दोस्तों आपको तो पता ही होगा की हमारे समाज में पानी, बिजली, सड़क, राशन या किसी सरकारी योजना का लाभ न मिलने जैसी कई समस्याएं रोज़ आती रहती हैं और कई बार स्थानीय स्तर जैसे ब्लॉक, तहसील या थाने पर चक्कर काटने के बाद भी आम जनता की कोई सुनवाई नहीं होती है ऐसी स्थिति में जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक अधिकारी यानी जिला अधिकारी यानि DM से संपर्क करना सबसे कारगर तरीका माना जाता है.
और आपको तो पता ही होगा की पहले के समय में आम आदमी के लिए डीएम का नंबर निकालना या उन तक अपनी शिकायत पहुंचाना बहुत मुश्किल काम था, लेकिन अब आज के डिजिटल इंडिया में आप घर बैठे अपने मोबाइल से भारत के किसी भी जिले के डीएम का ऑफिशियल नंबर निकाल सकते हैं और अपनी शिकायत सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं.
अगर आपको नहीं पता है कि आप कैसे अपने जिला अधिकारी का नंबर निकले और उन तक अपने बात पहुचाये तो मैं आपको इस लेख के अंदर उन बातो को एकदम सरल स्गाब्दो में बताया हूँ कि आप कैसे अपने जिला अधिकारी का नंबर घर बैठे ही निकल सकते है.
जिले में DM (District Magistrate) का क्या काम होता है?
आपको मैं बतादू की शिकायत दर्ज करने के तरीके को जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि एक जिला अधिकारी के पास क्या शक्तियां होती हैं और डीएम अपने जिले का मुख्य प्रशासनिक और कानून व्यवस्था का प्रमुख होता है.
- कानून व्यवस्था: सबसे पहली बात की पूरे जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना डीएम की जिम्मेदारी होती है.
- सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं को जिले के हर नागरिक तक सही तरीके से पहुंचाना.
- जनता की समस्याओं का निवारण: यदि निचले स्तर के अधिकारी जैसे लेखपाल, सेक्रेटरी, या पुलिस आपकी जायज समस्या को नहीं सुन रहे हैं, तो डीएम उस पर सीधे कड़ा एक्शन ले सकता है.
घर बैठे किसी भी जिले के DM का नंबर कैसे निकालें?
आपको मैं बतादू की भारत सरकार और सभी राज्य सरकारों ने हर जिले की एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई है, जिसको हम डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (District Portal) के नाम से जानते है और आपको किसी भी जिले के डीएम या अन्य बड़े अधिकारियों का नंबर निकालने का सबसे सुरक्षित और सही तरीका यही है.
| योजना का नाम | सभी जिलों के DM का मोबाइल नंबर कैसे निकालें |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
तरीका 1: जिले की ऑफिशियल वेबसाइट (NIC Portal) से
- सबसे पहले आप अपने फ़ोन में गूगल खोल और फिर आप अपने जिले के नाम के पीछे .nic.in लगाये और सर्च करें.
- फिर वेबसाइट खुलने के बाद आपको होमपेज पर या मेनू बार में About District या Directory का विकल्प दिखाई देगा.
- उसके बाद आपको डायरेक्टरी के अंदर Who’s Who या Contact Details का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
- फिर जैसे ही आप इस पेज को खोलेंगे, आपके सामने जिले के डीएम (DM), एडीएम (ADM), एसडीएम (SDM) और तहसीलदार के ऑफिशियल मोबाइल नंबर, ऑफिस का लैंडलाइन नंबर और सरकारी ईमेल आईडी की पूरी लिस्ट आ जाएगी.
तरीका 2: नेशनल गवर्नमेंट पोर्टल के जरिए
अगर आपको अपने जिले की डायरेक्ट वेबसाइट ढूंढने में दिक्कत आ रही है, तो आप इस तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसके लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट india.gov.in या districts.nic.in पर जाना होगा.
- वहां दिए गए नक्शे या लिस्ट में से पहले अपना राज्य (State) चुनें और फिर अपने जिले (District) पर क्लिक करें.
- यह पोर्टल आपको सीधे आपके जिले की ऑफिशियल वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर देगा, जहां से आप Contact Us पेज पर जाकर नंबर निकाल सकते हैं.
DM से डायरेक्ट ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?
अब आप मान लीजिये की आपके पास डीएम का नंबर आ गया है, तो आप उनके कार्यालय के समय में फोन पर बात करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी शिकायत पर 100% लिखित कार्रवाई हो, तो आपको सरकार के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल्स का उपयोग करना चाहिए और यहाँ पर मैं आपको देश के कुछ सबसे बड़े राज्यों के आधिकारिक शिकायत पोर्टल और उनके तरीके को बता दिया हूँ.
यह भी पढ़े : PAN Card 2.0 लॉन्च: पुराने पैन कार्ड को नए में कैसे बदलें? यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया
CPGRAMS पोर्टल पूरे भारत के लिए
यदि आपकी कोई समस्या है और वह किसी केंद्रीय विभाग या बड़े स्तर के मामले से जुड़ी है, तो आप केंद्र सरकार के Centralized Public Grievance Redress And Monitoring System (CPGRAMS) का उपयोग कर सकते हैं.
- इसके लिए आपको पहले pgportal.gov.in के वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर आपको अपना नया अकाउंट बनाकर लॉगिन करना होगा.
- उसे बाद Lodge Public Grievance पर क्लिक करके अपनी शिकायत लिखें और उसे अपने जिले के डीएम या संबंधित विभाग को फॉरवर्ड करने का विकल्प चुनें फिर यहाँ से आने वाली शिकायतों पर अधिकारियों को तय समय के भीतर जवाब देना ही पड़ता है.
राज्यों के जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल
आपको तो पता ही होगा की लगभग हर राज्य सरकार ने अपनी खुद की हेल्पलाइन और वेबसाइट शुरू की है, जहाँ की गई शिकायत सीधे संबंधित जिले के डीएम के कंप्यूटर डैशबोर्ड पर पहुंचती है.
| राज्य (State) | पोर्टल / ऐप का नाम | हेल्पलाइन नंबर | आधिकारिक वेबसाइट |
| उत्तर प्रदेश | आईजीआरएस जनसुनवाई / यूपी सीएम हेल्पलाइन | 1076 | jansunwai.up.nic.in |
| बिहार | बिहार लोक शिकायत निवारण (BPGRS) | 18003456284 | lokshikayat.bihar.gov.in |
| मध्य प्रदेश | एमपी सीएम हेल्पलाइन | 181 | cmhelpline.mp.gov.in |
| राजस्थान | राजस्थान संपर्क पोर्टल | 181 | sampark.rajasthan.gov.in |
| हरियाणा | सीएम विंडो हरियाणा | – | cmcharyana.gov.in |
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
- इसके लिए आप सबसे अपने राज्य के संबंधित पोर्टल पर जाएं या उनकी ऑफिशियल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें.
- फिर अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके ओटीपी (OTP) के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- फिर आप शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करें.
- उसके बाद से अपना जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव/वार्ड का सही चुनाव करें.
- उसके बाद से आप अपनी समस्या को साफ-साफ शब्दों में लिखें और यदि आपके पास कोई लिखित आवेदन या समस्या का कोई सबूत जैसे फोटो या वीडियो है, तो उसे पीडीएफ या इमेज फॉर्मेट में अपलोड करें.
- फिर सबमिट करने के बाद आपको एक शिकायत संख्या मिलेगी इसे संभालकर रखें, इसी नंबर से आप ट्रैक कर पाएंगे कि डीएम ऑफिस ने आपकी शिकायत पर क्या एक्शन लिया.
FAQs
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के डिजिटल युग में अपनी आवाज को सरकार और बड़े अधिकारियों तक पहुंचाना बेहद आसान हो चुका है aur अगर आपके क्षेत्र में कोई सार्वजनिक समस्या है या कोई सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांग रहा है या परेशान कर रहा है, तो डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है आप ऊपर बताए गए तरीकों से अपने जिले के DM का नंबर निकालकर या ऑनलाइन सीएम हेल्पलाइन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
डिजिटल माध्यम से दर्ज की गई हर एक शिकायत का पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटर पर दर्ज रहता है, जिसे अधिकारी आसानी से दबा नहीं सकते इसलिए जागरूक बनें और अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करें आपको यह जानकारी कैसी लगी? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं अगर आपको अपने जिले का नंबर निकालने में कोई समस्या आ रही है, तो अपने जिले और राज्य का नाम कमेंट करें, हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे.