अब आपको भी Jan Samarth Portal से घर बैठे मिलेगा बिजनेस लोन! ऐसे करें रजिस्ट्रेशन और अप्लाई

दोस्तों आपको तो पता ही है कि आज कल के समय में अपना एक खुद का बिजनेस शुरू करना या अपने मौजूदा व्यापार को बड़ा बनाना यह हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन इस सपने को हकीकत में बदलने में बहुत सारी चीजो से लड़ना पड़ता है जैसे की फंड की कमी या पूंजी का न होना और जब भी कोई नया एंटरप्रेन्योर या छोटा व्यापारी बैंक से लोन लेने जाता है, तो उसे भारी-भरकम कागजी कार्रवाई, लंबी लाइनों और दलालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई बार तो महीनों चक्कर लगाने के बाद भी लोन रिजेक्ट हो जाता है.

लेकिन अब आप लोगो को परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है क्योकि भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत एक ऐसा क्रांतिकारी पोर्टल को लॉन्च किया है, जो देश के किसी भी कोने से, किसी भी नागरिक को सीधे बैंकों से जोड़ता है और इस जादुई और बेहद आसान सरकारी प्लेटफॉर्म का नाम है सरकार जनसमर्थ पोर्टल राखी है.

ऐसे में अगर आप Jan Samarth Portal के बारे में नहीं जानते है, तो यह लेख आपके लिए ही होने वाली है क्योकि मैं आपको इस लेख के अंदर यह बताने वाला हूँ कि आप कैसे अपने घर पर रह कर ही अपने बिजनेस के लिए जितना चाहे उतना लोन ले सकते है, तो आप एक बार इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े.

जनसमर्थ पोर्टल क्या है?

मैं आपको बतादू की Jan Samarth Portal भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वन-स्टॉप डिजिटल लिक्विडिटी प्लेटफॉर्म है और इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत के अंदर विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं को एक ही छत के नीचे लाकर रखना और जब यह नहीं था, तो आपको बिज्न्व्स लोन लेना होता था, तो आप आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की वेबसाइट पर जाते थे और अगर पढ़ाई के लिए चाहिए, तो आप किसी और पोर्टल पर जाते थे और अगर खेती के लिए चाहिए, तो अलग चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है अब यह सभी लोग Jan Samarth Portal के उपर ही आ गया है.

Official WebsiteClick Here
Apply OnlineApply Now
LogingClick Here

जनसमर्थ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य और लाभ

लेकिन बहुत सारे लोगो के मन में यह सवाल चल रहा होगा कि सरकार ने इस पोर्टल को क्यों बनाया और एक आम नागरिक या व्यापारी के तौर इससे क्या फायदा लेते है, तो मैं आपको इसके अंदर उन सभी बातो को अच्छे से बता देता हूँ.

दलालों और भ्रष्टाचार से मुक्ति

अक्सर यह होता था कि जो गरीब या छोटे लोग है उनको लोन लेना होता था, तो उनको बिचौलियों या दलालों को कमीशन देना पड़ता था, लेकिन अब जनसमर्थ पोर्टल पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी है यहाँ कोई थर्ड-पार्टी शामिल नहीं होती, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो जाती है.

समय की भारी बचत

और पहले तो हम लोगो को लोन एप्लीकेशन को ही पास करने में महीनों लग जाते थे, लेकिन अब इस पोर्टल पर आप मात्र 10 से 15 मिनट में अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं और डिजिटल अप्रूवल लेटर हासिल कर सकते हैं.

सिंगल विंडो सिस्टम

और इसपर आपको अलग-अलग लोन योजनाओं के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है बस आप एक बार अपनी बेसिक डिटेल्स डालने के बाद पोर्टल खुद तय कर लेता है कि आप किस योजना के लिए पात्र हैं.

सब्सिडी का सीधा लाभ

और मैं आपको बतादू कि कई सरकारी लोन योजनाओं में 15% से लेकर 35% तक की सब्सिडी मिलती है और जनसमर्थ पोर्टल के जरिए अप्लाई करने पर आपकी सब्सिडी का प्रोसेस भी सीधे और पारदर्शी तरीके से आपके लिंक्ड अकाउंट में ट्रांसफर (DBT) कर दिया जाता है.

यह भी पढ़े : क्या आप Jan Dhan Account Holders है तो 2026 में कैसे उठाएं ₹10,000 ओवरड्राफ्ट का लाभ? यहाँ जानें सबसे आसान तरीका!

जनसमर्थ पोर्टल पर उपलब्ध 4 मुख्य लोन श्रेणियां

आपको मैं बतादू की इस इस पोर्टल को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि समाज के हर वर्ग की जरूरतों को पूरा किया जा सके और वर्तमान में इस पर निम्नलिखित 4 श्रेणियों के तहत लोन दिए जा रहे हैं, जिसको मैं निचे बताया हूँ.

1.व्यावसायिक गतिविधि ऋण

अगर आप अपना कोई नया – नया काम शुरू कर रहे है या अपनी दुकान खोलना चाहते हैं, तो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं या अपने पुराने काम को बढ़ाना चाहते हैं, तो यह श्रेणी आपके लिए है इसके तहत सबसे पॉपुलर स्कीम्स आती हैं, जिसको मैं आपको निचे बताया हूँ.

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY): इसके तहत आपको ₹10 लाख तक का कोलेटरल-फ्री लोन मिलता है.
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP): इसमें आपको नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए ₹50 लाख तक और सर्विस सेक्टर के लिए ₹20 लाख तक का लोन, जिसमें भारी सब्सिडी मिलती है.
  • पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi): इसमें आपको रेहड़ी-पटरी वालों के लिए ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक का बिना गारंटी का लोन मिलता है.

2. शिक्षा ऋण

इसमें भारत या विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को इस श्रेणी के तहत लोन मिलता है और इसमें इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए ब्याज सबवेंशन की सुविधाएं भी शामिल हैं.

3. कृषि ऋण

इसमें किसानों के लिए खेती-किसानी से जुड़े उपकरणों को खरीदने, कोल्ड स्टोरेज बनाने, ट्रैक्टर लेने या डेयरी फार्मिंग शुरू करने के लिए इस कैटेगरी में लोन दिया जाता है और इसमें एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) जैसी योजनाएं शामिल हैं.

4. आजीविका ऋण

इसमें स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं या गरीब वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस श्रेणी के तहत आर्थिक मदद और लोन मुहैया कराया जाता है.

जनसमर्थ बिजनेस लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको इसमें अंदर घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करना कहते है, तो इसमें आपको अपने पास यह सभी सारे कागज अपने पास रखना होगा तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है, जिसको मैं निचे बताया हूँ.

  • सबसे पहले तो आवेदक का आधार कार्ड
  • उसके बाद पैन कार्ड
  • फिर उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर
  • उसके बाद आपका बैंक स्टेटमेंट
  • फिर आपका जीएसटी विवरण
  • फिर आपका बिजनेस प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • फिर आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो

Jan Samarth Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अप्लाई कैसे करें?

अब अगर हम इसके सबसे जरूरी हिस्सा की तरफ बात करे तो इसमें हम कैसे अपना फॉर्म अप्लाई करे तो निचे मैं आपको बताया हूँ, जिसको आप अच्छे से पढ़े और अपना फॉर्म इसके अंदर अप्लाई करे.

  • सबसे पहले तो आपको जनसमर्थ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर Check Eligibility पर क्लिक करके अपनी पात्रता की जांच करें.
  • उसके बाद से आप इसके अंदर अपनी व्यावसायिक जानकारी भरें.
  • फिर आप जिस योजना का लाभ लेना चाहते है, उसको चुने.
  • उसके बाद आप अपनी मोबाइल नंबर और ओटीपी वेरिफिकेशन करे.
  • फिर आप अपनी दस्तावेज अपलोड करें.
  • फिर आप अपनी बैंक और शाखा का विवरण दे.
  • फिर आप इन-प्रिंसिपल अप्रूवल लेटर को डाउनलोड करें.

FAQs

1. क्या जनसमर्थ पोर्टल से लोन लेने के लिए कोई फीस देनी पड़ती है?

बिल्कुल नहीं. जनसमर्थ पोर्टल पूरी तरह से निशुल्क (Free) है. सरकार इसके लिए कोई चार्ज नहीं लेती. किसी भी व्यक्ति को लोन दिलाने के नाम पर पैसे न दें.

2. जनसमर्थ पोर्टल से अधिकतम कितना बिजनेस लोन मिल सकता है?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस योजना में अप्लाई कर रहे हैं. उदाहरण के लिए, PMEGP के तहत मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए अधिकतम ₹50 लाख तक का लोन मिल सकता है.

3. क्या लोन के लिए किसी गारंटी या कोलेटरल (Collateral) की जरूरत होती है?

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) और पीएम स्वनिधि के तहत ₹10 लाख तक के लोन के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी या सुरक्षा (Security) जमा करने की आवश्यकता नहीं होती है. यह लोन CGTMSE स्कीम के तहत कवर होते हैं.

4. क्या हम मोबाइल फोन से भी अप्लाई कर सकते हैं?

हाँ, जनसमर्थ पोर्टल की वेबसाइट पूरी तरह से मोबाइल-फ्रेंडली है. आप अपने स्मार्टफोन के जरिए भी अपनी पात्रता जांच कर अप्लाई कर सकते हैं.

5. क्या नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी यहाँ से लोन मिल सकता है?

जी हाँ, बिल्कुल! नया बिजनेस (New Business Setup) शुरू करने के लिए आप PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) या PM Mudra Yojana (शिशु लोन कैटेगरी) के तहत आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरते समय आपको ‘New Business’ का विकल्प चुनना होगा.

निष्कर्ष:

दोस्तों आपको तो पता ही होगा की Jan Samarth Portal सचमुच में भारत के छोटे व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो रहा है और इसने लोन लेने की जटिल और थका देने वाली प्रक्रिया को उंगलियों पर लाकर खड़ा कर दिया है अब आपको पूंजी की कमी के कारण अपने सपनों को मारने की जरूरत नहीं है अगर आप अभी तक इसका लाभ नहीं लिए है, तो बिना देरी किये आप इसके अंदर अपन फॉर्म भरे और इसका लाभ ले.

Leave a Comment