैफिक नियम टूटा है और हमारी गाड़ी का चालान कट चुका है और जब तक एसएमएस (SMS) या नोटिफिकेशन आता है, तब तक काफी समय बीत चुका होता है इस लिए समय पर चालान न भरने पर कानूनी पचड़ों या जुर्माने की राशि बढ़ने का खतरा रहता है.
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि घर बैठे अपनी गाड़ी का चालान कैसे चेक करें? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो मैं आपके लिए ही इस लेख को लिख रहा हूँ क्योकि इसमें मैंने आपको एकदम आसान शब्दों में और उन सभी बातो को अल्दम अच्छे से बताया है जिससे की आप अपने घर बैठे ही अपने फ़ोन की सहायता से केवल दो मिनट में पता लगा सकते है कि आपके गाड़ी का चलन कटा है या नहीं.
ई-चालान (e-Challan) क्या है और यह कैसे काम करता है?
सबसे पहली बात की डिजिटल इंडिया के इस दौर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने ट्रैफिक व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए e-Challan System लागू किया है और जब भी आप सड़क पर कोई ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं जैसे की:
- बिना हेलमेट गाड़ी चलाना
- रेड लाइट जंप करना
- ओवर-स्पीडिंग (तय सीमा से तेज गाड़ी चलाना)
- गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना
- बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना
- बिना वैलिड इंश्योरेंस या PUCC (प्रदूषण सर्टिफिकेट) के गाड़ी चलाना
तो ट्रैफिक पुलिस या सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की मदद से आपकी गाड़ी की तस्वीर खींच ली जाती है और इसके बाद सिस्टम ऑटोमैटिकली आपकी गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का नाम, पता और मोबाइल नंबर फैच (Fetch) कर लेता है और एक डिजिटल चालान जनरेट हो जाता है.
| विवरण | मुख्य बिंदु |
| स्कीम का नाम | घर बैठे 2 मिनट में चेक करें अपनी गाड़ी का चालान |
| Apply Now | Click Here |
गाड़ी का चालान समय पर चेक करना क्यों जरूरी है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि जब चालान का मैसेज आएगा, तब देखा जाएगा लेकिन समय-समय पर अपनी गाड़ी का Challan Status Check करते रहना बेहद जरूरी है एयर इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं, जिसको मैं आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.
- लेट फाइन से बचाव: आपको यह बात पता हो की कई राज्यों में समय पर चालान का भुगतान न करने पर पेनल्टी बढ़ सकती है.
- लोक अदालत/कोर्ट नोटिस से बचाव: और यदि चालान बहुत समय तक पेंडिंग रहता है, तो मामला वर्चुअल कोर्ट (Virtual Court) या स्थानीय अदालत में चला जाता है.
- गाड़ी बेचने या ट्रांसफर करने में आसानी: यदि आपकी गाड़ी पर कोई बकाया चालान है, तो आप अपनी गाड़ी को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर (NOC) नहीं करा सकते है.
- गलत या फर्जी चालान की पहचान: कई बार सिस्टम की तकनीकी खराबी या नंबर प्लेट की गलत रीडिंग के कारण आपकी गाड़ी का गलत चालान कट जाता है और समय रहते चेक करने पर आप इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं.
गाड़ी का चालान चेक करने के लिए आवश्यक चीजें
घर बैठे अपनी गाड़ी का चालान स्टेटस जानने के लिए आपको केवल निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होगी.
- सबसे पहले एक स्मार्टफोन या लैपटॉप.
- फिर आपकी गाड़ी का Vehicle Registration Number
- उसके बाद Chassis Number या Engine Number
- फिर आपका एक आपका मोबाइल नंबर, जिसपर OTP भेजा जायेगा
Parivahan Portal से गाड़ी का चालान कैसे चेक करें?
आपको मैं बतादू की सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की आधिकारिक वेबसाइट Parivahan Sewa से चालान चेक करना सबसे सुरक्षित और प्रामाणिक तरीका है और आप कैसे इससे अपना चलाना चेक कर सकते है इसके मैं विस्तार से निचे बताया हूँ.
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में Parivahan Sewa के अधिकारी वेबसाइट को खोंले.
- उसके बाद होमपेज पर ही आपको Check Online Services या Check Challan Status का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- फिर वहा पर आप अपना Challan Number, Vehicle Number और DL Number डाले.
- और अगर आपको अपना चलन चेक करना है, तो आप अपना Vehicle Number यानि की अपनी गाड़ी का नंबर भरे.
- उसके बाद से आप Captcha Code डाले.
- उसके बाद से आप Get Detail पर क्लिक करदे आपके सामने आपका अगर कोई चलन होगा तो वह खुल कर आ जायेगा.
mParivahan App से चालान कैसे चेक करें?
- सबसे पहले तो आप अपने फ़ोन के Google Play Store या Apple App Store से mParivahan App डाउनलोड करें.
- उसके बाद ऐप खोलें और अपने मोबाइल नंबर से साइन-अप / लॉगिन करें.
- फिर आपको होम स्क्रीन पर दिए गए सर्च बार में अपनी गाड़ी का नंबर (Vehicle Number) दर्ज करें और सर्च करें.
- फिर आपकी गाड़ी का डिजिटल RC स्क्रीन पर दिखेगा.
- वहीं नीचे आपको View Challan का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
- उसके बाद अपनी गाड़ी का Chassis या Engine Number के आखिरी 5 अंक डालकर वेरिफाई करें.
- आपकी स्क्रीन पर गाड़ी के सारे पुराने और पेंडिंग चालान की डिटेल्स आ जाएगी.
गाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे भरें?
यदि चालान चेक करने पर आपको कोई पेंडिंग चालान दिखता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योकि आप इसे घर बैठे 2 मिनट में ऑनलाइन पे कर सकते हैं.
Parivahan Website से पेमेंट करने की विधि:
- सबसे पहले तो आप Parivahan e-Challan पोर्टल पर चालान डिटेल्स खोलें.
- उसके बाद चालान के आगे दिए गए Pay Now बटन पर क्लिक करें.
- फिर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरिफाई करें.
- उसके बाद पेमेंट गेटवे पेज खुलेगा यहाँ आप Debit Card, Credit Card, Net Banking, या UPI जैसे की Google Pay, PhonePe, Paytm में से कोई भी तरीका चुन सकते हैं.
- फिर भुगतान प्रक्रिया पूरी करें.
- और पेमेंट सक्सेसफुल होते ही आपको एक Payment Receipt मिलेगी इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
FAQs
1. क्या बिना चालान नंबर के केवल गाड़ी के नंबर से चालान चेक किया जा सकता है?
हां, बिल्कुल! आप Parivahan पोर्टल या mParivahan ऐप पर केवल अपनी गाड़ी का नंबर और Chassis/Engine नंबर के आखिरी 5 अंक डालकर चालान चेक कर सकते हैं.
2. चालान कटने के कितने दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य है?
आमतौर पर ई-चालान जारी होने की तिथि से 60 दिनों के भीतर भुगतान करना होता है. ऐसा न करने पर चालान कोर्ट में भेज दिया जाता है.
3. क्या ट्रैफिक पुलिस की पर्ची और ई-चालान में कोई अंतर है?
पर्ची पुलिस द्वारा मौके पर काटी जाती है, जबकि ई-चालान डिजिटल रूप से कैमरों या हैंडहेल्ड मशीनों के जरिए काटा जाता है और ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता है.
4. अगर गाड़ी का चालान कोर्ट (Virtual Court) में चला जाए तो क्या करें?
अगर आपका चालान कोर्ट में ट्रांसफर हो जाता है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप vcourts.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना राज्य और कोर्ट चुनकर, चालान नंबर या व्हीकल नंबर दर्ज करके कम फाइन या पेनल्टी के साथ ऑनलाइन ही कोर्ट चालान का निपटारा (Settle) कर सकते हैं.
5. क्या हम Paytm, PhonePe या Google Pay से भी चालान भर सकते हैं?
हाँ, आप Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे UPI ऐप्स के ‘Recharge & Bill Payments’ वाले सेक्शन में जाकर ‘Challan’ का ऑप्शन चुनकर बहुत ही आसानी से चालान चेक और पे (Pay) कर सकते हैं.
निष्कर्ष :
दोस्तों डिजिटल दौर में अब आपको अपनी गाड़ी का चालान स्टेटस जानने के लिए आरटीओ (RTO) या ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है आप अपने स्मार्टफोन से मात्र 2 मिनट में यह पता लगा सकते हैं कि आपकी गाड़ी का कोई चालान पेंडिंग है या नहीं और आप सुरक्षित ड्राइविंग करें, ट्रैफिक नियमों का ईमानदारी से पालन करें.
समय-समय पर अपनी गाड़ी का e-Challan Status जरूर चेक करते रहें और यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इस लेख को अपने दोस्तों, परिवार और व्हाट्सएप ग्रुप्स में जरूर शेयर करें ताकि वे भी भारी जुर्माने और कानूनी पचड़ों से बच सकें.
