PM Vidya Lakshmi Yojana 2026: ₹10 लाख तक के एजुकेशन लोन पर 3% ब्याज छूट, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका

आज के समय में उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त करना हर विद्यार्थी और उनके माता-पिता का सपना होता है, लेकिन इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट या अन्य प्रोफेशनल कोर्स की फीस लगातार बढ़ रही है और ऐसे में कई प्रतिभावान छात्र पैसों की कमी के कारण आगे की पढ़ाई करने से वंचित रह जाते हैं.

विद्यार्थियों की इसी समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार ने PM Vidya Lakshmi Yojana (पीएम विद्या लक्ष्मी योजना) की शुरुआत की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के मेधावी और ज़रूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिना किसी परेशानी के एजुकेशन लोन (Education Loan) उपलब्ध कराना है.

और हाल ही में केंद्र सरकार ने इस योजना में नए अपडेट्स जोड़ते हुए मेधावी छात्रों को ₹10 लाख तक के एजुकेशन लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी (Interest Subvention) देने का प्रावधान किया है और ऐसे में अगर आप या आपके परिवार में कोई छात्र उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन लेना चाहता है.

तो यह लेख उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योकि इस लेख में हम PM Vidya Lakshmi Yojana 2026 की पूरी जानकारी, पात्रता, ज़रूरी दस्तावेज़ और स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में बटुआ हूँ.

PM Vidya Lakshmi Yojana क्या है?

PM Vidya Lakshmi Yojana भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) द्वारा शुरू की गई एक एकीकृत डिजिटल पहल है और इस योजना के तहत Vidya Lakshmi Portal तैयार किया गया है.

इस पोर्टल के माध्यम से छात्र देश के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट बैंकों द्वारा दी जाने वाली एजुकेशन लोन स्कीमों की जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त कर सकते हैं और सीधे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.

पहले छात्रों को लोन लेने के लिए अलग-अलग बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे काफी समय और पैसा बर्बाद होता था, लेकिन विद्या लक्ष्मी पोर्टल के आने से अब छात्र एक ही कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर कई बैंकों में लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

विवरणजानकारी
योजना का नामPM Vidya Lakshmi Yojana
लाभार्थीमेधावी छात्र
वित्तीय लाभ₹10 लाख तक के एजुकेशन लोन पर 3% ब्याज छूट
Apply NowLogin | Registration

PM Vidya Lakshmi Scheme के मुख्य आकर्षण और लाभ

  • सिंगल विंडो पोर्टल (Single Window Portal): आपको बैंकों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है. आप घर बैठे एक ही जगह से विभिन्न बैंकों की लोन योजनाओं की तुलना कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं.
  • ₹10 लाख तक का लोन और 3% ब्याज सब्सिडी: इस योजना के तहत देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को ₹10 लाख तक के लोन पर 3% ब्याज छूट दी जाती है.
  • किसी गारंटी/कोलेटरल की आवश्यकता नहीं: केंद्रीय क्षेत्र की ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट गारंटी योजनाओं के तहत पात्र छात्रों को बिना किसी गिरवी (Collateral) या थर्ड-पार्टी गारंटी के लोन आसानी से मिल जाता है.
  • एप्लीकेशन ट्रैकिंग: तथा आवेदन करने के बाद छात्र अपने लोन एप्लिकेशन का स्टेटस पोर्टल पर ही ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.
  • पारदर्शिता (Transparency): बैंक द्वारा लोन रिजेक्ट होने या स्वीकृत होने की पूरी जानकारी पोर्टल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.

₹10 लाख के लोन पर 3% ब्याज छूट किसे और कैसे मिलेगी?

सरकार द्वारा शुरू की गई नई क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी व्यवस्था के तहत निम्नलिखित नियमों का पालन किया जाता है, जिसको मैं आपको निचे बताया हूँ.

  • पात्र संस्थान: यह सब्सिडी मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए लागू होती है जो देश के टॉप-रैंक्ड शिक्षण संस्थानों (जैसे NIRF रैंकिंग वाले प्रमुख कॉलेज/यूनिवर्सिटी) में एडमिशन लेते हैं.
  • पारिवारिक आय सीमा: और जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹8 लाख या उससे कम है, उन्हें इस योजना के तहत ब्याज में विशेष राहत और 3% की छूट दी जाती है.
  • सब्सिडी का क्रेडिट: यह ब्याज छूट सीधे छात्र के लोन अकाउंट में क्रेडिट की जाती है, जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद लोन चुकाने का बोझ काफी कम हो जाता है.

PM Vidya Lakshmi Yojana के लिए पात्रता

यदि आप इस योजना के तहत एजुकेशन लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए.

  • सबसे पहले आवेदक का भारत का स्थाई नागरिक होना अनिवार्य है.
  • फिर छात्र ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण की हो.
  • और छात्र का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी या संस्थान में उच्च शिक्षा/प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन होना चाहिए.
  • और ब्याज सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा मानदंड (जैसे ₹8 लाख तक की वार्षिक आय) को पूरा करना होगा.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय और बैंक वेरिफिकेशन के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार होने चाहिए और अगर इसमें से एक भी दस्तावेज़ आपके पास नहीं है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है, इस लिए आप इसको ध्यान में रखे.

  • सबसे पहले तो छात्र एवं माता-पिता का आधार कार्ड.
  • फिर आपका पैन कार्ड.
  • उसके बाद निवास प्रमाण पत्र.
  • फिर 10वीं और 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट.
  • और कॉलेज/यूनिवर्सिटी का एडमिशन लेटर.
  • फिर कोर्स की फीस स्ट्रक्चर.
  • इसके बाद आपके पारिवारिक आय प्रमाण पत्र.
  • फिर माता-पिता/अभिभावक का बैंक पासबुक या 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट.
  • और आपका पासपोर्ट साइज फोटो.

PM Vidya Lakshmi Portal पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आपको विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर लोन के लिए आवेदन करना बेहद आसान और सुरक्षित है नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आप PM Vidya Lakshmi के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  • उसके बाद आप होमपेज पर दिए गए Register बटन पर क्लिक करें.
  • फिर अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करें जैसे की आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और पासवर्ड.
  • फिर आप कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें.
  • अब आपके ईमेल पर एक वेरिफिकेशन लिंक आएगा, उस पर क्लिक करके अपना अकाउंट एक्टिवेट करें.
  • एक्टिवेशन के बाद पोर्टल पर Login पर क्लिक करें और अपनी ईमेल ID व पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • अब आप लॉगिन करने के बाद Apply for Educational Loan का विकल्प चुनें.
  • अब आपके सामने Common Educational Loan Application Form (CELAF) खुलेगा.
  • इस फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें जैसे की-
    • Personal Information
    • Academic Details
    • Present Course & Fee Details
    • Parent/Guardian Details
    • Bank Account Details
  • अब आप मांगे गए सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों (जैसे मार्कशीट, एडमिशन लेटर, फीस स्ट्रक्चर, आय प्रमाण पत्र) की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करें.
  • फिर फॉर्म पूरा भरने के बाद Search and Apply for Loan Scheme पर जाएं.
  • अब अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार बैंकों और उनकी लोन योजनाओं की सूची देखें.
  • फिर आप अपनी सुविधा अनुसार 3 अलग-अलग बैंकों या स्कीमों का चयन कर सकते हैं.
  • और चुनी गई स्कीमों के सामने Apply पर क्लिक करें.
  • फॉर्म की पुनः जांच करें और Submit बटन पर क्लिक करें.
  • अब आप आवेदन जमा करने के बाद आपको एक Application Reference Number प्राप्त होगा, इसे सुरक्षित रख लें.

FAQs

1. PM Vidya Lakshmi Yojana क्या है?

PM Vidya Lakshmi Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सिंगल-विंडो डिजिटल पहल है. Vidya Lakshmi Portal के ज़रिए छात्र देश के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट बैंकों से एजुकेशन लोन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

2. क्या विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस देनी होती है?

नहीं, विद्या लक्ष्मी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना, लोन सर्च करना और एप्लीकेशन सबमिट करना पूरी तरह से नि:शुल्क (Free) है.

3. PM Vidya Lakshmi Yojana के तहत कितना लोन मिल सकता है?

इस योजना के तहत छात्र अपनी पढ़ाई, कॉलेज फीस और कोर्स के खर्चे के हिसाब से ₹10 लाख या उससे अधिक का एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं, इसमें ₹10 लाख तक के लोन पर सरकार द्वारा 3% ब्याज छूट (Interest Subvention) का विशेष प्रावधान भी किया गया है.

4. ₹10 लाख तक के लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी का लाभ किन्हें मिलेगा?

यह लाभ उन मेधावी छात्रों को मिलता है जो देश के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों (जैसे NIRF रैंकिंग वाले कॉलेज) में एडमिशन लेते हैं और जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख या उससे कम है.

5. क्या इस योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी गारंटर या प्रॉपर्टी गिरवी रखने की ज़रूरत है?

केंद्र सरकार की क्रेडिट गारंटी योजना (CGMSE) के तहत पात्र छात्रों को बिना किसी थर्ड-पार्टी गारंटी या प्रॉपर्टी (Collateral) गिरवी रखे आसानी से एजुकेशन लोन मिल जाता है.

निष्कर्ष :

दोस्तों PM Vidya Lakshmi Yojana 2026 उन सभी छात्रों के लिए एक वरदान की तरह है जो पैसों की तंगी के कारण अपनी उच्च शिक्षा बीच में छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. ₹10 लाख तक के लोन पर 3% ब्याज राहत और बिना बैंक के चक्कर काटे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ने प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है.

यदि आप भी अपने सपनों के कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आज ही PM Vidya Lakshmi Portal पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और इस योजना का लाभ उठाएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top