दोस्तों क्या आप एक कॉलेज स्टूडेंट हैं और आर्थिक तंगी के कारण अपनी आगे की पढ़ाई या सपनों को पूरा करने में रुकावट महसूस कर रहे हैं? अगर हाँ, तो देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने की सामाजिक संस्था यानी Reliance Foundation आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है.
जिसका नाम है Reliance Foundation Scholarship 2026 इसके तहत भारत भर के मेधावी और ज़रूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा (Undergraduate & Postgraduate) के लिए ₹2,00000 से लेकर ₹6,00000 तक की वित्तीय सहायता (Scholarship) प्रदान की जा रही है.
अगर आपको इस Scholarship के बारे में नहीं पता है, तो आप परेसान ना होइए क्योकि इसमें मैं आपको उन सभी जरूरी बातो को एकदम विस्त्र से बताया हूँ कि आप कैसे इसका लाभ ले सकते है और इसमें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और इस स्कॉलरशिप के मुख्य फायदों के बारे एकदम अच्छे से विस्तार से बताया हूँ, जिसको आप एक बार जरुर पढ़े.
Reliance Foundation Scholarship क्या है?
Reliance Foundation Scholarship एक राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के प्रतिभाशाली युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें देश के विकास में योगदान देने योग्य बनाना है और इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम को दो मुख्य श्रेणियों में बाँटा गया है.
और मैं आपको बतादू की इस योजना के ज़रिए रिलायंस फाउंडेशन छात्रों को केवल आर्थिक मदद ही नहीं देता, बल्कि उन्हें मेंटरशिप, लीडरशिप प्रोग्राम और नेटवर्क बिल्ड करने का अवसर भी प्रदान करता है.
- Undergraduate (UG) Scholarship
- Postgraduate (PG) Scholarship
| जानकारी (Particulars) | विवरण (Details) |
| योजना का नाम | Reliance Foundation Scholarships 2026-27 |
| फाउंडेशन | रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) |
| कुल स्कॉलरशिप्स | 5,100 (5000 UG और 100 PG के लिए) |
| स्कॉलरशिप राशि (Amount) | UG को ₹2 लाख तक, PG को ₹6 लाख तक |
| लाभार्थी | डिग्री के प्रथम वर्ष (First Year) के छात्र |
| आवेदन शुल्क (Fee) | ₹0 (बिल्कुल फ्री) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | Apply Now |
स्कॉलरशिप की राशि और लाभ
इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित छात्रों को उनकी डिग्री की पूरी अवधि के दौरान किश्तों में राशि दी जाती है, जिसको निचे अच्छे से बताया हूँ.
Undergraduate Scholarship:
- इसके तहत कुल ₹2,00,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो पूरी डिग्री अवधि के दौरान छात्र को मिलती है.
- और इसका इस्तेमाल छात्र अपने ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, किताबों का खर्च या लैपटॉप/स्टडी मटेरियल खरीदने में कर सकते है.
Postgraduate Scholarship:
- इसके तहत चयनित छात्रों को ₹6,00,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है.
- और यह मुख्य रूप से STEM (Science, Technology, Engineering, and Math) और फ्यूचर-रेडी फील्ड्स में मास्टर डिग्री करने वाले छात्रों को मिलती है.
अतिरिक्त फायदे:
- मेंटरशिप प्रोग्राम: उद्योग जगत के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन पाने का अवसर.
- एलुमनाई नेटवर्क: रिलायंस फाउंडेशन के पूर्व और वर्तमान स्कॉलर्स के नेटवर्क से जुड़ने का मौका.
- कौशल विकास: और विभिन्न वर्कशॉप और सेमिनार के जरिए पर्सनल डेवलपमेंट.
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
अगर आप इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते है, तो इसके लिए आवेदक को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है नहीं तो आपको इसका लाभ नहीं दिया जायेगा.
Undergraduate Scholarship के लिए पात्रता:
- सबसे पहली बात की आवेदक भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए.
- फिर छात्र ने कक्षा 12वीं में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों.
- और छात्र वर्तमान में भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट (Degree Course) के प्रथम वर्ष (First Year) में नामांकित हो.
- तथा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹15 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
- और अगर आपके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है, तो आपके परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.
Postgraduate Scholarship के लिए पात्रता:
- सबसे पहले तो आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.
- इसके बाद छात्र का ग्रेजुएशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा हो और उसने GATE परीक्षा में अच्छा स्कोर किया हो या सीधे संस्थान प्रवेश परीक्षा पास की हो.
- तथा छात्र टेक्नोलॉजी, एआई, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, रिन्यूएबल एनर्जी आदि जैसे निर्दिष्ट भविष्य-उन्मुख PG कोर्स के पहले वर्ष में अध्ययनरत हो.
- और सभी आय वर्गों के मेधावी छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को विशेष प्राथमिकता मिलती है.
आवश्यक दस्तावेज
इसमें ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां (PDF/JPG फॉर्मेट में) तैयार रखें और अगर एक भी दस्तावेज आपके पास नहीं है, तो आपको इस स्कॉलरशिप से वंचित भी किया जा सकता है.
- सबसे पहले तो आवेदक का आइडेंटिटी प्रूफ के लिए उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड.
- फिर पते का प्रमाण के लिए उसका आधार कार्ड, राशन कार्ड या निवास प्रमाण पत्र.
- फिर कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट और ग्रेजुएशन की मार्कशीट.
- फिर वर्तमान कॉलेज प्रवेश प्रमाण यानि की फीस रसीद या कॉलेज आईडी कार्ड या बोनाफाइड सर्टिफिकेट.
- फिर आपका आधिकारिक आय प्रमाण पत्र या पिछले 3 साल का IT Return.
- इसके बाद हाल ही में खींची गई कुछ पासपोर्ट साइज फोटो.
- और अगर आपके पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र है, तो वह.
Reliance Foundation Scholarship 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप इस स्कॉलरशिप के लिए सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- सबसे पहले आप Reliance Foundation के स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं.
- फिर होमपेज पर Undergraduate या Postgraduate में से अपनी श्रेणी चुनें और Eligibility Questionnaire फॉर्म को भरें.
- और यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो अपनी बुनियादी जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके अकाउंट बनाएं.
- फिर लॉग इन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, पारिवारिक आय और कॉलेज की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
- और माँगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की साफ और स्पष्ट फाइल अपलोड करें.
- अब आपको अपने करियर के लक्ष्यों और इस स्कॉलरशिप की आवश्यकता के बारे में एक संक्षिप्त विवरण लिखना होगा.
- उसके बाद भरे गए सभी विवरणों को एक बार री-चेक करें और Submit बटन पर क्लिक करें.
- और भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें.
चयन प्रक्रिया
Reliance Foundation Scholarship के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि समग्र योग्यता के आधार पर किया जाता है और यह चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 3 चरणों में पूरी होती है.
- ऑनलाइन आवेदन स्क्रूटनी:
- सबसे पहले आपके जमा किए गए आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच की जाती है.
- एप्टीट्यूड टेस्ट (Aptitude Test):
- यानि की पात्र आवेदकों को 60 मिनट का एक ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट देना होता है.
- इसमें वर्बल एबिलिटी (Verbal Ability), एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग (Logical Reasoning) और न्यूमेरिकल एबिलिटी (Numerical Ability) से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं.
- साक्षात्कार (Interview – केवल PG छात्रों के लिए):
- और PG आवेदकों को ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में विशेषज्ञों के एक पैनल के साथ साक्षात्कार (Interview) प्रक्रिया से गुजरना होता है.
- इसके बाद मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर अंतिम लिस्ट जारी की जाती है.
FAQs
1. Reliance Foundation Scholarship 2026 की अंतिम तिथि (Last Date) क्या है?
Reliance Foundation Scholarship के लिए आवेदन प्रक्रिया आमतौर पर हर साल अगस्त से शुरू होकर अक्टूबर/नवंबर तक चलती है. सटीक अंतिम तिथि की जानकारी के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल (scholarships.reliancefoundation.org) पर विजिट करते रहना चाहिए.
2. क्या Reliance Foundation Scholarship के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee) लगता है?
नहीं, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है, किसी भी छात्र को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होती है.
3. Reliance UG Scholarship में कितनी राशि दी जाती है?
Under Graduate (UG) स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को उनकी पूरी डिग्री की पढ़ाई के दौरान कुल ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.
4. क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी इसके लिए पात्र हैं?
हाँ, यदि आप भारत के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त प्राइवेट कॉलेज/यूनिवर्सिटी से रेगुलर (Full-Time) डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
5. क्या डिस्टेंस एजुकेशन (Open/Distance Learning) वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह स्कॉलरशिप केवल फुल-टाइम (Regular) पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है. पार्ट-टाइम या डिस्टेंस लर्निंग वाले छात्र इसके पात्र नहीं हैं.
निष्कर्ष :
दोस्तों Reliance Foundation Scholarship 2026 देश के होनहार और जरूरतमंद छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, ऐसे में यदि आप भी वित्तीय तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, तो बिना देर किए इस स्कॉलरशिप के लिए तुरंत आवेदन करें और यह ₹6 लाख तक की यह सहायता आपके करियर को एक नई दिशा दे सकती है और यदि आपको आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है या इस योजना से जुड़ा कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें.
