दोस्तों अगर आप बिहार से है और आप 12वी पास या ग्रेजुएट है, तो आपके लिए बिहार सरकार ने एक बहुत ही बेहतरीन और शानदार योजना लेकर आई है, जिसका नाम Bihar Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 रखा गया है और इस योजना के तहत बिहार सरकार ने उन युवाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे है.
और ऐसे में अगर आप भी बिहार के स्थायी निवासी हैं और आपने अपनी 12वीं या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है, तो यह योजना आपके लिए एक वरदान साबित होने वाला है और इस योजना के तहत उम्मीदवारों को सरकार द्वारा हर महीने ₹4,000 से लेकर ₹6,000 तक का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा इसके साथ ही, युवाओं को विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में इंटर्नशिप और कार्य-अनुभव का मौका भी मिलेगा.
अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है और अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो यह लेख आपके लिए ही होने वाली है मैं आपको इस लेख के अंदर इससे जुड़े उन सभी बातो जो एकदम अच्छे से विस्तार से बताया हूँ जिससे की आपको इसका लाभ लेने में कोई परेशानी ना हो इस लिए आपको अगर इसका लाभ लेना है, तो इस लेख को आप एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 क्या है?
अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बिहार सरकार के सात निश्चय पार्ट-2 और युवा नीति के तहत उठाया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है औरर मैं आपको बता देता हूँ कि अक्सर यह देखा जाता है कि कॉलेज या स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं के पास डिग्री तो होती है, लेकिन कंपनियों में काम करने का व्यावहारिक अनुभव नहीं होती है और इसी वजह से उन्हें अच्छी नौकरियां मिलने में काफी परेशानी होती है.
तो इसको देखते हुए और इस समस्या को जड़ से हमेसा के लिए ख़तम करने के लिए बिहार सरकार ने Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 को लागू किया है और इस योजना के तहत, सरकार युवाओं को सीधे कोई सरकारी नौकरी तो नहीं दे रही है बल्कि उन्हें राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों, पब्लिक सेक्टर यूनिट्स और नामांकित प्राइवेट कंपनियों में 6 महीने से लेकर 1 साल तक की इंटर्नशिप/ट्रेनिंग पर रख रही है.
तथा इस इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को काम सीखने का मौका मिलता है और उनका हौसला बढ़ाने के लिए सरकार हर महीने उनके बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से उनके खाते में हर महीने ₹4,000 से ₹6,000 की वित्तीय सहायता भेजती है इससे युवाओं को अपनी दैनिक जरूरतों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है.
| योजना का नाम | Bihar Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 |
| किसने शुरू की | बिहार सरकार |
| लाभार्थी | बिहार के 12वीं पास और स्नातक (Graduate) युवा |
| मुख्य लाभ | हर महीने ₹4000 से ₹6000 का स्टाइपेंड + इंटर्नशिप |
| Apply Online | Apply Now |
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य
क्या आपको पता है, कि बिहार सरकार को इस योजना को चालू करने के पीछे क्या उद्देश्य है और आपको नहीं पता है, तो मैं निचे कुछ बिन्दुओ के अंदर बता देता हूँ?
- बेरोजगारी दर में कमी लाना: सबसे पहली बात तो यह है कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी को नियंत्रित करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़ना.
- कार्य-अनुभव प्रदान करना: उसके बाद से डिग्री धारक छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स और सरकारी कामकाज का व्यावहारिक ज्ञान देना ताकि वे भविष्य के कॉर्पोरेट या सरकारी जॉब्स के लिए तैयार हो सकें.
- आर्थिक संबल देना: और छात्रों को नौकरी की तलाश के दौरान या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के समय छात्रों को वित्तीय संकट से बचाना.
- कौशल विकास: और युवाओं के भीतर छुपी हुई प्रतिभा और स्किल्स को निखारना ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें या स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें.
- पलायन रोकना: और जो भी बिहार के होनहार युवा है वह राज्य के अंदर ही रहकर अपना काम करे कही दुसरे राज्य में ना जाये.
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के लिए पात्रता मानदंड
यदि आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो उसके लिए सरकार कुछ शर्त राखी है, जिसको हमे पास करना होगा.
- सबसे पहले तो आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- उसके बाद आवेदक कम से कम 12वीं पास होना चाहिए या उसके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हो.
- और आवेदक की आयु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- फिर आवेदक किसी भी नियमित सरकारी या गैर-सरकारी पूर्णकालिक नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए.
- और आवेदक सरकार की किसी अन्य बेरोजगारी भत्ता योजना या समान स्टाइपेंड योजना का लाभ ना ले रहा हो.
यह भी पढ़े : अब आपको भी Jan Samarth Portal से घर बैठे मिलेगा बिजनेस लोन! ऐसे करें रजिस्ट्रेशन और अप्लाई
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको इस योजना के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भरना है, तो आपको यह कुछ जरूरी कागजात स्कैन करके अपलोड करने होंगे और अगर एक भी छुट जाता है, तो आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा इस लिए आप इसको ध्यान में रख कर अपलोड करे जिसको मैं निचे बताया हूँ.
- सबसे पहले तो आपका आधार कार्ड
- हीर उसके बाद से आपका निवास प्रमाण पत्र
- उसके बाद से जाति प्रमाण पत्र
- फिर शैक्षणिक मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- उसके बाद से आपका आय प्रमाण पत्र और उसमे आपके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख या 3 लाख से कम होनी चाहिए
- फिर जिसमे आप पैसे मंगायेगे उस बैंक खाता का पासबुक
- और आपका पासपोर्ट साइज फोटो
- फिर आपका एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो आपको इसके अंदर अपना फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा और यदि आप इसके अंदर अपना फॉर्म नहीं भर पा रहे है, तो मैं आपको निचे एकदम सरल शब्दों में बताया हूँ, जिसको आप एक बार अच्छे से जरुर पढ़े.
- सबसे पहले तो आपको बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर वहा पर आपको New Registration पर क्लिक करके अपना Registration करना होगा.
- उसके बाद से आप Login पर क्लिक करके Login करले.
- और Login करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आएगा.
- फिर आपको उस फॉर्म को अच्छे से भरना है.
- उसके बाद से आपको अपने सभी दस्तावेज को अपलोड कर देना है.
- फिर आपको अपने बैंक खाते का अच्छे से विवरण दे.
- और लास्ट में आप अपने फॉर्म को सबमिट करदे.
- फिर सबमिट करने के बाद आपको एक Application Reference Number मिलेगा, उसको अच्छे से संभाल कर रखे.
FAQs
1. बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 के तहत कुल कितने पैसे मिलते हैं?
इस योजना के तहत 12वीं पास युवाओं को हर महीने ₹4,000 और स्नातक या डिप्लोमा पास युवाओं को हर महीने ₹6,000 का स्टाइपेंड दिया जाता है.
2. क्या इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई परीक्षा देनी होगी?
नहीं, इस योजना के तहत चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता. चयन पूरी तरह से आपकी शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर बनाई गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाता है.
3. क्या दूसरे राज्य के छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह योजना केवल बिहार के मूल और स्थायी निवासी युवाओं के लिए है. आवेदन के समय बिहार का निवास प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है.
4. मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इंटर्नशिप की अवधि कितने समय की होती है?
आमतौर पर इस योजना के तहत इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने से लेकर 1 वर्ष तक की होती है, जिसे विभाग की आवश्यकता और आपके प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है.
5. क्या वर्तमान में पढ़ाई कर रहे छात्र भी इसके पात्र हैं?
यह योजना मुख्य रूप से उन बेरोजगार युवाओं के लिए है जो अपनी पढ़ाई (12वीं या ग्रेजुएशन) पूरी कर चुके हैं और नौकरी या कार्य-अनुभव की तलाश में हैं। नियमित रूप से कॉलेज जा रहे छात्र इसके पात्र नहीं माने जाएंगे.
निष्कर्ष :
दोस्तों मैं आपको बतादू की Bihar Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 यह निश्चित रूप से बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी योजना में से एक है और इसमें केवल युवाओं को ₹4,000 से ₹6,000 की मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है और यह योजना इस लिए चालू किया गया की योवाओ इसके अंदर जुड़ कर अच्छा काम सिख सके और अपने आप को कही बड़े मंच पर खुद को साबित कर सके तथा अगर आपको भी इसके अंदर अपना फॉर्म भरना है, तो आप बिना किसी देरी किये इसके अंदर अपना आज ही फॉर्म भरे और इस योजना का लाभ ले.