Medhasoft प्रोत्साहन योजना 2026: 10th और 12th पास को मिल रहे हैं ₹10,000 से ₹25,000, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

आपको लोगो को तो पता ही है कि हमारे समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे अहम चीज है और जहा पर शिक्षा नहीं है वहा पर कभी भी विकास नहीं हो सकता है इस लिए बिहार सरकार ने अपने राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं को आगे बढाने और अपने राज्य के विकास के लिए छात्र-छात्राओं के पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन योजना ले कर आई है.

जिसका नाम Medhasoft प्रोत्साहन योजना 2026 रखा गया है इस योजना को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित मैट्रिक (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चो को सरकार की तरफ से ₹10,000 से लेकर ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते के अंदर भेज दिया जाता है.

और यदि आप भी ऐसे छात्र है जो वर्ष 2026 में बिहार बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की है, तो यह लेख आपके लिए एकदम जरूरी है और आप इसको एक बार तो अच्छे से पढ़े क्योकि मैंने आपको इस लेख के अंदर उन जरूरी बातो को बाते है, जिसके तहत आप इस योजना का लाभ ले सकते है और इसके लिए आप अपने फॉर्म भी आवेदन कर सकते है.

Medhasoft प्रोत्साहन योजना क्या है?

सबसे पहली बात तो यह है कि Medhasoft प्रोत्साहन योजना को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा चालू किया गया है और मैं आपको बता दू कि Medhasoft Portal एक ऐसा एकीकृत मंच है जहा पर बिहार राज्य के विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं को मिलने वाली डीबीटी योजनाओं का संचालन इस ही जगह से किया जाता है.

और आपको मैं बतादू की इस इस पोर्टल के तहत मुख्य रूप से दो बड़ी योजनाएं अपना संचालन करती है, जिसको मैंने आपको निचे अच्छे से बताया है.

योजना का नामMedhasoft प्रोत्साहन योजना 2026
राज्य का नामबिहार (Bihar)
विभाग का नामशिक्षा विभाग, बिहार सरकार
अभ्यर्थी की योग्यताबिहार बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) पास
प्रोत्साहन राशि₹10,000 (10th पास) और ₹25,000 (12th पास)
लाभार्थीबिहार के स्थायी निवासी छात्र और छात्राएं
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Apply OnlineApply Now

1. मुख्यमंत्री बालक-बालिका (10th Passed) प्रोत्साहन योजना:

इस योजना के तहत सभी जाती के छात्र मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होती है और द्वितीय श्रेणी से पास होने वाली अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों को बिहार सरकार के तरफ से ₹10,000 की राशी दी जाती है.

2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (12th Passed):

तथा इस योजना के तहत इंटरमीडिएट की परीक्षा में पास होने वाली केवल अविवाहित छात्राओं को बिहार सरकार के तरफ से ₹25,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है बाले ही वह किसी भी जाती से क्यों ना हो सबको इस राशी का लाभ एक सामान दिया जाता है, चाहे वह किसी भी डिवीज़न यानि की First, Second, or Third से ही क्यों ना पास हुई हो.

कक्षावार मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का विवरण

अब मैं आपको यह बता रहा हूँ कि बिहार सरकार द्वारा अलग-अलग कक्षाओं और श्रेणियों के आधार पर उनका प्रोत्साहन को तय किया गया है, तो आइये अब हम इसके बारे अच्छे से विस्तार से जाने.

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) पास प्रोत्साहन राशि:

  • इसमें प्रथम श्रेणी के अंदर सभी वर्ग यानि की General, BC, EBC, SC, ST के छात्र और छात्राओं को ₹10,000 की राशि सीधे उनके खाते में भेज दी जाती है.
  • औए गर द्वितीय श्रेणी की बात करे तो इसमें केवल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्र और छात्राओं को ₹8,000 की राशि सीधे उनके खाते में भेज दी जाती है.

बिहार बोर्ड 12वीं (इंटर) पास प्रोत्साहन राशि:

  • इसके अंदर सभी डिवीज़न यानि की First, Second & Third सबको बिहार सरकार की तरफ से इंटर पास करने वाली सभी छात्राओं (Girls Only) को ₹25,000 की राशी उनके खाते में भेज दी जाती है और यह धयान रहे कि इस योजना का लाभ केवल लड़किया और वह भी अविवाहित ही उठा सकते है.

Medhasoft प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए मुख्य पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते तो बिहार के सरकार आपके लिए कुछ पात्रता और शर्त मांगी है जिसको आपको पूरा करना होगा तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है.

  • सबसे पहले तो आवेदक बिहार राज्य का मूल या स्थायी निवासी होना चाहिए.
  • फिर छात्र या छात्रा ने वर्ष 2026 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास की होनी चाहिए.
  • फिर इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार का आय ₹1,50000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • अगर आप 12वीं के लिए के लिए आवेदन कर रही है, तो आपको अविवाहित होना चाहिए.
  • और आवेदक का अपना एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो जिसमे पैसे सरकार देगी.

यह भी पढ़े : MY Bharat Volunteer Scheme 2026: युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹5,000; ऐसे करें तुरंत ऑनलाइन अप्लाई!

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आप अगर इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करने जा रहे है, तो उसके लिए आपको सबसे पहले तो इन सभी दस्तावेजों को अपने पास रखना बहुत ही जरूरी है तभी आप इसके अंदर अपना आवेदन करे क्योकि इसको कभी भी आपसे माँगा जा सकता है.

  • सबसे पहले तो आपकी मैट्रिक या इंटर का मार्कशीट
  • फिर आपका आधार कार्ड
  • उसके बाद आपका जाति प्रमाण पत्र
  • फिर आपका आय प्रमाण पत्र
  • फिर निवास प्रमाण पत्र
  • अब आपका बैंक खाता पासबुक
  • फिर आपका एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • और आपका अविवाहित होने का शपथ पत्र

Medhasoft प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप बिहार राज्य के छात्र-छात्राएं है आप आप अभी साल 2026 में अपना 10वीं और 12वीं पास की है और आप इस योजना का लाभ लेना कहते है, तो आपको उसके लिए सबसे फले इसके अंदर अपना आवेदन करना होगा तभी आप इस्क्का लाभ ले सकती है और अगर आपको इसके अंदर अपना आवेदन नहीं करने आता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि आप कैसे इसमें अपना फॉर्म आवेदन कर सकते है.

  • सबसे पहले तो आपको Medhasoft प्रोत्साहन योजना 2026 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर होमपेज पर आपको Apply for Online 2026 (Registration) पर क्लिक करके जिस भी कक्षा में है उस विकल्प को चुन सकते है.
  • फिर बाद आपके सामने Guidelines का एक पेज खुलेगा उसमे दिए गए नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करके ‘Continue’ बटन पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने आपका Registration Form खुल जायेगा और इसमें आपसे जो भी व्हिजे माँगा है उसको आप सही से भरे.
  • और लास्ट में आप एक बार अपने भरे गए फॉर्म को अच्छे से जाँच करने के बाद आप उसको सबमिट करदे.
  • सबमिट होने के बाद आपको एक Registration Slip मिलेगा उसको आप अच्छे से रखे.

FAQs

1. मेधासॉफ्ट प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?

बिहार बोर्ड द्वारा स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के परिणाम जारी होने के तुरंत बाद शिक्षा विभाग द्वारा मेधासॉफ्ट पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है. सटीक तारीखों के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें.

2. क्या इंटर (12th) पास करने वाले लड़कों (Boys) को भी ₹25,000 मिलते हैं?

नहीं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ₹25,000 की यह राशि केवल बिहार बोर्ड से इंटर पास करने वाली छात्राओं (Girls) को दी जाती है. छात्रों (Boys) को इंटर पास होने पर इस योजना का लाभ नहीं मिलता.

3. मैट्रिक (10th) में सेकंड डिवीजन से पास होने पर पैसा मिलता है या नहीं?

सामान्य (General) और ओबीसी (BC/EBC) वर्ग के छात्रों को केवल फर्स्ट डिवीजन आने पर ही ₹10,000 मिलते हैं. लेकिन अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्र-छात्राओं को सेकंड डिवीजन आने पर भी ₹8,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है.

4. क्या इस योजना का लाभ लेने के लिए जाति और आय प्रमाण पत्र जरूरी है?

जी हाँ, आरक्षित श्रेणियों के तहत लाभ लेने और पात्रता सिद्ध करने के लिए अंचल अधिकारी द्वारा जारी बिल्कुल नया और वैध जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.

5. यूजर आईडी और पासवर्ड आने में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद बैंक और बोर्ड के डेटा से आपके विवरण का मिलान किया जाता है. विभागीय सत्यापन (Departmental Verification) सफल होने के बाद सामान्यतः 7 से 15 दिनों के भीतर आपके मोबाइल पर यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाता है.

निष्कर्ष :

दोस्तों Medhasoft प्रोत्साहन योजना 2026 यह बिहार राज्य के गरीब और होनहार छात्रों के लिए एक ऐसा वरदान होने वाला है जो जिसमे सरकार आपको बोझ के अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए ₹10,000 और ₹25,000 की यह आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और अगर आपने इस साल परीक्षा उत्तीर्ण किये है, तो आप बिना किसी देरी के इस योजना के लाभ लेने के लिए अपना फॉर्म भरदे क्योकि मैंने आपको इस लेख के अंदर इसके बारे में उन सभी बातो को बता दिया है जिसके तहत आपको इस योजना का लाभ लेना चाहिए.

Leave a Comment