दोस्तों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है UP Muft Tablet Yojana 2026. आज का युग पूरी तरह से डिजिटल युग बन चुका है. पढ़ाई से लेकर नौकरी की तैयारी, ऑनलाइन कोचिंग, स्किल डेवलपमेंट, और प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) के फॉर्म भरने तक, हर काम के लिए स्मार्टफोन या टैबलेट की जरूरत होती है.
लेकिन बहुत से ऐसे मेधावी छात्र हैं जो आर्थिक तंगी के कारण टैबलेट या स्मार्टफोन नहीं खरीद पाते है, तो इसी समस्या का समाधान करने के लिए यूपी सरकार ने 25 लाख से अधिक युवाओं को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है.
यदि आप भी उत्तर प्रदेश के छात्र हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपको फ्री टैबलेट कैसे मिलेगा, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, और पात्रता की शर्तें क्या हैं, तो आप इस लेख को एक बार अच्सस इ जरुर पढ़े क्योकि इसके अंदर मैं आपको उन सभी जरूरी बातो को एकदम अच्छे से विस्तार से बताया हूँ कि आप कैसे पता लगा सकते है कि कौन- कौन इसका पात्र है और किसको फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन दिया जायेगा.
UP Muft Tablet Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है?
आपको मैं बतादू की इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का सोच-समझकर लिया गया फैसला है, क्योकि कोरोना काल के बाद से शिक्षा प्रणाली में बहुत बड़े बदलाव आए हैं और अब किताबें और कोचिंग क्लास केवल कमरों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि मोबाइल और टैबलेट स्क्रीन पर आ चुकी हैं, जिसको मैं निचे विस्तार से बताया हूँ.
- डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना: जैसे की जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वे भी ऑनलाइन क्लासेस, ई-बुक्स और इंटरनेट पर उपलब्ध स्टडी मटेरियल का फायदा उठा सकते है.
- रोजगार और स्किल डेवलपमेंट: और फ्री टैबलेट मिलने से युवा कोडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग जैसे आधुनिक स्किल्स सीखकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं.
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: तथा SSC, UPSC, UPPSC, Railway, Banking या Police recruitment की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मॉक टेस्ट देना और ऑनलाइन नोट्स पढ़ना आसान हो जाता है.
| योजना का नाम | यूपी मुफ्त टैबलेट / स्मार्टफोन योजना 2026 |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार |
| लाभार्थी | राज्य के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और वोकेशनल छात्र |
| कुल लक्ष्य | 25 लाख+ युवाओं को लाभान्वित करना |
| उद्देश्य | युवाओं को डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन स्किल से जोड़ना |
| आधिकारिक पोर्टल | Click Here |
Eligibility Criteria किसे मिलेगा इसका लाभ?
आपको मैं बतादू की सरकार ने इस योजना का लाभ सही और हकदार छात्रों तक पहुंचाने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्तें तय की हैं, जिसको पूरा करना अनिवार्य है.
- सबसे पहले तो आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.
- उसके बाद छात्र वर्तमान सत्र में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो.
- और कौन कौन से पाठ्यक्रम में मिलेगा मुफ्त टैबलेट इसको निचे विअतर से बताया हूँ.
- Graduation (BA, B.Sc, B.Com, B.Tech, BBA, BCA, etc.)
- Post Graduation (MA, M.Sc, M.Com, M.Tech, MBA, MCA, etc.)
- Polytechnic & Diploma Courses
- ITI (Industrial Training Institutes)
- Medical & Nursing Courses (MBBS, B.Sc Nursing, Pharmacy)
- Skill Development Training Programs
- और फिर आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2,00,000 (2 लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- और छात्र ने पिछली कक्षा (10th/12th या पिछला सेमेस्टर) न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास किया हो.
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज तैयार होने चाहिए नहीं तो अगर इसमें से एक भी दस्तावेज आपके पास नहीं है, तो आपको इस योजना से वंचित कर दिया जा सकता है, इस लिए आप इन सभी दस्तावेज को पहले से ही तैयार रखे.
- सबसे पहले आपका आधार कार्ड.
- उसके बाद निवास प्रमाण पत्र.
- फिर आय प्रमाण पत्र.
- फिर आपकी 10वीं, 12वीं और पिछली पास की हुई क्लास की मार्कशीट.
- और वर्तमान कॉलेज आईडी कार्ड.
- फिर आपकी फीस की रसीद.
- उसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो.
- और एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी.
- यदि आपके पास है, तो आपका दिव्यांगता प्रमाण पत्र.
UP Free Tablet Yojana 2026: घर बैठे रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आपको मैं बतादू की बहुत से छात्र यह सोचते हैं कि उन्हें फ्री टैबलेट के लिए किसी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भारी-भरकम फॉर्म भरना पड़ेगा या पैसे देने होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योकि उत्तर प्रदेश सरकार ने DigiShakti Portal के जरिए पूरी प्रक्रिया को बहुत ही पारदर्शी और आसान बनाया है, जिसको आप बहुत ही आसानी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है और अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करना आ रहा है, तो निचे आपको मैंने रजिस्ट्रेशन करके भी बताया है कि आपका रजिस्ट्रेशन कैसे होता है.
- कॉलेज द्वारा डेटा अपलोड: यानि की छात्रों को खुद किसी बाहरी पोर्टल पर जाकर डायरेक्ट व्यक्तिगत रजिस्ट्रेशन करने की कोई भी जरूरत नहीं होती है.
- कॉलेज की जिम्मेदारी: और आपके विश्वविद्यालय या कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी पात्र छात्रों का डेटा कॉलेज की तरफ से DigiShakti Portal पर अपलोड किया जाता है.
- छात्र की भूमिका: और आपको केवल अपने कॉलेज/संस्थान द्वारा मांगे गए फॉर्म को भरकर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स (आधार, मार्कशीट, फोटो आदि) कॉलेज के नोडल अधिकारी के पास जमा करने होते हैं.
- सत्यापन (Verification): फिर कॉलेज द्वारा अपलोड किए गए डेटा की जांच संबंधित जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा की जाती है.
- एसएमएस अलर्ट: उसके बाद जैसे ही आपका डेटा डिजीशक्ति पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाता है, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सरकार की तरफ से मैसेज (SMS) प्राप्त होता है.
DigiShakti Portal पर अपने आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आपने अपने कॉलेज में डॉक्यूमेंट्स जमा कर दिए हैं और यह देखना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में शामिल हुआ है या नहीं, तो आप घर बैताहे ही अपने मोबाइल से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले डिजीशक्ति के आधिकारिक पोर्टल digishakti.up.gov.in पर जाना होगा.
- फिर होमपेज पर Student Corner या Search Student Status के विकल्प पर क्लिक करें.
- और अब अपने University/Board/Institute का नाम चुनें.
- उसके बाद अपना Enrollment Number या Roll Number दर्ज करें.
- फिर दिया गया Captcha Code दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (Status) दिखाई दे जाएगी.
फ्री टैबलेट वितरण की प्रक्रिया
डेटा सत्यापन पूरा होने के बाद, जिला स्तर पर फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया जाता है.
- नोडल केंद्रों की स्थापना: यानि की इसके लिए जिलों में प्रमुख सरकारी कॉलेजों या स्टेडियमों में वितरण समारोह आयोजित किए जाते हैं.
- कॉलेज वार आवंटन: और योग्य छात्रों को उनके संबंधित कॉलेजों के माध्यम से टोकन या सूचना पत्र भेजा जाता है.
- पारदर्शी वितरण: तथा टैबलेट वितरण के समय बायोमेट्रिक verification या छात्र की उपस्थिति अनिवार्य होती है, ताकि किसी भी तरह की धांधली न हो सके.
FAQs
1. यूपी फ्री टैबलेट योजना 2026 के लिए कौन-कौन से छात्र पात्र हैं?
उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी छात्र जो स्नातक (BA, B.Sc, B.Com, B.Tech), स्नातकोत्तर (MA, M.Sc, M.Com), डिप्लोमा, आईटीआई (ITI), या किसी मान्यता प्राप्त कौशल विकास कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस योजना के पात्र हैं.
2. क्या यूपी फ्री टैबलेट योजना के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म खुद भरना पड़ता है?
नहीं, छात्रों को खुद कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना होता है. आपके कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा सभी पात्र छात्रों का डेटा सीधे डिजीशक्ति पोर्टल (DigiShakti Portal) पर अपलोड किया जाता है. आपको केवल जरूरी दस्तावेज अपने कॉलेज में जमा करने होते हैं.
3. फ्री टैबलेट पाने के लिए परिवार की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?
आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 2,00,000 रुपये (2 लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए.
4. डिजीशक्ति पोर्टल पर अपने आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?
आप डिजीशक्ति की आधिकारिक वेबसाइट digishakti.up.gov.in पर जाकर “Student Corner” सेक्शन में अपना विश्वविद्यालय, कॉलेज का नाम और एनरोलमेंट नंबर दर्ज करके अपने स्टेटस की जांच कर सकते हैं.
5. क्या प्राइवेट कॉलेज के छात्रों को भी फ्री टैबलेट दिया जाएगा?
जी हां, यदि आपका प्राइवेट कॉलेज या संस्थान शासन/यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है और डिजीशक्ति पोर्टल पर पंजीकृत है, तो वहां के छात्र भी इस योजना का लाभ उठाने के हकदार हैं.
निष्कर्ष :
दोस्तों UP Muft Tablet Yojana 2026 राज्य के युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करती है, बल्कि 25 लाख से अधिक मेधावी युवाओं को आधुनिक टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन लर्निंग से जोड़ने का काम कर रही है.
ऐसे में यदि आप भी उत्तर प्रदेश के किसी कॉलेज या टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत हैं, तो बिना देर किए अपने संस्थान के नोडल अधिकारी से संपर्क करें और अपने दस्तावेज सबमिट करवाएं, ताकि डिजीशक्ति पोर्टल की लिस्ट में आपका नाम समय पर दर्ज हो सके.