दोस्तों आज के समय में हमारे केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई तरह के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे हमारे देश के लोग आत्मनिर्भर बन सके और देश के अंदर बेरोजगारी दर कम हो सके, लेकिन इस योजना में से सबसे अच्छा और लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है.
क्योकि इस योजना को चालू माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पारंपरिक कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे श्रमिकों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए की गई थी, लेकिन मैं आपको बतादू की इस योजना का लाभ सबसे अधिक हमारे देश के महिलाओं और दर्जियों (Tailors) को मिल रहा है.
ऐसे में अगर जिसको सिलाई-कढ़ाई करना आता है और जो अपने घर से ही अपना काम चालू करना छाती है, तो उनको सरकार की तरफ से ₹15,000 की आर्थिक सहायता और एक फ्री सिलाई मशीन दी रही है और इसके साथ ही आपको एडवांस ट्रेनिंग और बेहद कम ब्याज दर पर बिजनेस लोन भी मिल रहा है.
और अगर आप इसके बारे में नहीं जानते है और इस योजना का लाभ लेना कहते है, तो आपके लिए यह लेख एकदम अच्छा होने वाला है क्योकि मैं आपको इस लेख के अंदर उन सभी बातो को बताने वाला हूँ कि आप कैसे इस योजना का लाभ ले सकते है और इसमें कैसे अपना आवेदन कर सकते है, तो आप इसको एक बार जरुर पढ़े.
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है?
अगर आपको नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया एक वित्त पोषित योजना है, जिसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) द्वारा संचालित किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य देश के उन 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाना है, जो अपने हाथों और औजारों से काम करते हैं.
और मैं आपको बतादू की हमारे समाज में दर्जी, लोहार, कुम्हार, सुतार (बढ़ई), और मूर्तिकार जैसे कारीगरों के पास हुनर तो होता है, लेकिन आधुनिक तकनीक, सही औजार और पैसों की कमी के कारण वे अपने बिजनेस को बड़ा नहीं कर पाते है, तो इसी समस्या को जड़ से ख़तम करने के लिए इस योजना के तहत लोगो को वित्तीय सहायता, कौशल विकास और आधुनिक टूलकिट प्रदान की जाती है.
| योजना का नाम | PM Vishwakarma Yojana |
| शुरुआत कर्ता | केंद्र सरकार |
| लक्षित लाभार्थी | देश के पारंपरिक कारीगर, शिल्पकार, दर्जी और महिलाएं |
| सिलाई मशीन हेतु सहायता | ₹15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि |
| फ्री ट्रेनिंग और स्टाइपेंड | 5 से 15 दिनों की मुफ्त ट्रेनिंग और ₹500 प्रतिदिन भत्ता |
| मुख्य पात्रता | आवेदक की उम्र 18+ वर्ष हो और परिवार में कोई सरकारी नौकरी न हो |
| Apply Online | Apply Now |
पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य आकर्षण:
- लोन सहायता: इसमें आपको बिना किसी गारंटी के ₹3 लाख तक का बिजनेस लोन मिल जाता है वह भी सिर्फ 5% ब्याज दर पर.
- कौशल प्रशिक्षण: इसमें आपको 5 से 15 दिनों की मुफ्त एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग के दौरान रोजाना ₹500 का स्टाइपेंड भी दिया जाता है.
- टूलकिट प्रोत्साहन: और आपको आधुनिक उपकरण या सिलाई मशीन खरीदने के लिए ₹15,000 की डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) सहायता दी जाती है.
- पहचान: और इसमें सरकार की तरफ से एक डिजिटल विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी दिया जाता है.
यह भी पढ़े : Vidyadhan Scholarship 2026: 10वीं/12वीं पास छात्रों को मिलेंगे ₹75,000, लास्ट डेट से पहले भरें फॉर्म!
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभों का विवरण
अगर आप कोई दर्जी है और इस योजने के अंदर अपना आवेदन करते है, तो आपको चरणबद्ध तरीके से निम्नलिखित लाभ मिलते हैं.
क) पहचान और प्रमाणन
अगर आप अपना सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करते है और आपका वेरिफिकेशन अच्छे से हो जाता है, तो आपको सरकार द्वारा PM Vishwakarma Certificate और Identity Card दिया जाता है यह प्रमाण पत्र प्रमाणित करता है कि आप एक कुशल और रजिस्टर्ड कारीगर हैं, जिससे आपको भविष्य में बैंक लोन लेने या सरकारी प्रदर्शनियों में भाग लेने में मदद मिलती है.
ख) कौशल विकास और स्टाइपेंड
- बेसिक ट्रेनिंग: सबसे पहले आपको इसमें 5 से 7 दिनों की बुनियादी ट्रेनिंग दी जाएगी
- एडवांस ट्रेनिंग: अगर आप अपने काम को और भी बेहतरीन बनाना चाहते है, तो आप 15 दिन या उससे अधिक की एडवांस ट्रेनिंग भी ले सकते हैं.
- दैनिक भत्ता: और आप अपना ट्रेनिंग कर रहे है और यह सोच रहे है कि आपका काम ना छूटे और आपका नुकसान ना हो तो इसलिए सरकार आपको ₹500 प्रति दिन की दर से वित्तीय सहायता देगी यानी 5 दिन की ट्रेनिंग पर ₹2500 और 15 दिन की ट्रेनिंग पर ₹7500 सीधे आपके खाते में आएंगे.
ग) टूलकिट प्रोत्साहन
और ट्रेनिंग के अंत में या उसके तुरंत बाद आपके बैंक खाते में ₹15,000 ट्रांसफर किए जाएंगे और यह राशी आपके दुकान से सम्बंधित आधुनिक चीजो को खरीदने के लिए देये जाते है.
घ) बिना गारंटी का सस्ता लोन
अगर आप अपनी एक सिलाई का दुकान खोलना कहते है या अपना एक खुद का बुटीक खोलना चाहते है, तो आपको अब पूंजी की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि इस योजना के अंदर आपको उन सभी चोजी को दिया जाता है.
- प्रथम चरण: आपको अपना व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए सरकार आपको अपने तरफ से 1 लाख रुपये का लोन प्रदान करती है और इसको चुकाने के लिए 18 महीने का समय दिया जाता है.
- द्वितीय चरण: अगर आप अपना पहला लोन सही समय पर चुका देते है, तो उसके बाद आपकों सरकार 2 लाख रुपये का और भी लोन दे सकती है और इसको चुकाने के लिए 30 महीने का समय मिलता है.
- ब्याज दर: आपको तो पता ही है कि आपको बाजार में लोन 12% से 16% की दर पर मिलता है और वाही आपको इस योजना के तहत केवल 5% वार्षिक ब्याज देना होगा बाकी की ब्याज सब्सिडी सरकार खुद वहन करती है.
ङ) डिजिटल ट्रांजैक्शन इंसेंटिव
और अगर आप अपनी दुकान पर डिजिटल पेमेंट जैसे की UPI, Paytm, PhonePe जैसे चीजो से पैसे लेते है, तो तो सरकार आपको हर डिजिटल ट्रांजैक्शन पर ₹1 प्रति ट्रांजैक्शन का इंसेंटिव देती है.
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता मापदंड
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको इसके लिए सरकार के कुछ शर्तो को पूरा करना होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते है, इसके बारे में नैन आपको निचे अच्छे से बताया हूँ.
- सबसे पहले तो आवेदन करने वाले महिला या पुरुष की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
- फिर आवेदक अनिवार्य रूप से दर्जी या योजना में शामिल अन्य 17 व्यवसायों में से किसी एक से जुड़ा होना चाहिए.
- फिर उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.
- उसके बाद आवेदक या उसके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स में नहीं होना चाहिए.
- फिर आपके परिवार के केवल एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिल सकता है.
- उसके बाद से आवेदक ने पिछले 5 वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ लिया हो और उसको सही समय पर चूका दिया हो तो उसको लोन दिया जा सकता है.
आवश्यक दस्तावेज
अगर आप अपना फॉर्म ऑनलाइन भरने वाले है, तो उसके लिए आपके पास इन सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए तभी आप इसके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है और यदि कोई भी दस्तावेज गलत होता है, तो आपके फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जायेगा.
- सबसे पहले तो आवेदक का आधार कार्ड
- उसके बाद से आपका एक मोबाइल नंबर
- फिर आपका राशन कार्ड
- फिर आप जिसमे पैसे लेगे उस बैंक का खाता और विवरण
- फिर आपका पहचान पत्र/निवास प्रमाण पत्र
- उसके बाद से आपका श्रेणी प्रमाण पत्र
पीएम विश्वकर्मा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको पहले इसके अब्देर अपना फॉर्म भरना होगा और इसमें फॉर्म भरना बहुत ही आसान है, लेकिन जिन भी भाइयो को इसके अंदर अपना फॉर्म भरना नहीं आता है,तो आपको मैं निचे अच्छे से बता दिया हूँ कि आप कैसे इअके अंदर अपना फॉर्म भर सकते है.
- सबसे पहले तो आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर वहा पर रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- उसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करके लॉगिन करना होगा.
- फुर जैसे ही आप लॉगिन करेगे तो आपके सामने आपका फॉर्म खुल जायेगा.
- फिर आप अपने फॉर्म को अच्छे से भरे और उसमे मांगे गए उन सभी जरूरी बातो को अच्छे से भरे.
- फिर आप अपने बैंक खाते की जानकारी दर्ज करना जिसमे पैसा लेना चाहते है.
- उसके बाद मांगे गए उन सभी जरूरी दस्तावेज को अच्छे से अपलोड करदे.
- और लास्ट में अपना फॉर्म Submit करदे.
- Submit करने के बाद आपको एक Application Reference Number मिलेगा उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
FAQs
1 क्या पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सचमुच फ्री सिलाई मशीन मिलती है?
जी हां, लेकिन सरकार सीधे सिलाई मशीन नहीं देती है. योजना के तहत जब आप दर्जी (Tailor) के रूप में रजिस्टर्ड होकर ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं, तो सरकार सीधे आपके बैंक खाते में ₹15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करती है, जिससे आप अपनी पसंद की बेहतरीन सिलाई मशीन खरीद सकते हैं.
2 क्या इस योजना का लाभ केवल महिलाएं ही ले सकती हैं?
नहीं, इस योजना का लाभ महिलाएं और पुरुष दोनों उठा सकते हैं. दर्जी का काम करने वाले पुरुष भाई भी इसके लिए उतने ही पात्र हैं जितनी महिलाएं। हालांकि, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना में विशेष प्राथमिकता दी जा रही है.
3 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की फीस कितनी है?
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त (Free) है. सरकार इसके लिए कोई शुल्क नहीं लेती. हालांकि, यदि आप सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर आवेदन करवाते हैं, तो वह अपना सामान्य सर्विस चार्ज (जैसे ₹30 से ₹50) ले सकते हैं.
4 बैंक खाते में ₹15,000 कब आते हैं?
जब आपका आवेदन तीनों स्तरों से स्वीकृत हो जाता है और आप सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली 5 से 7 दिनों की बुनियादी (Basic) ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर लेते हैं, तो उसके तुरंत बाद टूलकिट राशि आपके खाते में भेज दी जाती है.
5 क्या बिना राशन कार्ड के आवेदन किया जा सकता है?
यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आवेदन करते समय आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों (पति/पत्नी और बच्चों) के आधार कार्ड अपलोड करने होंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परिवार के किसी अन्य सदस्य ने इस योजना का लाभ नहीं लिया है.
निष्कर्ष :
दोस्तों PM Vishwakarma Yojana यह देश के उन लाखों महिलाओं और दर्जियों के लिए एक वरदान साबित होने वाला है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने हुनर को बड़ा रूप नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब सरकार उनको अपना खुद का दुकान खोलने के लिए ₹15,000 की मुफ्त टूलकिट सहायता और एक फ्री सिलाई मशीन तथा 5% ब्याज पर मिलने वाला बिना गारंटी का लोन भी दे रही है.
ऐसे में अगर आप भी अपना कोई बिजनेस बड़ा करना चाहते है, तो आपके लिए यह योजना एक बहुत ही अच्छी योजना होने वाली है और अभी तक आपने इसके अंदर अपना फॉर्म नहीं भरे है, तो जल्द इसमें अपना फॉर्म भरे और इस योजना का लाभ ले.